27.6 C
Jalandhar
Friday, April 17, 2026
Home Blog Page 514

Rohit Sharma ने 11 साल पहले की थी ये भविष्यवाणी, अब सच होता देख फैंस को नहीं हो रहा यकीन

0

Rohit Sharma Virat Tweet: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद उन्हें आराम दिया गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के बीच रोहित शर्मा का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने 11 साल पहले एक बड़ी भविष्यवाणी की थी जो अब सच होती दिखाई दे रही है। इस वायरल ट्वीट को देख आप भी हैरान रह जाएंगे।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ये बड़ी भविष्यवाणी धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) पर की थी। उन्होंने साल 2011 के दौरान सूर्यकुमार की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया था। रोहित शर्मा (Rohit Shamra) ने लिखा था, ‘अभी चेन्नई में बीसीसीआई अवॉर्ड्स का काम पूरा हुआ। कुछ रोमांचक क्रिकेटर आ रहे हैं। भविष्य में देखने योग्य मुंबई से सूर्यकुमार यादव होंगे।’ सूर्यकुमार यादव इस समय टी20 क्रिकेट में जमकर रन बना रहे हैं, जिसके बाद रोहित का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
एक ही साल में जड़ा दूसरा टी20 शतक
सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) ने मार्च 2021 में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू मैच खेला था। उन्हें टीम इंडिया में अभी 2 साल भी पूरे नहीं हुऐ हैं, लेकिन वह टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में अपने करियर का दूसरा शतक जड़ा। इस मैच में उन्होंने 51 गेंद में 111 रनों की नाबाद पारी खेली। खास बात ये है कि सूर्यकुमार यादव इसी साल में अपने दोनों टी20 शतक जड़े हैं. इससे पहले सिर्फ रोहित शर्मा ने ही 1 साल में 2 टी20 शतक जड़े थे।
टीम इंडिया में अभी तक का प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 13 वनडे और 41 टी20 मैच खेले हैं। वनडे मैचों में सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) ने 34.0 की औसत से 340 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं टी20 मैचों में वह अभी तक 45.0 की औसत से 1395 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 181.64 की स्ट्राइक रेट से 12 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी रहे थे।

जानें झूठ पकड़ने की मशीन कैसे काम करती है… जिसका सामना करेगा श्रद्धा का कातिल आफताब

0

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Ameen Poonawala) को झूठ पकड़ने वाली मशीन का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली पुलिस को आफताब के पॉलीग्राफिक टेस्ट की मंजूरी मिल गई है, यानी उसे पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) से गुजरना पड़ सकता है। इस टेस्ट को लाई डिटेक्टर मशीन (Lie Detector Machine) टेस्ट भी कहते हैं। झूठ पकड़ने वाली मशीनों या नार्को टेस्ट की अदालत में उतनी महत्ता नहीं है, जितनी कि इस टेस्ट में दी गई जानकारी के आधार पर खोजे गए सबूत हैं। आइए जानते हैं कि कैसे काम करती है झूठ पकड़ने वाली मशीन…
झूठ पकड़ने वाली मशीन यानी लाई डिटेक्टर मशीन को 101 साल पहले जॉन अगस्तस लार्सन ने बनाया था, यानी 1921 में। मकसद था मशीन के जरिए अपराधियों से सच कबूल कराना। हमारे देश में पॉलीग्राफ टेस्ट, नार्को टेस्ट या ऐसे किसी परीक्षण के लिए पहले अदालत से अनुमति लेनी होती है। मामले की गंभीरता के आधार पर कोर्ट इसकी अनुमति देता है।
क्या देखते हैं पॉलीग्राफ टेस्ट में?
पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान यह देखा जाता है कि सवालों के जवाब देते समय क्या इंसान झूठ बोल रहा है या सच। इंसान जब भी झूठ बोलता है, तब उसका हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, बदलता है। पसीना आता है. आंखें इधर-उधर जाती हैं। कई बार पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान हाथ-पैर के मूवमेंट पर भी ध्यान दिया जाता है, हालांकि पॉलीग्राफ मशीन पर टेस्ट के दौरान आमतौर पर चार चीजें देखी जाती हैं।
सांस लेने की दर (Breathing Rate)।
नाड़ी की गति (Pulse Rate)।
ब्लड प्रेशर (Blood Pressure)।
पसीना कितना निकल रहा (Perspiration)।
झूठ बोलने वाले के दिमाग से निकलता है अलग सिग्नल
जो इंसान किसी सवाल का झूठा जवाब देता है, तब उसके दिमाग से एक P300 (P3) सिग्नल निकलता है। ऐसे में उसका हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इन्हें सामान्य दरों से मिलाया जाता है। तुरंत पता चल जाता है कि ये जवाब सच है या झूठ।
क्या इंसान पॉलीग्राफ टेस्ट को नियंत्रित कर सकता है?
झूठ बोलने वाली मशीन आपके शरीर की कुछ गतिविधियों को माप कर यह बताता है कि आप सच बोल रहे हैं या झूठ। अगर कोई व्यक्ति अपने हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, पल्स रेट और पसीने को नियंत्रित कर जवाब देता है, तो पॉलीग्राफ टेस्ट में पकड़ा नहीं जा सकता, हालांकि ऐसा करना हर किसी के बस का नहीं होता।
किन यंत्रों का इस्तेमाल होता है पॉलीग्राफ टेस्ट में?
जिस व्यक्ति का पॉलीग्राफ टेस्ट होना है उसके सीने के चारों तरफ न्यूमोग्राफ ट्यूब (Pneumograph Tube) बांधी जाती हैं। बांह पर पल्स कफ (Pulse Cuff) लगाया जाता है। इसके अलावा उंगलियों पर लोमब्रोसो ग्लव्स (Lombroso Gloves) लगाया जाता है ताकि बीपी जांची जा सके। इन अंगों पर होने वाले छोटे-छोटे इलेक्ट्रिक हरकतों की वजह से मशीन में लगी पेन एक ग्राफ बनाती है जिससे पता चलता है कि ये झूठ बोल रहा है या सच।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

21 November 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

21 November 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

FIFA World Cup Qatar 2022 : 32 टीमें, एक कप; कतर और इक्वाडोर के मैच के साथ शुरू होगा फुटबॉल का महाकुंभ

0

फुटबॉल की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता ‘फीफा पुरुष विश्व कप 2022’ रविवार को मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच मुकाबले के साथ शुरू होने जा रही है। फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में उरुग्वे में हुई थी। अब 92 साल बाद यह टूर्नामेंट एक नए आयोजन स्थल पर एक नए चैंपियन की ताजपोशी के लिए तैयार है। फुटबॉल विश्व कप का आयोजन कतर में पहली बार हो रहा है। इससे पहले विश्व कप 2018 का आयोजन रूस में हुआ था, जहां फ्रांस फाइनल में क्रोएशिया को हराकर विजेता के रूप में उभरा था।
साल 2022 के टूर्नामेंट में 32 टीमों को आठ समूहों में बांटा गया है। विजेता फ्रांस को ग्रुप-डी में ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क और ट्यूनीशिया के साथ रखा गया है, जबकि उपविजेता क्रोएशिया बेल्जियम, कनाडा और मोरोक्को के साथ ग्रुप-एफ में है मेजबान कतर और इक्वाडोर ग्रुप-ए में नीदरलैंड और सेनेगल के साथ हैं। संभवतः अपना आखिरी वश्वि कप खेल रहे लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मेक्सिको और पोलैंड ग्रुप-सी में हैं। यूरो कप 2020 की उपविजेता इंग्लैंड ग्रुप-बी में ईरान, अमेरिका और वेल्स के साथ शामिल है, जबकि टूर्नामेंट की विजेता इटली विश्व कप में जगह नहीं बना सकी।
चार बार की विश्व कप विजेता जर्मनी को ग्रुप-ई में स्पेन, कोस्टा रिका और जापान के साथ रखा गया है। जर्मनी 2014 में चैंपियन बनने के बावजूद 2018 के आयोजन में नॉकआउट में जगह नहीं बना सकी थी, और इस बार टीम पिछले आयोजन की गलतियों को सुधारना चाहेगी।
पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील ग्रुप-जी में सर्बिया, स्विट्जरलैंड और कैमरून का सामना करेगी, जबकि ग्रुप-एच में क्रस्टियिानो रोनाल्डो की पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे और कोरिया रिपब्लिक ने स्थान पाया है। अपने देश के लिए पहला विश्व कप जीतने का सपना देख रहे रोनाल्डो अपने समूह में उरुग्वे के सामने सचेत रहना चाहेंगे, जो पिछले टूर्नामेंट से उनकी टीम को बाहर करने के लिए जिम्मेदार थी।
ग्रुप ए में है मेजबान कतर
कतर ग्रुप ए में है जहां इक्वाडोर के अलावा सेनेगल और नीदरलैंड भी शामिल हैं। फुटबॉल विश्व कप के इतिहास में 2010 में दक्षिण अफ्रीका एकमात्र मेजबान देश है जो ग्रुप चरण से आगे निकलने में विफल रहा है। ऐसे में कतर के सामने इस तरह की असफलता से बचने की चुनौती होगी।
सेनेगल और नीदरलैंड की टीम काफी मजबूत मानी जाती है ऐसे में कतर के सामने रविवार को इक्वाडोर के खिलाफ जीत दर्ज करने का सर्वश्रेष्ठ मौका होगा। कतर की टीम फीफा रैंकिंग में 50वें स्थान पर है जबकि इक्वाडोर की रैंकिंग 44 है।
इस टूर्नामेंट के लिए कतर की टीम पिछले कई साल से तैयारी कर रही है। टीम ने इसके तहत जिसमें 2019 कोपा अमेरिका और 2021 कोनकाकैफ गोल्ड कप में शामिल होना शामिल है। इस दौरान टीम ने 2019 में एशियाई कप को जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाया।
उस महाद्वीपीय खिताब का श्रेय कोच फेलिक्स सांचेज के दिमाग को दिया गया था, जो 2017 से इस टीम के साथ जुड़े है। वह इससे पहले कतर की अंडर-19 टीम के प्रभारी थे। एशियाई कप की सफलता से हालांकि विश्व के स्मर की तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि यहां खेल अपने शीर्ष स्तर पर होगा।
इक्वाडोर की टीम हालांकि कतर को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। टीम को विश्व कप क्वालीफिकेशन के दौरान हालांकि एक अयोग्य खिलाड़ी को खिलाने का आरोप लगा। चिली और पेरू ने आरोप लगाया था कि डिफेंडर बायरन कैस्टिलो का संबंध कोलम्बिया से है और वह अवैध रूप से क्वालीफाइंग मैचों में खेले थे। खेल पंचाट (कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट) ने हालांकि उस दावे को खारिज कर दिया था।
कैस्टिलो को बाद में कोच गुस्तावो अलफरो की कतर के लिए चुनी गयी 26 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया। उम्मीद है रविवार को फुटबॉल का महाकुंभ शुरू होने के साथ ही ये सभी विवाद पीछे छूट जायेंगे और चर्चा सिर्फ इस खेल की होगी।

IND vs NZ: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से धोया, सीरीज में 1-0 से मिली बढ़त

0

IND vs NZ T20 2022 : भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान कीवियों को बहुत आसानी से मात दे दी है। भारत ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए न्यूजीलैंड को 65 रनों से मात दी। माउंट माउंगानुई के बे ओवल में सूर्यकुमार यादव का जलवा मैच में निर्णायक साबित हुआ और भारत ने अब तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करने के दौरान 191 रन बनाए थे जो इस मैदान पर काफी अच्छा टोटल साबित हुआ। कीवी टीम इसके जवाब में 18.5 ओवर में 126 पर ही ढेर हो गई।
192 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी कीवी टीम को फिन एलन के रूप में भुवनेश्वर कुमार ने जल्द ही झटका दिया जब ये खिलाड़ी जीरो बनाकर आउट हो गया। इसके बाद डेवोन कोनवे और केन विलियमसन के बीच बड़ी साझेदारी देखने को मिली लेकिन कोन्वे 25 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर आउट हो गए। इसके ग्लेन फिलिप्ल का विकेट चहल ने लिया और डेरिल मिशेल भी सस्ते में दीपक हु्डा की गेंद पर आउट हो गए।
इतना ही नहीं चहल ने जेम्स नीशम को बगैर खाता खोले आउट करके बताया वर्ल्ड कप में उनको ना शामिल करके रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने एक गलती की थी। इसके बाद सिराज ने मिशेल सेंटनर को भी 2 रन पर चलता कर दिया। इस तरह से केन विलियमसन के दूसरे छोर पर टिकने और अर्धशतक लगाने का कोई फायदा कीवियों को देखने को नहीं मिला क्योंकि दूसरे छोर पर विकेट नहीं बच पा रहे थे।

क्या आप पेट की गड़बड़ी से रहते हैं परेशान? सर्दियों में खाना शुरू कर दें गुड़, मिलेंगे ये फायदे

0

Jaggery Health Benefits: खानपान में गड़बड़ी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से आजकल लाखों लोग पेट की गड़बड़ी से जूझ रहे हैं। अगर आप भी ऐसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आज हम आपको गुड़ से जुड़े उपाय (Jaggery Benefits) बताते हैं। गुड़ की तासीर गरम मानी जाती है। सर्दियों में गुड़ खाने से न केवल सर्दी से राहत मिलती है बल्कि शरीर का पाचन तंत्र भी ठीक रहता है, जिससे आपको कई बीमारियों से निजात मिलती है। आइए आपको गुड़ के 5 बड़े फायदों से अवगत करवाते है।
गुड़ खाने के फायदे
शरीर में खून की कमी होगी पूरी
जो लोग खून की कमी से जूझ रहे हैं, उनके लिए सर्दियों में गुड़ खाना काफी फायदेमंद रहता है. गुड़ के सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है, साथ ही बॉडी में खून की मात्रा भी बढ़ जाती है। गुड़ (Gud Khane Ke Fayde) में फॉस्फोरस और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।
मुंहासों में मिलता है आराम
जवानी में चेहरे पर मुंहासे होना सामान्य बात होती है। इन मुहांसों के जरिए शरीर के हानिकारक टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं, जिससे बॉडी को फायदा होता है लेकिन इससे चेहरा भी बिगड़ने लगता है। इस दिक्कत को दूर करने के लिए आप गुड़ (Gud Khane Ke Fayde) का सेवन शुरू कर सकते हैं। गुड़ खाने से चेहरे पर मुंहासे बनने रुक जाते हैं, जिससे आपके चेहरे पर रौनक बनी रहती है।
दुरुस्त हो जाता है पाचन तंत्र
गुड़ में फाइबर भरपूर मात्रा में मिलता है। अगर आप भोजन के बाद गुड़ खाते हैं तो इससे पेट को फिट रखने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलती है. सर्दियों में गुड़ के सेवन से ठंड से भी राहत मिलती है।
खांसी- जुकाम और ठंड में राहत
सर्दियों में ठंड लगने पर बुखार या सर्दी-जुकाम से हर कोई परेशान होता है. लेकिन अगर आप गुड़ का नियमित सेवन करते हैं तो इस समस्या से काफी हद तक बचे रहते हैं। असल में गुड़ (Gud Khane Ke Fayde) की तासीर गरम होती है, जिसकी वजह से इसका सेवन शरीर को फायदा देता है। अगर आप गुड़ के साथ काली मिर्च और अदरक का भी सेवन कर लेते हैं तो इससे ठंड को दूर करने में काफी हद तक आराम मिल जाता है।
जोड़ों का दर्द होता है दूर
ठंड के दिनों में अक्सर जोड़ों के दर्द फिर उभर आते हैं। इसके चलते सभी उम्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। दर्द की वजह से वे कहीं घूम भी नहीं पाते और पूरा समय घर में ही बिताने को मजबूर होते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए गुड़ और अदरक का सेवन किया जा सकता है. रोजाना गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें। NEWS HUNT इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

डेरा प्रेमी हत्याकांड का छठा आरोपी काबू; मुठभेड़ के बाद शूटर राज हुड्डा जयपुर से गिरफ्तार

0

पंजाब के डेरा प्रेमी प्रदीप हत्याकांड (Pradeep Singh Murder Case) में वांटेड छठे शूटर राज हुड्डा उर्फ रमजान खान जयपुर में एजीटीएफ द्वारा एनकाउंटर की बात समाने आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के एनकाउंटर के दौरान हुई फायरिंग में गैंगस्टर अपराधी राजू हुड्डा के पैर में गोली लग गई। इस फायरिंग की घटना में राज हुड्डा बाल-बाल बच गया।
एनकाउंटर के बाद जयपुर की रामनगरिया पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। बता दें कि 10 नवंबर को डेरा प्रेमी प्रदीप की कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। वारदात में शामिल 5 शूटरों को पहले पकड़ लिया गया था, वहीं छठा शूटर राज हुड्डा फरार था जिस पर जयपुर में कार्रवाई हुई है।
डेरा प्रेमी प्रदीप हत्याकांड चर्चित मामले में सभी वांछित शूटर अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। गिरफ्तार आरोपियों से उपयोग किये गए हथियार भी बरामद किये जा चुके हैं। डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की कुछ दिन पहले पंजाब के फरीदकोट में हत्या की गई थी। पुलिस की टीम इसके लिए लगातार कार्रवाई कर रही थी. पंजाब पुलिस की AGTF उसका पीछा करते हुए जयपुर पहुंची थी। वह वहां से रामनगरिया की तरफ भाग गया था। एजीटीएफ ने रामनगरिया में जब राज हुड्डा की घेराबंदी की तो वहां पर फायरिंग हो गई।
पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली राज हुड्डा के पांव में लगी। मुठभेड़ के बाद घायल राज हुड्डा को पुलिस अस्पताल में लेकर गई है। मुकाबले के बाज रामजन खान उर्फ राज हुड्डा के बारे में पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने भी पुष्टि की है। पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई से यहां अफरा तफरी का माहौल बन गया था।

Shraddha Murder Case: हत्या के बाद आफताब ने मैदानगढ़ी के तालाब में फेंका था श्रद्धा का सिर? दिल्ली पुलिस निकलवा रही पानी

0

Shraddha Murder Case Updates : अपने लवर आफताब पूनावाला के हाथों क्रूर हत्या का शिकार हुई श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स ढूंढना दिल्ली पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी आफताब (Aftab Poonawalla) ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के सामने कबूल कर लिया है कि उसने श्रद्धा को मारने के बाद उसके सिर को मैदान गढ़ी के मडूनी तालाब में फेंक दिया था। पुलिस अब तालाब सिर तलाशने के लिए तालाब का पानी निकलवाने में जुटी है जिससे मृतका का सिर बरामद किया जा सके।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा (Shraddha Murder Case) के बॉडी पार्ट्स ढूंढने के लिए रविवार को भी बड़ा अभियान चलाया। करीब 200 पुलिसकर्मियों ने एक साथ मेहरौली के जंगल में कॉम्बिंग कर मृतका के शरीर के अवशेष तलाशने की कोशिश की। सूत्रों का कहना है कि इस तलाशी अभियान में पुलिस को एक सिर का निचला हिस्सा यानी जबड़ा बरामद हुआ। यह जबड़ा श्रद्धा का है या नहीं, इसकी जांच के लिए उसे फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। वहीं दूसरी टीम ने मैदानगढ़ी में तालाब को खाली करवाने का काम शुरू किया. इसके लिए नगर निगम के कर्मचारियों की मदद ली जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा (Shraddha Murder Case) के अवशेषों की पहचान के लिए उनके पिता और भाई का ब्लड सैंपल लिया है। इस डीएनए को जंगल से मिली हड्डियों से मिलान किया जाएगा, जिससे पता चल सके कि वो अवशेष वाकई उसके हैं।

नाना-नानी बने मुकेश और नीता अंबानी, बेटी ईशा ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

0

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Neeta Ambani) नाना बन गए हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने 19 नवंबर को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। ईशा की शादी उद्योगपति अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई है। ईशा ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे ईशा और आनंद ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। ईशा और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। बेटी का का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है।
ईशा और आनंद 12 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। ईशा मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी हैं। महज 23 साल की उम्र में उन्होंने रिलायंस का कारोबार संभालने में पिता का हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। उन्हें अक्टूबर 2014 में रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बोर्ड में जगह दी गई थी। मुकेश अंबानी 2020 में ही दादा बन गए थे, जब आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने 10 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया था। अब मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं।