26.4 C
Jalandhar
Saturday, April 18, 2026
Home Blog Page 512

Eclipse 2023 in India : साल 2023 में लगेंगे कुल चार ग्रहण, जानें कब-कब लगेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण

0

Surya Grahan 2023 Date: साल 2022 का बस एक ही महीना बचा है और इसेक बाद नए साल यानी 2023 शुरु हो जाएगा। नए साल को लेकर हर व्यक्ति काफी उत्सुक हैं कि इस साल क्या नया होने वाला है। साथ ही इसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल भी हैं जिनमें से एक कि नए साल में कितने ग्रहण लगेंगे और कौन सा कब लगेगा।तो आपको बता दें कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे। जिसमें से 2 चंद्र ग्रहण हैं और 2 सूर्य ग्रहण। आइए जानते हैं कि साल 2023 में कब-कब और कितने ग्रहण लगेंगे और उसका सूतक काल क्या होगा।
पहला ग्रहण : साल 2023 में पहला ग्रहण, सूर्य ग्रहण होगा जो कि 20 अप्रैल 2023, गुरुवार के दिन लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार 20 अप्रैल 2023 को सुबह 7.04 बजे से शुरु होगा और दोपहर 12.29 मिनट तक रहेगा। लेकिन जानकारी के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
दूसरा ग्रहण : साल 2023 का दूसरा ग्रहण 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को लगेगा, यह चंद्र ग्रहण होगा। यह इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। जो कि रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरु होगा और देर रात 1 बजे समाप्त होगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है।
तीसरा ग्रहण : साल 2023 का तीसरा ग्रहण, सूर्य ग्रहण होगा। जो कि 14 अक्टूबर 2023, शनिवार के दिन पड़ेगा। यह इस साल लगने वाला दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और आर्कटिका में नजर आएगा। भारत में दिखाई नहीं देगा।
चौथा ग्रहण : साल 2023 का आखिरी ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा। जो कि 29 अक्टूबर सन 2023 रविवार के दिन लगेगा। यह चंद्र ग्रहण रात में 1:06 से शुरू होकर 2:22 पर समाप्त होगा यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। जिसमें सूतक काल भी मान्य होगा।

नशे के खिलाफ STF की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन व ड्रग मनी के साथ सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

0

न्यूज हंट. लुधियाना : पंजाब को नशा मुक्त बनाने का दावा करने वाली पंजाब पुलिस के मुलाजिम ही नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो रहे हैं। नया मामला लुधियाना में सामने आया है। एसटीएफ ने लुधियाना में बड़ी कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन व लाखों रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
एसटीएफ की टीम ने थाना डिवीजन नंबर 5 के एडिशनल एसएचओ हरविंदर सिंह और उनके साथियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में एसटीएफ की टीम ने एक महिला और उसके साथी को भी गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से हेरोइन और नकदी बरामद की गई है।

TV देखने वालों के लिए जरूरी खबर, TRAI लाया नए नियम, 1 फरवरी से होंगे लागू

0

न्यूज हंट. बिजनेस डेस्क : इंडियन टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (TRAI) ने मंगलवार को नए टैरिफ ऑर्डर (NTO) 2.0 को रिवाइज किया है। नए नियम के तहत 19 रुपये से कम कीमत वाले चैनल बुके में शामिल हो सकेंगे। इससे केबल और डीटीएच ग्राहकों को राहत मिल सकती है।
इसके अलावा, TRAI ने कहा कि ब्रॉडकास्टर अपने पे चैनलों के बुके का प्राइस फिक्स्ड करते समय उस बुके में सभी पे चैनलों के एमआरपी के योग से अधिक 45% की अधिकतम छूट की पेशकश कर सकता है। वर्तमान में केवल 33% की छूट दी जा सकती है। ट्राई के एक बयान में कहा गया है कि किसी पे चैनल के MRP पर ब्रॉडकास्टर द्वारा दी जाने वाली छूट के साथ-साथ बुके में उस चैनल की संयुक्त सदस्यता पर आधारित होगी।
बता दें कि नए नियम 1 फरवरी 2023 से लागू होंगे। Trai ने कहा कि टेलीविजन चैनलों के सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स यह सुनिश्चित करेंगे कि 1 फरवरी 2023 तक ग्राहकों को उनके द्वारा सेलेक्ट किए गए बुके या चैनलों के अनुसार सेवाएं दी जाएं। इतना ही नहीं ट्राई की तरफ से कहा गया है कि सभी ब्रॉडकास्टर 16 दिसंबर 2022 तक चैनल नाम, भाषा, चैनलों के प्रति माह एमआरपी और चैनलों के बुके की स्ट्रक्चर और एमआरपी में किसी भी बदलाव की रिपोर्ट करेंगे।

अभिनेता विक्रम गोखले की हालत नाजुक, अक्षय-सलमान के साथ कई सारी सुपरहिट फिल्में

0

Vikram Gokhale Hospitalized : न्यूज हंट. एंटरटेनमेंट डेस्क : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गोखले पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। बीते 15 दिनों से उनका इलाज यहां चल रहा है। खबर है कि अभिनेता की हालत नाजुक है। वह किस बिमारी का सामना कर रहे हैं, इसे लेकर खबर लिखने तक कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। वह काफी समय से अपनी पत्नी के साथ पुणे में ही रहते आए हैं। विक्रम गोखले हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता है। उन्हें खास तौर पर हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय के पिता की भूमिका के लिए पहचाना जाता है। मराठी फिल्म अनुमति के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार साल 2013 में मिला।
हिंदी के साथ वह मराठी फिल्मों में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री से नाता उनका बचपन से रहा है। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली महिला बाल कलाकार रह चुकी हैं।
मराठी अभिनेता चंद्रकांत गोखले के बेटे हैं विक्रम। चंद्रकांत गोखले ने 50 से अधिक मराठी फिल्में की हैं। यही वजह है कि उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ अपनी जिंदगी में मराठी सिनेमा और थिएटर को बराबरी का दर्जा दिया है। हिंदी फिल्मों में उनके हिट फिल्मों की लिस्ट लंबी है।

ICC T20I Rankings : सूर्यकुमार यादव के लिए आई बड़ी खुशखबरी, हार्दिक को भी हुआ फायदा

0

ICC T20I Rankings : न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं। सूर्यकुमार यादव ने अपनी टॉप बल्लेबाज की पोजीशन बरकरार रखी है, जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में 50वें स्थान पर पहुंच गए।
सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में नाबाद 111 रन बनाकर रैंकिंग में नंबर-1 पर अपनी पोजीशन और भी मजबूत की है। सूर्यकुमार यादव ने तीन मैचों की सीरीज से 31 रेटिंग अंक प्राप्त किए हैं। वह 890 रेटिंग अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान से 54 रेटिंग अंक आगे है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भारत का नेतृत्व करने वाले हार्दिक सीरीज के आखिरी मैच में नाबाद 30 रन बनाकर बल्लेबाजों के बीच संयुक्त 50वें स्थान पर पहुंच गए। गेंदबाजों की सूची में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दो पायदान चढ़कर 11वें जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक पायदान ऊपर 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
कोहली वनडे रैंकिंग में छठे स्थान पर
स्पिनर युजवेंद्र चहल आठ पायदान की छलांग लगाकर 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय दिग्गज विराट कोहली वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में छठे स्थान के साथ टॉप भारतीय हैं। कप्तान रोहित शर्मा आठवें पायदान पर बरकरार है। चोटिल जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की सूची में 11वें स्थान पर हैं।
स्टीव स्मिथ भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर 269 रन की शानदार साझेदारी के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में सुधार किया। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने वाले स्टीव स्मिथ भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग सातवें स्थान की बराबरी करने में सफल रहे।
एडम जम्पा सातवें स्थान पर
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 106 रनों की पारी खेलने वाले वॉर्नर एक स्थान के सुधार के साथ पांचवें जबकि इसमें 152 रन बनाने वाले हेड 12 स्थानों के सुधार के साथ 30वें पायदान पर पहुंच गए. गेंदबाजों की सूची में मिशेल स्टार्क चौथे जबकि एडम जम्पा सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं.

अध्ययन में बड़ा खुलासा- सैनिटरी नैपकिन से हो सकता है कैंसर; जाने कैसे करें सही पैड का चुनाव

0

क्या आप भी सैनिटरी पैड्स को अब तक बिना जांच-पड़ताल के लिए खरीदती आई हैं तो अब आपको सावधाएं होने की जरूरत है। एक नई स्टडी से खुलासा हुआ है कि भारत में बनने वाले नामी-गिरामी कंपनियों के सैनिटरी नैपकिन कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का कारण बन सकते हैं। अध्ययन में सामने आया है कि कई कंपनियों के सैनिटरी नैपकिन को बनाने में खतरनाक केमिकल इस्तेमाल किए जा जाते हैं जो कैंसर देने के साथ महिलाओं को बांझ भी बना सकते हैं। इसके अलावा ये केमिकल डायबिटीज और दिल की बीमारी के लिए भी जिम्मेदार होते हैं।
दिल्ली स्थित टॉक्सिक्स लिंक नाम के एनजीओ की ओर से की गई यह स्टडी इंटरनेशनल पोल्यूटेंट एलिमिनेशन नेटवर्क के टेस्ट का एक हिस्सा है जिसमें भारत में सैनिटरी नैपकिन बेचने वाले 10 ब्रांड्स के प्रॉडक्ट्स को शामिल किया गया था। स्टडी के दौरान शोधकर्ताओं को सभी सैंपलों में थैलेट (phthalates) और वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड (VOCs) के तत्व मिले। चिंता की बात है कि यह दोनों दूषित पदार्थ कैंसर सेल्स बनाने में सक्षम होते हैं। ये रिसर्च ‘मैन्स्ट्रुअल वेस्ट 2022’ रिपोर्ट में प्रकाशित की गई है।
एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 15 से 24 साल की 64.4 फीसदी महिलाएं सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करती हैं। पिछले कुछ सालों में सैनिटरी पैड्स पर जागरूकता बढ़ने की वजह से इनका उपयोग बढ़ा है।
सही सैनिटरी पैड का चुनाव कैसे करें
आज के समय में कपड़े, बैग्स, जूते, घर का कोई सामान और यहां तक कि ग्रॉसरी खरीदने से पहले भी हम इंटरनेट पर रिसर्च जरूर करते हैं लेकिन जब सैनिटरी नैपकिन खरीदने की बात आती है तो हममें ज्यादातर लोग ब्रांड की लोकप्रियता के आधार पर या फिर कई बार बिना सोचे-समझे ही उसे खरीद लेते हैं। क्या आपके मन में एक बार भी ये सवाल आता है कि आप जो सैनिटरी पैड खरीद रही हैं वो आपके स्वास्थ्य के लिए सही है। यहां हम आपको सही सैनिटरी पैड का चुनाव करने के तरीके बता रहे हैं जिनको ध्यान में रखकर ही आप अगली बार इसकी खरीददारी करें।
ऑर्गेनिक सैनिटरी पैड्स का चुनाव करें
ये रिसर्च बताती है कि भारत में बनने वाले बड़ी-बड़ी कंपनियों के सैनिटरी पैड्स में भी खतरनाक केमिकल होते हैं। इसलिए महिलाओं को केमिलकल फ्री ऑर्गेनिक सैनिटरी पैड्स ही खरीदने चाहिए। आजकल बाजार में कई कंपनियों के ऑर्गेनिक सैनिटरी पैड्स मिलते हैं जो बाइओडिग्रेड्डबल होने की वजह से पर्यावरण के लिहाज से भी अच्छे हैं। आप चाहें तो कॉटन के सैनिटरी पैड्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कभी भी पैड्स को ऊपर का पैकेट देखकर ना खरीदें बल्कि उसमें दी गई जानकारी को पढ़कर सही पैड का चुनाव करें।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

23 November 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

23 November 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive