न्यूज हंट. बिजनेस डेस्क : अगर आपका पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में अकाउंट है तो आपके लिए खुशखबरी है। बैंक की तरफ से ग्राहकों को कई सुविधाएं दी जाती हैं। बैंक की ओर से नंबर भी जारी किए गए हैं जिनका पता हर ग्राहक को होना चाहिए। इस नंबरों पर कॉल कर घर बैठें बैंक के कई कामों को किया जा सकता है।
पंजाब नेशनल बैंक ने एक ट्वीट किया है जिसमें लिखा है बैंक की ओर से ग्राहकों को कॉल पर सभी सर्विस मिल जाएंगी जिससे आपको शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
पीएनबी ने बताया कि ग्राहक 1800 180 2222, 1800 103 2222, 0120-2490000 या 011-28044907 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक मेल आईडी पर भी संपर्क किया जा सकता है। यहां मेल करके बैंक की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण खबर, सेव कर लें ये नंबर, एक कॉल पर होंगे कई काम
‘पीड़िता को 10-12 किलोमीटर तक घसीटा, मोड़ पर कार से अलग हुई बॉडी’, हादसे पर दिल्ली पुलिस का खुलासा
न्यूज हंट, नई दिल्ली : दिल्ली के सुल्तानपुरी में 23 साल की अंजलि की दिलदहला देने वाली मौत का मामला गरमा गया है। दिल्ली के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं। उन्हें जांच के बारे में जानकारी दी जा रही है। आरोपियों का तीन दिन का रिमांड मिली है। उनसे पूछताछ की जाएगी। अभियुक्तों को कड़ी सजा दिलाएंगे। आरोपियों पर धारा 279, 304, 120 बी के तहत केस दर्ज किया है। उधर, एलजी वीके सक्सेना ने समन भेजकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर को बुलाया था। दोनों के बीच बैठक में एलजी ने पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने इस मामले में अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की भूमिका का पता लगाने के लिए कहा है. एलजी ने सीपी से उन्हें इस मामले में अपडेट्स देते रहने के लिए कहा है।
पुलिस का कहना था कि लड़की को 10 से 12 किमी तक कार से घसीटा गया। मोड़ आने की वजह से लड़की की बॉडी कार से अलग हुई। पुलिस का कहना था कि आरोपियों की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हुड्डा ने आगे कहा कि मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक और लीगल टीम की रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस ने बताया कि पांच आरोपियों में दीपक खन्ना कार को ड्राइव कर रहा था। वो ग्रामीण सेवा में कार्यरत है। इसके अलावा कार में अमित खन्ना, कृष्ण, मनोज और मिथुन बैठे थे। कल पीएम रिपोर्ट आ जाएगी, वो भी शेयर करेंगे।
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली के कंझावला में रविवार तड़के एक युवती का नग्न अवस्था में शव मिला था। बॉडी के कई हिस्से क्षत-विक्षत हो गए थे। पुलिस का दावा है कि कार सवार 5 युवकों ने एक युवती को टक्कर मारी, फिर सड़क पर 10 से 12 किमी तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने शव मिलने के बाद जांच की तो घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर पुलिस को एक स्कूटी भी पड़ी मिली, जो दुर्घटनाग्रस्त थी. स्कूटी के नंबर के आधार पर युवती के बारे में पता किया गया।
पंजाब से बड़ी खबर : CM भगवंत मान के हेलिपैड के पास मिला जिंदा बम शेल, पूरा इलाका सील
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के आवास के पास सोमवार को एक जिंदा बम शेल मिला। यह जिंदा बम शेल चंडीगढ़ के कांसल में आम के बाग के अंदर मिला है। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। यह जिंदा बम शेल पंजाब और चंडीगढ़ की सीमा के अंदर मिला है। जिस जगह के पास से इसे बरामद किया गया है, उसके पास ही पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों का हेलीपैड है। इसके साथ ही हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री का आवास सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर है।
चंडीगढ़ पुलिस के सिविल डिफेंस नोडल ऑफिसर कुलदीप कोहली ने बताया है कि कांसल और नया गांव के टी प्वॉइन्ट के बीच में आम के बगीचे से जिंदा बम शेल मिला है। आर्मी बॉम्ब स्क्वॉड ने कहा कि हमें जहां पर यह जिंदा बम मिला है, उस इलाके को पूरी तरह से कवर कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आर्मी बम स्क्वॉड यहां पहुंचेगा और बम को डिफ्यूज किया जाएगा. उसके बाद इस पूरे मामले की जांच की जाएगी कि आखिर कहां से यह जिंदा बम यहां पहुंचा।
News Hunt Daily Evening E-Paper
2 January 2023
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
2 January 2023
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
जालंधर-पठानकोट रोड पर भयानक हादसे में दो युवकों की मौत, तीन की हालत गंभीर
न्यूज हंट. जालंधर : जालंधर में पठानकोट रोड पर भयानक सड़क हादसे (Terrible Road Accident) में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। रविवार सुबह 11 बजे के करीब कार सवार पांच युवक पठानकोट से जालंधर आ रहे थे। पठानकोट-जालंधर रोड (Pathankot Jalandhar Road) पर गांव ब्यास पिंड के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ पठानकोट जा रहे ट्रक मैं जा घुसी।
इस भयानक हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रुप से घायल हैं। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों और घायल युवकों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं।
किस देवता की कितनी बार परिक्रमा करनी चाहिए, जानिए हिंदू धर्म में क्या है नियम
Astrology News: सनातन धर्म के शास्त्रों में वर्णित है कि धार्मिक स्थलों में पर दंडवत परिक्रमा करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है। जैसी परिक्रमा आप खाटूश्याम या गिरिराज पर्वत लोगों को लगाते हुए देखते हैं। किसी भी देवता की मूर्ति की परिक्रमा करने के बाद उसे अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए। आपने जहां से उसे आरंभ किया था, वहीं उसका समापन होता है। परिक्रमा के समय एकदम शांत रहना चाहिए। मन में उन्हीं देवी-देवता का स्मरण करना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, सभी देवी-देवताओं की परिक्रमा का अलग-अलग विधान बताया गया है। भगवान शिव की आधी परिक्रमा करनी चाहिए क्योंकि सोम सूत्र को लांघना उचित व सही नहीं माना गया है। सोम सूत्र शिवलिंग से दूध व जल की बहनी वाली धारा को कहा जाता है। इसी तरह सूर्य भगवान की सात बार परिक्रमा करनी चाहिए और साथ में सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। देवी मां दुर्गा की केवल एक परिक्रमा दी जाती है। इसी तरह भगवान गणेश की परिक्रमा तीन बार करनी चाहिए।भगवान विष्णु की परिक्रमा चार बार करनी चाहिए। शास्त्रों में अन्य देवताओं के लिए तीन परिक्रमा का उल्लेख मिलता है।
डिसक्लेमर : ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।
2023 विश्व कप के लिए BCCI ने किया 20 खिलाड़ियों का चयन, IPL से बाहर किए जा सकते हैं टीम के शीर्ष खिलाड़ी
BCCI की साल के पहले दिन हुई रिव्यू मीटिंग में टीम इंडिया (Team India) के भविष्य को लेकर कुछ अहम फैसले ले लिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड के अधिकारियों ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर 20 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। अब इन्हीं 20 खिलाड़ियों में से अंतिम 16 या 18 का चयन किया जाएगा, जो 2023 विश्व कप (2023 World Cup) का हिस्सा होंगे। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI टीम के टॉप खिलाड़ियों को आईपीएल के आगामी सीजन को भी छोड़ने के लिए कह सकती है ताकि टीम के शीर्ष खिलाड़ी चोटिल ना हों।
रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई चाहता है कि टीम के शीर्ष खिलाड़ी आईसीसी इवेंट्स पर ज्यादा फोकस करें और जितना हो सके चोट की समस्याओं से बचें। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के एक होटल में हुई बोर्ड की इस बैठक में अहम फैसला लिया गया है। इस बैठक में टीम के कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, एनसीए अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण और पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा मौजूद थे। साथ ही बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए थे।
भारतीय टीम साल 2023 में 35 वनडे मैच खेलेगी, जिसकी शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे सीरीज से होगी। सीरीज 10 जनवरी से शुरू होगी। रिव्यू मीटिंग में बीसीसीआई द्वारा लिए गए फैसलों के मुताबिक, टीम इंडिया के जिन शीर्ष खिलाड़ियों की फिटनेस पर अधिक ध्यान दिया जा सकता है उनमें कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रती बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल का नाम शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, खिलाड़ियों की फिटनेस पर नज़र रखने के लिए एनसीए 10 आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर काम करेगा। यह बैठक 2022 में टीम इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें एशिया कप और टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की हार को लेकर चर्चा हुई।
एलियंस पृथ्वी पर आएंगे, लैब में पैदा होंगे बच्चे, जानें 2023 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां
Baba Vanga Predictions 2023: बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। बुल्गारिया की वेंगा को उनकी सटिक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। बाबा वेंगा ने वर्ष 5079 तक की भविष्यवाणी की है। उनके अनुयायियों का कहना है कि बाबा वेंगा ने 9/11 हमले से लेकर डोनाल्ड ट्रंप के प्रधानमंत्री बनने तक की भविष्यवाणी की थीं। बाबा वेंगा ने 2023 को लेकर भी भविष्यवाणियां की है। अब वह कितनी सच निकलती हैं, ये आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।
पृथ्वी की कक्षा में होगा बदलाव
बाबा वेंगा ने जो भविष्यवाणियां की थीं, उनमें एक भविष्यवाणी ये है कि पृथ्वी 2023 में अपना रास्ता बदल सकती है। अगर पृथ्वी की कक्षा में बदलाव होता है तो इसके गंभीर प्रभाव हो सकते हैं।
बायोवेपन का परीक्षण
बाब वेंगा ने कहा है कि 2023 में एक देश इंसानों पर बायोवेपन परीक्षण कर सकता है। इससे लाखों की संख्या में मौत हो सकती है।
धरती पर आएंगे एलियंस
बाबा वेंगा के अनुसार एलियंस पृथ्वी पर आ सकते हैं। उन्होंने दावा किया था कि अगर एलियंस पृथ्वी पर आएंगे तो लाखों लोग मारे जाएंगे। दुनिया अंधेरे में ढक जाएगी।
लैब में पैदा होंगे बच्चे
बाबा वेंगा के अनुसार, इंसान के बच्चे लैब में विकसित हो सकते हैं। विज्ञान में हो रही प्रगति के बदौलत प्रयोगशालाओं में शिशुओं के पैदा होने की अवधारणा भविष्यवाणी में शामिल है।
विनाशकारी सौर तूफान
बाबा वेंगा की 2023 के लिए भविष्यवाणियों में एक सौर तूफान के बारे में है, जो तबाही का कारण बन सकता है। सूरज से खतरनाक रेडिएशन पृथ्वी पर गिरेंगे। इनका प्रभाव परमाणु बमों जितना शक्तिशाली हो सकता है।
Uric Acid Control Tips : सर्दियों में बढ़ जाता है यूरिक एसिड तो इन घरेलू उपायों से कर सकते हैं कंट्रोल
Uric Acid Control Tips in Hindi: यूरिक एसिड का बढ़ना एक नई समस्या बन गई है। अगर ब्लड में यूरिक एसिड (Uric Acid) का स्तर बढ़ जाए तो शरीर में कई बीमारियां जकड़ लेती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, यूरिक एसिड का सामान्य स्तर पुरुषों में 3.4 से 7 mg/dL और महिलाओं में 2.4 से 6 mg/dL होता है। यूरिक एसिड का लेवल कम होने पर कई समस्याएं हो सकती हैं। 2mg/dL से कम यूरिक एसिड का स्तर मल्टीपल स्केलेरोसिस (Multiple Sclerosis), पार्किंसंस (Parkinson) और मोटर न्यूरोन (Motor Neurone) के जोखिम को भी बढ़ाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यूरिक एसिड का स्तर भोजन पर निर्भर करता है। इसलिए डाइट में बदलाव करना जरूरी है।
Uric Acid बढ़ने से मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप हाई यूरिक एसिड की समस्या से बचना चाहते हैं तो मेटाबॉलिज्म को ठीक रखें। अगर आपको अपने डाइट में सही मात्रा में प्रोटीन और वसा नहीं मिलता है। तब भी यूरिक एसिड के निर्माण की समस्या हो सकती है।
खान-पान का रखें ध्यान
बढ़े हुए Uric Acid के स्तर को मेडिकल रूप से हाइपरयूरिसीमिया कहा जाता है। इससे किडनी स्टोन भी हो सकता है। खून में यूरिक एसिड का स्तर न बढ़े इसके लिए खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। यूरिक एसिड उन पदार्थों से बनता है जिनमें प्यूरीन पदार्थो होता है। मांस, सूखे बीन्स, बीयर में प्यूरीन अधिक होता है। ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें जोड़ों के दर्द से पीड़ित अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वही सूजन और अकड़न को कम करने में मदद कर सकता है।
संतरा : संतरा यूरिक एसिड के स्तर को कम करता है। हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए संतरा औषधि से कम नहीं है। इसमें मौजूद विटामिन सी रक्त में यूरिक एसिड के लेवल को कम करता है।
आंवला : आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर आंवला के नियमित सेवन से यूरिक एसिड का स्तर कंट्रोल में रहता है।
चेरी : चेरी यूरिक एसिड के स्तर को कम करती है। यूरिक एसिड के मरीज अपनी डाइट में चेरी को शामिल कर सकते हैं। दरअसल चेरी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करता है।
नारियल पानी : नारियल पानी यूरिक एसिड के स्तर को कम करता है। हाई यूरिक एसिड के मरीजों को रोज सुबह नारियल पानी पीना चाहिए।
