33.3 C
Jalandhar
Wednesday, April 15, 2026
Home Blog Page 523

पंजाब में धान/चावल की जाली बिलिंग रोकने संबंधी मुहिम में तेज़ी, 2 ट्रक ज़ब्त

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : राज्य सरकार की तरफ से ख़रीफ़ सीजन 2022-23 के दौरान राज्य में बाहर के राज्यों से सस्ते भाव पर खरीदा धान/चावल पंजाब राज्य में लाकर बेचने और धान/चावल की जाली बिलिंग को रोकने के लिए मुहिम में तेज़ी लाते हुए आज 2 ट्रक ज़ब्त करते हुए फ़ौजदारी कार्यवाही की गई है, जिससे धान/चावल की रीसायकलिंग को रोका जा सके।

इस सिलसिले के अंतर्गत सुखजीवन सिंह, सचिव मार्केट कमेटी संगत द्वारा मैसः एस. के ब्रदरज़ ट्रेडिंग कंपनी, अकबरपुर उत्तर प्रदेश, मौजूदा पता सौरव इंडस्ट्रीज, दुकान नं 102, नयी अनाज मंडी, हांसी, हिसार, हरियाणा की तरफ से बी. सी. एल इंडस्ट्रीज संगत कलाँ ज़िला बठिंडा को भेजे चावलों के 2 ट्रकों, जिनके पास अपेक्षित कागज़ात नहीं थे, को अंतर-राज्य़ीय बैरियर से मौके पर पकड़ते हुये ए. एस. आई, संगत के हवाले किया गया और उसके विरुद्ध आई पी सी की धारा 420, 120 बी थाना संगत ज़िला बठिंडा में एफ आई आर नं. 0166 तारीख़ 01-11-2022 दर्ज करवाई गई।

यह जानकारी देते हुए राज्य के ख़ाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामले के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि इन मामलों में दोषियों को बिल्कुल नहीं बक्शा जायेगा और उनकी गिरफ़्तारी यकीनी बनाने के साथ-साथ उनसे बरामद चावल ज़ब्त कर लिया जायेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि श्री नरेश अरोड़ा अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस, पंजाब की इस मुहिम का नेतृत्व करने और विभाग के साथ तालमेल करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है।

विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने और ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि विभाग पूरी चौकसी के साथ धान की जाली बिलिंग/चावल की रीसायकलिंग जैसे ग़ैर- कानूनी कामों की रोकथाम के लिए डटा हुआ है।

विभाग की तरफ से अनाधिकृत तौर पर दूसरे राज्यों से पंजाब राज्य में आने वाले धान को रोकने के लिए आबकारी और कराधान विभाग पंजाब के ज़िला स्तर पर मोबायल विंग राज्य की मंडियों में आ रहे/जाने वाले धान की निगरानी रखने के लिए एक्टिवेट किये गए हैं और कमिश्नर कराधान, पंजाब को प्राईवेट खरीद कर रहे मिलरों/ प्राइवेट व्यापारियों की जी. एस. टी रिटरनों पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है।

नकली बीज और नकली खाद बेचने वालों को बख़्शा नहीं जायेगा : कुलदीप धालीवाल

0

न्यूज हंट. राजपुरा : पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने राजपुरा में पहुंच कर यहाँ फव्हारा चौक में पिछले चार महीनों से धरना दे रहे किसानों के साथ बातचीत करके उनका किसानी मोर्चा समाप्त करवाया। आज देर शाम किसान नेताओं के साथ बातचीत करके कृषि मंत्री ने इन किसानों को भरोसा दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार, कृषि और किसानों की भलाई प्रति पूरी सुहिरदता के साथ काम कर रही।

किसान नेताओं, जिनमें डा. दर्शनपाल, गुरदित्त सिंह दित्तूपुर, हरजिन्दर सिंह सहित अन्य किसान शामिल थे, के साथ बैठक करने के बाद कुलदीप धालीवाल ने संबोधन करते हुये कहा कि पंजाब का बीज एक्ट बहुत कमज़ोर है, इसलिए मान सरकार की तरफ से इसमें बहुत जल्द संशोधन किया जायेगी और नकली बीजों और नकली दवाएँ बेचने वालों के विरुद्ध सख़्त करवाई की जायेगी। कृषि मंत्री की तरफ से किसानों के साथ की गई बैठक में आई. जी. पटियाला रेंज मुखविन्दर सिंह छीना, डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी, एस. एस. पी. दीपक पारिक, एस. डी. एम. संजीव कुमार और मुख्य कृषि अफ़सर डॉ. हरिन्दर सिंह भी मौजूद थे।

कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इसके बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार किसानों की हमदर्द सरकार है और राजपुरा में धरना दे रहे किसानों की सभी माँगें मान ली गई हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की तरफ से सूरजमुखी के नकली बीज के कारण फसलों के हुए नुक्सान का हल करने की माँग रखी गई थी, जिसको आज हल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसलिए किसानों ने अपना धरना राजपुरा के चौक से उठा दिया है।

इस मौके पर डॉ. दर्शनपाल ने कहा कि पंजाब सरकार का वह धन्यवाद करते हैं, जिसने भरोसा दिया है कि बीज एक्ट में संशोधन किया जायेगा जिससे कोई नकली बीज और नकली खाद और दवाएँ आदि न बेच सके। उन्होंने कहा कि किसानों ने राजपुरा का धरना समाप्त कर दिया है।

विजीलैंस द्वारा राजस्व पटवारी गिरफ़्तार, ASI के खिलाफ रिश्वत लेने का केस दर्ज

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) की तरफ से भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज एक राजस्व पटवारी को 3500 रुपए की रिश्वत लेने के दोष के तहत गिरफ़्तार कर लिया और एक सहायक सब इंस्पेक्टर ( ASI) के विरुद्ध 30,000 रुपए रिश्वत लेने संबंधी मुकदमा दर्ज किया है।
विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी भगवान दास को शिकायतकर्ता बलविन्दर सिंह निवासी गाँव बल्लरां, ज़िला संगरूर की तरफ से मुख्यमंत्री पंजाब आनलाइन शिकायत नम्बर पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया है। शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसकी कृषियोग्य ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के एवज में 3500 रुपए की रिश्वत ले ली।
उन्होंने बताया कि उक्त शिकायत सम्बन्धी तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत यह बात साबित हुयी कि दोषी राजस्व अधिकारी ने रिश्वत की यह रकम प्राप्त की है। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में उक्त मुलजिम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 तहत केस दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिश्वतख़ोरी के एक अन्य मामले में थाना सदर, फ़िरोज़पुर में तैनात ए. एस. आई गुरमीत सिंह के विरुद्ध 30,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष के तहत विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इस मामले में मोगा जिले के गाँव कोरे वाला कलाँ निवासी शिकायतकर्ता जगसीर सिंह ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँचकर दोष लगाया कि उपरोक्त पुलिस अधिकारी ने उसके विरुद्ध पुलिस केस दर्ज न करने के एवज में 30,000 रुपए बतौर रिश्वत ले लिए हैं क्योंकि उसके खिलाफ़ एक औरत की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी इल्ज़ाम लगाया कि ए. एस. आई. जगसीर सिंह ने इस मामले में तफ़तीशी अफ़सर होते हुये इस मामले में आपसी राज़ीनामे को अंजाम देने के लिये 20,000 रुपए और रिश्वत की माँग की है। इस संबंधी उसने ए. एस. आई. द्वारा रिश्वत मांगने सम्बन्धी की बातचीत सबूत के तौर पर रिकार्ड की है।
उक्त शिकायत और प्राप्त सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो ने मुलजिम ए. एस. आई. के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस थाना फ़िरोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।

