5 November 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
5 November 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
5 November 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
ਨਿਊਜ਼ ਹੰਟ, ਚੰਡੀਗੜ/ਅੰਮਿ੍ਰਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਜਨਰਲ ਆਫ ਪੁਲਿਸ (ਡੀਜੀਪੀ) ਗੌਰਵ ਯਾਦਵ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਅੰਮਿ੍ਰਤਸਰ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਮੌਤ ਦੇ ਘਾਟ ਉਤਾਰ ਦਿੱਤੇ ਸੁਧੀਰ ਸੂਰੀ ‘ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲੇ ਅੰਮਿ੍ਰਤਸਰ ਦੇ ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸੰਨੀ ਵਾਸੀ ਕੋਟ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਥਿਤ ਦੋਸ਼ੀ ਵਿਅਕਤੀ, ਜੋ ਕਿ ਗੋਪਾਲ ਮੰਦਿਰ, ਅੰਮਿ੍ਰਤਸਰ ਨੇੜੇ ਕੱਪੜਿਆਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਚਲਾਉਂਦਾ ਹੈ, ਦੇ ਕਬਜੇ ਵਿੱਚੋਂ ਵਾਤਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲਾ ਹਥਿਆਰ .32 ਬੋਰ ਦਾ ਪਿਸਤੌਲ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।
ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮਿ੍ਰਤਕ ਬੀਤੀ ਦੁਪਹਿਰ 3.40 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ , ਅੰਮਿ੍ਰਤਸਰ ਦੇ ਗੋਪਾਲ ਨਗਰ ’ਚ ਗੋਪਾਲ ਮੰਦਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨੇ ‘ਤੇ ਬੈਠਾ ਸੀ, ਜਦੋਂ ਉਸ ‘ਤੇ ਕਿਸੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਉਸ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਐਸਕਾਰਟ ਹਸਪਤਾਲ ਅੰਮਿ੍ਰਤਸਰ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ।
ਡੀਜੀਪੀ ਗੌਰਵ ਯਾਦਵ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਹੈੱਡਕੁਆਰਟਰ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਮੰਦਭਾਗਾ ਕਰਾਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਆਈਪੀਸੀ ਦੀ ਧਾਰਾ 302 (ਕਤਲ) ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਬੰਧਤ ਧਾਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਅੰਮਿ੍ਰਤਸਰ ਵਿਖੇ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ।
ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਜਲਦ ਹੀ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਤਹਿ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨਾਂ ਦੁਹਰਾਇਆ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਸਾਂਤੀ ਅਤੇ ਸਦਭਾਵਨਾ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ।
ਡੀਜੀਪੀ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਦੇ ਮਿਸਾਲੀ ਰਿਕਾਰਡ ਬਾਰੇ ਦੱਸਦਿਆਂ ਮੀਡੀਆ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਲੇਟਫਾਰਮਾਂ ਜਾਂ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ‘ਤੇ ਗ਼ੈਰ-ਪ੍ਰਮਾਣਿਤ ਗੱਲਾਂ/ਖਬਰਾਂ ਪੋਸਟ ਕਰਨ ਤੋਂ ਗੁਰੇਜ ਕਰਨ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਅਫਵਾਹਾਂ ਫੈਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਵੀ ਦਿੱਤੀ।
ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੰਮਿ੍ਰਤਸਰ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤੀ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਕਾਬੂ ਹੇਠ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਕਾਰਵਾਈਆਂ ਬਾਰੇ ਅੱਪਡੇਟ ਕਰਦੇ ਰਹਿਣਗੇ।
न्यूज हंट. अहमदाबाद : गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) ने ईसूदान गढ़वी (Isudhan Gadhvi) को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। आज AAP के चीफ व दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने गढ़वी के नाम पर मुहर लगाई। ईसूदान गढ़वी गुजरात के सबसे लोकप्रिय टीवी पत्रकारों व एंकरों में से एक रहे हैं। वह वीटीवी न्यूज में काम करते थे।
ईसूदान गढ़वी का वीटीवी न्यूज पर ‘महामंथन’ शो रात 8-9 बजे आता था, जिसकी लोकप्रियता बढ़ने पर 9.30 बजे तक का कर दिया गया। गढ़वी, अक्सर खुद को लोगों की आशा और न्याय का वादा करने वाले ‘नायक’ के रूप में वर्णित करते हैं। वो कहते थे, “मेरे शो के लाखों दर्शक थे। लोगों ने खूब प्यार दिया और जब शो स्टूडियो से बाहर शिफ्ट होता था तो सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो जाते। विशेष रूप से किसानों ने उनमें अपना मसीहा देखा।”
40 वर्षीय गढ़वी द्वारका जिले के पिपलिया गांव के एक आर्थिक रूप से सशक्त किसान परिवार से हैं और जैसा कि उनके उपनाम से संकेत मिलता है, वह गढ़वी जाति से ताल्लुक रखते हैं, जो गुजरात की अन्य पिछड़ी जातियों में शामिल है। संयोग से, गुजरात में ओबीसी की आबादी 48 प्रतिशत है। गढ़वी की अपनी लोकप्रियता और साफ-सुथरी छवि के अलावा यही कारक उनके पक्ष में जा सकता है।
न्यूज हंट. नई दिल्ली : मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3 दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से लेकर भारी बरसात हो सकती है। तेज हवाओं की वजह से कई जगह ओले और पेड़ गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले मौसम विभाग का यह अपडेट जरूर जान लीजिए।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सर्दियों में सक्रिय होने वाले उत्तर-पूर्वी मानसून ने पिछले दिनों दक्षिणी राज्यों में अपनी दस्तक दे दी है। इसके चलते केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में अगले 3 दिनों तक जोरदार बारिश होगी. इस दौरान नदियों का जलस्तर बढ़ जाने की वजह से कई इलाकों में बाढ़ भी आ सकती है, जिससे जन-धन का भारी नुकसान होने की आशंका है।
पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बर्फबारी : IMD के अनुसार उत्तर भारत में इन दिनों एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते ऊंचे पहाड़ी इलाकों में 5 नवंबर को बर्फबारी होने की संभावना है। इस बर्फबारी से पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी, बिहार में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी हिस्से और अरब सागर के दक्षिण पश्चिम हिस्से में 8 नवंबर को तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है, जिससे समुद्र में तेज लहरें उठेंगी। इसके चलते मछुआरों को अगले 3 दिन समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की गई है। अगर दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां पर अभी मौसम शुष्क ही बना रहेगा. फिलहाल इस इलाके में बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को अभी काफी वक्त तक दमघोंटू वायु प्रदूषण के बीच रहना पड़ सकता है।
न्यूज हंट. फतेहगढ़ साहिब : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने शुक्रवार को स्क्रैप से लदे वाहनों सहित पाँच ट्रक ड्राइवरों को गिरफ़्तार किया है जो कि अलग-अलग एजेंटों (पासर) और मुलाजिमों की मिलीभुगत के साथ जीएसटी बचा कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। इस सम्बन्ध में आइपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7( ए), 8 के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना उड़न दस्ता-1 एसएएस नगर में केस दर्ज किया गया है।
विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एजेंटों के लोहे के स्क्रैप से लदे वाहन, जोकि अलग-अलग राज्यों से बिना बिलों, कम बिलों और फ़र्ज़ी बिलों के साथ मंडी गोबिन्दगढ़ और खन्ना क्षेत्र की भट्टियों में खपत के लिए लाए जाते थे। उन्होंने बताया कि सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुँचाने वालों का यह गठजोड़ ब्यूरो के आर्थिक अपराध विंग द्वारा भंडाफोड़ किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए ट्रक ड्राइवरों की पहचान गौरव कुमार, राम कुमार, अशोक कुमार, जसवंत सिंह और जोगिन्द्र सिंह के तौर पर हुई है जोकि हरियाणा और पंजाब राज्य से सम्बन्धित हैं। इन मुलजिमों को स्थानीय अदालत में पेश करके रिमांड लेने के उपरांत ऐसे और शातिर एजेंटों और सरकारी खजाने की भारी नुकसान के लिए ज़िम्मेदार लोगों का पता लगाने, लोहे के स्क्रैप की सामग्री रखने वाले और सम्बन्धित भट्टियों की पुख़ता जानकारी जुटाने के लिए मामले की आगे जांच की जायेगी।
न्यूज हंट. जालंधर : श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाले नगर कीर्तन के दौरान जालंधर शहर में नगर निगम, जालंधर की हदूद के अंदर आते सारे सरकारी व प्राईवेट स्कूल, कॉलेज 5 नवंबर 2022 को बंद रहेंगे। डीसी जालंधर जसप्रीत सिंह ने एक पत्र जारी कर यह घोषणा की है।

न्यूज हंट. टेक डेस्क : Tesla कंपनी के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के सोशल मीडिया साइट ट्विटर (Twitter) के अधिग्रहण के बाद बड़े स्तर पर छंटनी शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो ट्विटर ने भारतीय कर्मचारियों (Indian Employees) की छंटनी शुरू भी कर दी है। ट्विटर इंडिया (Twitter) के कुछ कर्मचारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर इस बात की जानकारी दी है। इसके पहले पिछले सप्ताह एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ ही मुख्य वित्त अधिकारी और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था। वहीं इसके बाद कई और शीर्ष स्तर के अधिकारियों ने खुद से भी इस्तीफा दे दिया।
मस्क ने अब कंपनी के वैश्विक कार्यबल को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू की है। ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई-भाषा को बताया, ‘छंटनी शुरू हो गई है। मेरे कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है।’ एक अन्य सूत्र ने कहा कि छंटनी ने भारतीय टीम के ‘महत्वपूर्ण हिस्से’ को प्रभावित किया है, हालांकि, अभी छंटनी का पूरा ब्योरा नहीं मिला है। ट्विटर इंडिया (Twitter India) ने इस संबंध में ईमेलके जरिये किए गए सवालों का जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं दिया था।
न्यूज हंट. टेक डेस्क : फेसबुक के फाउंडर मार्क ज़ुकरबर्ग ने WhatsApp पर Communities फीचर रोलआउट करने की घोषणा कर दी है। ये फीचर आज से ग्लोबली रोलआउट कर दिया गया है। हालांकि, सभी को ये फीचर मिलने में कुछ वक्त लग सकता है। इस फीचर से यूजर्स ग्रुप में कनेक्ट हो पाएंगे। ये ग्रुप के अंदर ग्रुप है यानी ग्रुप में आप सेलेक्टेड लोगों का सब-ग्रुप बना कर उन्हें कोई मैसेज सेंड कर सकते हैं। WhatsApp Communities फीचर से कंपनी पड़ोसी, स्कूल और वर्कप्लेस में पैरेंट्स को टारगेट करेगी. यूजर्स एक बड़े ग्रुप में भी मल्टीपल ग्रुप में कनेक्ट हो पाएंगे। कंपनी इसके लिए 50 से ज्यादा ऑर्गेनाइजेशन के साथ 15 देशों में काम कर रही है। अब यूजर्स 32-लोगों के साथ वीडियो कॉल में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा ग्रुप साइज को भी 512 मेंबर्स से बढ़ाकर 1024 कर दिया गया है। वॉट्सऐप ग्रुर में इन-चैट पोल्स का भी आयोजन किया जा सकता है. इससे ग्रुप मेंबर्स किसी मुद्दे पर अपना वोट दे सकते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें Community?
यूजर इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए एंड्रॉयड मोबाइल में चैट के टॉप पर जबकि आईओएस में बॉटम में Communities टैब पर क्लिक कर सकते हैं। वहां से यूजर Community को नए ग्रुप या पहले ऐडड ग्रुप से स्टार्ट कर सकते हैं। Community में यूजर आसानी से ग्रुप में भी स्विच कर सकते हैं। एडमिन जरूरी जानकारी Community के सभी मेंबर्स को सेंड कर सकते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि इससे यूजर्स को हाई-लेवल की सिक्योरिटी और प्राइवेसी मिलेगी। इस फीचर से यूजर को अलग-अलग ग्रुप बनाने की जरूरत नहीं होगी और ना ही एक मैसेज को अलग-अलग ग्रुप में सेंड करने की।
कंपनी ने ये भी बताया है कि ये एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल जारी रखेगी। इससे यूजर्स के डेटा का एक्सेस कंपनी के पास भी नहीं होगा। Communities के अलावा कंपनी तीन और नए फीचर्स को भी जारी किया है।
Sudhir Suri Shot Dead: पंजाब के शिवसेना नेता सुधीर सूरी (Sudhir Suri) की अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना मजीठा रोड (Majithia Road) पर गोपाल मंदिर के बाहर हुई। हादसे में सूरी को दो गोलियां लगीं। हादसे के बाद शिवसेना नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। शिवसेना नेता गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े को लेकर धरना दे रहे थे।
सुधीर सूरी पर दो हमलावरों ने हमला किया जिनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान संदीप के रूप में हुई है जबकि दूसरा हमलावर फरार हो गया। हमलावर संदीप ने लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल किया है जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
घटना के बारे में अमृतसर के सीपी ने कहा, “सुधीर सूरी को आंदोलन के दौरान गोपाल मंदिर, अमृतसर के बाहर गोली मार दी गई थी। उन्हें गोली लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके हथियार बरामद कर लिए गए।”
इसी साल मई में पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पंजाब सहित पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस मामले में पुलिस ने कई गिरफ्तारी की। मामले की जांच अभी भी जारी है।