32.7 C
Jalandhar
Thursday, April 23, 2026
Home Blog Page 481

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने दिया इस्तीफा ? महिला कोच ने लगाए हैं संगीन आरोप

0

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) इस समय काफी सुर्खियों में हैं। संदीप सिंह पर एक महिला कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके चलते संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। FIR किए जाने के कुछ घंटों बाद संदीप सिंह ने अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सौंप दिया। संदीप सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट के बाद ही वह फिर से खेल मंत्री की जिम्मेदारी लेंगे। मामले की जांच के लिए डीजीपी ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है।
36 साल के संदीप सिंह ने अपने हॉकी करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए। साल 1987 में गुरुचरण सिंह सैनी और दलजीत कौर सैनी के घर जन्मे संदीप को हॉकी खेलने की प्रेरणा अपने बड़े भाई बिक्रमजीत से मिली। दोनों कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद हॉकी अकादमी में बलदेव सिंह के यहां हॉकी के गुर सीखने जाते थे। संदीप की मेहनत रंग लाई और वह सुल्तान अजलन शाह कप में भाग लेने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए। साल 2004 में ही संदीप सिंह ने एथेंस ओलंपिक में भाग लिया। इसके साथ ही संदीप सिंह ओलंपिक खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हॉकी प्लेयर बन गए थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

1 January 2023

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

1 January 2023

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

न्यूजीलैंड में नए साल 2023 का पहला जश्न, देखें स्काई टॉवर से की गई आतिशबाजी का खूबसूरत दृश्य

Happy New Year 2023: साल 2022 जाने में कुछ वक्त ही बचा है। भारत से पहले कई देशों में न्यू ईयर का जश्न शुरू हो रहा है। पहली तस्वीरें न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर से आई हैं। जहां स्काई टॉवर से आतिशबाजी की गई। न्यूजीलैंड में भारत से लगभग 7 घंटे 30 मिनट पहले ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू हो गया है।
हर साल नए वर्ष पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड टॉवर की आतिशबाजी देखते ही बनती है। दरअसल, स्काई टॉवर न्यूजीलैंड की 25 साल पुरानी प्रतिष्ठित इमारत है। ये 328 मीटर ऊंची है। यहां से आतिशबाजी की गूंज पूरे शरह में सुनाई देती है। ऊंचाई से आतिशबाजी होने के कारण इसे काफी दूर तक देखा जा सकता है। न्यूजीलैंड का न्यू ईयर सेलिब्रेशन दुनिया में नए साल का पहला जश्न है। न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में लोगों जमकर झूम रहे हैं। वीडियो में नए साल के जश्न के दौरान ऑकलैंड के स्काई टॉवर रोशनी में जगमगाते देखते ही बनता है।
भारत में जिस वक्त 31 दिसंबर की शाम 4:30 बजे का वक्त हुआ, न्यूजीलैंड में नया वर्ष शुरू हो गया। इसका कारण न्यूजीलैंड का दुनिया के सबसे पूर्वी भाग में स्थित होना है। यहां नए साल की शुरूआत होते ही स्काई टॉवर से आतिशबाजी शुरू हो गई। जिसे देखने के लिए टॉवर के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बड़ी खबर : मोहाली में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी, 4 मजदूर मलबे में दबे, एक को बाहर निकाला

0

न्यूज हंट. मोहाली : मोहाली में निर्माणधीन इमारत की छत गिरने से हड़कंप मच गया है। हादसा मोहाली जिले के खरड़ के सेक्टर-126 में हुआ है। मलबे में चार मजदूर दबे हैं, हालांकि एक को बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासन की टीम उसे एंबुलेंस से मोहाली के फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंची है। हादसा शनिवार शाम करीब पांच बजे हुआ। एसपी (देहाती) नवरीत सिंह विर्क समेत प्रशासन मौके पर मौजूद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
बताया जा रहा है कि यहां शॉपिग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। इमारत के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर की छत पड़ चुकी थी, मगर शटरिंग अभी नहीं निकाली गई थी। इसी बीच ऊपरी मंजिल में छत डालने की तैयारी चल रही थी। अचानक छत ढह गई और चार मजदूर मलबे में दब गए।

7th Pay Commission DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 जनवरी से इतना बढ़ जाएगा DA

