न्यूज हंट. अमृतसर : शिवसेना नेता सुधीर सूरी (Sudhir Suri) कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गए। भारी सुरक्षा के बीच टकसाली नेता के पार्थिव शरीर को उनके आवास स्थान से श्री दुर्ग्याणा शमशान घाट तक लाया गया। हर व्यक्ति की आंखें नम थी। रास्ते में जगह-जगह सूरी के पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए गए। हर तरफ ‘सुधीर सूरी अमर रहे’ के नारे गूंजते रहे। सुधीर सूरी के पुत्र माणिक ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर पंजाब के अलग-अलग हिंदू संगठनों के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
इससे पहले पुलिस प्रशासन द्वारा हिंदू नेताओं को नजरबंद किए जाने के खिलाफ पीड़ित परिवार ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। परिवार और हिंदू नेताओं के दबाव के बाद पुलिस ने नजरबंद किए हिंदू नेताओं को अंतिम संस्कार में पहुंचने की इजाजत दे दी। श्री दुर्ग्याणा मंदिर शमशान घाट और इसके आस-पास के इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात रहे।
दोपहर करीब 2.15 बजे जैसे ही माणिक ने अपने पिता को मुखाग्नि दी, हर तरह सुधीर सूरी अमर रहे के नारे गूंज उठे। इस दौरान शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा मुस्तैद। शहर के कई हिस्सों में पुलिस के अलावा कमांडो भी दिखाई दिए। चंडीगढ़ मुख्यालय से भी अधिकारी शहर में मौजूद रहे। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी आने-जाने हर व्यक्ति पर नजर रखे रहे।
Shiv Sena Leader Murder : पंचतत्व में विलीन हुए हिंदू नेता, लगे ‘सुधीर सूरी अमर रहे’ के नारे
T20 World Cup 2022 : भुवनेश्वर कुमार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज
Bhuvneshwar Kumar T20 WC 2022 : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में काफी बेहतरीन फॉर्म में हैं। इस टूर्नामेंट में वह टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने सुपर 12 के आखिरी मैच में काफी किफायती गेंदबाजी की, इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
भुवनेश्वर कुमार ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया और इस ओवर में एक भी रन खर्च नहीं किया। टी20 क्रिकेट में भुवनेश्वर कुमार का ये 10वां मेडन ओवर था। टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले गेंदबाज बने। भुवनेश्वर कुमार से पहले किसी भी गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 ओवर मेडन नहीं फेंके हैं।
भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर ये बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इस मैच से पहले भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह 9-9 मेडन ओवर के साथ बराबरी पर थे। जसप्रीत बुमराह ने 60 मैचों में 9 मेडन ओवर फेंके हैं, वहीं भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने 84वें मैच में ये कारनामा अपने नाम किया है।
Alia-Ranbir Baby Girl : कपूर खानदान में गूंजी किलकारियां, आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म
Alia-Ranbir Baby Girl : बॉलीवुड में फैंस के सबसे चहेते कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पेरेंट्स बन चुके हैं। आलिया ने मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल अस्पताल में एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है जिसके बाद पूरे कपूर खानदान में जश्न का माहौल है। बता दें कि आलिया को रविवार सुबह 8.20 मिनट पर मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इस वक्त रणबीर कपूर भी अस्पताल में मौजूद हैं। विश्वसनीय सूत्र ने आलिया के बेटी को जन्म देने की बात बताई है। आलिया और रणबीर ने फिलहाल मम्मी-पापा बनने का अधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है।
फिलहाल बेबी और आलिया दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वहीं बेबी की डिलीवरी से पहले आलिया मे धूमधाम से गोद भराई का जश्न मनाया था जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें आलिया खूबसूरत येलो कलर के सूट में नजर आई थीं जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो चेबरे पर साफ झलक रहा था।
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी बहुत सादगी से उनके घर पर की गई थी जिसमें आलिया नो मेकअप लुक में नजर आई थीं। दोनों की इस शादी को फैंस का भी काफी प्यार मिली था।
News Hunt Daily Evening E-Paper
6 November 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
6 November 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
पुतिन ने जंग से पीछे हटने वाले सैनिकों को गोली मारने का दिया आदेश! यूक्रेन युद्ध पर बड़ा दावा
लंदन : ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यूक्रेन की वर्तमान स्थिति को लेकर एक खुफिया एजेंसी का अपडेट ट्वीट किया है। ट्वीट में दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन से जारी जंग से पीछे हटने वाले सैनिकों को गोली मारने का आदेश दिया है। ब्रिटन ने दावा किया है कि रूस इसके लिए एक स्पेशल यूनिट तैनात कर रही है। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने इस कदम का कारण रूसी सेना के अंदर युद्ध में उत्साह और मनोबल में आई कमी को बताया है।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा है कि रूसी जनरल ने अपने कमांडरों से कहा है कि जंग से पीछे हटने वालों सैनिकों के खिलाफ हथियार का इस्तेमाल किया जाए. रिपोर्ट के अनुसार, चेतावनी देने के बाद भी अगर सैनिक मानने को तैयार नहीं होते हैं तो उन्हें गोली मार देने का भी आदेश शामिल है।
विभिन्न रिपोर्ट और खुफिया अपडेट के अनुसार, सितंबर में रूस को मिली बड़ी हार और यूक्रेन का फिर से अपने क्षेत्र पर कब्जा से रूसी सेना के मनोबल में कमी आई है।
पुतिन ने खुद मोर्चा संभाला : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने सैनिकों को पीछे हटने से रोकने के लिए खुद मोर्चा संभाल रखा है। सितंबर में न्यूयार्क टाइम्स में पब्लिश खबर के अनुसार, खेरसान शहर में यूक्रेन का दखल बढ़ता देख रूसी सेना ने राष्ट्रपति पुतिन से पीछे हटने का अनुरोध किया था, जिसे पुतिन ने अस्वीकार कर दिया था। रूस ने जंग से पीछे हटने वाले सैनिकों के लिए सजा भी बढ़ा दी है। सितंबर में रूस ने एक विधेयक पारित किया था। इस विधेयक के द्वारा जंग से पीछे हटने वाले सैनिकों की सजा 5 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया है। दंड को लागू करने की अनुमति देने वाला डिक्री पर पुतिन ने हस्ताक्षर कर इस विधेयक पर मुहर लगाई।
PM Modi in Dera Beas: पीएम मोदी पहुंचे डेरा ब्यास, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात, संगत दर्शन भी किए
PM Modi in Dera Beas: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अमृतसर जिले में राधा स्वामी संप्रदाय के डेरा ब्यास पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा व सीएस वीके जंजुआ ने जालंधर के आदमपुर सैन्य कैंप के एयरबेस पर उनका स्वागत किया। उन्होंने डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात भी की। इसके बाद पीएम मोदी ने डेरे का भ्रमण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने डेरा ब्यास में सत्संग हाल , लंगर भवन सहित विभिन्न स्थानों का भी अवलोकन किया। इस दौरान वह वहां मौजूद डेरा अनुयायियों से भी रूबरू हुए।
इसके बाद पीएम मोदी जनसभा के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए। दरअसल, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है। इसके मद्देनजर मोदी शनिवार को हिमाचल के सुंदरनगर और सोलन में रैलियों को संबोधित करेंगे। यहां पीएम मोदी पहले सुंदरनगर में और फिर दोपहर के बाद सोलन में जनसभा को संबोधित करेंगे। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं, 28 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
अमृतपाल सिंह मोगा के एक डेरे में नजरबंद; पुलिस ने जालंधर समागम में जाने से रोका
न्यूज हंट. मोगा : पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को हुई हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में पंजाब भर में शनिवार को पंजाब बंद का आह्वान किया था। हिन्दू नेता पंजाब सरकार और वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह का पुरजोर विरोध कर रहे है जिसके बाद अमृतपाल को मोगा के एक डेरे में नजरबंद कर दिया गया है। अमृतपाल को जालंधर में एक समागम में जाना था लेकिन सुरक्षा कारणों और बिगड़ते हालात के मद्देनज़र मोगा के गांव सिंघा वाला के नजदीक गुरूद्वारा डेरा भाई सेवा घर में नजरबंद कर दिया गया है। यहां घर के अंदर-बाहर और छत पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
आपको बता दें के सुधीर सूरी परिवार की प्रशासन के साथ अंतिम संस्कार को लेकर सहमति बन गई है। परिवार का दावा है कि प्रशासन ने सुधीर सूरी के मर्डर केस में अमृतपाल सिंह पर भी FIR दर्ज करने का भरोसा दिया है। जिसके बाद वह संस्कार के लिए राजी हो गए हैं। रविवार को दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Tata ने अपने गाहकों को दिया ज़ोरदार झटका, अब कार खरीदना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए इतने दाम
Tata Motors Price Hike: देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने ग्राहकों को झटका दिया है। अब कंपनी की कारों को खरीदने के लिए उन्हें ज्यादा रकम चुकानी होगी। टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर्स व्हीकल की कीमतों में औसतन 0.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी (Tata Motors Price Hike) कर दी है। नई कीमतें 7 नवंबर से लागू होंगी, यानी ग्राहकों के पास कम कीमत पर कार लेने के लिए बस एक दिन बचा है। टाटा मोटर्स इस समय टियागो, पंच, नेक्सॉन, हैरियर और सफारी मॉडलों की बिक्री करती है और इन वाहनों के कई एडिशन भी उपलब्ध हैं।
कंपनी ने शनिवार को जारी एक बयान में अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने की घोषणा की। गाड़ियों की कीमत में उनके मॉडल और वेरिएंट्स के हिसाब से अलग-अलग इजाफा किया जाएगा। हालांकि कंपनी की मानें तो औसत कीमत वृद्धि 0.9 प्रतिशत हुई है। टाटा मोटर्स ने कहा कि वह वाहन विनिर्माण की बढ़ी हुई लागत के बड़े हिस्से का बोझ खुद उठाती रही है लेकिन इनपुट लागत में तेज वृद्धि होने से उसे इसका कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इससे पहले टाटा मोटर्स ने जुलाई 2022 में भी पैसेंजर गाड़ियों के दाम बढ़ाए थे. उस समय कंपनी ने अपनी कारों के दाम में 0.55 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।
एसयूवी कारों की बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स सबसे आगे रही है। अक्टूबर 2022 में टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon SUV) ने बाजार में वापसी करते हुए नंबर वन का ताज अपने नाम कर लिया है। पिछले महीने टाटा मोटर्स ने नेक्सन सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कुल 13767 यूनिट बेची हैं। टाटा नेक्सॉन की वर्तमान कीमत 7.60 लाख से 14.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।
मस्क के नाम पर मंहगा पड़ा मजाक, भोजपुरी गाने ट्वीट करने वाले ‘नकली मस्क’ का अकाउंट सस्पेंड
टेक न्यूज. नई दिल्ली : Elon Musk के नाम से हिंदी और भोजपुरी में ट्वीट करने वाले इयान वुलफोर्ड (Ian Woolford) का अकाउंट सस्पेंड हो गया है। दरअसल, इयान ने अपने ट्विटर अकाउंट का नाम एलॉन मस्क कर दिया था और प्रोफाइल व कलर फोटो भी मस्क वाली यूज की थी चूंकि उनका अकाउंट वेरिफाई था, तो बहुत से लोगों को लग रहा था कि एलॉन मस्क का अकाउंट हैक हो गया है।
इयान वुलफोर्ड लगातार मस्क के नाम से ट्वीट कर रहे थे, जिसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया है। वुलफोर्ड ने हिंदी-भोजपुरी दोनों भाषा में कई ट्वीट मस्क के नाम पर किए थे। मस्क और ट्विटर कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। पहले ट्विटर डील को लेकर और फिर ट्विटर से लोगों की छंटनी को लेकर।
शनिवार की सुबह चर्चा की वजह बनी थी ‘एलन मस्क’ के ट्वीट की भाषा। इसके बाद बहुत से लोगों को लग रहा था कि मस्क का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं था. ट्विटर यूजर iawoolford ने अपने अकाउंट का नाम बलदकर एलॉन मस्क कर दिया है। उन्होंने अपनी DP और कवर फोटो तक वहीं लगाई थी, जो एलॉन मस्क के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लगी है। इस वजह से ही बहुत से लोगों को लग रहा था एलॉन मस्क भोजपुरी गाने ट्वीट कर रहे हैं।
कौन हैं Ian Woolford?
आपके मन में सवाल होगा कि इयान वुलफोर्ड आखिर कौन हैं। दरअसल, इयान वुलफोर्ड अमेरिकी-ऑस्ट्रेलियाई हिंदी प्रोफेसर हैं। वे ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न स्थित La Trobe University में हिंदी और साउथ एशियन कोर्स पढ़ाते हैं। उन्हें सिर्फ हिंदी नहीं बल्कि उर्दू, संस्कृत, भोजपुरी, मैथली और पर्शियन की जानकारी है. La Trobe University के साथ वो जनवरी 2014 से काम कर रहे हैं।
