28.9 C
Jalandhar
Monday, April 27, 2026
Home Blog Page 460

डिप्टी कमिश्नर ने जिला रैड क्रास सोसायटी की एबुलेंस व फस्ट एड टीम को हरी झंडी दिखा किया रवाना

0

डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल ने श्री आनंदपुर साहिब में होले मोहल्ले के मौके पर फस्ट एड की पोस्ट लगाने के लिए एबुलेंस वैन व फस्ट एड टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एंबुलेंस वैन फस्ट एड टीम 6 मार्च से 8 मार्च तक श्री आनंदपुर साहिब में अपने सेवाएं प्रदान करेगी।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला रैड क्रास सोसायटी होशियारपुर की ओर से श्री आनंदपुर साहिब में होले मोहल्ले के मौके पर देश विदेश से पहुंची संगतों को किसी अप्रिय घटना से प्रभावित होने पर फस्ट एड की सहायता मुहैया करने के लिए फस्ट एड के माहिरों की 8 सदस्यीय नियुक्त की गई है। इस टीम में संतोख सिंह लेक्चरार इन फस्ट एड, सरकारी हाई स्कूल जाजा के बलबीर सिंह, सरकारी हाई स्कूल बोड़ा के मंजीत सिंह, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बैंस अवान के सोहन सिंह, वालंटियर अमरजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, रणजीत सिंह, एबुलेंस ड्राइवर नीरज कुमार शामिल है। कोमल मित्तल ने बताया कि इस मेले के लिए जिला रैड क्रास की ओर से संगतों की सुविधा के लिए फस्ट एड के तौर पर प्रयोग की जाने वाली दवाईयां माहिरों द्वारा मरीजों को नि:शुल्क दी जाएंगी। इसके अलावा यह एबुलेंस वैन मरीजों को दूर-दराज के अस्पतालों में पहुंचाने की सेवा भी प्रदान करेगी।
इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, रैडक्रास के कार्यकारिणी सदस्य राजीव बजाज, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, सर्बजीत सिंह व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

05 March 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

05 March 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

04 March 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

04 March 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

पंजाब की शराब व आबकारी नीति की भी करवाई जाए सीबीआई जांच-भाजपा

0

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा आम आदमी पार्टी पंजाब की भगवंत मान सरकार की दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर चलाई जा रही शराब नीति की सीबीआई जाँच करवाए की मांग को लेकर पंजाब में डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के समक्ष धरने-प्रदर्शन कर जांच की मांग करते हुए पंजाब सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की गई। इसी कड़ी में भाजपा होशियारपुर अर्बन जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा और देहाती जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठू के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीसी दफ़्तर के   बाहर इक्कठे होकर भगवंत मान सरकार की शराब नीति की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया एसडीएम होशियारपुर को अपना मांगपत्र सौंपा।


भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा और अजय कौशल सेठू ने संयुक्त तौर  ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार सहित पंजाब की भगवंत मान सरकार में भी भ्रष्टचार कूट-कूट कर भरा है। जैसे दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री भ्रष्टाचार मामलों में सलाखों के पीछे जा चुके हैं, वैसा ही भगवंत मान सरकार के भी कैबिनेट मंत्री व विधायक सलाखों के पीछे पहुचे हुए हैं और अभी ना जाने और किन-किन की बारी है? केजरीवाल सरकार के तो उप-मुख्यमंत्री खुद भ्रष्टाचार की सभी सीमाओं को लांघते हुए पाँच महीनों की सीबीआई जांच में पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपी साबित हुए हैं और आज जेल की सलाखों के पीछे पहुँच गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के कट्टर इमानदार होने का झूठा मुखौटा अब उतर चुका है और जनता अब इन्हें सबक सिखाने की तयारी कर चुकी है।
निपुण शर्मा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार जो नई एक्साइज पॉलिसी लेकर आई है। यह आबकारी नीति दिल्ली की आबकारी नीति की तर्ज पर बनाई गई है। दिल्ली की आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके कारण दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई नेता और अधिकारी पाँच महीने की सीबीआई जांच के बाद आज जेल में हैं। यहां तक कि ‘आप’ सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम इस चार्जशीट में है।


 अजय कौशल सेठू ने कहा कि भगवंत मान द्वारा अरविंद केजरीवाल के इशारे पर पंजाब में अपने चहेते शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए नई आबकारी नीति लाई गई है। इस नीति से पंजाब में शराब का धंधा दो परिवारों के हाथ में चला जाएगा। पंजाब के तमाम कारोबारी भी इसका डटकर विरोध कर रहे हैं। पंजाब की इस नई आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इस मुद्दे पर ‘आप’ सरकार और पुलिस से कोई कार्रवाई की उम्मीद करना बेमानी है। भारतीय जनता पार्टी ने मांग की कि पंजाब की आबकारी नीति की तत्काल सीबीआई जांच कराइ जाए ताकि पंजाब के संसाधनों की लूट को रोका जा सके और इस नीति के तहत फायदा लेने तथा फायदा देने वाले भ्रष्टाचारियों के चेहरों से झूठ ओर कट्टर ईमानदारी का मुखौटा उतर सके।


इस अवसर पर संजीव मनहास,डॉ बिन्दुसार शुक्ला, जतिंदर सैनी,दिलबाग राय,अश्वनी ओहरी,भारत भूषण वर्मा,एडवोकेट डीएस बागी,नरिंदर कौर,योगेश सपरा,नीरज जैन,चरनजीत सिंह,जसविंदर सिंह राणा,अवतार सिंह डांडिया,हरदीप सिंह लौंगिया,अमरजीत लाडी,अजय चोपड़ा,पल्लवी शर्मा,ओंकार नाथ शर्मा,जोगेश शर्मा,कमल वर्मा, राजन शर्मा,विपुल वालिया,धीरज ऐरी,संतोष वशिष्ठ,गुरमिंदर कौर,हेमलता विग,सुनीता,कर्ण मेहता,परविंदर बजाज,जसविंदर सैनी,क़ुरबान,कमल सैनी,आदि उपस्थित थे।

नालसा की स्कीमों की जागरुकता के लिए जिला एवं सत्र न्यायधीश ने ट्रैवलर वैन की रवाना

पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथारिटी के दिशा निर्देशों पर नि:शुल्क कानूनी सहायता व 13 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार करने के लिए ट्रैवलर वैन को जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह ट्रैवलर वैन नालसा की स्कीमों का अलग-अलग गांवों व शहरों में प्रचार करेगी। इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश जे. एस. खुरमी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश पुनीत मोहन, सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी भी मौजूद थे।
जिला एवं सत्र न्यायधीश ने बताया कि यह ट्रैवलर वैन 3 मार्च से 16 मार्च तक नालसा की अलग-अलग स्कीमों के साथ-साथ नि:शुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालतों, स्थायी लोक अदालत(जन उपयोगी सेवाएं) मीडिएशन व कंसलीएशन सैंटर का प्रचार करेगी ताकि अधिक से अधिक लोग इन स्कीमों के प्रति जागरुक है। उन्होंने बताया कि इस ट्रैवलर वैन का मुख्य उद्देश्य लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता संबंधी, नालसा की ओर से जारी की गई स्कीमों व लोगों को उनके हकों के बारे में जागरुक करना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत जो कि जिला स्तर पर व उप मंडल स्तर पर लगाई जानी है, का प्रचार करने के लिए अलग-अलग गांवों व शहरों में जाएगी व लोगों को इन अदालतों के लाभों के बारे में जागरुक किया जाएगा।
इस मौके पर सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के साथ-साथ पैनल एडवोकेट्स, जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी का समूह स्टाफ भी मौजूद था।

हर्षोल्लास के साथ शुरु हुआ ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला

0

होशियारपुर की संस्कृति को दर्शाता ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला आज होशियारपुर के लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ शुरु  हो गया है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की मौजूदगी मेले की तैयारियों में लगी जिला प्रशासन की टीम की ओर से इस मेले की शुरुआत की गई। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह, एस.डी.एम दसूहा ओजस्वी अलंकार, एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीतइंद सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज भी विशेष तौर पर मौजूद थे।


डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान मेले में विशेष तौर पर पहुंचे मेयर सुरिंदर कुमार, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, राजेश्वर दयाल बब्बी, सतवंत सिंह सियान का स्वागत करते हुए कहा कि ‘विरसा होशियारपुर’ मेला हैंडीक्राफ्ट जैसी लुप्त हो रही कलाओं को उजागर कर रहा है, इस लिए अधिक से अधिक लोगों को इस मेले में शिरकत कर इन मेहनतकश शिल्पकारों का हौंसला बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शिल्पकारों व बुनकरों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जिले भर से आए दस्तकारों, शिल्पकारों व सैल्फ हैल्प ग्रुपों के स्टालों का दौरा कर उनकी हौंसला आफजाई की।


डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला वासियों तक अपनी कला पहुंचाने के लिए जहां अलग-अलग शिल्पकार मेले में पहुंचे हैं वहीं दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कलाकारों व विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेले में लोगों की सुविधा के लिए विशेष तौर पर फूड कोर्ट बनाया गया है जहां उन्हें होशियारपुर का हर मशहूर व्यंजन वाजिब मूल्य पर उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोगों को अपने परिवारोंम के साथ ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेले में शिरकत करनी चाहिए, क्योंकि यहां आकर उन्हें अपने जिले की अमीर संस्कृति नजदीक से देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वंय सहायता समूहों की ओर से भी विशेष तौर पर स्टाल लगा कर संदेश दिया जा रहा है कि नौजवानों को अपने पैरों पर खड़े होने का यह एक अच्छा प्लेटफार्म है।


कोमल मित्तल ने बताया कि ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला 07 मार्च तक रोजाना सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 05 मार्च को सांय 7 बजे प्रसिद्ध पंजाबी गायब सतिंदर सरताज दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे खुद भी मेले में आएं और अन्य लोगों को भी यहां आने के लिए प्रेरित करें ताकि यहां आए कारीगरों का हौंसला बढ़ाया जा सके। मेले के पहले दिन सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी की छात्राओं की ओर से गिद्दा, मिट्टी दा बावा, ढोल की परफारमेंस दी गई वहीं डी.ए.वी कालेज के विद्यार्थियों ने भंगड़ा डाल दर्शकों में नई ऊर्जा भर दी। इसके अलावा नार्थ जोन कल्चरल सैंटर की टीम ने मयूर डांस कर सभी का मन मोह लिया वहीं ढाडी जत्थे ने विरसें से संबंधित वारों का गायन कर दर्शकों में जोश भर दिया। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

03 March 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

03 March 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive