5 February 2023
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
5 February 2023
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
पंजाब सरकार ने अपनी किस्म के पहले जनता दरबार की शुरुआत जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग से की है। पहला राज्य स्तरीय ऑनलाइन जनता दरबार 6 फरवरी को लगाया जायेगा। गाँवों के निवासियों को किसी भी प्रकार के साफ़ पानी की सप्लाई और सेनिटेशन सम्बन्धी यदि कोई दिक्कत आ रही है या वे कोई शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं तो वे ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस ऑनलाइन जनता दरबार में लोगों की सुनवाई जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा की जायेगी। उनके साथ विभाग के समूह उच्च अधिकारी और जि़ला अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अंतर्गत पहले राज्य स्तरीय ऑनलाईन जनता दरबार का प्रबंध 6 फरवरी को प्रात: काल 11.30 से दोपहर 2 बजे तक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे जनता दरबार हर 15 दिनों बाद लगाए जाएंगे जिससे मान सरकार की तरफ से किये वायदे अनुसार लोगों को सरकारी सेवाएं उनके घरों पर दी जा सकें। उन्होंने कहा कि जनता दरबार की सफलता के लिए जि़ला स्थानों पर तैनात अफसरों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिम्पा ने कहा कि पीने वाले पानी की बेहतर क्वालिटी के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बहुत गंभीर है और इस ओर योग्य प्रयत्न कर रही है। इसके अलावा गाँवों में सेनिटेशन को यकीनी बनाने के लिए भी पंजाब सरकार की तरफ से बहुत सी योजनाओं पर काम किया जा रहा है।
इस जनता दरबार में शिकायतें दर्ज करने सम्बन्धी जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के प्रमुख मुहम्मद इशफाक की तरफ से कार्य विधि जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा की तरफ से ऑनलाइन जनता दरबार चंडीगढ़ में अटेंड किया जायेगा जिसमें सभी मुख्य इंजीनियर भी शामिल होंगे। इसके इलावा समूह निगरान इंजीनियर और समूह कार्यकारी इंजीनियर अपने-अपने दफ्तरों से ऑनलाइन जनता दरबार अटेंड करेंगे।
शिकायत दर्ज करवाने की विधि:
जो नागरिक शिकायत दर्ज करवानी चाहते हैं वह आनलाइन https://headdwss.my.webex.com/headdwss.my/j.php?MTID=mb93a5a19bb8a03372346bce9780ae495 पर जुड़ सकते हैं। इसके इलावा WebExMeeting number: 2642 015 6498 (Password: 1234) के द्वारा भी जनता दरबार में जुड़ा जा सकता है। जो नागरिक मंत्री के सामने अपनी शिकायत बताना चाहते हैं वह अपनी शिकायत अग्रिम दर्ज करवाएं जिससे मीटिंग से पहले शिकायत का विश्लेषण करके मंत्री की तरफ से शिकायत का योग्य निपटारा हो सके। अग्रिम शिकायत खोज फ्री नंबर- 1800- 180- 2468 या ई मेल dwsssnkhelpdesk@gmail.com या वैबसाईट dwss.punjab.gov.in/Citizen पर दर्ज करवाई जा सकती है। ( यदि शिकायत दर्ज करवाते समय पर कोई तकनीकी दिक्कत पेश आती है तो शिकायत दी गयी ईमेल पर भेजी जा सकती है)
विभाग के प्रमुख ने बताया कि जो शिकायत अग्रिम दर्ज करवाई जायेगी उनका निपटारा पहल के आधार पर किया जायेगा। उसके बाद ‘पहले आओ, पहले सुनाओ’ के आधार पर उन नागरिकों को मौका दिया जायेगा जो पहले शिकायत दर्ज नहीं करवा सके।
कार्यकारी इंजीनियर (एस. एन. के.) सभी शिकायतों का रिकार्ड रखेंगे और जो शिकायतें अग्रिम प्राप्त होंगी वह सम्बन्धित अधिकारियों को भेजेंगे जिससे मंत्री की मीटिंग में अधिकारी अपना पक्ष रख सकें। शिकायतों का रिकार्ड कार्यकारी इंजीनियर (एस. एन. के.) द्वारा गुग्गल फार्म में रखा जायेगा।
काबिलेगौर है कि जनता दरबार के दौरान गाँव वासी अपने वर्चुअल वेटिंग रूम में इंतज़ार करेंगे। दर्ज की शिकायतों की पहल के आधार पर एक-एक करके नागरिक आऐंगे और मंत्री की तरफ से शिकायत सुनकर उनका मौके पर ही हल निकालने का पूरा प्रयत्न किया जायेगा। इसके उपरांत ही अगली शिकायत सुनी जायेगी। यदि कोई शिकायतकर्ता इंतज़ार नहीं करना चाहता या मीटिंग का समय ख़त्म हो जाये तो वह अपनी शिकायत टोल फ्री नम्बर/ईमेल /वेबसाईट पर बाद में दर्ज करवा सकता है।
सामाजिक सुरक्षा व बाल विकास विभाग की ओर से भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही एडिप स्कीम के अंतर्गत दिव्यांग व्यक्तियों को नि:शुल्क उपकरण वितरण के लिए अलिमको कंपनी के सहयोग से बाबा शांंति गिरी हाल दसूहा में कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन रियल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान पवन पलटा की ओर से किया गया। जानकारी देते हुए बाल विकास प्रोजैक्ट अधिकारी दसूहा मंजू बाला ने बताया कि विभाग के समूह स्टाफ की ओर से इस कैंप के प्रबंध मुकम्मल किए गए। उन्होंने बताया कि अलिमको कंपनी की ओर से पहले से ही चिन्हित दिव्यांगजन को 5 इलेक्ट्रानिक ट्राई साइकिल, 2 सामान्य ट्राइ साइकिल, 6 व्हील चेयर, 6 एम.आर. किट, चार कानों की मशीनें, बैसाखियां. रोलेटर, 3 सी.पी चेयर, 3 कृत्रिम अंग व 5 कैलीपर वितरित किए गए।
मंजू बाला ने बताया कि कुल 27 दिव्यांगजन को 50 उपकरण वितरित किए गए। इस कैंप के सफल आयोजन के लिए बाबा शांति गिरी हाल दसूहा के पूरे स्टाफ की ओर से सहयोग दिया गया।
श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व को समर्पित पर आज शहर में बहुत ही उत्साह व श्रद्धाभाव से नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान सैशन चौक में कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने जहां लंगर लगाकर पुष्प वर्षा के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया वहीं नगर कीर्तन में शामिल होते हुए गुरु चरणों में हाजिरी भी लगाई। उन्होंने संगतों को श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरु जी ने हमेशा मानवता, सामाजिक समरसता व मानववादी विचारधाराओं की शिक्षा देते हुए भाईचारे का संदेश दिया है। इस दौरान उनके जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन कर्मजीत कौर, मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गुरु रविदास जी ने एक ऐसे आदर्श समाज की अवधारणा रखी, जहां कोई भी किसी भी प्रकार की पीड़ा से न गुजरे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी के आदर्शों को अपनाने की जरु रत है, क्योंकि उन्होंने बिना भेदभाव के भाईचारे का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महान गुरुओं, संतों व महापुरुषों की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार के लिए वचनबद्ध है, जो कि समूची मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं।
4 February 2023
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
4 February 2023
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
3 February 2023
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
3 February 2023
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने कहा कि वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने संबंधी 5 फरवरी को लगने वाला स्पैशल कैंप मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब की हिदायतों के अनुसार अब 12 फरवरी को लगेगा। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के चलते स्पैशल कैंप की तिथि में बदलाव किया गया है। उन्होंने समूह चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने अंतर्गत आते समूह सुपरवाइजरों व बी.एल.ओज को 12 फरवरी को स्पैशल कैंप के दौरान पोलिंग बूथों पर बैठना यकीनी बनाने की हिदायत दें।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि 12 फरवरी को जिले के सभी बी.एल.ओज सुबह 9 बजे से लेकर सांय 5 बजे तक वोटरों से फार्म नंबर 6-बी प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के निर्देशों के मुताबिक वे सुपरवाइजरों व बी.एल.ओज के माध्यम से पोलिंग बूथों पर स्पैशल कैंप इस लिए लगाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जा सके। इस लिए अधिक से अधिक वोटर इस कैंप का लाभ लेकर अपने वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करें। उन्होंने बताया कि अगला कैंप 05 मार्च 2023 को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले से रजिस्टर्ड वोटर, वोटर हैल्पलाइन एप एन.वी.एस.पी. व फार्म 6-बी के माध्यम से अपने वोटर कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं।
डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने कहा कि 8 फरवरी से 24 फरवरी तक होशियारपुर शहर के बीच से गुजर रहे भंगी चोअ को साफ करने व कूड़े से मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नगर निगम, वन विभाग, ड्रेनेज विभाग, एन.एस.एस. वालंटियरों, सिविल सोसायटियों, एन.जी.ओज व अन्य वालंटियरों का सहयोग लिया जाएगा। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में इस अभियान को सुचारु रुप से चलाने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों, एन.जी.ओज की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अभियान के अंतर्गत भंगी चोअ की दोनों साइडों पर पड़े कूड़े को साफ करने के बाद पौधे लगाए जाएंगे, जिससे शहर के अक्स में सुधार होगा व वातावरण को स्वच्छ रखने में सहायता मिलेगी। उन्होंने डी.एफ.ओ. होशियारपुर अमनीत सिंह को निर्देश दिए कि सफाई अभियान के साथ-साथ वन विभाग की ओर से चोअ के किनारों पर पौधारोपण करवाया जाए। उन्होंने सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी को इस सफाई अभियान संबंधी पूरा खाका व जरुरत का साजो सामान तैयार करने संबंधी निर्देश देते हुए कहा कि वे सुनिश्चित बनाए कि सफाई अभियान के दौरान किसी चीज की कोई कमी न रहे। उन्होंने नगर निगम व ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सफाई अभियान से पहले भंगी चोअ का एक बार संयुक्त दौरा कर सफाई संबंधी योजना तैयार करें।
कोमल मित्तल ने होशियारपुर वासियों, शहर की अलग-अलग सोसायटियों, एन.जी.ओज, रेसीडेंस वेलफेयर सोसायटियों, स्कूलों व कालेजों को इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि वे इस सफाई अभियान में बढ़ चढ़ कर सहयोग करें ताकि हम अपने शहर को साफ सुथरा बना सकें। उन्होंने कहा कि पार्षदों के सहयोग के बिना इस अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता, इस लिए वे भी इसमें हर संभव सहयोग दें। उन्होंने कहा कि इस अभियान में भाग लेने के लिए संस्थाएं, एन.जी.ओज आदि 6 फरवरी तक फोन नंबर 80549-34009 पर अपनी रजिस्ट्रेशन करवाना यकीनी बनाएं। बैठक में अलग-अलग विभागों के अधिकारी व एन.जी.ओज के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।