साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) पर छिड़ी कन्ट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म पर नदव लैपिड के ‘वल्गर प्रोपेगेंडा’ वाले बयान के बाद भारत में जैसे हंगामा मच गया। इस पूरे मामले पर अनुपम खेर ने एक निजी न्यूज चैनल से एक्सक्लूसिव बात की, जहां उन्होंने नदव लैपिड के बयान को शर्मनाक बताया और कहा कि उन्हें जूते खाने की आदत है।
अनुपम खेर ने लैपिड को कहा बीमार : कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करने वाली द कश्मीर फाइल्स वो फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कामायाबी के झंडे गाड़े। इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिना जाता है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) में इस फिल्म का चुनाव गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड कैटेगरी के लिए किया गया है।
लैपिड का एजेंडा : अनुपम ने आगे कहा- मैं मानता हूं कि ये बेहद निंदनीय है। एक इंसान जो कश्मीर में हुए नरसंहार को नहीं समझ सकता, उस दर्द के प्रति इनसेंसिटिव रहता है, ये मेरे हिसाब से डरावना ही नहीं शर्मनाक भी है, लेकिन ये भी सच है कि हमारी दुनिया में इस तरह के कई लोग हैं, जो ऐसा सोचते हैं. लेकिन नदव लैपिड ने खासकर वो शब्द चुने जिसने मुझे गुस्सा दिलाया है क्योंकि उनके दिमाग में एक एजेंडा है, जिस वजह से उन्होंने उस तरह के शब्द कहे। उनके शब्दों को सुनकर वो ‘टूलकिट’ गैंग भी कहेंगे, कि देखिए हम जो कह रहे थे वो सच था जो लोग हमारे देश में रहकर ही फिल्म को गलत कह रहे थे, वो एक्टिव हो जाएंगे।
नदव के बयान से आहत अनुपम ने आगे कहा- इससे इतर अगर मैं कहूं कि ऐसा कुछ है नहीं। उन्होंने जो कहा वो बेहद शर्मनाक है। इस तरह के प्लेटफॉर्म को ऐसे इस्तेमाल करना और उस तरह के शब्द कहना वाजिब नहीं है। ये पूरी तरह से प्रीप्लान्ड है। सोच समझ कर ये सारी बातें कही गई हैं। वो चाहते तो पहले भी फिल्म के खिलाफ ट्विटर पर कुछ लिख सकते थे कि मैं जूरी मेंबर हूं और मैं फिल्म के बारे में ये सोचता हूं, लेकिन उन्होंने एक मंच का इस्तेमाल किया, पेपर निकाला और एक स्टेटमेंट को पढ़ा। वो चाहते थे कि इस ट्रेजिडी को एक अलग रूप दें, और लोगों ने भावनाओं के साथ खेलें। वो दिमागी रूप से बीमार हैं। ये मैं बड़ी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं। एक जूरी मेंबर का डेकोरम होता है, जिसके तहत वो कोई बयान देता है।
कौन हैं नदव लैपिड
कश्मीर फाइल्स को वल्गर प्रोपेगेंडा बताने वाले नदव एक इजरायली स्क्रीनराइटर और फिल्ममेकर हैं। नदव पहले भी कई बार इस तरह के बयान देते रहे हैं। उनके करियर काफी विवादों में रहा है। ये जानने के बाद अनुपम खेर ने कहा कि फिर मैं कहूंगा कि उन्हें हर प्लैटफॉर्म पर जूते खाने की आदत है, वो ऐसे ही स्टेटमेंट देता है, उसे जूते पड़ते होंगे हर जगह। अब यहां भी ऐसे बयान दे रहा है, उसे जूते पड़ ही रहे हैं। बहुत सारे लोग जो, जिनसे मैंने बात की है। कभी कभी लोग ऐसे बायन देकर सुर्खियों में आना चाहते हैं। चाहते हैं उन्हें लोग नोटिस करें, लेकिन ये सब वजह नेगेटिव है, ये नहीं समझते हैं।
द कश्मीर फाइल्स पर बयान देने वाले लैपिड पर भड़के अनुपम खेर; बोले- उसे जूते खाने की आदत है…
News Hunt Daily Evening E-Paper
29 November 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
29 November 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
क्रिकेट की दुनिया में रुतुराज गायकवाड़ ने रच दिया इतिहास, 1 ओवर में जड़े 7 छक्के
Vijay Hazare Trophy 2022: भारत के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) ने वर्ल्ड क्रिकेट की दुनिया में कमाल कर दिया है। 2022 में हो रहे विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए बल्लेबाज ने एक ओवर में 7 छक्के जड़ दिए हैं। लिमिटेड ओवर में इस तरह का कारनाम करने वाले ऋतुराज गायकवाड दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए 49वें ओवर में यह इतिहास रचा. यह ओवर उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह ने फेंका। 7 छक्कों और एक नो बॉल की बदौलत ओवर में कुल 43 रन बने।
ऋतुराज गायकवाड ने अपनी धुआंधार पारी में 159 गेंदों पर 220 रन बना। इसमें 10 चौके और 16 छक्के शामिल हैं. गायकवाड़ की जबरदस्त पारी के दम पर महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 50 ओवर में 330 रन बनाए। बता दें कि ऋतुराज गायकवाड ने मैच में ओपनिंग की। उनके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक भी नहीं जमा पाया। गायकवाड़ के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अंकित बावने और अजीम काजी ने 37-37 रन बनाए, वहीं उत्तर प्रदेश की ओर से तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए और 66 रन दिए।
World Flu Outbreak in US : अमेरिकी इतिहास में बर्ड फ्लू के सबसे ज्यादा मामले, अब तक 5 करोड़ से ज्यादा पक्षी मारे गये
Bird flu outbreak in US: अमेरिका में बर्ड फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक नेब्रास्का के एक फार्म में पक्षियों में बर्ड फ्लू के लक्षण मिले हैं। यूएस की नीतियों के मुताबिक यहां कि सभी 18 लाख पक्षियों को मार दिया जाएगा। आपको बता दें कि अमेरिकी इतिहास में पहली बार बर्ड फ्लू के इतने ज्यादा मामले सामने आये हैं। इस साल अकेले अमेरिका के 46 राज्यों में 52.3 मिलियन यानी कि 5 करोड़, 23 लाख पक्षियों का सफाया कर दिया है, जिससे यह इतिहास में देश का सबसे घातक प्रकोप बन गया है। यूएसडीए डेटा के अनुसार अमेरिका में यह प्रकोप फरवरी में शुरू हुआ जो, 46 राज्यों में पोल्ट्री और गैर-पोल्ट्री पक्षियों में फैला। अमेरिकी कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल इस वायरस के कारण मुर्गियों, टर्की और अन्य पक्षियों की सबसे ज्यादा मौत हुई। इससे पहले साल 2015 में एवियन-फ्लू के प्रकोप में मरने वाले 50.5 मिलियन पक्षियों का था, जो इस साल पीछे छूट गया है।
जानिए क्या है बर्ड फ्लू? : बर्ड फ्लू, एक वायरल बीमारी है जो कि एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) वायरस के कारण पक्षियों में फैलता है। हर साल इसके कारण हजारों पक्षियों की जान लेनी पड़ती है। बता दें कि बत्तख जैसे जंगली पक्षी अपने मल, पंख या मुर्गे के सीधे संपर्क के माध्यम से सबसे पहले एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस को प्रसारित करते हैं और फिर ये दूसरे पक्षियों में फैलने लगता है। एक पक्षी के पॉजिटिव आने के बाद बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए पूरे झुंड, जो अंडे देने वाले मुर्गी फार्मों में दस लाख पक्षियों के ऊपर हो सकते हैं, को भी मार दिया जाता है।
पंजाब के पैरा मेडलिस्ट खिलाड़ी नौकरियों की मांग लेकर चंडीगढ़ पहुंचे, जताया विरोध तो पुलिस ने उठाया
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में पंजाब के पैरा मेडलिस्ट खिलाड़ी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया, आज उन्हीं मेडलों को उन्होने सड़कों पर फेंक और तोड़कर विरोध जताया। खिलाड़ियों का कहना है कि अपने दम पर देश के लिए मेडल जतने के बावजूद सरकार उन्हें ना नौकरियां दे रही है न सुविधाएं, ऐसे में वह कहां जाएं। वहां मौजूद एक पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी संजीव कुमार की अगुवाई में ये खिलाड़ी चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के निवास पर अपना विरोध जताने पहुंचे थे। पुलिस उन्हें धरने से जबरदस्ती उठाकर थाने ले गई।
7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी ! एकमुश्त मिलेगी 18 महीने के DA की राशि
7th Pay Commission Update : नई दिल्ली : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है, खबर ये है कि उनके खाते में जल्दी ही मोटी रकम आ सकती है। दरअसल, सरकार उनके 18 महीने के डीए एरियर (DA Arrears) पर जल्द फैसला ले सकती है। इससे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।
बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना काल में अपने कर्मचारियों को 18 महीने यानी एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच डीए (Dearness Allowance) का भुगतान नहीं किया है। इसी तरह पेंशनर्स को भी इस अवधि के दौरान महंगाई राहत यानी डीआर (DR) का पेमेंट नहीं किया गया। कर्मचारी लंबे समय से इसके भुगतान की मांग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार जल्दी ही इस बारे में फैसला ले सकती है।
मिली जानककारी के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों को एकमुश्त महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा सकता है। इस बारे में वित्त मंत्रालय, नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग के बीच कई राउंड की बातचीत हो चुकी है। लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं लिया जा सका है, लेकिन कर्मचारी संगठनों ने उम्मीद नहीं छोड़ी है।
माना जा रहा है अगले कुछ दिनों में कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ इस मसले पर बात हो सकती है और इस पर अंतिम फैसला लिया जा रहा है। अगर केंद्र सरकार कर्मचारियों के बकाये भत्ते के भुगतान पर फैसला करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को दो लाख रुपये तक का फायदा होने की उम्मीद है। लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए एरियर 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये तक है। इसी तरह लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये तक एरियर मिल सकता है। लेवल-14 के कर्मचारियों को डीए एरियर के रूप में 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये तक मिल सकते हैं।
Gujarat Assembly Election 2022 : सूरत में चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल के रोड शो में पथराव
अहमदाबाद : Gujarat Vidhan Sabha Election : गुजरात में इन दिनों विधानसभा चुनाव की चलते रोड शो और जनसभाएं हो रही हैं। ऐसे में सोमवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल एक रोड शो कर रहे थे, जहां उनके ऊपर पत्थर फेंके गए हैं। वे सूरत में एक रोड शो कर रहे थे। जब यह पत्थरबाजी शुरू हुई तो अरविंद केजरीवाल अपनी गाड़ी के अंदर चले गए और जब फिर से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई तो वो दोबारा आकर रोड शो करने लगे। बता दें कि इस रोड शो को मीडिया भी कवर कर रही थी, तो कैमरों पर भी पत्थर लगे।
केजरीवाल के काफिले पर एक गली से पत्थर फेंके गए। वह अपनी गाड़ी के ऊपर से हाथ हिला रहे थे, तभी अचानक पत्थरबाजी होने लगी। साथ ही पत्थरबाजों और AAP समर्थकों के बीच झड़प भी हो गई।
रोड शो से पहले सूरत के हीरा बाजार में अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। वहां उन्होंने व्यापारियों को ‘I Love You’ कहकर भाषण शुरू किया। केजरीवाल ने कहा कि मेरी नजर में एक-एक व्यापारी हीरा है। उन्होंने कहा कि किसी को भी सरकार से अपना काम कराने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
Shraddha Murder Case : आफताब की वैन पर तलवार से हुआ हमला, FSL दफ्तर के बाहर 4-5 लोगों ने बनाया निशाना, देखें VIDEO
नई दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) के मुख्य आरोपी आफताब की वैन पर दिल्ली में हमला हुआ है। दरअसल आरोपी आफताब एफएसएल कार्यालय के बाहर वैन में सवार होकर निकल रहा था, तभी 4-5 लोगों ने गाड़ी पर हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक लोग उसकी वैन के बाहर तलवारें लेकर खड़े थे। लोगों में श्रद्धा मर्डर केस के बाद से ही आफताब को लेकर भारी गुस्सा है।
हमलावरों ने कहा कि अगर कोई ऐसा करता है तो हम उसे बख्शेंगे नहीं। बताते चलें कि श्रद्धा वॉल्कर के मर्डर का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) लाया गया था। जहां कुछ हमलावरों ने उसपर तलवारों से हमला कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग उसकी वैन के पीछे तलवारें लेकर दौड़े और उसे बाहर उतारने की कोशिश में थे।
News Hunt Daily Evening E-Paper
28 November 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
