9 November 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
9 November 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
9 November 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
न्यूज हंट. बिजनेस डेस्क : देश में 19 नवंबर को बैंक ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने 19 नवंबर को बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि AIBEA ने भारतीय बैंक संघ (Indian Banks’ Association) को हड़ताल का नोटिस दिया है। बैंक में हड़ताल होने से लोगों को इस दिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं इस दौरान ATM समेत अन्य बैंकिंग सुविधाओं में भी कस्टमर्स को दिक्कत हो सकती है।
बैंक ने दी हड़ताल की जानकारी : बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि हम सूचित करते हैं कि अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) के महासचिव ने भारतीय बैंक संघ (Indian Banks’ Association) को हड़ताल का नोटिस दिया है और सूचित किया है कि उनके सदस्य अपनी मांगों के समर्थन में 19.11.2022 को हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव रखते हैं।
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : भगवंत मान सरकार ने टैक्स चोरी रोकने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने मंगलवार को टैक्स खुफिया विंग की स्थापना को हरी झंडी दे दी है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि टैक्स खुफिया विंग से टैक्स चोरी रुकने के इलावा सरकार की आमदनी में भी इजाफा होगा। टैक्स खुफिया विंग एडिशनल कमिश्नर की अगुवाई में काम करेगा। एक सेंट्रलाइज्ड यूनिट के इलावा दो यूनिट और बनाए जाएंगे। सेंट्रलाइज्ड यूनिट में एक ज्वाइंट कमिश्नर, तीन ईटीओ, छह इंस्पेक्टर व छह विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा।
न्यूज हंट. श्री आनंदपुर साहिब : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को घोषणा की कि आनंद विवाह अधिनियम (Anand Marriage Act) लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा गुरु नानक जयंती के अवसर पर की। वह यहां तख्त श्री केसगढ़ साहिब आये थे। उन्होंने कहा कि हालांकि इस अधिनियम को 2016 में अधिसूचित किया गया था, परन्तु इसे पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा, दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों में इसे लागू कर दिया गया है लेकिन पंजाब में लागू नहीं हो रहा था।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार इस अधिनियम को लेकर आम लोगों और सरकारी अधिकारियों को जागरुक भी करेगी ताकि लोग इस विकल्प का इस्तेमाल कर सकें। इस अधिनियम के तहत सिख विवाह का पंजीकरण विवाह पंजीकार के पास करवा सकेंगे। उनका पंजीकरण हिंदू विवाह अधिनियम (Hindu Marriage Act) के तहत होने के कारण दिक्कतें आती थीं।
न्यूज हंट. टेक्नोलोजी डेस्क : डुप्लीकेट आरसी (Duplicate RC) के लिए आवेदन करने से पहले आपको पुलिस में शिकायत दर्ज करानी होगी, जिसमें आप अपनी पुरानी आरसी का ब्योरा देंगे जैसे कि अगर आपके वाहन की आरसी खो गई है तो उसके बारे में बताएंगे या चोरी हो गई है तो उसके बारे में बताएंगे। दरअसल, जब आप डुप्लीकेट आरसी के लिए आवेदन करें तो पुलिस में की गई शिकायत की कॉपी की जरूरत पड़ेगी।
डुप्लीकेट आरसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार को मॉस्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ बैठक की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने रूस से तेल खरीदने को लेकर पश्चिमी देशों के दबाव पर कहा कि भारत और रूस का रिश्ता बहुत पुराना और मजबूत है। तेल आपूर्ति को लेकर एनर्जी मार्केट पर दबाव है, लेकिन भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल और गैस का उपभोक्ता है। उन्होंने कहा कि यह भारत का मौलिक दायित्व है कि वह अपने उपभोक्ता को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचा सके। भारत के रूस के साथ काफी हित जुड़े हैं और मैं इसीलिए यहां आया हूं। मालूम हो कि विदेश मंत्री दो दिन की यात्रा पर रूस गए हुए हैं।
एनआईए के मुताबिक विदेश मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया को अफगानिस्तान की स्थिति को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि आज उसे वह ध्यान नहीं मिल रहा है जिसका वह हकदार है।
एस जयशंकर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कोविड महामारी, वित्तीय दबाव और व्यापारिक कठिनाइयों का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। अब हम यूक्रेन संघर्ष के परिणाम भी देख रहे हैं। आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन, दोनों मुद्दों का प्रगति और समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है। हमारी वार्ता वैश्विक स्थिति के साथ-साथ विशिष्ट क्षेत्रीय चिंताओं पर भी हुई।
Chandra Grahan 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण को काफी अशुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, चंद्रमा मन का कारक माना जाता है जिसकी वजह से इसका सीधा असर व्यक्ति के शरीर और मन पर पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के समय वातावरण में सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। भारत में इस बार चंद्र ग्रहण दृश्य था इसलिए इसका असर और ज्यादा होगा। चलिए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के बाद कौन कौन से कार्य करने चाहिए।
चंद्र ग्रहण के बाद ये कार्य करें
8 November 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
8 November 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive