जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो द्वारा बुधवार को आयोजित प्लेसमेंट कैंप में 22 उम्मीदवारों का रोजगार के लिए चुनाव किया गया।
रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी रंजीत कौर ने इस संबंध में और जानकारी देते हुए बताया कि प्लेसमेंट कैंप में कॉस्मो टाटा कंपनी ने पहुँच की और 43 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से 22 का रोजगार के लिए चुनाव किया गया।
उन्होंने कहा कि जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो जिले के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे रोजगार के अधिक अवसरों के लिए जिला प्रशासकीय परिसर में स्थित जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के दफ़्तर में संपर्क करें और समय-समय पर ब्यूरो द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंप में भाग लें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दफ़्तर के हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
प्लेसमेंट कैंप में 22 उम्मीदवारों का रोज़गार के लिए चुनाव
ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ’ਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਤੈਅ ਸਮੇਂ ਅੰਦਰ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ : ਕੋਮਲ ਮਿੱਤਲ
ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੋਮਲ ਮਿੱਤਲ ਨੇ ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਕੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿਖੇ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਦੌਰਾਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵਿਕਾਸ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਤੈਅ ਸਮੇਂ ਵਿਚ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਅਤੇ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਕੰਮਾਂ ਦੇ ਵਰਤੋਂ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਵੱਛ ਭਾਰਤ ਮਿਸ਼ਨ, ਗਿੱਲੇ ਅਤੇ ਸੁੱਕੇ ਕੂੜੇ ਦੇ ਨਿਪਟਾਰੇ, ਪਲਾਸਟਿਕ ਵੇਸਟ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ, ਸਮਾਰਟ ਵਿਲੇਜ਼ ਮੁਹਿੰਮ, ਰੂਰਲ ਮਿਸ਼ਨ, ਨਾਬਾਰਡ ਸਕੀਮਾਂ, Çਲੰਕ ਸੜਕਾਂ, ਮਗਨਰੇਗਾ, ਪਿੰਡਾਂ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਵਿਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਉਸਾਰੀ ਕਾਰਜਾਂ, ਜਲ ਜੀਵਨ ਮਿਸ਼ਨ-ਹਰ ਘਰ ਪਾਣੀ, ਸਵੱਛ ਭਾਰਤ-ਹਰ ਘਰ ਟੁਆਇਲਟ ਆਦਿ ਸਕੀਮਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਅਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੋੜੀਂਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚਾਲੂ ਵਿੱਤੀ ਵਰ੍ਹਾ ਖਤਮ ਹੋਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਇਸ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਵਿਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਕੰਮ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਨਿਪਟਾਏ ਜਾਣ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਜ) ਦਲਜੀਤ ਕੌਰ, ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਵਿਕਾਸ) ਦਰਬਾਰਾ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।
News Hunt Daily Evening E-Paper
18 January 2023
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
18 January 2023
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
एलपीयू में आयोजित जीआईएल बिजनेस एंटरप्रेन्योर क्लब के कार्यक्रम में उद्योगपतियों ने अपने अनुभव साझा किए
जालंधर : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित जीआईएल बिजनेस एंटरप्रेन्योर क्लब के विशेष कार्यक्रम में कई उद्योगपतियों ने सफल बिजनेस एंटरप्रेन्योर बनने के सफर पर अपने अनुभव साझा किए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलपीयू के चांसलर और राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल थे, जिन्होंने शिक्षा और उद्योग से जुड़ी मौजूदा जरूरतों और मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक सफल उद्योगपति को आर्थिक और सामाजिक उत्तरदायित्व दोनों को पूरा करना होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उद्योगपति शैशव मित्तल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और व्यवसाय से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
जीआईएल चैप्टर पंजाब किंग्स का गठन इस अवसर पर जीआईएल चैप्टर पंजाब के अध्यक्ष निमिष मलिक ने राज्य के उद्यमियों के साथ किया जिसमें सीमा महाजन, एमडी कंसर्न फार्मा लिमिटेड, पुनीत गर्ग संस्थापक और सीएमडी डैमसन ग्रुप और विक्रम छाबड़ा, एमडी, सज्जन प्रिसिशन कास्टिंग शामिल हैं ।
इस कार्यक्रम में बोलते हुए निमिष मलिक ने कहा कि जीआईएल चैप्टर पंजाब किंग्स ने सर्वश्रेष्ठ उद्यमिता अनुभव साझा करने के लिए साप्ताहिक ऑफलाइन और ऑनलाइन बैठकें शुरू की हैं इसके अलावा जल्द ही क्लब का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने की योजना है।उन्होंने कहा कि जीआईएल बिजनेस एंटरप्रेन्योर क्लब एक ऐसा संगठन है जो वंचित उद्यमियों के व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में उनके विकास के लिए पीयर कोचिंग की अवधारणा के तहत काम कर रहा है। जीआईएल की स्थापना 2021 में दिल्ली में रवि गुप्ता और सह-संस्थापक परमवीर जैन, अमर खुराना, अनिल सोमानी और निमिष मलिक के साथ हुई थी।

डिप्टी कमिश्नर ने चाइना डोर की बिक्री रोकने के लिए समितियों का किया गठन
जालंधर, जनवरी 2023: डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने घातक चाइना डोर से लोगों के कीमती जीवन को बचाने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चाइना डोर की बिक्री रोकने के लिए विशेष समितियों का गठन किया है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित एसडीएम समिति के सदस्य जैसे डीएसपी, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ईई/एसडीओ के साथ टीम का नेतृत्व करेंगे।
उन्होंने कहा कि इसी तरह ज्वाईंट कमिश्नर नगर निगम जालंधर शहरी क्षेत्र के सुपरडैंट तहबजारी, संबंधित एसीपी, तहसीलदार/नायब तहसीलदार और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ईई/एसडीओ के साथ टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि बाजारों में चाइना डोर की बिक्री की जांच और अगर कोई ऐसे घातक डोर बेचते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए अधिकारित है।
डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन पहले ही चाइना डोर को स्टोर करने, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध के संबंध में जिला प्रशासन धारा 144 के तहत 14 नवंबर 2022 को पहले ही आदेश जारी कर चुका है। उन्होंने कहा कि यह सिंथेटिक/प्लास्टिक परत वाली चाइना डोर न सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि पक्षियों के लिए भी बेहद खतरनाक है और इससे पहले भी कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबरें आ चुकी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
News Hunt Daily Evening E-Paper
17 January 2023
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
17 January 2023
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
16 January 2023
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
16 January 2023
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

एलपीयू में आयोजित जीआईएल बिजनेस एंटरप्रेन्योर क्लब के कार्यक्रम में उद्योगपतियों ने अपने अनुभव साझा किए" title="एलपीयू में आयोजित जीआईएल बिजनेस एंटरप्रेन्योर क्लब के कार्यक्रम में उद्योगपतियों ने अपने अनुभव साझा किए" />