42.6 C
Jalandhar
Thursday, April 23, 2026
Home Blog Page 484

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

28 December 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

28 December 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

अब सिर्फ एक क्लिक से अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉटों, भवनों को करवाएं रैग्यूलर, पंजाब सरकार दे रही मौका

0

न्यूज हंट, चंडीगढ़: लोगों को घर बैठे सुचारू और पारदर्शी तरीके से सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के आवास और शहरी विकास विभाग ने एक ऑनलाइन प्रणाली विकसित की है जो विभाग की दक्षता को और बढ़ाती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ सेवाएं प्रदान करने के वादे को पूरा करने के लिए आवास एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा 2022 में यह ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। आवास और शहरी विकास विभाग द्वारा तैयार किए गए एकल पोर्टल पर निर्धारित समय के भीतर प्लाटों और भवनों के नियमितीकरण, स्वामित्व के परिवर्तन और एक क्लिक पर एनओसी सहित कई सेवाएं उपलब्ध हैं। पहले इन मूलभूत सेवाओं के लिए आवेदक को सरकारी कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। अनाधिकृत कॉलोनियों में संपत्ति खरीदने वालों को बड़ी राहत देते हुए आवास एवं शहरी विकास विभाग ने एनओसी जारी करने के लिए नियमितीकरण पोर्टल www.punjabregularization.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा करने और प्राप्त करने के लिए निपटान की सुविधा शुरू की ह। इसके अलावा आवेदनों के त्वरित और समय पर निपटान को सुनिश्चित करने के लिए एनओसी जारी करने की समय सीमा भी 21 दिनों की पूर्व निर्धारित अवधि से घटाकर 15 कार्य दिवस कर दी गई है।

पंजाब पुलिस द्वारा सरहद पार से नशा तस्करी के एक और नेटवर्क का पर्दाफाश; 10 किलो हेरोइन, 2 पिस्तौलों समेत दो काबू

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़/गुरदासपुर : मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant mann) के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध शुरु की गई जंग के अंतर्गत सरहद पार से नशा तस्करी (Drug Smuggling) के एक और नैटवर्क का पर्दाफाश करके बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने दो नशा तस्करों को 10 किलो हेरोइन (10 पैकेट) समेत गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP Punjab) पंजाब गौरव यादव ने दी।
गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान हर्षदीप सिंह निवासी गाँव थम्मण ज़िला गुरदासपुर और श्रवण सिंह उर्फ साबा निवासी शाहूर कलाँ ज़िला गुरदासपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके कब्ज़े से .30 बोर के दो विदेशी पिस्तौल, चार मैगज़ीन और 180 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।
यह सफलता पंजाब पुलिस द्वारा 10 किलो हेरोइन और एक आधुनिक ड्रोन समेत दो मुख्य दोषियों की गिरफ़्तारी के साथ सरहद पार से नशा तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किये जाने के तीन दिन बाद मिली है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस (सी.आई) पठानकोट की पुलिस टीमों ने गुरदासपुर के गाँव थम्मण के नज़दीक एक विशेष अभियान चलाया और दोनों नशा तस्करों को उस समय सफलतापूर्वक काबू कर लिया, जब वह बॉर्डर आऊटपोस्ट (बी.ओ.पी.) चौंतरा (दोरांगला, गुरदासपुर) में पाकिस्तान आधारित तस्करों द्वारा कँटीली तार के रास्ते से पाईप की मदद से भेजी गई नशे और हथियारों की खेप बरामद करने के बाद पैदल अपने घर जा रहे थे।
शुरूआती जांच से पता चला है कि दोनों नशा तस्कर रहमत मीयां के तौर पर जाने जाते पाक आधारित तस्कर के संपर्क में थे।
सी.आई. पठानकोट के ए.आई.जी. अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि दोषी श्रवण एक कुख्यात नशा तस्कर है जो 7 साल की कैद काटने के बाद 2018 में ज़मानत पर बाहर आया था। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी आगे की जांच जारी है।
इस सम्बन्धी थाना एस.एस.ओ.सी. अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21/61/85 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 अधीन एफ.आई.आर. नं 38 दिनांक 28.12.2022 के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज किया गया है।

पंजाब कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों के अध्यापकों के लिए UGC का 7वां वेतन आयोग लागू

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता देना भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (Punjab Govt) का मुख्य एजेंडा है। उच्च शिक्षा क्षेत्र में सरकार ने गठन के बाद बड़ा वादा पूरा करते हुए कॉलेज-यूनिवर्सिटियों के अध्यापकों की पिछले छह वर्षों से लम्बित माँग को पूरा किया। उच्च शिक्षा और भाषा विभाग के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पहले ही वर्ष भगवंत मान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों के अध्यापकों के लिए यू.जी.सी. 7वां वेतन आयोग (UGC 7th Pay Commisssion) को लागू करने का फ़ैसला किया। अक्तूबर महीने में लागू किये इस फ़ैसले से सरकारी खजाने में से अध्यापकों को 280 करोड़ रुपए का वित्तीय लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कॉलेजों में काम करते गैस्ट फेकल्टी और पार्ट टाईम अध्यापकों के वेतन में वृद्धि की गई और उनको कई प्रकार की छुट्टियों की सुविधा दी गई।

पंजाबी भाषा को बनता मान-सत्कार देने के लिए भाषा विभाग की तरफ से पंजाबी मातृभाषा को समर्पित नवंबर महीने को पंजाबी माह के तौर पर मनाया गया। इस माह के दौरान अमृतसर में एक राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फ़ैसला करते हुए राज्यभर में 21 फरवरी 2023 तक सभी बोर्डों पर पंजाबी भाषा को प्रमुख प्राथमिकता देने का ऐलान किया। कोई भी सरकारी, प्राईवेट या अन्य बोर्ड पर सबसे ऊपर पंजाबी भाषा लिखना अनिवार्य होगा, इसके बाद कोई भी भाषा लिखी जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी के बाद इन आदेशों का पालन न करने पर जुर्माने किये जाएंगे।

पंजाबी माह की शुरुआत भाषा भवन में सर्वाेत्तम पुस्तकों के लिए चुने गए लेखकों को इनाम दिए गए। इसके अलावा पूरा महीने बड़े साहित्यकारों को समर्पित समारोह करवाए गए। वारिश शाह, भाई वीर सिंह, बलवंत गार्गी, नानक सिंह, संत राम उदासी, अजमेर औलख को अलग-अलग समारोहों के द्वारा याद किया गया। नए ज़िला पुस्तकालयों के लिए 30 करोड़ रुपए का बजट रखा गया। इस वर्ष कहानीकार सुखजीत को ‘मैं अयनघोष नहीं’ और भूपिन्दर कौर प्रीत को आदिवासी कविता पुस्तक ‘नगारेे वांग वजदे शब्द’ के अनुवाद के लिए भारतीय साहित्य अकादमी पुरुस्कार के लिए चुना गया जोकि पंजाब के लिए गर्व की बात रही।

राज्य के कॉलेजों हेतु खेल के लिए 5 करोड़ रुपए, ई-कंटेंट वाले डिजिटल क्लास रूमों के लिए 10 करोड़ रुपए, लड़कियों के लिए 5.39 करोड़ रुपए के सेनेटरी नेपकिन की व्यवस्था, 11.50 करोड़ रुपए के साथ सोलर प्रणाली की व्यवस्था रखी गई। राज्य के एन.सी.सी. यूनिटों और प्रशिक्षण केन्द्रों में 5 करोड़ रुपए के साथ बुनियादी ढांचे में सुधार और सुविधाएं मुहैया करवाना प्रमुख काम रहे।

Vastu Tips for Money : अगर आपको भी बनना है धनवान, तो घर ले आईए चांदी का हाथी…फिर देखिए कमाल

0

Silver Elephant Statue Vastu: धन प्राप्ति के लिए या धनवान बनने के लिए शास्त्रों में कई सारे उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के माध्यम से व्यक्ति के धनवान बनने के बीच जो भी अढ़चनें आ रही होती हैं, वे दूर हो जाती हैं। ये उपाय धन योगों को प्रबल कर जल्द से जल्द धनवान बनाते हैं। ऐसा ही एक उपाय हम आपको बता रहे हैं।
हिन्दू धर्म में हाथी को एक पवित्र पशु माना जाता है, क्योंकि इसका संबंध विध्नहर्ता गणपति जी से है। हाथी पालना या इसकी पूजा करना शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि हाथी पालने वाले को कभी धन की कमी नहीं होती, लेकिन आज के समय में इतना विशाल जानवर पालना संभव नहीं है। इसके विकल्प में लोग चांदी से बने हाथी को पालते हैं। चांदी से बना हाथी वास्तु शास्त्र के लिहाज से बेहद शुभ वस्तु है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी से बना हाथी यदि घर या ऑफिस में रखा जाए तो यह विभिन्न प्रकार के वास्तु दोषों को खत्मा करता है। वास्तु शास्त्र के भीतर ऐसे कई कारण और वास्तु दोषों का उल्लेख है जिनकी वजह से व्यक्ति के धनवान बनने के मार्ग नहीं खुलते। यदि इन दोषों को खत्म कर दिया तो घर में लक्ष्मी का वास होता है। किसी भी वजन का, छोटा या बड़ा चांदी का हाथी यदि घर या ऑफिस की टेबल पर रख दिया जाए तो धन के योग बनते हैं, व्यक्ति तरक्की करता है और नौकरी संबंधी परेशानी भी नहीं आती। चांदी से बने हाथी को घर की उत्तर दिशा में रखना है।
डिसक्लेमर : ‘यह सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

पीएम मोदी की मां हीराबेन अस्पताल में दाखिल, प्रधानमंत्री ने की मुलाकात, फिलहाल तबीयत स्थिर, देखें VIDEO

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां को तबीयत खराब होने पर अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। मां की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही मोदी दिल्ली से रवाना हुए और अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। जानकारी के मुताबिक हीराबेन को ब्लडप्रेशर संबंधी परेशानी के कारण अस्पताल लाया गया है।
बता दें पीएम मोदी की माताजी उम्र के 100 पड़ाव पार कर चुकी हैं। पिछले दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने वोट किया था। तब उनकी तस्वीरें प्रमुखता से प्रकाशित हुई थीं। पीएम मोदी का अपनी मां से विशेष लगाव है। वे गुजरात में आते हैं तो मां से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। देखिये पीएम मोदी के अस्पताल पहुंचने का वीडियो –

टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर बुमराह इस सीरीज में करेंगे वापसी ! पढ़े ताजा अपडेट

0

भारतीय टीम (Indian Team) के सिलेक्टर्स ने मंगलवार को इस 6 मैचों की लिमिटेड ओवरों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को चोट की वजह से श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में मौका नहीं दिया गया है। अब जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत को 3 जनवरी 2023 से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलनी है।
दरअसल, जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के लिए कब क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं, इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। भारत और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी 2023 से तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया है कि जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा दोनों की न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज में वापसी तय मानी जा रही है।
BCCI अधिकारी के मुताबिक जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा अपनी मैच फिटनेस हासिल करने के करीब हैं। ऐसे में ये दोनों ही धुरंधर खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे और टी20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘जसप्रीत अच्छा कर रहा है। उन्होंने फिर से ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वह जल्द ही मैच फिट हो जाएंगे। जैसी स्थिति है, उसे देखकर लगता है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।’

Covid wave in India : भारत में फिर आएगी कोरोना की लहर! अगले 40 दिन मुश्किल भरे

चीन में कोरोना वायरस की नई लहर से मचे हाहाकार के बीच भारत के लिए भी चिंता की खबर है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारत के लिए अगले 40 दिन काफी गंभीर हो सकते हैं क्योंकि जनवरी में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि चीन में आई कोविड लहर का कारण ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बीएफ.7 है। यह सब वैरिएंट काफी तेजी के साथ संक्रमण फैलाता है और एक समय पर 16 लोगों को संक्रमित कर सकता है।
भारत में एक बार फिर कोरोना मामलों में इजाफे का दावा पिछले ट्रेंड्स को देखते हुए किया जा रहा है। इससे पहले भी ऐसा देखा गया है कि ईस्ट एशिया को प्रभावित करने के 30 से 35 दिनों बाद ही भारत में कोविड-19 की नई लहर पहुंची थी। इसलिए यह एक ट्रेंड बन गया है, जिसके आधार पर ही यह दावा किया जा रहा है।
हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस बार कोरोना का संक्रमण लोगों के लिए ज्यादा गंभीर नहीं है. ऐसे में अगर कोई लहर आती भी है तो मरीजों की मौतें और उनके अस्पताल में एडमिट होने की संख्या काफी कम रहेगी। पिछले दो से तीन दिनों मे 6 हजार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 39 अंतराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और जानकारी लेंगे।

होटल हयात रीजेंसी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मेहमानों में मची भगदड़; चारों तरफ से पुलिस ने घेरा

0

न्यूज हंट. लुधियाना : लुधियाना पुलिस में मंगलवार की दोपहर उस समय भगदड़ मच गई, जब होटल हयात (Hotel Hayat) से पुलिस को सूचना मिली कि किसी ने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिये होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके बाद जहां-जहां भी होटल हयात हैं, वहां-वहां पुलिस की टीमें जांच करने पहुंचीं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने बताया कि एक बजे के करीब किसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये धमकी दी थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही वहां पहुंच जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि धमकी देने वाले राजधानी दिल्ली से है। दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ मामला साझा किया गया तो आरोपी का पता लग गया। दिल्ली पुलिस ने उसे काबू भी कर लिया है।
फिरोजपुर रोड स्थित होटल हयात रीजेंसी (Hayat Regency) में बम की सूचना मिलने के बाद ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा और डीसीपी वरिंदर सिंह बराड़ की अगुवाई में कई थानों की फोर्स और सीनियर अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें वहां पहुंचीं। पुलिस ने चारों तरफ से होटल को घेर लिया और सारे मेहमानों और पूरे स्टाफ को होटल से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने पूरे होटल का चप्पा-चप्पा छान मारा और स्टाफ की जानकारी हासिल की।
जांच के दौरान पता चला कि धमकी दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने दी है। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ संपर्क किया और सारी जानकारी साझा की। दिल्ली पुलिस ने आरोपी का पता लगा उसे हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना पुलिस की टीम आरोपी को लेने दिल्ली रवाना हो चुकी हैं।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने बताया कि एक बजे के करीब किसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये धमकी दी थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही वहां पहुंच जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि धमकी देने वाले राजधानी दिल्ली से है। दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ मामला साझा किया गया तो आरोपी का पता लग गया। दिल्ली पुलिस ने उसे काबू भी कर लिया है।