27.6 C
Jalandhar
Friday, April 17, 2026
Home Blog Page 515

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

20 November 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

20 November 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

शुक्र के उदय होने से आएंगे अच्छे दिन, इन राशियों के जातकों को हर काम में मिलेगी सफलता

0

Shukra Uday: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन और उदित होने का प्रभाव सभी राशियों पर देखा जाता है। 20 नवंबर 2022 की रात को वैभव के दाता शुक्र देव वृश्चिक राशि में उदित होने जा रहे हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखा जाएगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये तीन राशियां…
सिंह : शु्क्र देव आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में उदय होने जा रहे हैं। इसे माता और भौतिक सुख का भाव कहा जाता है। शुक्र के उदय होने से बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। इस समय आपको माता का भी सहयोग प्राप्त होगा।
वृष : शुक्र देव आपकी कुंडली के सातवें घर में उदित हो रहे हैं। ये घर शादी-विवाह और पार्टनरशिप का होता है। आपका वैवाहिक जीवन सुखद होगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आएगा। साझेदारी के काम में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथी के साथ मिलकर निवेश करना अनुकूल साबित हो सकता है।
कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदित होना लाभदायक है। आपकी कुंडली के पांचवे घर में शुक्र उदय होने से संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पांचवा घर संतान और शिक्षा का होता है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम-सबंधों में मधुरता आएगी। वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

डिसक्लेमर : ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Tabassum Passes Away: मशहूर अभिनेत्री व टीवी होस्‍ट तबस्‍सुम गोविल का निधन

0

Tabassum Govil Passes Away: बीते दौर की सदाबहार अभिनेत्री और मशहूर टीवी होस्‍ट तबस्‍सुम (Tabassum) का निधन हो गया है। 70 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद अपनी आखिरी सांस ली। वैसे तो उन्‍होंने हिंदी फिल्‍मों में भी काम किया लेकिन अधिकांश दर्शक उन्‍हें दूरदर्शन के कार्यक्रम ‘फूल खिले हैं, गुलशन-गुलशन’ के चलते जानते व पहचानते हैं। उनकी किस्‍सागोई की अदा, मुस्‍कुराता चेहरा लोगों को हमेशा याद रहेगा। वह बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस और सेलिब्रिटी टॉक शो होस्ट के तौर पर काफी फेमस हुई थी। उनके बेटे होशान गोविल ने निधन की पुष्टि की है। उनके निधन से पूरे परिवार और उनके फैंस को सदमा लगा है। होसेन गोविल ने बताया कि उनका निधन बीती रात 8:40 पर हुआ। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। वह अस्पताल में भर्ती थी लेकिन नहीं बच पाई।

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा ख़ाद्य सिवल सप्लाईज़ विभाग का भगौड़ा निरीक्षक गिरफ़्तार, सरकार को लगाई लाखों रुपये की चपत

0

न्यूज हंट. कपूरथला : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से ख़ाद्य सिवल सप्लाईज़ विभाग, सुल्तानपुर लोधी में तैनात निरीक्षक राजेश्वर सिंह को 3191.10 क्विंटल गेहूँ का गबन करके सरकार को 80,43,678 रुपए का चूना लगाने के दोष के तहत गिरफ़्तार किया है।
विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि साल 2021 के दौरान ज़िला ख़ाद्य और सप्लाई कंट्रोलर, कपूरथला की तरफ से एफ.सी.आई. के साथ मिल कर मैसर्ज खैड़ा ओपन पलिंथ (गोदाम) सुल्तानपुर लोधी में ख़ाद्य और सप्लाई की तरफ से गरीब परिवारों को बांटी जाने वाली भंडारण किये गेहूँ की चैकिंग के दौरान अंदाज़न 24240.45 क्विंटल गेहूँ का कम होना पाया गया था। जिस सम्बन्धी ख़ाद्य सिवल सप्लाईज़ विभाग के 5 निरीक्षकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था, इस केस में विवेक शर्मा, विकास सेठी और भुपिन्दर सिंह (सभी निरीक्षक) को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है और इस केस में शामिल उक्त मुलजिम राजेश्वर सिंह निरीक्षक, करीब डेढ़ साल से भगौड़ा चल रहा था। इस मुलजिम की तरफ से सुल्तानपुर लोधी की अदालत में आत्म समर्पण किया गया जहाँ से विजीलैंस ब्यूरो ने गिरफ़्तार करके उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।
विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी रिकार्ड और कमेटी की रिपोर्ट अनुसार सुल्तानपुर लोधी में तैनात निरीक्षकों की तरफ से गेहूँ की वितरण के दौरान गंभीर लापरवाहियाँ की गई हैं, जिस कारण कितने ही लाभार्थी अभी भी गेहूँ के वितरण से वंचित रह गए।
जांच के दौरान पाया गया कि उक्त केंद्र सुल्तानपुर लोधी में तैनात स्टाफ की तरफ से गेहूँ की संभाल और भंडारण में घोर लापरवाही की गई जिससे न केवल गेहूँ का स्टाक ख़राब हुआ है बल्कि गेहूँ की कमी भी पाई गई, जिस कारण विवेक शर्मा, भुपिन्दर सिंह, सुल्तानपुर लोधी, विकास सेठी, राजेश्वर सिंह (सभी निरीक्षक) और मनीष बस्सी, सहायक ख़ाद्य और सप्लाई अफ़सर, सुल्तानपुर लोधी के खि़लाफ़ आई. पी. सी. की धारा 409, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13( 2) के अंतर्गत पहले ही मुकदमा दर्ज किया हुआ है। प्रवक्ता ने बताया कि इस केस की आगे जाँच जारी है।

सीएम भगवंत मान का GNDU में एलान, पंजाब में साइन बोर्ड पर सबसे पहले लिखी जाएगी पंजाबी भाषा

0

न्यूज हंट. अमृतसर : पंजाबी भाषा और सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों को राज्य भर की सभी निजी और सरकारी इमारतों पर पंजाबी भाषा में साईन बोर्ड लगाने के लिए लहर शुरू करने के लिए आगे आने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने यहाँ गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी में पंजाबी भाषा महीना मनाने सम्बन्धी राज्य स्तरीय समागम के दौरान इक्_ को संबोधन करते हुये महाराष्ट्र, तामिलनाडु और अन्य राज्यों की उदाहरणें दीं, जहाँ लोग अपनी मातृभाषा का सम्मान करते हैं। उनकी दुकानों और व्यापारिक संस्थानों पर उनकी माँ-बोली में साईन बोर्ड लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब पंजाबियों को भी इस नेक रिवायत को अपनाने के लिए आगे आना चाहिए। भगवंत मान ने पंजाबियों को यह यकीनी बनाने के लिए कहा कि सभी साईन बोर्डों पर अन्य भाषाओं के साथ पंजाबी को प्रमुखता के साथ लिखा जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस से पहले पंजाबी में साईन बोर्ड लगाने यकीनी बनाएं। उन्होंने मातृभाषा के सम्मान के लिए इसको जन लहर बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। भगवंत मान ने कहा कि बुद्धिमान पंजाब निवासी 21 फरवरी से पहले इसको अपना लेंगे और उसके बाद सरकार कार्यवाही करेगी। मुख्यमंत्री ने भारत और विश्व के अलग-अलग हिस्सों में बसते पंजाबी भाईचारे को पंजाबी भाषा और सभ्याचार को बड़े स्तर पर प्रफुल्लित करने का न्योता दिया। भगवंत मान ने कहा कि यह हकीकत है कि कोई भी अपने अमीर सभ्याचार और माँ-बोली से दूर नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि नि:संदेह अंग्रेज़ी को विश्व भर में एक संपर्क भाषा के तौर पर मान्यता मिली हुई है परन्तु इस भाषा को हमारी माँ- बोली की कीमत पर आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी बजाय हर पंजाबी को विरासत में मिली अपनी शानदार सांस्कृतिक विरासत पर गर्व महसूस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब महान गुरूओं, संतों, पीरों-फक़ीरों और शहीदों की धरती है और यह युगों से मानवता के लिए एक मिसाल का काम करता आ रहा है।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों ने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया भर में अपना अलग स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई अपनी मातृभाषा को भूल जाता है तो यह श्राप है परन्तु बदकिस्मती से अंग्रेज़ी और अन्य भाषाओं के लालच में पंजाब निवासी अपनी मातृभाषा से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस रुझान पर नकेल डालने की ज़रूरत है क्योंकि यह एक प्रमाणित तथ्य है कि मानव अपनी माँ-बोली में ही बढिय़ा ढंग के साथ बातचीत और अभिव्यक्त कर सकता है। भगवंत मान ने कहा कि मानसिक ग़ुलामी के कारण हम आज भी अंग्रेज़ी भाषा की श्रेष्ठता में विश्वास रखते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि पंजाबी हम में से हरेक की शिरोमणि भाषा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत से मुल्कों में पंजाबी भाषा का प्रयोग किया जा रहा है परन्तु यहाँ हम किसी न किसी तरह इसको बोलने से कतराते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी भाषा बौद्धिकता का प्रतीक नहीं परन्तु बदकिसमती से हम सिर्फ़ अंग्रेज़ी की स्थापना बनाने के लिए अपनी मातृभाषा को लगातार अनदेखा कर रहे हैं।

भगवंत मान ने फ्रांस की मिसाल देते हुये कहा कि फ्रांस के लोग अपनी माँ-बोली में बात करने को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को भी पंजाबी भाषा को अपने जीवन का अटूट अंग बनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी भाषा एक अनमोल खज़़ाना है क्योंकि इसमें बहुत सारा साहित्य, गीत, कविताएं और अन्य सामग्री लिखी गई है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें इस दुर्लभ संसाधन को संभालना चाहिए और इसको अपनी आने वाली पीढिय़ों के लिए कायम रखना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि हमें अपनी भाषा, सभ्याचार और रिवायतों पर गर्व महसूस करना चाहिए और यूनिवर्सिटियों और कालेजों को इस नेक कार्य के लिए मार्गदर्शन करना चाहिए।

मसाज वीडियो लीक मामला : जेल में बंद मंत्री के वकीलों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, ED को नोटिस जारी

0

न्यूज हंट. नई दिल्ली : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की कानूनी टीम ने ईडी के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। वाकीलों ने आरोप लगाया गया कि अदालत में उनके हलफनामे के बावजूद सीसीटीवी वीडियो लीक किया गया। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने इस पर मामले में ईडी को नोटिस जारी करते हुए 21 नवंबर को सुनवाई की तारीख तय की है।
तिहाड़ के पूर्व पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि जेल के नियमों के तहत सेल के अंदर किसी की मालिश की अनुमति नहीं है। जहां तक फिजियोथेरेपी का सवाल है, हर जेल में एक फिजियोथेरेपी केंद्र होता है, जहां फिजियोथेरेपिस्ट या प्रशिक्षित विशेषज्ञ द्वारा मालिश दी जा सकती है लेकिन जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ दिख रहा था कि कोई सह कैदी मसाज कर रहा है। मसाज फिजियोथेरेपी से अलग है। अस्पताल के फिजियोथेरेपी वार्ड में फिजियोथेरेपी दी जाती है।

कई जेल अधिकारी निलंबित : सत्येंद्र जैन को जेल में सुविधा उपलब्ध करवाने के मामले में जेल अधीक्षक समेत चार जेल अधिकारी और कर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं, 35 से ज्यादा जेल अधिकारी और कर्मियों का जेल बदला गया है।

मुफ्त राशन लेने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले! केंद्र सरकार ने किया बड़ा बदलाव, अगले साल से पूरे देश में लागू होगा नियम

0

Free Ration Update : देश के लाखों राशन कार्डधारकों (Ration Cardholder) के लिए बड़ी खबर है। डीलर से मिलने वाले राशन पर सरकार द्वारा जरूरी जानकारी दी गई है जिसका फायदा अप्रैल 2023 से देश के करोड़ों कार्डधारकों को मिलेगा। फिलहाल अभी हुए बदलाव के बाद में करीब 60 लाख राशन कार्डधारकों को अच्छे और पौष्टिक राशन के लिए बिल्कुल परेशान नहीं होना पड़ेगा।
NFSA की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल 2023 से सभी कार्डधारकों को सरकार ने पोर्टिफाइड चावल देने का फैसला लिया है, जिससे करोड़ों कार्डधारकों को पौष्टिकयुक्त राशन आसानी से मिल जाएगा।
बता दें सामान्य चावल को पोर्टिफाइड रूप देने के लिए सरकार की ओर से करीब 11 कंपनियों का पैनल तैयार कर लिया गया है। इस समय यह सुविधा सिर्फ हरिद्वार और यूएस नगर के लोगों को ही मिल रही है। इसके अलावा देशभर के बाकी लोगों को पोर्टिफाइड चावल खाने के लिए अप्रैल 2023 से मिलेंगे।
क्या है पोर्टिफाइड चावल?
पोर्टिफाइड चावल सामान्य चावल की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होते हैं। इसको बनाने की प्रक्रिया भी काफी आसान है। सामान्य चावल की बात करें तो इनमें खनिज पदार्थ, प्रोटीन और विटामिन एक निश्चित मात्रा में मिलाए जाते हैं। वहीं, पोर्टिफाइड चावल में आयरन, विटमिन, कैल्शियम और बी-12 समेत कई तरह के तत्व शामिल होते हैं।

PF Balance चेक कर रहा था शख्स, हो गया इतने लाख का नुकसान, कहीं आप तो नहीं करते ऐसी गलती

0

बिजनेस डेस्क : PF बैलेंस चेक करने के कई ढंग हैं। कई बार हम ऑनलाइन सर्च करते हैं, लेकिन इसका तरीका बहुत आसान है। आप EPFO की वेबसाइट पर जाकर या फिर Umang App की मदद से भी बैलेंस चेक कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा करते हुए थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए, वरना नुकसान भी हो सकता है। हाल में ही एक 47 साल के शख्स के साथ ऐसा हुआ है। मुंबई में रहने वाले एक शख्स से साइबर अपराधियों ने 1.23 लाख रुपये की ठगी की है। ये शख्स EPFO का कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन सर्च कर रहा था। आइए जानते हैं इस शख्स ने ऐसी कौन सी गलती की है, जिसकी वजह से अकाउंट्स से पैसे चोरी हो गए।
दरअसल, कई दूसरे यूजर्स की तरह इस शख्स ने भी वही गलती की, ऑनलाइन कस्टमर केयर का नंबर सर्च करने की। रिपोर्ट्स की मानें तो ये शख्स EPFO का हेल्पलाइन नंबर ऑनलाइन सर्च कर रहा था, जब इसके हाथ फ्रॉड्स द्वारा अपलोड किया नंबर लगा। चूंकि पीड़ित को जानकारी नहीं थी कि ये नंबर सही या फिर फ्रॉड करने वालों ने इसे अपलोड किया है। फ्रॉड्स ने पीड़ित को एक रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा और अकाउंट से 14 अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर 1.23 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस के मुताबिक, अंधेरी में रहने वाला पीड़ित शख्स एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 7 नवंबर को पीड़ित अपना PF बैलेंस चेक कर रहा था। उसने EPFO की वेबसाइट अपने फोन पर खोली, लेकिन साइट लोड नहीं हुई। इसके बाद सारी ठगी हुई।

India wins Excellence in Leadership in Family Planning (EXCELL) Awards-2022 at International Conference on Family Planning

India is the only country to have received the award in the ‘country’ category

In a significant development and recognition of the country’s efforts in improving access to modern family planning methods, India is the only country to have received the Leadership in Family Planning (EXCELL) Awards-2022 in the ‘country category’ at the International Conference on Family Planning held in Pattaya city, Thailand.

Complimenting India’s remarkable efforts in the improvement of family planning, Dr Mansukh Mandaviya, Hon’ble Minister of Health & Family Welfare, showed his exhilaration and stated in a tweet: India wins the prestigious EXCELL award – Leadership in Family Planning by @ICFP2022. The award is a recognition of India’s efforts under PM @NarendraModi Ji’s leadership towards ensuring access to quality family planning choices based on the right information & reliable services.

India has made outstanding progress not only in improving access but also in the adoption of modern contraceptive methods enabling couples to make informed choices about family planning. These are reflected in the National Family Health Survey (NFHS) – 5 data. As per NFHS-5 data, the overall Contraceptive Prevalence Rate (CPR) has increased substantially from 54 per cent to 67 per cent in the country, from NFHS-4. Similarly, unmet needs of family planning have witnessed a significant decline from 13 per cent to 9 per cent. The unmet need for spacing has also come down to less than 10 per cent.

The total ‘demand satisfied’ for family planning among currently married women aged 15-49 in India increased from 66 per cent in 2015-16 to 76 per cent in 2019-21 which has already crossed the SDG target of 75 set globally for 2030. The government’s focus on improving easy and affordable access to modern contraceptives is reflected in the fact that 68% of modern method contraceptive users obtain their method from the public health sector, as per NFHS-5 data. Mission Parivar Vikas, one of the government’s flagship programmes, to reduce unmet needs in family planning, has also been a critical factor in the overall improvement.

India’s efforts in improving family planning demonstrate the progress the country is making towards achieving the SDG targets on women and maternal health.

The International Conference on Family Planning (ICFP) has served as a strategic inflection point for the global reproductive health community, providing a global stage for more than 120 countries worldwide, organizations, and individuals to make important commitments and celebrate achievements as the world’s largest scientific conclave on family planning and reproductive health. The event was attended by more than 3500 delegates physically and tens of thousands on the virtual platform.