News Hunt Daily Evening E-Paper
30 March 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
30 March 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
डीबीएस ने पार्किंसंस रोग से पीडि़त रोगियों के उपचार में ला दी क्रांति
जालंधर, 28 मार्च (न्यूज़ हंट)- पिछले 5 वर्षों से पार्किंसंस रोग से पीडि़त एक 64 वर्षीय मरीज में हाथ, बाजू, सिर का कांपना, बोलने में कठिनाई, अंगों की जकडऩ और बिगड़ा समन्वय जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे। उन पर दवाएं बेअसर होने के कारण समस्या बढ़ रही थी, जिसने उनके स्वास्थ्य व दैनिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल दिया था। ऐसे में डीप बे्रन स्टिमुलेशन तकनीक से उनका इलाज संभव हो पाया। यह बात जाने माने न्यूरो सर्जन निशित सावल ने जालंधर में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में कही, जो कि उत्तर भारत में एकमात्र फोर्टिस अस्पताल मोहाली में पार्किंसंस रोगों/दिमाग से संबंधित ऐसे गंभीर मरीजों के लिए हर शनिवार चलाई जा रही ‘मूवमेंट डिसआर्डर क्लिनिक’ संबंधी अवगत करवाने के लिए शहर में पहुंचे थे। इस मौके उनके साथ न्यूरोसर्जरी विभाग के डा. विवेक अग्रवाल भी मौजूद थे।
डा. निशित सावल ने बताया कि मूवमेंट डिसआर्डर व्यक्ति जिसके शरीर का कोई अंग सामान्य से ज्यादा हिलता, कंपन या फडक़ता हो, तो उसको मस्तिष्क से कंट्रोल किया जा सकता है। उन्होंने उपरोक्त मरीज के उपचार में प्रयोग की गई डीप ब्रेन स्टिमुलेशन तकनीक संबंधी अवगत करवाते हुए बताया कि रोगी के दिमाग को इलेक्ट्रिकल तंत्र से चलाने के लिए एक इलेक्ट्रोड (वायर/स्विचर की तरह दिखने वाली इलेक्ट्रिकल वस्तु) को संबंधित मरीज के मस्तिष्क में डाला जाता है, जिससे उसके मस्तिष्क में प्रभावित कोशिकाओं व कैमिकल्स का उपचार डाक्टर द्वारा रिमोट से किया जाता है। उन्होंने बताया कि अच्छी देखभाल के बाद उक्त मरीज की सेहत में सुधार हुआ और लक्षण कम होने लगे। धीरे-धीरे उनकी जिंदगी पटरी पर लौट आई और आज वह सामान्य जीवन जी रहे हैं।
डॉ. निशित सावल ने बताया कि डीबीएस ने पार्किंसंस रोग से पीडि़त रोगियों के उपचार में क्रांति ला दी है। डीप ब्रेन स्टिमुलेशन पार्किंसंस रोग के रोगियों में बड़ी जटिलताओं में सुधार करता है। हाथ, बाजू, सिर का कांपना और चलने में कठिनाई जैसे लक्षण सर्जरी के बाद कम हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि इसी तरह हरियाणा का एक अन्य 65 वर्षीय व्यक्ति, पिछले आठ वर्षों से पार्किंसंस रोग से पीडि़त था। उनकी बीमारी एक उन्नत अवस्था में थी और उन्हें चलने के लिए सचमुच अपने पैरों को घसीटना पड़ता था। रोगी की डीबीएस सर्जरी हुई जिसके बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ और पार्किंसंस रोग से संबंधित लक्षण कम हो गए।
उन्होंने बताया कि मूवमेंट डिसऑर्डर क्लिनिक हर शनिवार मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में सुबह 11 से 2 बजे तक चलती है, जहां उनके अलावा न्यूरो मॉडयूलेशन टीम में शामिल एडिशनल डायरेक्टर डा. अनुपम जिंदल, न्यूरो इंटरवेंशन व इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी कंस्लटेंट डा. विवेक अग्रवाल, न्यूरो रेडयोलॉजी कंस्लटेंट डा. अभिषेक मिलकर ऐसे मरीजों की पहचान कर उन्हें सही इलाज करवाने की सलाह देते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में फूड एंड ड्रग डिपार्टमेंट से मंजूरशुदा वैगल नर्व स्टिमुलेशन (वीएनएस) से मिर्गी व डिप्रेशन के मरीजों का इलाज किया जाता है।
जिम्पा द्वारा पंजाब निवासियों को राम नवमी की बधाई
पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने राज्य के लोगों को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम चंद्र जी के जन्म दिवस के पवित्र अवसर राम नवमी की बधाई दी है।
एक संदेश में जिम्पा ने कहा कि भगवान राम सहन शक्ति, न्याय और उच्च नैतिक-मूल्यों के प्रतीक हैं, जिन्होंने अच्छे जीवन के लिए मानव एकता और भ्रात्रिभाव का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का दर्शन और शिक्षाएं हमें अच्छे समाज की सृजन करने के लिए हमेशा ही प्रेरित करती रहेंगी।
राजस्व मंत्री ने लोगों को भगवान राम की शिक्षाओं पर चलने की अपील करते हुए कहा कि भगवान राम की शिक्षाएं आज के भौतिकवादी समाज में भी पूरी तरह सार्थक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र अवसर न केवल सांप्रदायिक सद्भावना को ही प्रोत्साहित करते हैं बल्कि लोगों के लिए ख़ुशी और ख़ुशहाली का संयोग भी बनते हैं।
उन्होंने लोगों को यह पवित्र दिवस जात-पात, रंग, नसल और धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होकर मनाने का न्योता दिया।
News Hunt Daily Evening E-Paper
29 March 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
29 March 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
South Africa vs West Indies, 3rd T20I, Highlights: WI Win High-Scoring Thriller, Pocket Series.

West Indies beat South Africa by seven runs in the decider to take the series 2-1. West Indies scored 220/8 in 20 overs against South Africa. Crucial knocks Brandon King (36, 25b), Nicholas Pooran (41. 19b) and Romario Shepherd (44, 22b) took West Indies past the 200-mark. For South Africa, Anrich Nortje, Kagiso Rabada and Lungi Ngidi took two wickets each at the Wanderers Stadium in Johannesburg on Tuesday. In reply, South Africa managed 213/6 in 20 overs.
News Hunt Daily Evening E-Paper
28 March 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

डीबीएस ने पार्किंसंस रोग से पीडि़त रोगियों के उपचार में ला दी क्रांति" title="डीबीएस ने पार्किंसंस रोग से पीडि़त रोगियों के उपचार में ला दी क्रांति" />
जिम्पा द्वारा पंजाब निवासियों को राम नवमी की बधाई" title="जिम्पा द्वारा पंजाब निवासियों को राम नवमी की बधाई" />