32.3 C
Jalandhar
Saturday, April 18, 2026
Home Blog Page 504

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

4 December 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

4 December 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

पंजाब सरकार ने 17 दिव्यांगजनों को 57 लाख रुपए के बांटे लोन, 12 दिव्यांगजनों को दिए राज्य स्तरीय अवार्ड

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़/ मलोट : पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर की अध्यक्षता अधीन आज मलोट में राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जहाँ 12 दिव्यांगजनों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं साथ ही 219 लाभार्थियों को 26 लाख रुपए के कृत्रिम अंग बाँटे गए। इसके इलावा पंजाब अनुसूचित जाति भू विकास और वित्त कारपोरेशन की तरफ से 57 लाख रुपए के लोन मंजूर पत्र दिए गए।
मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह भी ऐलान किया कि सरकारी कर्मचारियों के लिए परिवहन भत्ता फिर से बहाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह स्कीम छटे वेतन आयोग के लागू होने के दौरान बंद कर दी गई थी। कैबिनेट मंत्री ने यह भी घोषना की कि अब से 60 प्रतिशत अपंगता की जगह पर 40 प्रतिशत वाले सरकारी दिव्यांग मुलाजि़म अपने शहर के नज़दीक तबादला करवा सकते हैं।
इस मौके पर दिव्यांग बच्चों की तरफ से रंगारंग प्रोग्राम की पेशकारी भी की गई। विभिन्न दिव्यांग बच्चों को पंजाबी गीतों की धुन पर नाचते हुये देखने के बाद मंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब सरकार ने राज्य में अंगहीनों को पेश आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए ध्यान केंद्रित किया है।’’
उन्होंने आगे कहा कि सरकार न सिर्फ़ दिव्यांगों के आत्म-विश्वास के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए, बल्कि उनको रोजग़ार के और मौके प्रदान करने के लिए भी वचनबद्ध है। इन बच्चों के बारे उन्होंने कहा कि दिव्यांगता की अपेक्षा इनकी योग्यता ज़्यादा मज़बूत है।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरैक्टर माधवी कटारिया ने भी इस मौके पर बोलते हुये दिव्यांजनों के अधिकारों की बात की और राज्य सरकार की तरफ से पेश की भलाई स्कीमों पर रौशनी डाली। प्रोग्राम के दौरान आर्टिफिशियल लिम्बज़ मैनुफ़ेक्चरिंग कारपोरेशन (अलिमको) की तरफ से 219 व्यक्तियों को 26 लाख रुपए के कृत्रिम अंग भी बाँटे गए।
इस मौके पर दूसरों के इलावा विधायक लम्बी गुरमीत खुडीयां, डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार, एसपी ( एच) कुलवंत राय, मलोट के एसडीएम कंवरजीत सिंह, डिप्टी डायरैक्टर संतोष विरदी, डीएसएसओ जसवीर कौर, योजना बोर्ड के चेयरमैन सुखजिन्दर काउनी, जि़ला प्रधान जगदेव बाम, ब्लाक प्रधान करमजीत शर्मा, काका उड़ांग, सतिगुरदेव सिंह पप्पी और इलाके की अन्य प्रमुख शख्सियतों के इलावा सीडीपीओ रणजीत कौर, सीडीपीओ पंकज कुमार, परमदीप सिंह, बलजिन्दर सिंह और नीतू बब्बर मौजूद थे।

आप भी रातो-रात बन जाएंगे करोड़पति, बस तुलसी के पौधे चढ़ाएं ये चीज़ें

0

Tulsi Upay: वैदिक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में तुलसी को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से जीवन में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी श्रीहरि को प्रिय है। रोजाना तुलसी की सुबह-शाम पूजा करने से लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु प्रसन्न होते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के कुछ उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
तुलसी पर बांधें कलावा : एक छोटा सा कलावा लें और तुलसी के पौधे पर बांध दें। इस उपाय से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
दूध अर्पित करें : ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के पौधे को लेकर कई उपायों का जिक्र है। तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ती होगी। वहीं कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होगा।
नियमित जल चढ़ाएं : महिलाओं के नियमित सुबह स्नान के बाद तुलसी को जल अर्पित करना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। ध्यान रखें कि एकादशी और रविवार के दिन तुलसी के पौधे में जल न चढ़ाएं। मान्यताओं के अनुसार तब तुलसी मां निर्जला व्रत रखती हैं। जल अर्पित करने से उनका व्रत टूट जाता है।
डिसक्लेमर : ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

मंदी की आहट के बीच हॉस्पिटैलिटी कंपनी Oyo का ऐलान, 600 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

0

न्यूज हंट. बिजनेस डेस्क : मंदी के माहौल में हॉस्पिटैलिटी कंपनी ओयो ने छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 600 कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। कंपनी के मुताबिक कई प्रोजेक्ट्स को बंद करने के अलावा टीम मर्जर का फैसला लिया गया है। इस वजह से 600 कर्मचारियों की छंटनी होगी। बता दें कि ओयो के पास 3700 से ज्यादा कर्मचारी हैं। कंपनी ने ये भी बताया है कि वह सेल्स डिपार्टमेंट में 250 अधिकारियों की भर्ती करेगी।
क्या कहा कंपनी के मालिक ने:ओयो के संस्थापक और समूह सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा-हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि जिन लोगों को हम जाने दे रहे हैं, उनमें से अधिकांश को अच्छी जगह काम मिल जाए। इन कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए ओयो टीम का प्रत्येक सदस्य और खुद मैं सक्रिय रूप से काम करूंगा।
कैसे रहे छमाही नतीजे: हाल ही में ओयो ने बताया था कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने 63 करोड़ रुपये का कर-पूर्व लाभ (एबिटा) दर्ज किया है। एक साल पहले इसी अवधि में ओयो नुकसान में थी। अप्रैल-सितंबर 2022 की छमाही में ओयो का राजस्व 24 प्रतिशत बढ़कर 2,905 करोड़ रुपये हो गया।
आने वाला है आईपीओ: बता दें कि ओयो अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास फ्रेश डॉक्युमेंट सब्मिट किए हैं। ऐसा अनुमान है कि आईपीओ साल 2023 के शुरुआती महीनों में लॉन्च हो जाए।

बेटी के जन्म के कुछ घंटों बाद महिला ने जीती 81 लाख रुपये की लॉटरी

0

Woman wins Rs 81 lakh lottery: अपनी बेटी के जन्म के कुछ घंटे बाद लॉटरी जीतने वाली महिला के लिए 9 नवंबर का दिन कभी ना भूलने वाला होगा। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना की एक महिला ने एक दिन में दो जैकपॉट हासिल किए। एक उसके घर में बेटी ने जन्म लिया और दूसरा बेटी के जन्म के कुछ घंटों बाद $100,000 (81 लाख रुपए) का लॉटरी पुरस्कार जीत लिया।
उत्तरी कैरोलिना के कॉनकॉर्ड शहर की रहने वाली महिला ( 28 वर्षीय) ब्रेंडा गोमेज हर्नांडेज (Brenda Gomez Hernandez) ने शहर के क्विकट्रिप स्टोर से एक पॉवरबॉल टिकट (Powerball ticket) खरीदा और 9 नवंबर को लेबर पेन के बाद अस्पताल में भर्ती हो गई। कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी (North Carolina Education Lottery) के अधिकारियों के अनुसार महिला को 81 लाख रुपए की लॉटरी लगी।
हर्नांडेज ने एक बच्ची को जन्म दिया और कुछ ही समय बाद पता चला कि उसने ड्राइंग में $100,000 का पॉवरबॉल पुरस्कार जीता था। लॉटरी विनर महिला ने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि वह मेरे लिए मेरी किस्मत लेकर आई है। मैं बहुत आभारी हूं।” हर्नांडेज का मानना ​​है कि उनकी जीत के पीछे उनके अन्य दो बच्चों की भी किस्मत है, क्योंकि उनके जन्म की तारीख से ही उन्होंने लॉटरी टिकट के नंबरों को चुना था।
हर्नांडेज ने कहा कि मेरे दो बेटे हैं और मैंने अपना लॉटरी नंबर लेने के लिए उनके जन्मदिन की तारीख का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि लॉटरी ऑफिस से टैक्स कटने के बाद वो $65,015 घर ले गईं। हर्नांडेज ने कहा कि उनकी जीत की एक बड़ी राशि से वह अपने होम लोन का भुगतान करेगी। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में वर्जीनिया के एक शख्स ने सपने में देखे गए नंबरों का इस्तेमाल कर 1.9 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीता था।

Hansika Motwani Wedding : शादी में सोहेल संग ऐसे की हंसिका मोटवानी ने एंट्री, फिदा हुए फैंस!

0

Hansika Motwani With Husband Sohail: हंसिका मोटवानी की शादी लोगों की चर्चा का विषय बनी हुई थी। ग्रैंड प्रपोजल से लेकर लग्जूरियस शादी (Grand Wedding) तक फैंस के दिलों में हंसिका के खास दिन के बारे में छोटी से छोटी बात जानने की एक्साइटमेंट थी। Social Media पर एक्ट्रेसकाफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वर्क प्रोजेक्ट से लेकर पर्सनल लाइफ तक, एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ ज्यादा से ज्यादा चीजें शेयर (Share) करने की कोशिश करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी का एक फुटेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें हंसिका सोहेल के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं…
फैंस को पसंद आया दुल्हन का लुक
इस वीडियो में हंसिका मोटवानी दुल्हन के रूप में काफी सुंदर लग रही हैं। साथ ही दूल्हे राजा बने सोहेल कथूरिया (Sohail Kathuria) भी अपनी होने वाली पत्नी के साथ खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। दोनों ने ही मैचिंग की वेडिंग ड्रेस पहनी हुई है। एंट्री करते हुए दूल्हा-दुल्हन अपने मेहमानों को खुशी से देखते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) की खूबसूरती के तारीफों के पुल बांधते नजर आए।
वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को हंसिका मोटवानी ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) हैंडल पर पोस्ट किया है। महज कुछ ही घंटों के अंदर इस ग्रैंड वेडिंग के छोटे से वीडियो को कई लोग देख चुके हैं। आपको बता दें कि हंसिका मोटवानी की सुपर ग्रैंड वेडिंग लोगों (Social Media Users) का ध्यान अपनी तरफ खींच रही थी। हंसिका के फैंस शादी के लुक को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

https://www.instagram.com/reel/ClsSKo5g6lc/?utm_source=ig_embed&ig_rid=26dbac5a-af41-48cf-8ed0-228196d467cb

एमएस धोनी की कप्तानी में 7 साल पहले बांग्लादेश में हारे थे सीरीज, अब रोहित शर्मा लेंगे बदला?

0

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस समय बांग्लादेश दौरे पर हैं। टीम इंडिया वनडे सीरीज (One Day Series) के लिए सात साल बाद बांग्लादेश पहुंची है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2015 में बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया के पास उस हार का बदला लेने का मौका है। बता दें कि तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार (4 दिसंबर) को खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे से ढाका में खेला जाएगा।
भारतीय टीम ने अब तक बांग्लादेश में कुल 4 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली है। इस बार दोनों टीमों के बीच पांचवीं सीरीज खेली जाएगी। इन चार सीरीज में से भारतीय टीम ने शुरुआती तीन पर कब्जा जमाया है। चौथी सीरीज में बांग्लादेश ने 2-1 से जीत दर्ज की थी, जो जून 2015 में खेली गई थी। तब भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
बता दें कि अब तक बांग्लादेश ने भारत में द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं खेली है। यदि ओवरऑल वनडे मैचों की बात करें, तो इसमें भी भारतीय टीम का ही दबदबा कायम है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 वनडे मैच खेले गए, जिसमें भारतीय टीम ने 30 में जीत दर्ज की, जबकि 5 में उसे हार मिली. एक मैच बेनतीजा रहा था।
भारत बनाम बांग्लादेश वनडे मैचों का रिकॉर्ड
कुल वनडे मैच: 36
भारत जीता: 30
बांग्लादेश जीता: 5
बेनतीजा: 1

https://twitter.com/BCCI/status/1598971232812425216/photo/1

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

3 December 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

3 December 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive