30 December 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
30 December 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
30 December 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है. ऋषभ पंत की कार के साथ दिल्ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हुआ है. जिसमें ऋषभ पंत घायल हो गए हैं और उन्हें असपताल में भर्ती करवाया गया है. रुड़की के नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झाल के समीप मोड़ पर उनकी बीएमडब्ल्यू कार का एक्सीडेंट हुआ. फिलहाल पंत की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का शुक्रवार सुबह 100 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने तड़के करीब साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, शोक और श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।
Tulsi Pujan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यदि हरा-भरा पौधा अचानक सूखने या काले रंग में बदलने लगें या फिर पौधे की हरी पत्तियां अचानक से झड़ने लग जाएं तो कारण अलग-अलग हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी का पौधा ऐसे संकेत देने लगे तो इसका क्या अर्थ है और इसके लिए क्या उपाय करने चाहिए। कई लोग अपने घर पर तुलसी का पौधा लगाकर उसकी पूजा-पाठ करते हैं, लेकिन पौधे की सही से देखभाल ना करने पर, बहुत ज्यादा या कम पानी देने से या फिर ठंड अधिक होने के कारण से तुलसी का पौधा सूखने लगता है। घर में लगा हरा-भरा पौधा अचानक से सूखने लग जाए तो यह भविष्य में कोई अनहोनी होने का संकेत माना जा सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह संकेत इशारा करते है कि घर आपके घर पर भगवान विष्णु जी की कृपा नहीं है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, तुलसी श्रीकृष्ण यानि विष्णुजी को अतिप्रिय है। श्रीकृष्ण के चरणों में तुलसी अर्पित करना शुभ माना गया है। ऐसे में तुलसी के सूखने पर नजरअंदाज न करें।
पत्तियां झड़ने के संकेत
यदि तुलसी की पत्तियां अचानक से झड़ने लग जाएं तो तुरंत सावधान हो जाएं। ऐसे संकेत पितृदोष के लिए होते हैं और आगे आने वाले समय में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पितृदोष के साथ ही घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल या गृह क्लेश भी होने लगते हैं। यदि आपके घर पर ऐसी स्थिति बार-बार बन रही है तो इसके निवारण के उपाय करने चाहिए।
तुलसी के उपाय:
Coronavirus Update : स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को फार्मा कंपनियों के साथ बैठक की और कोविड से जुड़ी दवाओं की सप्लाई और उपलब्धता पर चर्चा की। इस बैठक में फार्मा कंपनियों को निर्देश दिया गया कि कोरोना के संक्रमण पर नजर रखें और सुनिश्चित करें कि जरुरत पड़ने पर जरुरी दवाओं की किल्लत ना हो। उनसे पूरा स्टॉक रखने और सप्लाई चेन को निर्बाध बनाने को भी कहा गया।
वहीं कोरोना को लेकर सरकार ने सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। इसी के तहत 1 जनवरी 2023 से चीन, हांगकांग, जापान, साउथ कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RTPCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। यात्रा से पहले उन्हें अपनी जांच रिपोर्ट, एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। फिलहाल छह देशों से आनेवाले नागरिकों के लिए कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच को अनिवार्य किया गया है, लेकिन भविष्य में इसे और देशों के लिए लागू किया जा सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी।

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस (Tunisha Sharma Death Case) में पुलिस काफी गंभीरता से जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस को कुछ और सुराग मिलने की संभावना है क्योंकि तुनिषा का आई-फोन अनलॉक हो गया है। गुरुवार को एप्पल कंपनी के अधिकारी वालीव पुलिस स्टेशन पहुंचे और फोन को अनलॉक किया। पुलिस को इससे तमाम व्हाट्सएप चैच, कॉल रिकॉर्ड और कुछ ऑडियो क्लिप मिले हैं। उम्मीद है कि इससे तुनिषा शर्मा की मौत की गुत्थी सुलझाने में बड़ी मदद मिलेगी। पुलिस ने तुनिषा और शीजान के बीच जून से अभी तक की व्हाट्सएप चैट का डंप ले लिया है। ये वॉट्सऐप चैट तुनिषा के अलावा उसकी मां के साथ भी हैं। वहीं इस फोन से 50 से ज्यादा ऑडियो नोट भी मिले हैं। इनमें से ज्यादातर ऑडियो नोट्स शीजान और तुनिषा के बीच के हैं। आईफोन का लॉक खुलने और दोनों के बीच की चैट सामने आने के बाद पुलिस की राह काफी आसान हो गई है।
इससे पहले पुलिस ने तुनिषा के परिवारवालों को थाने बुलाया और उनके बयान दर्ज किये। पुलिस ने तीन घंटे तक तुनिषा की मां विनीता, मामा पवन शर्मा और मौसी के स्टेटमेंट दर्ज किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तुनिषा की मां को शुक्रवार को भी फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। तुनिषा की मां ने सोमवार को आरोप लगाया था कि शीज़ान खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और तीन से चार महीने तक उसका इस्तेमाल किया। उन्होंने उस पर ड्रग्स लेने का भी आरोप लगाया।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने गुरुवार को परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी। सीबीएसई शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट्स पहले ही घोषणा कर चुका है। 2 जनवरी से 14 जनवरी, 2023 के बीच कक्षा 10 और 12 के लिए प्रैक्टिकल्स होंगे। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी।
जारी डेटशीट के मुताबिक सीबीएसई की 10वीं कक्षा के लिए 16 फरवरी को रिटेल, सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, टूरिजम, एग्रीकल्चर, बैंकिंग एंड इन्श्योरेंस, 17 फरवरी को हिंदुस्तानी म्यूजिक, अकाउंटेंसी, 20 फरवरी को लैंग्वेज, 27 फरवरी को इंग्लिश, 4 मार्च को साइंस, 6 मार्च को होम साइंस, 9 मार्च को बिजनेस एलिमेंट्स, 11 मार्च को संस्कृत, 13 मार्च को कम्प्यूटर, आईटी, एआई, 15 मार्च को सोशल साइंस, 17 मार्च को हिंदी और 21 मार्च को मैथ्स का पेपर होगा।
सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा पेंटिंग, राय, गुरुंग, तमांग, शेरपा और थाई पेपर के साथ शुरू होगी और गणित के मानक और गणित के बेसिक पेपर के साथ समाप्त होगी। अधिकांश पेपरों की परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा एंटरप्रेन्योरशिप के पेपर से शुरू होगी और साइकोलॉजी के पेपर के साथ खत्म होगी। कक्षा 12 की परीक्षाओं का समय अधिकांश पेपरों के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा।
CBSE जल्दी ही डेटशीट और टाइम टेबल जारी कर सकता है। डेटशीट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जाकर अपनी डेटशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट
स्टेप 1- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 – होम पेज पर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट का पीडीएफ लिंक मिलेगा।
स्टेप 3 – छात्र 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट पर क्लिक करके इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
स्टेप 4- छात्र डेटशीट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास भी रख सकेंगे।
29 December 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
29 December 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive