34.8 C
Jalandhar
Sunday, April 26, 2026
Home Blog Page 453

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

28 March 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

27 March 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

27 March 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

किसान अपनी उपज की प्रोसेसिंग कर कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा : कोमल मित्तल

0

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि किसान अपनी उपज को प्रोसेसिंग के माध्यम से बाजार में बेच कर ग्राहकों को जहां अच्छी क्वालिटी मुहैया करवा सकते है वहीं अपनी उपज का अच्छा मूल्य भी प्राप्त कर सकते हैं। वे आज जिले के ब्लाक भूंगा के गांव घुगियाल में स्थित फार्मस प्रोड्यूज प्रमोशन सोसायटी(फैप्रो) में लगाए गए हाईजैनिक व साइंटिफिक तरीके से बनने वाले गुढ़-शक्कर प्रोसैसिंग यूनिट के उद्घाटन के मौके पर इलाके के समूह किसानों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर मनिंदर सिंह बौंस, पंजाब स्टेट कौंसिल फार साइंस एंड टेक्नालाजी के वैज्ञानिक अखिल शर्मा भी विशेष तौर पर मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर नेे कहा कि इस तरह के प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना किसानों को नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस यूनिट की स्थापना से उपभोक्ताओं को जहां हाईजैनिक व साइंटिफिक तरीके से तैयार किया गया मानक गुढ़-शक्कर मिलेगा वहीं किसानों को भी उनकी उपज का अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान फसली चक्र से निकल कर फसली विभिन्नता को अपना कर आर्थिक रुप से और मजबूत हो सकते हैं।


डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालाजी व इंडियन कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालाजी के सहयोग से 75 लाख रुपए की लागत से बना यह प्रोसेसिंग यूनिट ग्राहकों को क्वालिटी व किसानों को अपनी उपज आप प्रोसेस कर इलाके में अपनी एक पहचान बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि फैप्रो जैसे यूनिट किसानों को आत्म निर्भर बनने के साथ-साथ प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए प्रेरित करते हैं, जो कि समय की मांग है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में उपभोक्ता क्वालिटी को लेकर विशेष जागरुक है। उन्होंने कहा कि आज के कृषि युग में किसानों को ग्रुपों, सोसायटियां बना कर कृषि करनी चाहिए। अगर किसान समूह में कृषि करता है तो उसको कृषि में फायदा होता है। उन्होंने इस मौके पर किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे इस यूनिट का अधिक से अधिक लाभ लें।
कोमल मित्तल ने कहा कि जिला होशियारपुर फसली विभिन्नता में एक अग्रणी जिला है। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे फसली विभिन्नता में अपना भरपूर योगदान दें और आने वाले खरीफ के सीजन के दौरान धान का रकबा कम कर मक्की, बासमती को बढ़ाने की कोशिश करें। इसके अलावा इलाके में पुराने समय के दौरान कपास की काश्त भी की जाती थी, इस संबंधी भी मौसम व लाभ की अनुकूलता देखते हुए नरमे को भी ट्रायल के अंतर्गत शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व कृषि विभाग की ओर से किसानों को अलग-अलग स्कीमों के अंतर्गत मशीनी मुहैया करवाई जा रही है। इसका भरपूर लाभ लेते हुए मशीनरी के माध्यम से पराली की योग्य संभाल का प्रयोग करते हुए वर्ष 2023 में अपने जिले को पराली प्रबंधन में प्रदेश का अग्रणी जिला बनाए। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जहां फैप्रो के पूरे यूूनिट का दौरा किया वहीं स्वंय सहायता ग्रुपों की ओर से बनाए गए उत्पादों के स्टालों को भी चैक किया।
गौरतलब है कि फैप्रो पहले से ही हल्दी, बेसन, शहद व दालों का प्रोसेसिंग यूनिट लगा है। इस मौके पर फैप्रो के अध्यक्ष जसबीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवंत सिंह चौटाला, उपाध्यक्ष योगराज, मैनेजर सुखजिंदर सिंह, नायब तहसीलदार लवदीप सिंह धूत, सहायक डायरेक्टर डा. जसपाल सिंह, चमन लाल वशिष्ठ के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने होशियारपुर के अलग-अलग स्थानों से लिए खाद्य पदार्थों के 12 सैंपल

0

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने होशियारपुर ने आज होशियारपुर में अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थों के 12 सैंपल लिए। उन्होंने कहा कि जिले में मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी व मिलावटखोरों के खिलाफ फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 के अंतर्गत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि पंजाब सरकार के रंगले व स्वस्थ पंजाब के सपने को पूरी तरह से कामयाब किया जा सके।


जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आज होशियारपुर में मोर रिटेल लिमिटेड से चावल, सफेद चने, चना दाल, हल्की पाउडर, चाय पत्ती, बीकानेर स्वीट्स एंड बेकरी से नमकीन व बर्फी, चौधरी बेकरी व नमकीन से ड्राई केक, पेस्ट्री, बिस्कुट, डा. डियोज पिज्जा एंड कैफे से बर्गर व पिज्जा के सैंपल लिए। उन्होंने कहा कि यह सारे सैंपल फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं और इसकी रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोगों को खाने पीने वाले साफ सुथरे व शुद्ध पदार्थों की उपलब्धता को यकीनी बनाना समय की मुख्य मांग है।


 जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि स्टेट फूड कमिश्नर व डिप्टी कमिश्नर की हिदायतों के अनुसार जिले में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जाएगा ताकि लोगों को शुद्ध व साफ सुथरी खाद्य वस्तुएं मुहैया करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर कानून अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को भी जागरुक होने की जरुरत है। उन्होंने जिले के अंदर खाने-पीने वाले पदार्थों की बिक्री करने व इन पदार्थों को तैयार करने वालों को अपील करते हुए कहा कि वे जन हित के मद्देनजर शुद्ध, मानक व क्वालिटी पदार्थों की बिक्री को यकीनी बनाएं व किसी भी तरह के बासी या मिलावटी पदार्थ की बिक्री न करें।
डा. लखबीर सिंह ने बताया कि हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर(एफ.बी.ओज) के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपए वार्षिक से कम सेल करने वाले एफ.बी.ओज के लिए 100 रुपए वार्षिक रजिस्ट्रेशन जरुरी है जबकि 12 लाख रुपए वार्षिक से ज्यादा सेल करने वाले एफ.बी.ओएज के लिए दो हजार रुपए वार्षिक लाइसेंस फीस जमा करवाना अनिवार्य है। उन्होंने एफ.बी.ओज से अपील करते हुए कहा कि जिनकी रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस फीस रिन्यू करवाने वाली है वे अपनी फीस जमा करवाएं और जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस नहीं लिए वे जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करें।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

26 March 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

26 March 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

25 March 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

25 March 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

नगर निगम की ओर से 2023-24 के लिए 7501.65 लाख रुपए का बजट पास: मेयर सुरिंदर कुमार

0

नगर निगम होशियारपुर की ओर से वर्ष 2023-24 के लिए 7501.65 लाख रुपए का बजट पास किया गया है जो कि पिछले वर्ष के बजट से करीब 15 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी मेयर सुरिंदर कुमार ने डा. बी. आर. अंबेदकर मीटिंग हाल नगर निगम में बजट संबंधी आयोजित समूह पार्षदों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन लता सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, सहायक कमिश्नर संदीप तिवाड़ी, निगम इंजीनियर कुलदीप सिंह, लेखाकार रजिंदर कुमार व नगर निगम के समूह अधिकारी व पार्षद बैठक में उपस्थित थे।


बैठक के बाद जानकारी देते हुए मेयर सुरिंदर कुमार ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए विकास कार्यों पर 2363.05 लाख रुपए, अमले पर 4849.90 लाख रुपए व कंटीजैंसी 288.70 लाख रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। जिसके अनुसार अलग-अलग विकास कार्यों सडक़ों, ड्रेनेज, स्लम इलाकों व अन्य विकास कार्यों के लिए राशी खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से बजट में विकास कार्यों के लिए रखे गए फंडों व सरकार की ओर से प्राप्त ग्रांट के साथ शहर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के सर्वपक्षीय विकास करवाए जाएंगे।