26.4 C
Jalandhar
Saturday, April 18, 2026
Home Blog Page 511

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

25 November 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

Amazing Shot by Washington Sundar

0

The fans were expecting a Suryakumar Yadav blitz, but on Friday they instead witnessed Washington Sundar’s fireworks. India’s total increased to beyond 300 thanks to Sundar’s cameo in the opening ODI match against New Zealand in Auckland.
The left-hander demonstrated what he can do with the bat after focusing most of his international career on off-spin bowling. Sundar, a top-order batsman for Tamil Nadu in his home country, hit an unbeaten 37 off just 16 balls when entering the batting order at No. 7 to lead India to 306 for 7 while batting first.
In his scorching inning, Sundar smashed three fours and as many sixes, but one particular blast off Matt Henry caught everyone’s attention.
After a century stands between captain Dhawan and Gill, India misplaced some short wickets.
On 11, Iyer become supplied existence with the aid of using Tom Latham after the batter tried the ramp shot in opposition to a brief Milne delivery.
However, a ball after guiding Ferguson to the satisfactory leg boundary, Pant went for the pull but dragged it onto his stumps, bringing to a quit an innings that did not encourage confidence.
That delivered into the center the man-in-form, Suryakumar Yadav, who was given off the mark with a great cowl drive.
But, balls, later, he becomes on foot again to the dressing room after edging the nippy Ferguson to Allen before everything slipped.

Punjab: राजा वडिंग को धमकी देने वाले पर लुधियाना में FIR, हथियारों को प्रमोट करने का आरोप

0

न्यूज हंट. लुधियाना : पंजाब में गन कल्चर (Gun Culture) को खत्म करने के लिए पुलिस सख्त रूख अपना रही है। अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के खिलाफ लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार यह केस एसीपी डिटेक्टिव सुमित सूद की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उन्होंने बताया कि बुधवार शाम वो अपनी टीम के साथ भाई बाला चौक के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि लुधियाना के एक चैनल पर मोगा के गांव महिरो निवासी अमृतपाल सिंह महिरों ने एक इंटरव्यू दिया है।
जिसमें पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग की और से किए गए ट्वीट का विरोध करते हुए उसने कहा कि यह लोग तो 32 बोर और 12 बोर देख कर चिल्लाने लगे हैं। मगर जिन हथियारों को अभी दिखाया नहीं गया है, उन्हें देख लिया तो यह लोग जहर ही खा लेंगे। एसीपी सुमित सूद ने आगे बताया कि अमृतपाल सिंह ने ऐसे इंटरव्यू देकर पंजाब का माहौल खराब किया है।
उसने युवा पीढ़ी को वरगला कर भड़काऊ शब्दाबली का इस्तेमाल करके पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को मारने की धमकी देकर सरेआम हथियारों को प्रमोट किया है। आरोपित ने इंटरव्यू में और भी हथियारों का स्टॉक रखने तथा समय आने पर उसे सामने लाने की बात भी कही है। डीसीपी इन्वेस्टीगेशन वरिंदर बराड़ ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

राघव चड्ढा का दावा- भ्रष्‍टाचारियों पर सख्‍त है पंजाब सरकार, एक दर्जन नेताओं व अफसरों को जेल में डाला

0

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (MP Raghav Chadha) ने कहा कि पंजाब सरकार के विजिलेंस विभाग (Vigilance Department) ने और एंटी करप्शन डिपार्टमेंट (Anti Corruption Department) में करीब 1 दर्जन नेताओं और अफसरों को हमने जेल में डाला है। दिल्ली में सालों तक एंटी करप्शन डिपार्टमेंट राज्य सरकार के पास था, वह जैसे ही अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सरकार बनी और उन्होंने चार भ्रष्ट अफसरों को जेल में डाला वैसे ही भाजपा की केंद्र सरकार ने वह डिपार्टमेंट हमसे छीन लिया। भाजपा को पता चल गया कि, अगर एंटी करप्शन डिपार्टमेंट केजरीवाल जी के पास रहा, तो वह सारी भ्रष्टाचार की दुकानें बंद कर देंगे। यह अरविंद केजरीवाल जी का डर है और इसीलिए हम कहते हैं कि अगर इस देश में महंगाई और भ्रष्टाचार का खात्मा करने के लिए कोई नेता पैदा हुआ है तो वह अरविंद केजरीवाल जी है।
गुजरात में पिछले कई दशकों में जितना भ्रष्टाचार हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ और हमने देखा है कि, मोरबी ब्रिज की दर्दनाक तस्वीरें हमारे सामने आई वह भ्रष्टाचार का उदाहरण है। एक घड़ी बनाने वाली कंपनी को ब्रिज का काम दे दिया और दो करोड़ रुपए उस कंपनी को दिए गए थे और उन्होंने सिर्फ 12 लाख का खर्चा किया, 6 महीने में जो काम पूरा करना था उसको 2 महीने में ही आधा अधूरा करके ब्रिज खोल दिया। यहां भ्रष्टाचार है और इसका पैसा ऊपर तक गया होगा। आम आदमी पार्टी आएगी तो इस सब की जांच करेगी और जिन लोगों ने जनता की जान के साथ खेला है और जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है उन सब को पकड़कर हम जेल में डालेंगे।

Richa Chadha के टवीट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, एक्ट्रेस के खिलाफ फिल्ममेकर ने दर्ज कराई शिकायत

0

Richa Chadha Tweet: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में भारतीय सेना पर अपने बयान के चलते वह एक बार फिर निशाने पर आ गई। उनके ट्वीट की वजह से लगातार सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ और फैंस उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड निर्माता अशोक पंडित ने भी उनके इस बयान की कड़ी निंदा की है।
दरअसल, ऋचा चड्ढा उन सितारों में से हैं जो देश के हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। लेकिन कई बार वह अपने इस बेबाक अंदाज के चलते चर्चा में आ जाती हैं। दरअसल हाल ही में सेना के नॉर्दर्न कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ट्वीट कर लिखा कि, भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनके इस ट्वीट को ऋचा ने रिट्वीट कर लिखा- ‘हय गलवान सेज’।
ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। हर कोई उनको जमकर ट्रोल कर रहा है। हालांकि इस बवाल के बाद एक्ट्रेस ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन लोगों का गुस्सा तब भी शांत नहीं हुआ। वहीं बॉलीवुड फिल्म डायरेक्ट अशोक पंडित एक्ट्रेस के ये ट्वीट देख अपना आपा खो बैठे और उन्होंने ट्वीट कर मुंबई पुलिस कमिश्नर से ऋचा पर कार्रवाई करने की मांग की।

Weather Alert : उत्तर भारत में गिरेगा तापमान, अगले 24 घंटों में इन राज्यों में होगी बारिश; जानें अपने शहर के मौसम का हाल

0

Weather Update: नवंबर का महीना खत्म होने को है और देश में अजब-गजब मौसम देखने को मिल रहा है। कहीं पर बारिश हो रही है तो कहीं पर बर्फबारी और कहीं गुलाबी मौसम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (Weather Forecast) की मानें तो अगले 24 घंटे में मौसम तेजी से बदलेगा। 6 राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। वहीं कुछ इलाकों में बर्फबारी होगी और वहां शीत लहर आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटो में दक्षिण कर्नाटक, अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश के कुछ तटीय इलाकों और तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सो में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। गोवा, तेलंगाना और लक्षद्वीप के भी एक-दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है। उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों में जल्द ही चक्रवाती दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है जिससे इस इलाके में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 3 दिनों में बिहार और झारखंड का तापमान तेजी से नीचे गिरेगा। इस दौरान मौसम के पारे में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी, जिससे दिन में भी लोगों को ठंड महसूस होगी। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) समेत पहाड़ी राज्यों पर भी पड़ रहा है और लोगों को रात में सर्द मौसम का एहसास हो रहा है।
हालांकि अगले एक हफ्ते तक दिल्ली-एनसीआर के मौसम (Weather Update) में कोई बड़ा बदलाव आने की खास उम्मीद नहीं है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के चंडीगड़, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है जबकि दिन का तापमान लगातार 20 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इसके चलते अभी लोगों को दिन में ठंड का खास पता नहीं चल पा रहा है। बारिश न होने की वजह से प्रदूषण का लेवल भी काफी बढ़ा हुआ है।

उर्फी जावेद की UAE में एंट्री बैन? कपड़े नहीं बल्कि यह वजह बनी मुसीबत

0

एंटरटेनमेंट डेस्क: उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक नई मुश्किल में फंस गई हैं। नहीं… नहीं…फिलहाल किसी सेलेब ने उन पर निशाना नहीं साधा है, ना ही टॉन्ट किया है, बल्कि ये परेशानी उर्फी की खुद की करनी की वजह से खड़ी हुई है। उर्फी को डर है कि अब वो कभी UAE नहीं जा पाएंगी। ये सारी परेशानी एक नए रूल की वजह से हुई है।
उर्फी ने रिसेन्टली एक पोस्ट शेयर किया, जहां उन्होंने बताया कि वो अब कभी यूएई यानी अरब देश नहीं जा सकेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि देश के नए रूल के मुताबिक, पासपोर्ट पर मेनशन सिंगल नाम वाले भारतीयों (जिन्होंने सरनेम नहीं लगाया) की अरब में एंट्री बैन कर दी गई है। उर्फी के भी पास्पोर्ट पर भी सिर्फ सिंगल नाम ही दर्ज है।
इस बात की जानकारी के साथ पोस्ट शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा- …तो मेरा ऑफिशियल नाम अब सिर्फ UORFI है , कोई सरनेम नहीं, मेरी लग गई।
दरअसल कुछ दिनों पहले ही उर्फी ने अपने नाम में बदलाव किया था। इस बदलाव के साथ ही उर्फी ने अपने नाम के अंग्रेजी के अक्षरों मे ‘O’ जोड़ा था। इसका मतलब उनका ऑफिशियल नाम ‘URFI’ नहीं बल्कि ‘UORFI’ है। उर्फी ने ये चेंजिस सभी ऑफिशियल और गवर्नमेंट से जुड़े दस्तावेजों पर करवाए थे, लिहाजा उर्फी ने अपने पासपोर्ट पर भी सिर्फ UORFI ही लिखवा दिया। उनके पासपोर्ट पर जावेद नहीं लिखा है, लेकिन इसी चेंज की वजह से उनके लिए मुश्किल खड़ी हो गई है।

21 नवंबर को एअर इंडिया और एआई एक्सप्रेस, ने ज्वाइंट सर्कुलर निकाला और ऐलान किया कि- वो भारतीय जिनके पासपोर्ट पर सिंगल नाम दर्ज है, उन्हें UAE इमीग्रेशन डिपार्टमेंट आगे जाने की पर्मिशन नहीं देगा। उन पैसेंजर्स को अस्वीकार्य यात्री घोषित कर दिया जाएगा। ये रूल उन्हीं लोगों पर मान्य होगा जो विसिटिंग वीजा, वीजा ऑन अराइवल या टेम्पोरेरी वीजा लेकर आते हैं। मतलब ये कि रूल उन्हीं लोगों के लिए है, जो घूमने फिरने या कुछ दिनों के लिए अरब आते हैं।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

24 November 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

24 November 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive