Punjab Cabinet Reshuffle: गुजरात और हिमाचल के विधानसभा और दिल्ली नगर निगम के चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) अब पंजाब पर फोकस करना चाहती है। आप लीडरशिप अब पंजाब के मंत्रिमंडल में फेरबदल पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस फेरबदल में कई मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है तो कई अन्य विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है।
पार्टी में यह सारा बदलाव दिसंबर तक लास्ट तक होने की संभावना है हालांकि आप पंजाब या उनके किसी मंत्री-विधायक ने इस बात की अभी पुष्टि नहीं की है। वैसे तो पंजाब में लंबे समय से मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावनाएं जताई जा रही है, लेकिन चर्चा के बाद इसे आगे के लिए टाल दिया गया था। फिर पार्टी हिमाचल, दिल्ली और गुजरात के चुनावों में व्यस्त हो गई थी। अब बताया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट मंत्रियों के नए चेहरों के लिए अपने सलाहकारों से बात चल रही है। पार्टी अच्छा काम करने वाले विधायकों को भी कैबिनेट में जगह दे सकती है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले गुरमीत सिंह खुडियां को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराने वाले अजीत पाल सिंह कोहली को और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले लाभ सिंह उगोके को भी कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है।
पंजाब कैबिनेट में जल्द होने वाला है फेरबदल ! कुछ विधायकों की छुट्टी और नए चेहरे हो सकते हैं शामिल
TarnTaran RPG Attack : सरहाली थाने पर आरपीजी हमले के पीछे गैंगस्टर सतबीर सिंह सत्ता का हाथ! जेल में बंद बदमाशों से की पूछताछ
न्यूज हंट. सरहाली : तरनतारन जिले के सरहाली कलां पुलिस स्टेशन (Sarhali Kalana Police Station) पर हुए RPG हमले के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। जांच टीमों के हाथ कुछ ऐसे सुराग लगे हैं जिससे हमले के पीछे गैंगस्टर सतबीर सिंह सत्ता (Gangster Satbir Singh Satta) का हाथ होने के बारे में पता चल रहा है। इस मामले में पंजाब पुलिस (Punjab Police) जेल में बंद पांच से छह बदमाशों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल, सत्ता पंजाब पुलिस की पहुंच से बाहर है, वहीं बरामद RPG ग्रेनेड को रविवार को तरनतारन में हरीके पत्तन नदी तट इलाके में डिफ्यूज किया गया, जिससे बहुत बड़ा धमाका हुआ और आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया।
जानकारी के मुताबिक, सतबीर सिंह सत्ता शाहाबाद और कुरुक्षेत्र में RDX रिकवरी मामले में भी वांछित है। सत्ता के बारे में कहा जाता है कि वह हरविंदर सिंह रिंडा गिरोह का हिस्सा है और सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग, स्पेशल ऑपरेशन सेल और तरनतारन पुलिस अब तक करीब 15 लोगों को पूछताछ के लिए उठा चुकी है।
सतबीर सिंह सत्ता तरनतारन के नशेहरा इलाके से ताल्लुक रखता है। माना जाता है कि वह हरविंदर सिंह रिंदा का सहयोगी है। इस बीच, एक और खुलासा हुआ है कि हमले में रूस के बने आरपीजी-22 का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने जिन संदिग्धों से पूछताछ की है उनमें अमृतसर और तरनतारन के संदिग्ध हैं। इसके साथ ही गोविंदवाल साहिब जेल में बंद कैदी समेत अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई है।
तरनतारन मामले को लेकर एनआईए का भी एक्शन जारी है। एजेंसी ने सरहाली कलां थाने से करीब 15 किलोमीटर दूर हरिके पत्तन स्थित हरविंदर सिंह रिंदा के करीबी लखबीर सिंह लांडा के घर और ट्यूबवेल पर छापा मारा, हालांकि इस दौरान लांडा के घर पर कोई नहीं मिला।
Twitter Server Down : भारत में ट्विटर डाउन, डेस्कटॉप और ऐप यूजर्स को आ रही दिक्कत
दुनिया के बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर (Twitter) में रविवार को दिक्कत आ गई। भारत में ट्वीटर के डेस्कटॉप (Desktop Users) और ऐप यूजर्स (App Users) को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डेटा उपलब्ध ना होने पर बड़ी संख्या में लोगों ने कंपनी को रिपोर्ट की है। रविवार शाम 6:45 मिनट से ट्वीटर डाउन (Twitter Down) हुआ। 15 मिनट के भीतर इसको लेकर हजारों लोगों रिपोर्ट की। बता दें कि ट्वीटर डाउन के चलते लोंगों को डेटा डाउनलोड करने से लेकर लॉगिन तक की समस्या आई। हालांकि सोशल मीडिया (Social Media) प्लेफार्म के मोबाइल वर्जन में ऐसी समस्या नहीं देखी गई।
वहीं रविवार को भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट में दिक्कत आई। इससे पहले शनिवार को गूगल की ईमेल सर्विस ‘GMail’ की सेवा भी कुछ देर के प्रभावित हुई थी। इससे पहले इसी साल फरवरी में एक सप्ताह के भीतर दो बार ट्विटर ठप हुआ था। कई यूजर्स को ट्विटर इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही थी।
White Ration Card : बड़े काम की चीज है यह व्हाइट राशन कार्ड, मिलते हैं गजब फायदे
Ration Card Apply: राशन कार्ड के जरिए लोगों के कई काम आसान हो जाते हैं। वहीं सरकार की ओर से अलग-अलग राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। राज्य सरकार अपने निवासियों के लिए राशन कार्ड जारी करती है। इन्हीं राशन कार्ड में एक White Ration Card भी शामिल है। लोगों को व्हाइट राशन कार्ड के जरिए भी कई फायदे पहुंच सकते हैं।
White Ration Card
व्हाइट राशन कार्ड (White Ration Card) भारत के उन नागरिकों को जारी किया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं। भारत में 11,000 रुपये से कम आय वाले लोगों को सफेद राशन कार्ड या डी कार्ड जारी किए जाते हैं। यह कार्ड उन परिवारों को भी जारी किया जाता है जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये और उससे अधिक है। चौपहिया वाहन वाले परिवार के सदस्य या कुल परिवार के रूप में चार हेक्टेयर सिंचित भूमि रखने वाले व्हाइट राशन कार्ड के लिए पात्र हैं।
मिलता है अनाज
राज्य सरकार एक विशिष्ट मात्रा के लिए गेहूं, चावल, चीनी और मिट्टी के तेल जैसी सामग्री पर व्हाइट राशन कार्ड धारकों के लिए रियायती खुदरा दरों को बनाए रखती है। राज्य सरकार एपीएल परिवारों को 100% उचित दरों पर प्रति माह 10 किलो से 20 किलो खाद्यान्न के साथ सफेद राशन कार्ड भी प्रदान करती है।
White Ration Card Benefits
- ये कार्ड लीगल प्रूफ दस्तावेजों के रूप में काम करते हैं।
- गैस सब्सिडी प्रदान करता है।
- वीजा या पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय वैध प्रमाण के रूप में कार्य करता है।
- चावल, चीनी और अन्य लागू सामग्री के वितरण में उपयोग किया जाता है।
- पात्र उम्मीदवारों के लिए स्टूडेंट फी रिंबर्समेंट।
- रियायती दरों पर भोजन और खाद्यान्न प्रदान करता है।
- आरोग्यश्री अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा सहायता प्रदान करता है।
संपत्ति के लेनदेन और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए व्हाइट राशन कार्ड का उपयोग निवास प्रमाण के रूप में किया जाता है।
Vastu Tips: आर्थिक संकट से छुटकारा चाहिए तो अपने घर पर लगाएं ये पौधे, बढ़ जाएगी आमदनी
Money Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे घर में लगाना शुभ माना जाता है। इन्हें लगाने से घर में ना सिर्फ सुख-शांति बनी रहती है बल्कि धन-दौलत और बरकत भी बनी रहती है। ये पौधे धन को अपनी तरफ आकर्षित भी करते हैं। इसलिए अगर आपको भी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो अपने घर में उन 3 पौधों को लगाकर आर्थिक संकट से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं वो पौधे कौन से हैं…
शमी का पौधा: वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार अपने घर के मुख्य द्वार के बाईं तरफ शमी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती और माता लक्ष्मी का सदैव आशीर्वाद बना रहता है।
केले का पौधा: इस पौधे का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। इसे पूजनीय माना जाता है। साथ ही केले का पौधा घर में लगाने से धन संबंधी समस्याएं खत्म होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आपके घर के आगे बेल का पेड़ और घर के पीछे केले का पेड़ लगा है तो आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती।
अनार और बेल का पौधा : अगर आप भी फिजूलखर्ची से परेशान हैं और पैसा भविष्य के लिए सेव नहीं कर पा रहे हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर के मुख्य द्वार पर दाएं तरफ अनार का पौधा लगा लें। इससे माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर दोनों की कृपा आप पर बनी रहती है। इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार पर दांए ओर बेल का पौधा लगाने से भी धन लाभ के देवता प्रसन्न होते हैं।
ट्वीट एडिट हो सकेगा, DP बदलने पर भी ब्लू टिक होगा ‘गायब’… Twitter Blue में सोमवार से क्या बदलेगा, जाने यहां
Twitter Blue Tick : ट्विटर एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन पैकेज (Blue Subscription Package) लॉन्च करने जा रहा है। सोमवार को सर्विस री-लॉन्च होने के बाद यूजर्स पैसे देकर ब्लू टिक (Blue Tick) हासिल कर सकेंगे। साथ ही उन्हें कंटेंट एडिट के अलावा कई और सुविधाएं भी मिलेंगी। हालांकि Apple IOS यूजर्स के लिए ये सर्विस महंगी रहेगी। कंपनी की तरफ से घोषणा करते हुए कहा गया है कि ट्विटर ब्लू सोमवार 12 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह सर्विस वेब पर $8 प्रति माह होगी, जबकि Apple IOS में साइन अप करने पर फीस $11 प्रति माह रखी गई है।
वैरिफिकेशन के बाद यूजर्स को ब्लू टिक दिया जाएगा। यूजर्स को अपने ट्वीट्स के कंटेंट को एडिट करने का भी अधिकार मिल सकेगा, हालांकि यूजर्स 30 मिनट के भीतर ही कंटेंट को एडिट कर सकेंगे। इसके अलावा 1080p वीडियो भी अपलोड कर सकेंगे। साथ ही लंबे ट्वीट भी किए जा सकेंगे। सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के ट्वीट को प्राथमिकता मिलेगा और उन्हें सामान यूजर्स की तुलना में 50 फीसदी कम विज्ञापन दिखेंगे।
फोटो या नाम बदलने पर हट जाएगा ब्लू टिक
दिलचस्प बात यह है कि अगर यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर फोटो या नाम बदलते हैं तो उनका ब्लू टिक हटा दिया जाएगा और फिर से वैरिफिकेशन के बाद फिर से ब्लू टिक दिया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी ने ऐसे यूजर्स पर सख्ती करने के लिए इस फीचर को लॉन्च किया है, जो किसी भी विशेष कैंपेन या विरोध में प्रोफाइल फोटो और नाम बदल लेते हैं।
Ronaldo walks down in tears | FIFA World Cup 2022 | Sports News
#fifa #fifaworldcup2022 #ronaldo #news #indianews #latestnews #breakingnews #dailynews #newsheadlines #newshour #englishnews #newshunt
News Hunt Daily Evening E-Paper
11 December 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
11 December 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
TarnTaran RPG Attack : तरनतारन के थाना सरहाली पर हमला, DGP बोले-पड़ोसी देश की नापाक हरकत
न्यूज हंट. सरहाली : तरनतारन में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने शुक्रवार आधी रात सरहाली थाने के सांझ केंद्र को निशाना बनाते हुए राकेट लॉन्चर से हमला किया। हमले से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। डीजीपी गौरव यादव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
हमला तरनतारन-बठिंडा नेशनल हाईवे से सरहाली थाने पर 11 बजकर 22 मिनट पर हुआ। थाने में रात के वक्त मुंशी, ड्यूटी अफसर और दो कॉन्स्टेबलों के अलावा कोई नहीं था। पुलिस बूथ (सांझ केंद्र) भी बंद पड़ा था जिसके चलते कोई नुकसान नहीं हुआ। फॉरेंसिक टीमें जांच के लिए पहुंच गई हैं।
शुक्रवार देर रात हुए हमले में बिल्डिंग के शीशे टूट गए हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं हमला करने वालों की भी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह एक आतंकी हमला ही है।
हमला पाकिस्तान की बुजदिली का नतीजा : डीजीपी
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि रात करीब 11.22 मिनट पर आरपीजी का इस्तेमाल कर हाईवे से ग्रेनेड दागा गया। यह हमला पाकिस्तान की बौखलाहट का नतीजा हो सकता है। पंजाब पुलिस बीएसएफ के साथ मिलकर बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से भेजे जा रहे ड्रोन को पकड़ती है। पाकिस्तान की तरफ से भेजी जा रही हेरोइन को भी बॉर्डर पर पकड़ा जा रहा है। इसी की बौखलाहट में आकर पाकिस्तान ने रात को बुजदिली भरी हरकत करवाई है। उन्होंने कहा कि इस हमले में पुलिस के खुफिया विभाग के मोहाली स्थित मुख्यालय पर राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) के हमले जैसे ही सुराग मिले है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इस मामले में किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।
