27 June 2023
Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
27 June 2023
Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
27 June 2023
Page 4 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार की ओर से शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय पर मुकम्मल करवाना यकीनी बनाया जाए ताकि लोगों को इसका समय पर लाभ प्राप्त हो सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिला विकास कोआर्डिनेशन व मानिटरिंग कमेटी(दिशा) के अंतर्गत की बैठक के दौरान जिले में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ लोक सभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवाड़ी, विधायक जंगी लाल महाजन, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, कमेटी सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, डा. दिलबाग राय, महिंदर कौर जोश, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह, एस.पी. मंजीत कौर, एस.डी.एम दसूहा ओजस्वी अलंकार, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम मुकेरियां कनु थिंद, एस.डी.एम गढ़शंकर जश्नप्रीत कौर गिल भी मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को सुचारु ढंग से लागू किया जाए, ताकि इन योजनाओं का संबंधित लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया जा सके। इस दौरान उन्होंने प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना, समग्र शिक्षा अभियान, मैडिकल कालेज के निर्माण, जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, मगनरेगा, पी.एम.के.वी.वाई, बी.एस.एन.एल व नेशनल हाईवेज अथारिटी की ओर से किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए बताया कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के अंर्तगत जिले में लाभार्थियों 02 अरब 54 करोड़ 86 लाख 58 हजार रुपए की राशी (2,54,86,58,000) लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार लाभार्थियों की ओर से अपना ई-के.वाई.सी. करवाना अनिवार्य है जो कि अपने नजदीकी सेवा केंद्र से करवाया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना निर्माण कार्य में और अधिक गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि शुरु किए गए कार्य जल्द मुकम्मल कर उनके उपयोगिता सर्टिफिकेट भेेजे जाएं।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश व सांसद मनीष तिवाड़ी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिले में एम.पी लैड फंड के अलावा अन्य केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत शुरु किए गए विकास कार्य जल्द मुकम्मल करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को जिले में सुचारु ढंग से लागू करने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जा रही है और इन योजनाओं का संबंधित विभागों से लगातार रिव्यू भी किया जा रहा है। उन्होंने विभागों को शुरु किए गए विकास कार्य निर्धारित समय पर पूरे करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
फगवाड़ा 26 जून (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी हलका विधानसभा फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान ने आज सीवरेज बोर्ड और पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के अधिकारियों से बैठक करके चल रहे प्रोजैक्टों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी प्रोजैक्ट चल रहे हैं उन्हें बरसात के मौसम से पहले पूरा कर लिया जाए ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो। बैठक संबंधी जानकारी देते हुए मान ने बताया कि बंगा रोड की सडक़ व पटेल नगर की सीवरेज संबंधी समस्याओं को खास तौर पर अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है। इसके अलावा सीवरेज की सफाई के लिये कहा गया है ताकि बरसात में ब्लाकेज की समस्या से बरसाती पानी का जलभराव न हो। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा वासियों की हर समस्या का समाधान करवाना तथा मूलभूत सुविधाओं का प्रबंध करवाना उनकी हमेशा प्राथमिकता रही है। इस बार भी बरसात के मौसम में लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने देंगे। उन्होंने समूह फगवाड़ा वासियों से अपील कर कहा कि अपनी कोई भी जायज समस्या लेकर जब चाहें उनसे संपर्क कर सकते हैं। जनता की हर समस्या का समुचित समाधान करवाया जायेगा। इस अवसर पर सीवरेज बोर्ड के एक्स.ई.एन. प्रितपाल सिंह, राजविन्द्र सिंह एस.डी.ओ. सीवरेज बोर्ड, सुखविन्द्र सिंह जे.ई. के अलावा पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के जे.ई. परमिन्द्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजीव उप्पल एवं सचिन खन्ना आदि उपस्थित थे।
26 June 2023
Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
26 June 2023
Page 4 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
25 June 2023
Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
25 June 2023
Page 4 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया में पानी में करंट दौड़ने ये हादसा हुआ. महिला अपने पति और परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जा रही थी| करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है, इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है इस हादसे में साक्षी के दो बच्चे अनाथ हो गए हैं. साक्षी को वंदे भारत ट्रेन से जाना था | नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में बिजली का करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई महिला का नाम साक्षी आहूजा बताया जा रहा है कि यह घटना स्टेशन परिसर में जलभराव के कारण हुई. इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है, बताया जा रहा है कि फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है | पुलिस ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया गया है रेलवे और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इस दुखद हादसे की जांच शुरू कर दी है |
24 June 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive