32.1 C
Jalandhar
Friday, April 24, 2026
Home Blog Page 479

पाकिस्तान में छाएगा अंधेराः रात 8:30 बजे बाजार होगा बंद, शादियों पर भी लगी लगाम, जानिए वजह

0

आर्थिक संकट के साथ-साथ भारत का पड़ोसी देश अब बिजली संकट का भी सामना कर रहा है। देश में लगातार बढ़ते ऊर्जा संकट पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने ऊर्जा संरक्षण योजना को मंजूरी दे दी है। इस कानून के मुताबिक अब देश में रात 8:30 बजे तक ही बाजार खुले रह सकते हैं और शादी के हॉल को भी रात 10 बजे तक ही खोला जा सकता है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की। आसान भाषा में कहें तो अब पाकिस्तान में सभी लोगों को बाजार का काम शाम खत्म होने से पहले निपटाना होगा वहीं, शादियां भी अब रात होने से पहले करना जरूरी होगा। सरकार ने ऐसा फैसला बिजली बचाने की खातिर लिया है।

सिनेमाघर के मालिक बाहर से खाना लाने पर लगा सकते हैं रोक, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

0

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को यह साफ कर दिया है कि सिनेमा हॉल के मालिक को अधिकार है कि वह फिल्म देखने वालों को बाहर से थिएटर में खाने-पीने की चीजों को साथ लाने से रोक सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि सिनेमा हॉल की संपत्ति उसके मालिक की निजी संपत्ति है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर मल्टीप्लेक्स मालिकों ने हाई कोर्ट की ओर से पारित 18 जुलाई, 2018 के एक फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें फिल्म देखने वालों को सिनेमा हॉल के अंदर बाहर का खाना लाने की अनुमति दी गई थी।
जम्मू और कश्मीर के मल्टीप्लेक्स मालिकों द्वारा दायर अपीलों पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश (CJI) धनंजय वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने कहा, ‘सिनेमा हॉल उसके मालिक की निजी संपत्ति है। मालिक के पास ऐसे नियमों और शर्तों को तब तक तय करने का अधिकार है, जब तक कि यह सार्वजनिक हित, सुरक्षा और कल्याण के खिलाफ न हो।’

Anushka Sharma Brother: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के भाई इस फेमस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट, शेयर की तस्वीर

0

Anushka Sharma Brother: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक तृप्ति इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश को डेट कर रही हैं। तृप्ति ने जब से अनुष्का शर्मा के भाई और प्रोड्यूसर कर्णेश के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की है, तभी से इनके अफेयर की खबरों ने काफी जोर पकड़ लिया है। बता दें कि तृप्ति डिमरी ने कर्णेश शर्मा के साथ अपनी रोमांटिक फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस फोटो को पहले कर्णेश शर्मा के प्रोडक्शन हाउस के एसोसिएट एडिटर ने शेयर किया था।
उस फोटो को शेयर करने के बाद तृप्ति डिमरी ने भी उसे शेयर कर हार्ट इमोजी लगाया था। इस फोटो में तृप्ति डिमरी और कर्णेश हग करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों एक दूसरे की बाहों में दिख रहे थे। तृप्ति और कर्णेश की रोमांटिक तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने काफी जोर पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि इस तस्वीर को शेयर कर तृप्ति ने अपना रिलेशन कंफर्म कर दिया है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।
वहीं तृप्ति की बात करें तो वे अपनी फिल्म कला को लेकर पिछले दिनों काफी चर्चा में बनी हुई थीं। इस फिल्म में उनके किरदार और एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। तृप्ति की इस फिल्म को कर्णेश के प्रोडक्शन हाउस ने ही प्रोड्यूस किया था। तृप्ति नेटफ्लिक्स की फिल्म बुलबुल में भी दिखाई दी थीं। ये फिल्म भी कर्णेश के प्रोडक्शन के बैनर तले बनी थी। कला फिल्म की शूटिंग के समय से ही दोनों के अफेयर की खबरें आ रही थीं। अब तृप्ति ने शेयर की गई स्टोरी ने कंफर्म कर दिया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, बुमराह की हुई वापसी, वनडे सीरीज खेलेंगे

0

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर है। टीम इंडिया के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जसप्रीत को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया। भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलना है। पहले टी20 सीरीज होगी। जिसका पहला मैच 3 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी।
जसप्रीत बुमराह पीठ के चोट के कारण सितंबर 2022 से मैदान से दूर है। उन्होंने टी20 विश्व कप भी नहीं खेला था। वह तब से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब के लिए थे। अब NCA ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है।

सेक्स क्लिप पर विवाद के बीच बोले इमरान खान; हां मैं ‘प्लेबॉय’ था, फरिश्ता नहीं

0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने रिटायर्ड आर्मी चीफ जनरल कमर बाजवा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। इमरान ने कहा है कि एक मीटिंग के दौरान जनरल कमर बाजवा ने उन्हें ‘प्लेबॉय’ कहा था। जनरल बाजवा ने यह बात जिस मीटिंग में की थी, वह पीएम रहते हुए उनकी आखिरी मीटिंग थी। इसके बाद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर संवैधानिक पद से हटा दिया गया था।
लाहौर में अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने यह बयान दिया। इमरान खान ने उन कथित सेक्स ऑडियो को लेकर भी बात कीं, जो उनके खिलाफ वायरल की जा रही है। दरअसल, इस तरह के तीन आपत्तिजनक ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह इमरान खान के हैं। इमरान खान ने बिना नाम लिए शहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गंदी ऑडियो और वीडियो के जरिए हम अपने युवाओं को क्या संदेश दे रहे हैं।
इमरान खान ने कहा कि, ”मुझे यह पता चला कि जनरल बाजवा सावधानी के साथ मेरे साथ डबल गेम खेल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने शहबाज शरीफ को सत्ता तक पहुंचाने में पूरी मदद की और बाजवा ने मेरी पीठ में छुरा घोंप दिया।”

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

3 January 2023

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

3 January 2023

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला ! 5773 गांवों को रैवीन्यू लैंड की रजिस्ट्री के लिए NOC लेने से छूट

0

• आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग के इस जन हितैषी फ़ैसले से 5773 गाँवों में रैवीन्यू अस्टेट की निर्विघ्न रजिस्ट्रेशन के लिए रास्ता साफ होगा : अमन अरोड़ा

न्यूज हंट. चंडीगढ़ :

ज़मीन मालिकों को बड़ी राहत देते हुये पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में रैवीन्यू लैंड की रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए राज्य के 5773 गाँवों को एन. ओ. सी. लेने से छूट दे दी है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि यह जन हितैषी फ़ैसला ज़मीन मालिकों को बड़ी राहत देने के साथ-साथ 22 जिलों में पड़ते 5773 गाँवों में रैवीन्यू अस्टेट की निर्विघ्न रजिस्ट्रेशन के लिए रास्ता साफ करेगा।
जि़क्रयोग्य है कि ग़ैर-कानूनी कॉलोनियों पर रोकने लगाने के लिए राजस्व विभाग की तरफ से हाल ही में विकास अथॉरिटी या लोकल बॉडी के अधिकार क्षेत्र के अधीन आने वाली जायदादों की रजिस्ट्रेशन के लिए एन. ओ. सी. जारी करना लाजि़मी किया गया था। यह फ़ैसला गाँवों की रैवीन्यू लैंड पर भी लागू हो गया था, जिससे ज़मीन मालिकों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ज़मीन की रजिस्ट्री करवाने से पहले लायसेंस लेना लाजि़मी हो गया था।

यह भी बताने योग्य है कि पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रैगुलेशन एक्ट (पापरा) 1995 के सेक्शन (20) (3) में कहा गया है कि रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1908 के उपबंधों के अधीन कोई भी रजिस्ट्रार या सब-रजिस्ट्रार कॉलोनी की ज़मीन या प्लाट या इमारत की बिक्री सम्बन्धी सेल डीड या कोई अन्य दस्तावेज़ रजिस्टर नहीं करेगा, जिस सम्बन्धी समर्थ अथॉरिटी से एन. ओ. सी. प्राप्त न की गई हो।

पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रैगुलेशन एक्ट (पापरा) 1995 के सेक्शन (20) (3) के उपबंधों के अंतर्गत ग़ैर-लायसैंसशुदा कॉलोनी में स्थित ज़मीन, प्लाट या इमारत बेचने के लिए एन. ओ. सी. लेनी लाजि़मी होने के कारण ज़मीन मालिकों को रजिस्ट्री करवाने में मुश्किल आ रही थी। इसका नोटिस लेते हुये अब आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग ने ज़मीन मालिकों को ग्रामीण क्षेत्रों में रैवीन्यू लैंड की रजिस्ट्री के लिए एन. ओ. सी. लेने से छूट दे दी है।

प्रमुख सचिव आवास निर्माण और शहरी विकास श्री अजोए कुमार सिन्हा ने कहा कि इस सम्बन्धी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और इस एक्ट के बाकी उपबंध (प्रोविजनज़़) उसी तरह लागू रहेंगे।

बॉक्स
छूट वाले गाँवों का जि़लेवार विवरण

अमृतसर ( 385 गाँव), बठिंडा ( 94), होशियारपुर ( 902), जालंधर ( 359), मानसा ( 137), एस. बी. एस. नगर ( 152), लुधियाना ( 346), तरन तारन ( 260), मोगा ( 120), पठानकोट ( 191), फतेहगढ़ साहिब ( 268), बरनाला (66), संगरूर (172), मलेरकोटला ( 69), फाजिल्का (221), कपूरथला (305), श्री मुक्तसर साहिब (118), फरीदकोट (113), रूपनगर (257), गुरदासपुर (479), पटियाला (507), फिऱोज़पुर (252 गाँव)।

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में 2 दिनों में 6 हिंदू मारे गए, नन्हे बच्चों को भी नहीं बख्श रहे दहशतगर्द

0

न्यूज हंट. श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की ओर से हिंदुओं को निशाना बनाए जाने की घटनाएं नए साल में तेज हो गई हैं। बीते दो दिन में इस केंद्र शासित प्रदेश में 6 हिंदू मारे गए हैं। दहशतगर्द नन्हे बच्चों को भी नहीं बख्श रहे हैं। राजौरी के डांगरी गांव में आतंकवादी हमले के पीड़ितों के घर के पास सोमवार को IED विस्फोट हुआ जिसमें 2 बच्चों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। घायलों में भी दो बच्चे शामिल हैं जिनका इलाज कराया जा रहा है।
इससे पहले रविवार शाम को इसी इलाके में आतंकवादियों ने तीन घरों में गोलीबारी की, जिसमें 4 नागरिकों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। लगभग 14 घंटे के अंतराल पर ये दोनों आतंकी घटनाएं हुई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि आतंकी हमले के पीड़ित प्रीतम लाल के घर के पास आज सुबह विस्फोट हुआ। इसकी चपेट में आए मृतकों के अलावा सभी घायल भी हिंदू हैं।

रेलवे इन लोगों को देता है फ्री में खाना-पानी ! 90% लोगों को नहीं पता IRCTC का ये नियम

0

IRCTC updates : रेलवे द्वारा कई सुविधाएं यात्रियों को मुफ्त में दी जाती हैं। इनका लाभ लेना आपका अधिकार होता है। हालांकि ज्यादातर लोगों को इन सुविधाओं के बारे में पता ही नहीं होता। ऐसे में आपको ये बात जरूर जाननी चाहिए। अगर आपकी ट्रेन देर से चलती है या बीच में किसी वजह से लेट हो जाती है तो इंडियन रेलवे यात्रियों को विशेष सुविधा देता है. ।
रेलवे के नियम अनुसार, यदि कोई ट्रेन दो घंटे या इससे ज्‍यादा लेट हो जाती है तो यात्रियों को फ्री में नाश्‍ते और खाने की सुविधा दी जाती है। ये सुविधा कुछ चुनिंदा एक्सप्रेस ट्रेनों पर ही उपलब्‍ध होती है। इन ट्रेनों में राजधानी, शताब्दी और दूरंतों एक्सप्रेस शामिल हैं। वैसे अगर ट्रेन लेट होती है तो IRCTC यात्रियों को ये सुविधा दे ही देता है, लेकिन अगर आपके पास खाना न पहुंचे तो आप IRCTC से इस सुविधा की मांग कर सकते हैं।
रेलवे नाश्ते में चाय या कॉफी और बिस्किट देता है, वहीं शाम के नाश्ते में भी चाय या कॉफी और एक बटर चिपलेट, चार ब्रेड दिए जाते हैं। दोपहर में लंच के समय दाल, रोटी और सब्जी दी जाती है। कई बार लंच में पूरी भी परोसी जाती है।