T20 WC 2022 : भारत ने जीता बांग्लादेश के खिलाफ मैच, 5 रन से मिली जीत

0

T20 World Cup 2022 : न्यूज हंट. ऐडीलेड : भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच जीत लिया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम प्वाइंट टेबल पर शीर्ष पर पहुंच गई है। तीन मैचों में जीत के साथ भारत के छह अंक हो गए है। दक्षिण अफ्रीका पांच अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गई है। मैच बारिश के बाद पूरी तरह से पलट गया। बांग्लादेश की पारी की शुरुआत में जहां मैच उनके हाथों में था मगर बारिश के बाद भारतीय टीम के गेंदबाजों ने दमदार वापसी की। बांग्लादेश ने कुछ ही रनों के भीतर अपने 6 विकेट गिरा दिए।
टी20 विश्वकप 2022 में भारत और बांग्लादेश के बीच दो नवंबर को एडीलेड ओवल में हुए मैच में भारत को पांच रन से जीत मिली। भारत ने बांग्लादेश को 185 रन बनाने का लक्ष्य दिया था जिसे बांग्लादेश नहीं बना सकी। मैच में अर्ध शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बेहद रोमांचक मैच में बांग्लादेश की टीम को रनों से हार का सामना करना पड़ा है। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी मैच बारिश के बाद मैच पूरी तरह से पलट गया। बांग्लादेश ने मैच की शुरुआत टॉस जीतकर पहले गेंद बाजी करने से की थी मगर मैच के अंत तक बांग्लादेश के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों की धुआंधार गेंद बाजी का मुकाबला नहीं कर सके।
मैच के दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बांग्लादेश को 185 रनों का लक्ष्य दिया था। बारिश के कारण बांग्लादेश की पारी शुरू होने के बाद मैच को कुछ समय के लिए रोका गया। बारिश के बाद की पारी की शुरुआत में जहां मैच उनके हाथों में था मगर बारिश के बाद भारतीय टीम के गेंदबाजों ने दमदार वापसी की। बांग्लादेश की टीम को बारिश के कारण रुके मैच के बाद 16 ओवर में 151 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया था। बांग्लादेश ने कुछ ही रनों के भीतर अपने 6 विकेट गिरा दिए।
भारत और बांग्लादेश के बीच जारी मैच बेहद रोमांचक बना रहा। अंतिम ओवर तक फैंस की सांसे अटकी रही। मैच कभी बांग्लादेश की तरफ तो कभी भारत की तरफ मुड़ता रहा। खास बात रही की ये मैच अंतिम ओवर तक चला। बांग्लादेश की टीम को अंतिम ओवर में 20 रन चाहिए थे। कप्तान रोहित ने अर्शदीप को गेंद थमाई, जिसके बाद उन्होंने बांग्लादेश को लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया।

PF खाताधारकों की बल्ले-बल्ले, खाते में डाला गया ब्याज का पैसा, सरकार ने ट्वीट कर दी जानकारी

0

न्यूज हंट. बिजनेस डेस्क : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के 7 करोड़ सब्सक्राइबर्स के खाते में ब्याज का पैसा डालना शुरू कर दिया है। सरकार EPF अकाउंट होल्डर्स (EPFO Account Holder) के खाते में वित्त वर्ष 2022 का ब्याज ट्रांसफर कर रही है। आपको बता दें कि इस बार 8.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है। आप तीन तरीकों से बैलेंस चेक कर सकते हैं।


Missed Call से ऐसे जानें बैलेंस
पीएफ का पैसा चेक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद EPFO के मैसेज के जरिए आपको PF की डिटेल मिल जाएगी। यहां भी आपका UAN, पैन और आधार लिंक होना जरूरी है।

Online ऐसे चेक करें बैलेंस

ऑनलाइन बैलेंस चेक करने के लिए आप ईपीएफओ की वेबसाइट पर लॉग इन करें, epfindia.gov.in पर ई-पासबुक पर क्लिक करें।

अब आपके ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज passbook.epfindia.gov.in पर आ जाएंगे।

अब यहां आप अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरें।

डिटेल्स भरने के बाद एक नए पेज पर आ जाएंगे और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।

ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा।


UMANG App पर ऐसे चेक करें बैलेंस

इसके लिए आप अपना उमंग ऐप खोलें और ईपीएफओ पर क्लिक करें।

अब आप अन्य पेज पर एम्प्लोई-सेंट्रिक सर्विस पर क्लिक करें।

यहां आप ‘व्यू पासबुक’ पर क्लिक करें। इसके साथ आप अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड (OTP) नंबर भरें।

ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। इसके बाद अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।


SMS के जरिए ऐसे चेक करें बैलेंस

अगर आपका UAN नंबर EPFO के पास रजिस्टर्ड है तो आप अपने PF के बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए ले सकते हैं।

इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO लिखकर भेजना होगा।

इसके बाद PF की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी।

अगर आपको हिंदी भाषा में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN लिखकर भेजना होगा।

पीएफ बैलेंस जानने की यह सेवा अंग्रेजी, पंजाबी, हिंदी, मराठी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में मिल रही है।
नोट- बैलेंस के लिए जरूरी है कि आपका UAN, बैंक अकाउंट, PAN और AADHAR से लिंक होना जरूरी है।

WhatsApp का ज़ोरदार झटका! ये यूजर्स सेंड या रिसीव नहीं कर पाएंगे View Once वाले मैसेज

0

न्यूज हंट. टेक डेस्क : एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि WhatsApp व्यू वंस फीचर में बदलाव करने वाला है। ये बदलाव सेलेक्टेड यूजर्स के लिए किए जा रहे हैं। WhatsApp डेस्कटॉप यूजर्स व्यू वंस वाले मैसेज को डेस्कटॉप पर ओपन नहीं कर सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करके डेस्कटॉप यूजर्स मैसेज सेंड भी नहीं कर सकते हैं। ये फीचर फिलहाल बीटा टेस्टर के लिए ही उपलब्ध करवाया जा रहा है। नॉर्मल यूजर इसको एक्सेस कर सकते हैं। अगर इस फीचर को टेस्ट किया जा रहा है मतलब आने वाले समय में इस फीचर को ज्यादा ऑडियंस के लिए जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि इस फीचर से भेजे गए फोटो या वीडियो को केवल एक बार ही देखा जा सकता है।
स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्ड करके आप मीडिया फाइल को सेव करके रख सकते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी जल्द इसको ब्लॉक करने पर काम कर रही है, यानी व्यू वंस फीचर से भेजे गए फोटो या वीडियो का स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्ड नहीं किया जा सकता है। ये फीचर कब तक जारी किया जाएगा ये साफ नहीं है। Wabetainfo की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल कंपनी अभी डेस्कटॉप पर व्यू वंस फीचर को बंद करने पर काम कर रही है, यानी यूजर व्यू वंस वाले इमेज और वीडियो को डेस्कटॉप पर एक्सेस नहीं कर सकते हैं।
अब इसे सभी यूजर्स के लिए कब तक जारी किया जाएगा, ये देखने वाली बात होगी। माना जा रहा है कि कंपनी इसको इसलिए जारी कर रही है क्योंकि इससे यूजर्स डेस्कटॉप पर भी व्यू वंस वाले मीडिया फाइल का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएंगे।

विजिलेंस ब्यूरो ने जागरुकता मार्च निकाल लोगों को भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए किया जागरुक

होशियारपुर, 02 नवंबर  (न्यूज़ हंट)- विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से भ्रष्टाचार के विरोध में ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत- विकसित भारत’ थीम के अंतर्गत आज श्री गुरु नानक देव एजुकेशनल ट्रस्ट डल्लेवाल के सहयोग से जागरुकता मार्च निकाला गया। डी.एस.पी. विजिलेंस यूनिट होशियारपुर श्री मनीश कुमार के नेतृत्व में श्री गुरु नानक देव एजुकेशनल ट्रस्ट डल्लेवाल के समूह स्टाफ, 400 विद्यार्थियों व इलाके के गणमान्य लोगों की ओर से निकाले गए इस जागरुकता मार्च में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। जागरुकता मार्च में विद्यार्थियोंं ने विजिलेंस ब्यूरो की ओर से भ्रष्टाचार रोकने संबंधी जारी किए गए टोल फ्री नंबर 1800-1800-100 व मुख्य मंत्री पंजाब की ओर से जारी किया गया एंटी क्रप्शन एक्शन लाइन नंबर 95012-00200 व रिश्वत रोकने संबंधी जारी की गई हिदायतों वाले बैनरों को हाथों में पकड़ कर कालेज के नजदीक गांवों के लोगों को जागरुक किया।
डी.एस.पी विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट मनीश कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक जिले में विजिलेंस जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है ताकि लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट किया जा सके। जागरुकता मार्च के दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी या इनका एजेंट आम जनता का काम करवाने के लिए रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना विजिलेंस विभाग की दी जाए। इस दौरान उन्होंने श्री गुरु नानक देव एजुकेशनल ट्रस्ट के विद्यार्थियों, समूह स्टाफ को भ्रष्टाचार के विरुद्ध लडऩे में विजिलेंस ब्यूरो का सहयोग देने के लिए धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग देने की अपील की।  
इस मौके पर इंस्पेक्टर विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट लखविंदर सिंह, श्री गुरु नानक देव एजुकेशनल ट्रस्ट डल्लेवाल के चेयरमैन इंजीनियर परमरीज सिंह, ट्रस्ट के एम.डी. इंजीनियर प्रभजीत सिंह, बी. फार्मेस कालेज डल्लेवाल के प्रिंसिपल डा. परशुराम राय, डी. फार्मेसी कालेज डल्लेवाल की प्रिंसिपल श्रीमती कनिका तुली के अलावा अन्य गणमान्यों ने भी भाग लिया।

बाल वाटिका स्कूल फतेहपुर की उपलब्धियां: फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल 2022 श्रेणी सर्वश्रेष्ठ स्कूल (इको फ्रेंडली)

0

बाल वाटिका स्कूल फतेहपुर को अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ स्कूल (इको फ्रेंडली) की श्रेणी से सम्मानित किया गया। बाल वाटिका स्कूल को राज्य स्तरीय पर्यावरण हितैषी पाया गया. बाल वाटिका स्कूल पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुँचाता. आसपास के पेड़ों और प्रकृति की सुरक्षा करता है। वाटिका स्कूल की यह उपलब्धि अपने राज्य पंजाब में एक बड़ी उपलब्धि है। बाल वाटिका स्कूल के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण के

अनुकूल सब कुछ सिखाया जाता है जैसे अधिक से अधिक पेड़ लगाना. प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करना, किसी भी जानवर को नुकसान न पहुंचाना और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखना आदि। इस दौरान स्कूल प्रबंधक नरेश डडवाल जी एवं श्रीमती रिम्पी डडवाल जी ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में फेडरेशन द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लिया और स्कूल के लिए ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्राप्त

ਪੰਜਾਬੀ ਮਾਹ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਦਫ਼ਤਰ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਕੱਢੀ ਚੇਤਨਾ ਰੈਲੀ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, 2 ਨਵੰਬਰ (ਨਿਊਜ਼ ਹੰਟ)- ਉਚੇਰੀ ਸਿੱਖਿਆ ਤੇ ਭਾਸ਼ਾਵਾਂ ਬਾਰੇ ਮੰਤਰੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਮੀਤ ਹੇਅਰ, ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਮੈਡਮ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਤਲਵਾੜ ਅਤੇ ਡਾ. ਵੀਰਪਾਲ ਕੌਰ ਸੰਯੁਕਤ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿਭਾਗ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਇੱਕ ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਮਨਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਪੰਜਾਬੀ ਮਾਹ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੀ ਲੜੀ ਵਿੱਚ ਡਾ. ਜਸਵੰਤ ਰਾਏ ਖੋਜ ਅਫ਼ਸਰ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿਭਾਗ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਅਤੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸ਼੍ਰੀ ਅਸ਼ਵਨੀ ਦੱਤਾ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਘੰਟਾ ਘਰ ਹੁਰਾਂ ਦੇ ਭਾਸ਼ਾ ਮੰਚ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ  ਚੇਤਨਾ ਰੈਲੀ ਕੱਢੀ ਗਈ।ਰੈਲੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪ੍ਰਾਰਥਨਾ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਡਾ. ਜਸਵੰਤ ਰਾਏ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬੀ ਭਾਸ਼ਾ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਪ੍ਰਸਾਰ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਨਵੰਬਰ ਮਹੀਨੇ ਵਿੱਚ ਮੁਖ ਦਫ਼ਤਰ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਾਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹੈੱਡਕਵਾਟਰਾਂ ’ਤੇ ਸਮਾਗਮ ਰਚਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਪੰਜਾਬੀ ਜ਼ੁਬਾਨ ਨੂੰ ਗੁਰੂਆਂ, ਭਗਤਾਂ, ਸੂਫ਼ੀਆਂ ਦੀ ਕਲਮ ਛੋਹ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸਦਾ ਮਾਣ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰਨਾ ਸਾਡਾ ਪਹਿਲਾ ਫ਼ਰਜ਼ ਹੈ।ਕਿਸੇ ਵੀ ਕੰਮ ਨੂੰ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪ੍ਰਪੱਕਤਾ ਨਾਲ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਵਿੱਚ ਹੀ ਸਿੱਖਿਆ ਅਤੇ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 14 ਕਰੋੜ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਪੰਜਾਬੀ ਨੂੰ ਬੋਲਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕ ਅੱਜ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਕੋਨੇ ਕੋਨੇ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਆਪਣੀ ਮਾਨਸਿਕਤਾ ਅਜਿਹੀ ਬਣਾ ਲੈਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬੀ ਬੋਲਣ, ਪੰਜਾਬੀ ਪੜ੍ਹਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੀ ਲਿਖਣ ਵਿੱਚ ਮਾਣ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰੀਏ।ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਬਾਰੇ ਦੁਨੀਆ ਦੀ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਪੁਸਤਕ ‘ਮੇਰਾ ਦਾਗਿਸਤਾਨ’ ਵਿੱਚੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀਆਂ ਉਦਾਹਰਣਾਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਸਾਂਝੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ।

ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਪੰਜਾਬੀ ਸਲੋਗਨ ਲਿਖਣ ਮੁਕਾਬਲਾ ਵੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਛੇਵੀਂ  ਤੋਂ ਅੱਠਵੀਂ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਗੁਰਿੰਦਰ, ਗਗਨਦੀਪ ਅਤੇ ਅਕਸ਼ਿਤ ਸ਼ਰਮਾ ਨੌਵੀਂ ਤੋਂ ਬਾਰ੍ਹਵੀਂ ਜਮਾਤ ਵਿੱਚੋਂ ਮੋਨਿਕਾ, ਸਿਮਰਨ ਅਤੇ ਤਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕ੍ਰਮਵਾਰ ਪਹਿਲਾ, ਦੂਜਾ ਅਤੇ ਤੀਜਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ।ਜੇਤੂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰਮਾਣ ਪੱਤਰਾਂ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।ਉਪਰੰਤ ਸੈਸ਼ਨ ਚੌਕ ਤੱਕ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰਵੇਂ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬੀ ਮਾਹ ਚੇਤਨਾ ਰੈਲੀ ਵੀ ਕੱਢੀ ਗਈ। ਸਮਾਪਤੀ ’ਤੇ ਹਾਜ਼ਰੀਨ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਦੱਤਾ ਨੇ ਕੀਤਾ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬੀ ਮਾਸਟਰ ਸੁਰਜੀਤ ਰਾਜਾ, ਮੈਡਮ ਕਮਲਜੀਤ ਕੌਰ, ਸੁਨੀਤਾ ਰਾਣੀ, ਸੀਮਾ ਸੈਣੀ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ, ਰਕਸ਼ਾ, ਮਨੀਸ਼ਾ, ਸੰਦੀਪ ਕੌਰ, ਨਿਰਦੇਸ਼ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

2 November 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive