42.5 C
Jalandhar
Saturday, April 25, 2026
Home Blog Page 461

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

02 March 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

02 March 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

4 मार्च को लिटरेरी फेस्टीवल के साथ जिला वासियों को समर्पित की जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी होशियारपुर

0

होशियारपुर, 01 मार्च:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 4 मार्च को होशियारपुर जिला प्रशासन की ओर से होशियारपुर लिटरेरी सोसायटी के सहयोग से होशियारपुर लिट् फेस्ट 2023 का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से सिविल लाइन्स होशियारपुर में तैयार की गई डिजिटल लाईब्रेरी के लोकार्पण के साथ ही वहां इस लिट् फेस्ट की शुरुआत की जाएगी। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सूचना कमिश्नर पंजाब, खुशवंत सिंह की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि नई खुलने वाली डिजिटल लाईब्रेरी में डिजिटल माध्यम से सारा कंटेंट मुहैया करवाया गया है। उन्होंने बताया कि लाईब्रेरी की मैंबरशिप काफी मामूली रखी गई है ताकि हर कोई इस लाईब्रेरी का लाभ ले सके। उन्होंने बताया कि लाईब्रेरी में लैपटॉप व टैब जैसे आधुनिक गैजेट्स मुहैया करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों व बच्चों के लिए लाईब्रेरी में विशेष व्यवस्थाएं की गई है। इसके अलावा अभिभावक भी अपने बच्चों को साथ लेकर लाईब्रेरी में आ सकते हैं।


इस दौरान सूचना कमिश्नर पंजाब, खुशवंत सिंह व होशियारपुर लिटरेसी सोसायटी की अध्यक्ष सना. के. गुप्ता ने बताया कि 4 मार्च को 10:30 बजे लाईब्रेरी के उद्घाटन के बाद सुबह 11 बजे से सांय 6 बजे तक चलने वाले इस लिटरेरी फेस्टीवल का थीम ‘पढ़दा पंजाब- वधदा पंजाब’ रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस लिट् फेस्ट में देश के जाने माने लेखक व पत्रकार हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें लेखक व फिल्म मेकर अमरदीप सिंह, लेखक व पूर्व रॉ चीफ ए.एस. दुल्लत, पत्रकार व पूर्व विधायक कंवर संधू, लेखक व पूर्व राजदूत नवतेज सरना, लेखक व पूर्व सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल(रिटा.) के.जे.एस. ढिल्लों, हिंदुस्तान टाइम्स के कार्यकारी संपादक रमेश विनायक, लेखक, कवित्री व पत्रकार निरुपमा दत्त जैसी हस्तियां शामिल है। उन्होंने होशियारपुर वासियों को आह्वान किया कि वे अपनी तरह के इस विशेष आयोजन में जरुर शिरकत करें और इन लेखकों व पत्रकारों के विचार सुने। उन्होंने बताया कि होशियारपुर लिटरेरी सोसायटी की ओर से जिले में यह तीसरा लिट् फेस्ट करवाया जा रहा है।  
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज भी मौजूद थे।

थाना सदर पुलिस को लावारिस हालत में मिला बच्चा

0

जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर ने बताया कि थाना सदर होशियारपुर को लावारिस हालत में एक बच्चा(लडक़ा) मिला है, जिसकी आयु करीब 12 वर्ष है। उन्होंने बताया कि बच्चे की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि बच्चा का रंग गेहूंआ, कद 4 फुट 7 ईंच और चेहरे के दाएं ओर जले होने के निशान है।
डा. हरप्रीत कौर ने बताया कि बच्चा अपने बारे में कुछ भी नहीं बता रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे ने गुलाबी रंग की टी शर्ट व सलेटी रंग का पजामा पहना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी थाना सदर होशियारपुर की ओर से रोजनामचा नंबर 26 तिथि 25 फरवरी 2023 दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बाल भलाई कमेटी होशियारपुर की ओर से बच्चे की सुरक्षा व संभाल के लिए संस्था ‘सहयोग हाफ वे’, राजपुरा में दाखिल करवाया गया है। अगर किसी भी व्यक्ति को इस बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी हो तो वह थाना सदर होशियारपुर या चेयरपर्सन बाल भलाई कमेटी होशियारपुर राम कालोनी कैंप, चंडीगढ़ रोड के फोन नंबर 98765-91722, 01882-236063 पर संपर्क कर सकता है।  

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

01 March 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

01 March 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

होशियारपुर को सबसे साक्षर जिला होने का गौरव बुजुर्गों की महान सोच का नतीजा: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

0

होशियारपुर/माहिलपुर/गढ़शंकर,फरवरी 2023: होशियारपुर को सबसे शिक्षित लोगों का जिला होने का गौरव प्राप्त है और यह सम्मान 100 साल पहले यहां के बुजुर्गों की महान सोच का परिणाम है। यह बात पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज संत अतर सिंह खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालदी के 100वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही।डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी व अन्य हस्तियों की मौजूदगी में आयोजित इस शताब्दी समारोह के अवसर पर उन्होंने कहा कि गांव पालदी के बुजुर्गों द्वारा 100 साल पहले स्थापित शिक्षण संस्थानों के कारण आज होशियारपुर जिला शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जिला है।

                उन्होंने कहा कि इस स्कूल के विद्यार्थियों ने विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यहां के एन आर आई परिवार विदेशों में तरक्की की बुलंदियों को छूने बावजूद आज भी अपनी माटी से जुड़े हुए हैं, जो हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यहां से गए एन आर आई भाइयों ने सिंगापुर और कनाडा में भी पालदी गांव बसाए हैं। उन्होंने स्कूल को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की और कहा कि ऐसी संस्थाओं को आर्थिक रूप से नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

                इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने कहा कि गांव पालदी की इस संस्था ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि यहां की फुटबॉल टीम हर साल पंजाब में पहले नंबर पर आती है और यहां की फुटबॉल खिलाड़ी मनीषा कल्याण ने विदेशों में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि एन आर आई भाइयों का यह गांव उनके विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी।

              इस मौके पर स्कूल मैनेजर अजीत सिंह ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष डा. राज कुमार चबेवाल, सांसद दिल्ली हंस राज हंस, विधायक मध्य प्रदेश सूडन पाठक, पूर्व विधायक कंवर संधू, एस डी एम प्रीतिंदर सिंह बैंस, डी एस पी दलजीत सिंह, नायब तहसीलदार अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह मिन्हास, यदविंदर सिंह मिन्हास, लखा सिंह पालदी, प्रिंसिपल शिव कुमार, सतविंदर सिंह, दिलबाग सिंह, उजागर सिंह बंगा के अलावा बड़ी संख्या में एनआरआई परिवार, स्कूल प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत, स्कूल स्टाफ, छात्र और स्थानीय निवासी उपस्थित थे। सरबजीत सिंह ने स्टेज संचालक की भूमिका बखूबी निभाई।

पंजाब सरकार की ओर से कौशल विकास आविष्कारों को प्रोत्साहित करने के लिए आवेदनों की मांग

0

पंजाब सरकार की ओर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कौशल व नवीनतम आविष्कारों को उत्साहित करने के लिए प्लेटफार्म मुहैया करवाने के लिए विशेष पहलकदमी करते हुए कारगीरों, किसानों, विद्यार्थियों, उद्यमियों, घरेलू महिलाओं से प्रार्थना पत्रों की मांग की गई है। आवेदक  https://forms.gle.WttkiLmEVmnFrKNx6  पर जाकर फार्म भर सकते हैं।


डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि (ग्रास रुट इनोवेटर्स ऑफ पंजाब)‘ग्रीप’ के अंतर्गत पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालॉजी, साइंस टैक्नालॉजी व वातावरण विभाग पंजाब व नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के सहयोग से जमीनी स्तर पर लोगों की ओर से किए जा रहे आविष्कारों/काम करने की नवीनतम विधियों को प्रफुल्लित किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में कारीगर, किसान, विद्यार्थी, उद्यमी व घरेलू कामकाजी महिलाएं 5 मार्च तक आवेदन कर सकती हैं।
इसके अंतर्गत योग्य व उचित पाए जाने पर उनके आविष्कारों/ विधी को जहां बौद्धिक संपदा(इंटलैक्चूअल प्रोपर्टी राइट) के अधिकार के अंतर्गत सुरक्षित किया जाएगा, वहीं प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि आवेदक अपनी आविष्कारों/ विधी की प्रमाणिकता व दायरा बढ़ाने के लिए अलग-अलग संस्थाओं के साथ समझौता करने के योग्य भी हो सकेंगे।


डिप्टी कमिश्नर ने जिले में कौशल विकास के लिए इस योजना को बड़ा कदम करार देते हुए किसानों, विद्यार्थियों व महिलाओं को आह्वान किया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रार्थना पत्र भेजें। अधिक जानकारी  www.pscst.punjab.gov.in  पर प्राप्त की जा सकती है।

ਪਰਾਲੀ ਦੇ ਅਗੇਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵਲੋਂ ਰੀਵਿਊ ਮੀਟਿੰਗ

0

  ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੋਮਲ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ  ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿਖੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਅਤੇ ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਨਿਗਰਾਨ ਕਮੇਟੀਆਂ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਸਾਲ 2023 ਦੌਰਾਨ ਪਰਾਲੀ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਨੂੰ ਬਿਹਤਰ ਢੰਗ ਨਾਲ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਰੀਵਿਊ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵਲੋਂ ਸਮੂਹ ਨਿਗਰਾਨ ਕਮੇਟੀਆਂ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ  ਦੇ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਸਾਂਭ-ਸੰਭਾਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਸੁਝਾਅ ਲਏ ਗਏ ਅਤੇ ਬਲਾਕ ਦੀ ਲੋੜ ਅਨੁਸਾਰ ਇਸ ਦੀ ਖਪਤ ਅਤੇ ਯੋਗ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਸਬੰਧੀ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵਲੋਂ ਸਮੂਹ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਨਅਤੀ ਇਕਾਈਆਂ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਖਪਤ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਜੋ ਬੇਲਰ ਚਲਾ ਕੇ ਪਰਾਲੀ ਇੱਕਠੀ ਕਰਦੇ ਹਨ, ਦਾ ਆਪਸੀ ਤਾਲਮੇਲ ਅਤੇ ਸਹਿਯੋਗ ਹੋਰ ਵਧਾਉਣ ਉੱਤੇ ਜੋਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਜੋ ਪਰਾਲੀ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਨੂੰ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਸਹੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਿਆ ਜਾ ਸਕੇ।

ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਬਲਾਕ ਵਿੱਚ ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਦੀ ਲੋੜ, ਉਪਲਬਧ ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਦੀ ਪੂਰਨ ਵਰਤੋਂ, ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਵਲੋਂ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ’ਤੇ ਪਰਾਲੀ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾਉਣ, ਬੇਲਰਾਂ ਵਲੋਂ ਇੱਕਠੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਡੰਪ ਕਰਨ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੀਆਂ ਥਾਵਾਂ ਉਪਲਬਧ ਕਰਵਾਉਣ ਸਬੰਧੀ ਕਈ ਨੁਕਤੇ ਵਿਚਾਰੇ ਗਏ। ਇੱਟਾਂ ਦੇ ਭੱਠਿਆਂ ਵਲੋਂ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਬਾਲਣ ਵਜੋਂ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ 20 ਫੀਸਦੀ ਖਪਤ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸੀਜ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਪਾਲਣਾ ਲਈ ਸਮੂਹ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਖੇਤਰ ਅਧੀਨ ਭੱਠਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਖਪਤ ਕਰਨ ’ਤੇ ਜ਼ੋਰ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਮੁੱਖ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫ਼ਸਰ ਡਾ. ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਮਹਿਕਮੇ ਦੁਆਰਾ ਸਬਸਿਡੀ ’ਤੇ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਮਸ਼ੀਨਰੀ ਦੀ ਯੋਗ ਵਰਤੋਂ, ਖੇਤਰ ਅਨੁਸਾਰ ਬੇਲਰ ਰਾਹੀਂ ਗੰਢਾਂ ਬਣਾ ਕੇ ਪ੍ਰਬੰਧਨ, ਪਸ਼ੂ ਚਾਰੇ ਵਜੋਂ ਵਰਤੋਂ ਆਦਿ ਦਾ ਪਰਾਲੀ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਹਿੱਸਾ ਦੱਸਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪਰਾਲੀ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਲਈ ਆਪਣਾ ਪੂਰਨ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਆਖੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਭਲਾਈ ਵਿਭਾਗ, ਪਸ਼ੂ ਪਾਲਣ ਵਿਭਾਗ, ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਕੰਟਰੋਲ ਬੋਰਡ, ਪੰਚਾਇਤੀ ਵਿਭਾਗ, ਸਹਿਕਾਰੀ ਸੁਸਾਇਟੀਆਂ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

28 February 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive