न्यूज हंट. ऑटो डेस्क : मारुति सुजुकी की कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। जी हां, क्योंकि मारुति सुजुकी अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक सभी सेक्टर में बढ़ रही महंगाई के कारण लागत बढ़ रही है, जिस कारण कंपनी फिर से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ा रही है।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार 2 नवंबर को कहा कि वह जनवरी 2023 से अपने सभी मॉडल की कीमतों में वृद्धि करेगी। इसका मतलब है कि मारुति की कार खरीदने वालों के पास दिसंबर भर का मौका है। कंपनी ने बताया कि सभी मॉडल की कीमतों में अलग-अलग प्राइस हाइक की जा सकती है।
कितने फीसद की होगी वृद्धि?
इंडेक्सेस को दिए एक बयान में ऑटोमेकर ने कहा कि सभी सेक्टर में बढ़ रही महंगाई के कारण लागत बढ़ रही है और इसी दबाव में कंपनी फिर से अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने को मजबूर है। हालांकि, कंपनी ने अभी ये नहीं बताया है कि वो अपनी गाड़ियों की कीमतों में कितना इजाफा करेगी।
ग्राहकों को झटका ! इस दिन से महंगी हो जाएंगी मारुति कारें; जानिए कब तक है आखिरी मौका
बासी आटे की रोटी बनाने से क्या हैं नुकसान, जान लीजिये रोटी से जुड़े कुछ नियम
Roti Ke Upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर से जुड़े कुछ नियम होते हैं। इन नियमों को ध्यान में रखकर ही रसोई घर में कोई भी कार्य किया जाता है। रसोई के साथ कुछ नियम रोटियों से भी जुड़े हैं। यदि इनका ध्यान नहीं रखा गया तो घर में दरिद्रता व आर्थिक तंगी छा जाएगी। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों के बारे में।
ये हैं रोटी के टोटके
- कुंडली में राहू दोष दूर करने के लिए बासी रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलानी चाहिए।
2.कुंडली में पितृ दोष है तो अमावस्या के दिन दो रोटी और चावल की खीर बनाकर कौए को खिलानी चाहिए।
3.गृह क्लेश से मुक्ति के लिए खाना बनाते समय पहली रोटी कुत्ते के लिए निकालें। ऐसा करने से परिवार का माहौल ठीक रहता है।
4.आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो रोटी में चीनी डालकर चीटियों को खिलाएं। ऐसा करने से आर्थिक मुसीबतों से छुटकारा मिलता है।
5.खाने की पहली रोटी गाय के नाम पर निकालें और उसे खिलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
बासी आटे की रोटी बनाना होता है अशुभ
वास्तु नियमों के अनुसार बासी आटे की रोटियां बनाने से मां अन्नपूर्णा नाराज रहती हैं। घर में दरिद्रता और आर्थिक तंगी आती है। बहुत से लोग घरों में बासी आटे से रोटी बनाते हैं जो एक प्रकार से सही नहीं है। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। रोटियां हमेशा वास्तु के नियमों के अनुसार ताजा आटा गूंथ कर ही बनाना चाहिए।
तीन रोटियां अशुभ होती हैं
ज्योतिष के अनुसार 3 नंबर अशुभ माना गया है। किसी भी मांगलिक या धार्मिक कार्य में इसे शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु नियमों के अनुसार किसी को खाने में एक साथ तीन रोटियां नहीं परोसना चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। ऐसा माना जाता है कि एक थाली में 3 रोटी मुर्दों का भोजन होता है, इसलिए किसी को भी भोजन परोसते समय केवल दो रोटी ही थाली में रखें। इसके अलावा रोटी हमेशा किसी बर्तन जैसे छोटी प्लेट या थाली से ही परोसी जाना चाहिए। हाथ में रोटी लेकर परोसना शुभ नहीं माना जाता है
डिसक्लेमर : ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
RBI ने डिजिटल रुपया योजना के लिए किया इन बैंकों का चयन, ग्राहकों को मिलेंगी ये सुविधाएं
RBI Digital Rupee Scheme: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने प्रतिभागियों की एक छोटी संख्या के साथ एक डिजिटल रुपया पायलट परियोजना शुरू की है। परियोजना के दो चरण के कार्यान्वयन में भाग लेने के लिए केंद्रीय बैंक द्वारा आठ बैंकों को चुना गया है। पहले चरण में, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक देश भर के चार अलग-अलग स्थानों से भाग लेंगे। दूसरे चरण में बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक को जोड़ा जाएगा।
मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, अहमदाबाद, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, कोच्चि, लखनऊ, पटना और शिमला को पायलट चरण में शामिल किया जाएगा।
आरबीआई द्वारा जारी किए गए टोकन के रूप में डिजिटल मुद्रा कानूनी कागज और सिक्का नकद के बराबर है और इसका उपयोग खुदरा डिजिटल रुपये का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जा सकता है। ई-मुद्रा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पेपर मनी और सिक्कों के समान मूल्यवर्ग में जारी की जाएगी, और बैंक डिजिटल मुद्रा को उसी तरह वितरित करेंगे जैसे वे भौतिक मुद्रा के वितरण के लिए उपयोग करते हैं।
ग्राहक कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल
फोन-पे जैसे अन्य डिजिटल वॉलेट ऐप के समान उपयोगकर्ता मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों पर एक डिजिटल वॉलेट के साथ लेनदेन कर सकते हैं। पेटीएम, जी-पे सहित डिजिटल मुद्रा लेनदेन केवल RBI की डिजिटल रुपया योजना में भाग लेने वाले बैंकों द्वारा प्रदान किए गए डिजिटल वॉलेट के माध्यम से किया जा सकता है। ऐप्स को भाग लेने वाले बैंकों के माध्यम से भी परिचालित किया जाएगा। सहयोगी बैंकों द्वारा प्रदान किए गए और उपयोगकर्ताओं के मोबाइल फोन या उपकरणों पर रखे गए डिजिटल वॉलेट के माध्यम से, उपयोगकर्ता ई-रुपये के साथ लेनदेन करने में सक्षम होंगे।
भाजपा ने पंजाब में चला बड़ा दांव ! कैप्टन अमरिंदर, सुनील जाखड़ व जयवीर शेरगिल को दी बड़ी जिम्मेदारी
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) और सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Working Committee) में शामिल किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) बनाई थी और भाजपा के साथ गठबंधन में पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। खुद कैप्टन अमरिंदर अपनी परंपरागत पटियाला सीट (Patiala Seat) से हार गए थे। चुनाव के कुछ महीनों बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी का विलय ही भाजपा में कर दिया था। पंजाब के कई बार सीएम रहे कैप्टन अमरिंदर के आने से भाजपा सिख समुदाय में अपनी पैठ बढ़ने की उम्मीद है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) भी मई में ही भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस से 51 साल का नाता तोड़कर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। सुनील जाखड़ और कैप्टन अमरिंदर सिंह की नवजोत सिंह सिद्धू से अदावत चली आ रही थी। माना जाता है कि इसी गुटबाजी के चलते दोनों नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी थी। कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दिए जाने से माना जा रहा है कि भाजपा अब पंजाब में चुनावी तैयारी करने लगी है।
पार्टी ने यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। इसके अलावा उत्तराखंड के अध्यक्ष रहे मदन कौशिक, पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जयवीर शेरगिल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
Sidhu MooseWala Murder Case : आखिरकार पकड़ा गया सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड का मास्टरमाइंड
Goldy Brar Detained: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को हिसात में ले लिया गया है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि उसे केलिफोर्निया में पकड़ा है। हालांकि इसको लेकर कोई अधिकारिक ब्यान जारी नहीं किया गया है। भारत की खुफिया एजेंसियों को इंटरनेशनल ज़राए से एक बड़ी जानकारी मिली है। गोल्डी बराड़ विदेशों में बैठकर हिंदुस्तान में हत्याओं का प्लान बनाता आ रहा है। कई बड़े कत्लकांड से उसका नाम जुड़ा हुआ है। एक खबर के मुताबिक बराड़ कनाडा से ही भारत में कत्ल और स्मगलिंग का काम करता है।
सिद्धू मूसेवाला के कत्ल में भी उसी का हाथ है। उसने विदेश में बैठकर ही अपने गुर्गों से पंजाब के चमकते सितारे को गोलियों से भुनवाया था। इसके बाद वो अमेरिका भाग गया था। मूसेवाला के कत्ल को लेकर गोल्डी बराड़ की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें उसने कबूल किया कि उसके ही इशारों पर मूसेवाला को गोलियां मारी गईं।
इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को सौंपने वाले को अपनी जेब से 2 करोड़ रुपये के इनाम देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि जो कोई भी गोल्डी बराड़ को सौंपेगा, मैं उसे अपनी जेब से 2 करोड़ रुपये का इनाम दूंगा। बलकौर सिंह ने यह बात अमृतसर में हुए एक प्रोग्राम के दौरान कही थी।
News Hunt Daily Evening E-Paper
2 December 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
हरजोत सिंह बैंस ने जाति और बिरादरी पर आधारित नामों वाले सभी सरकारी स्कूलों के नाम बदलने के दिए आदेश
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने राज्य में स्थित ऐसे सभी सरकारी स्कूलों के नाम बदलने के आदेश जारी किए हैं जिनके नाम जाति एवं बिरादरी पर आधारित हैं। हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य के बहुत से सरकारी स्कूलों के नाम किसी जाति अथवा बिरादरी से जोडक़र रखे होने सम्बन्धी कई मामले उनके संज्ञान में आए हैं, जोकि मौजूदा दौर में असभ्य होने का एहसास करवाते हैं और साथ ही समाज में जाति आधारित भेदभाव को प्रोत्साहित करते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में धर्म-निरपेक्ष और जात-पात से ऊपर उठकर समूह विद्यार्थियों को समानता के आधार पर एक समान शिक्षा दी जा रही है, जिसके अंतर्गत सरकारी स्कूलों के नामों को एक वर्ग या जाति से नहीं जोड़ा जा सकता।
शिक्षा मंत्री पंजाब ने कहा कि पंजाब गुरूओं-पीरों एवं महान पैगंबरों की धरती है, जिन्होंने मानवता को जात- पात और हर किस्म के भेदभाव से दूर रहने की शिक्षा दी है। उन्होंने कहा कि आज के समय के अनुसार विद्यार्थियों के कोमल मन पर इन नामों का गहरा प्रभाव पड़ता है और कई बार बहुत से माता-पिता भी अपने बच्चों को इन नामों के कारण सरकारी स्कूलों में दाखि़ल करवाने से गुरेज़ करते हैं।
इस सम्बन्धी पंजाब के समूह जि़ला शिक्षा अधिकारियों सेकंडरी शिक्षा एवं एलिमेंट्री शिक्षा से उनके अधीन क्षेत्र में चल रहे अलग-अलग जाति आधारित नामों के स्कूलों की रिपोर्ट माँगी गई है। इस रिपोर्ट के मिलने के उपरांत इन नामों को बदलने के लिए विभाग द्वारा बिना देरी किए कार्यवाही करने के लिए मुख्य कार्यालय के उच्च अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं।
विजीलैंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : 1,15,000 रुपए की रिश्वत लेने वाले सेवामुक्त SMO के विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला दर्ज
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने गुरूवार को भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अंतर्गत सिवल अस्पताल मजीठा में तैनात रहे सीनियर मैडीकल अफ़सर (SMO) डॉ. सतनाम सिंह के विरुद्ध 1,15,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।
विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोषी एसएमओ, निवासी फ्रेंड्ज़ ऐवीन्यू, अमृतसर को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के उपरांत गिरफ़्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता मलकीत सिंह निवासी गाँव अठवाल, ज़िला अमृतसर ने बताया कि उक्त एसएमओ ने एक पुलिस केस सम्बन्धी मैडीको लीगल रिपोर्ट देने के एवज में 1,15,000 रुपए रिश्वत की माँग की और प्राप्त भी की।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि विजीलैंस ब्यूरो ने शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की है और रिश्वत की रकम मांगने और स्वीकार करने के दोषी पाये जाने के बाद ही उक्त एस. एम.ओ. के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे जांच जारी है।