0

7th Pay Commission DA Hike : अगर आप या आपके परिवार में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार के 65 लाख कर्मचारियों को नए साल के पहले दिन से ही खुशखबरी मिलेगी। यह खुशखबरी डीए हाइक के रूप में होगी। लेबर मनिस्ट्री की तरफ से नवंबर के AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। 2022 में केवल दिसंबर महीने के आंकड़े आने रह गए हैं लेकिन जुलाई से नवंबर तक के आंकड़ों के आधार पर यह साफ है कि केंद्रीय कर्मचारियों को अगला डीए हाइक कितना मिलेगा ?
लेब‍र मनिस्ट्री की तरफ से 31 दिसंबर को नवंबर के आंकड़े जारी किए गए हैं। अक्‍टूबर के मुकाबले नवंबर के आंकड़े में किसी प्रकार का बदलाव नहीं देखा गया। अक्‍टूबर में यह आंकड़ा 1.2 प्‍वाइंट के इजाफे के साथ 132.5 के स्‍तर पर पहुंच गया था। अब नवंबर में भी यह आंकड़ा 132.5 पर ही है। श्रम मंत्रालय (Labour Ministry) की तरफ से जारी आंकड़ों से यह साफ है कि 1 जनवरी से कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा होगा। हालांकि इस वृद्ध‍ि की घोषणा सरकार की तरफ से मार्च में की जाएगी।
अक्‍टूबर में भी AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 132.5 अंक पर था। इससे पहले सितंबर में यह 131.3 प्‍वाइंट था। अगस्‍त में यह आंकड़ा 130.2 अंक था। जुलाई से इसमें लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अक्‍टूबर के बाद नवंबर में ही इसमें ठहराव देखा गया. AICPI में लगातार इजाफे से 65 लाख कर्मचारियों के लिए नए साल पर जनवरी में होने वाले डीए हाइक (Dearness allowance) का रास्‍ता साफ है।
जुलाई का डीए 4 प्रतिशत बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता 38 प्रतिशत हो गया था। अब इसमें फिर से 4 प्रतिशत का इजाफा किए जाने के बाद यह बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में अच्‍छा खासा इजाफा होगा। आपको बता दें सरकार की तरफ से सातवें वेतन आयोग के तहत (7th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों का डीए (DA Hike) साल में दो बार बढ़ाया जाता है। जनवरी 2022 और जुलाई 2022 के डीए का ऐलान किया जा चुका है। अब जनवरी 2023 के डीए का ऐलान किया जाएगा।

छुट्टी के दिन कर्मचारी को फोन किया तो लगेगा एक लाख रुपये का जुर्माना, इस कंपनी ने बनाई नई पॉलिसी

फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम11 (Dream 11) ने एक दिलचस्प पॉलिसी बनाई है। कर्मचारियों के लिए यह शानदार पॉलिसी है, क्योंकि छुट्टी के दिन उन्हें दफ्तर में काम से जुड़े कोई भी कॉल या मैसेज नहीं किए जाएंगे। ड्रीम 11 ने ऐलान किया है कि अगर छुट्टी के दिन काम करने के लिए कोई किसी कर्मचारी को परेशान करता है, तो उस पर भारी जुर्माना लगेगा। कर्मचारी अपनी छुट्टी बेहतर तरीके से बिता सकें इसलिए कंपनी ये नई पॉलिसी लेकर आई है।
ड्रीम 11 की ‘अनप्लग पॉलिसी’ में कहा गया है कि कर्मचारी अपने छुट्टियों को काम से संबंधित ईमेल, संदेश और कॉल के बिना बिता सकेंगे। उन्हें किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा। कर्मचारी एक हफ्ते की छुट्टियों के दौरान पूरी तरह से खुद को अपने काम से अलग रख सकते हैं। कंपनी ने लिंक्डइन पर अपनी इस पॉलिसी का ऐलान किया है। लिंक्डइन पोस्ट में कंपनी ने लिखा- ‘ड्रीम11 में हम वास्तव में ‘ड्रीमस्टर’ को लॉग ऑफ करते हैं।’
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के संस्थापक हर्ष जैन और भावित सेठ ने कहा है कि जो भी कर्मचारी ‘अनप्लग’ अवधि के दौरान किसी अन्य कर्मचारी से संपर्क करेगा, उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। कंपनी में हर किसी के पास ‘अनप्लग’ समय हो सकता है. भले ही उनकी स्थिति, किराए की तारीख या अन्य कोई भी कारण हों। संस्थापकों के अनुसार, पॉलिसी को यह सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है कि कंपनी किसी कर्मचारी पर निर्भर न हो।

नया साल नए नोट ! क्या आपको भी चाहिए नए नोटों की गड्डी, PNB दे रहा है नए नोट

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ट्वीट कर जानकारी दी है। बैंक ने लिखा है, नया साल, नए नोट! अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर अपने नोट और सिक्के को एक्सचेंज कराएं। अगर आप पीएनबी के ग्राहक हैं तो अपने नजदीकी शाखा में जाकर पुराने नोट और सिक्कों को बदलकर नए नोटों की गड्डी ले सकते हैं।
रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, आप अपने पुराने नोट किसी भी बैंक में जाकर बदल सकते हैं। इसके लिए आपको अपने ही बैंक के शाखा में जाने की जरूरत नहीं है। अगर कोई बैंक नोट बदलने से मना करती है, तो आप उसकी शिकायत आरबीआई से कर सकते हैं। बता दें नोट जितना खराब होगा, उसकी कीमत उतनी कम हो जाती है।
वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने 666 दिनों की एक नई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पेश की है। इस स्कीम में निवेश करने पर 8.10 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। ग्राहक पीएनबी वन ऐप और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इससे पहले बैंक ने 600 दिनों की एफडी स्कीम पेश की थी। इस स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 7.85 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा था।

सिटिंग जॉब में अक्सर होती है पेट फूलने की समस्या, जानिए इसे दूर करने के आसान घरेलू उपाय

0

Health Tips: पेट फूलने की समस्या आजकल आम हो गई है। खासतौर से सिटिंग जॉब वाले लोगों में ये परेशानी ज्यादा देखी जाती है। एक स्टडी के मुताबिक, लगभग 16-31 फीसदी आबादी खाना खाने के बाद ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की शिकायत करती है। जैसे ही कुछ खाते हैं, थोड़ी देर बाद महसूस होने लगता है कि बहुत ज्यादा खा लिया। इसकी वजह से कई बार आपको डकार भी आने लगती है। इससे सोने में दिक्कत आती है। इसके साथ ही आपकी प्रोडक्टिविटी और काम-काज पर भी बुरा असर पड़ता है।
क्या है वजह?
कुछ खाते ही पेट फूलना एक गंभीर समस्या है। इसका मूल कारण पेट में अत्यधिक गैस का जमा हो जाना है। जानिए इसकी मुख्य वजहें –
पेट के एब्डोमिनल एरिया में सूजन आने के कारण गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में बड़ी मात्रा में हवा या गैस जमा हो जाती है।
कई बार भोजन के बाद जब शरीर भोजन को पचाता है, तब अत्यधिक मात्रा में गैस पैदा होती है।
कुछ लोग भोजन के समय मुंह के जरिए बहुत सारी हवा ले लेते हैं। इस कारण भी ब्लोटिंग की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
खाने में ज्यादा नमक के उपयोग से भी ब्लोटिंग की समस्या आ सकती है।
पेट में ज्यादा गैस जमा होने के कारण पेट फूलने और डकार की समस्या आती है। इससे इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम या फूड इनटॉलरेंस की समस्या भी पैदा हो सकती है।
ब्लोटिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपने क्या खाया, कितना खाया और खाना कितनी तेजी से खाया।
जानिए घरेलू उपाय
भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं। खाते-पीते समय बात करने और जल्दबाजी करने की वजह से हवा पेट में प्रवेश कर जाती है। इससे जिससे गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में अधिक गैस जमा हो जाती है। जो लोग खाने या पीने में जल्दीबाजी करते हैं, उन्हें पेट में सूजन आने की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में भोजन आराम से करना चाहिए।
खाना खाने से 30 मिनट पहले नींबू पानी पीना चाहिए। नींबू पानी आपके पाचन तंत्र को ठीक रखता है और पीएच लेवल संतुलित करता है। कुछ दालों को खाने से गैस जल्दी बनती है। इससे बचने के लिए दाल में एक चुटकी हींग डालें। हींग डायजेस्टिव फायर को बढ़ाता है, जिससे खाना जल्दी पचता है। लंच में दही के साथ कुछ पुदीने की पत्तियां मिलाकर खाएं। यह आपके पेट में डायजेस्टिव एंजाइम को सक्रिय करता है और पाचन को बढ़ाता है। अजवाइन, हींग और सेंधा नमक, ये तीनों ही पाचन ठीक करने, गैस बनने से रोकने और अपच की समस्या से बचाने का काम करते हैं। भोजन में इनका इस्तेमाल कर पेट फूलने की समस्या दूर रह सकते हैं। इन तीनों को मिक्स कर भोजन से आधा घंटा पहले गर्म पानी के साथ खाएं। इससे पेट फूलने की समस्या नहीं होगी।