37.1 C
Jalandhar
Friday, April 17, 2026
Home Blog Page 522

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

4 November 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

4 November 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

विजीलैंस पंजाब ने 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये ASI रंगे हाथों पकड़ा

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज थाना सिटी संगरूर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए. एस. आई.) मनजीत सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोषी ए. एस. आई. को प्रितपाल सिंह निवासी संगरूर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम उसके दोस्त गुरपियार सिंह को धमकी देकर उसके खि़लाफ़ जबरन वसूली का केस दर्ज करने के लिए 20,000 रुपए रिश्वत देने की माँग कर रहा है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की पुष्टि करने के बाद, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी को दो सरकारी गवाहों की मौजुदगी में 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि दोषी ए. एस. आई. के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।

अर्शदीप सिंह ने इस गेंदबाज का वीडियो देख वर्ल्ड कप के लिए की तैयारी, खुद किया खुलासा

0

न्यूज हंट. नई दिल्ली : भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में अब तक शानदार खेल दिखाया है। टीम ने चार में से 3 मैच जीते हैं और सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का कर लिया है। भारत के लिए जीत में युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अहम भूमिका निभाई है। पूर्व गेंदबाज इरफान पठान को अपनी तैयारी और विश्व कप की योजना के बार में खास जानकारी दी।
स्टार स्पोर्ट्स पर शो के दौरान इरफान ने जब पूछा कि उन्होंने एशिया कप और टी20 विश्व कप के बीच में मिले वक्त में क्या किया तो जवाब में अर्शदीप बोले, “सबसे ज्यादा काम मैंने यूट्यूब पर आपके (इरफान पठान) वीडियो देख कर किया है और इससे काफी ज्यादा मदद मिली है मुझे। आगे भी मैं आपके वीडियो को देख सीखने की कोशिश जारी रखूंगा।”
“मेरे लिए सबसे ज्यादा अहम चीज थी निरंतरता, क्योंकि देखिए हम जिस स्तर पर अब खेल रहे हैं वहां तो आपको पता ही है, एक भी गेंद ढीली नहीं डाल सकते हैं। यहां पर जिस स्तर के बल्लेबाज से सामना होता है वो एक भी आसान मौका छोड़ते नहीं। मेरी कोशिश यही रहती है कि जो ओवर में 6 गेंद डालूं उसमें पहले तो 6 की 6 ही अच्छी हो या नहीं तो कम से कम 5 गेंद तो अच्छी जानी ही चाहिए।”
अर्शदीप सिंह नई गेंद के साथ या पुरानी गेंद के साथ के सवाल पर जवाब शानदार था। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पूरा पैकेज ही अच्छा रहेगा, दोनों ही गेंद से अच्छी तरह से डालता रहूं और जब कभी भी टीम को विकेट लेने की जरूरत पड़े तो उसे निकालकर दूं और जहां पर रन रोकने की जरूरत हो तो मैं वहां रन रोक दूं।”

पहले वीडियो कॉल पर कपड़े उतारते लोग ! फिर करते हैं ब्लैकमेल, स्कैम का नया तरीका Sextortion

0

New way of Scam : पिछले कुछ दिनों में सेक्सटॉर्शन (Sextortion) के कई मामले सामने आए हैं। यूजर्स को एक वीडियो कॉल आती है और फिर स्कैम की पूरी कहानी शुरू हो जाती है। एक शख्स ने अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि वो शाम को अपने घर पर कुछ मेहमानों के साथ बैठे हुए थे। इसी बीच उन्हें वॉट्सऐप पर एक कॉल आती है। शुरुआत में उन्होंने कॉल को इग्नोर किया, लेकिन दो से तीन बार लगातार फोन आने पर उन्हें कॉल जरूरी लगी। अगले ही पल एक दूसरे नंबर से यूजर को कॉल आती है और स्कैमर उससे पैसे की डिमांड करता है। पैसे देने के बाद भी ब्लैकमेलिंग का ये सिलसिला खत्म नहीं होता है। स्कैमर्स वीडियो कॉल पर यूजर की फुटेज का इस्तेमाल करके ऐसा वीडियो बना लेते हैं कि जैसे इस पूरी घटना में पीड़ित शख्स शामिल रहा हो। इस तरह के स्कैम को सेक्सटॉर्शन कहा गया है।
ऐसे मामलों में बहुत कम लोग पुलिस के पास जाते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये उनकी लगती है तो वे पैसे देकर किसी भी तरह से इस मुसीबत से निकलना चाहते हैं। वहीं बहुत से लोग नंबर ब्लॉक कर देते हैं तो कुछ अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स तक को डिलीट कर देते हैं।
कैसे बच सकते हैं आप? : अब सवाल है कि आप इस तरह के मामले से कैसे बच सकते हैं। पुलिस की मानें तो स्कैमर्स बहुत स्मार्ट तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और ऐसे मामलों में उन्हें ट्रैक कर पाना मुश्किल होता है। स्कैमर्स एक स्टेट में रहते हुए दूसरे राज्य के लोगों को टार्गेट करते हैं। जैसे वे उत्तर भारत में रहते हुए दक्षिण भारत के किसी यूजर को टार्गेट करेंगे। ऐसे में उन्हें ट्रैक कर पाना मुश्किल होता है। कॉलिंग के वे अलग-अलग नंबर्स का इस्तेमाल करते हैं।
बचने का रास्ता : ऐसी कॉल्स से आप नहीं बच सकते हैं लेकिन ऐसे मुसीबत में पड़ने से जरूर बच सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ सावधानी रखनी होगी। किसी भी अननोन नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को रिसीव ना करें। अगर जरूरी लगे तो नंबर पर ऑडियो कॉल करके चेक कर लें कि कॉल करने वाले शख्स का मकसद क्या है. इस तरह से आप खुद को मुसीबत से बचा सकते हैं।

73 किलो हेरोइन की बरामदगी के मामले में वांछित तीन बड़े नशा तस्कर गुरदासपुर से गिरफ़्तार

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़/गुरदासपुर : मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशे के विरुद्ध चलाई जा रही जंग को उस समय अहम सफलता मिली जब पंजाब पुलिस ने न्हावा शेवा पोर्ट मुंबई से 72.5 किलो हेरोइन की बरामदगी के मामले में वांछित तीन बड़े नशा तस्करों को गुरदासपुर से गिरफ़्तार किया। यह जानकारी आज यहाँ पंजाब के डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

पंजाब पुलिस और ए. टी. एस. मुंबई की टीमों से तरफ से सांझा ऑपरेशन के दौरान जुलाई 2022 में टाईलों वाले कंटेनर के दरवाज़े के बार्डर में छुपा कर रखा यह नशा बरामद किया गया था। यह कंटेनर दिल्ली के एक आयातक की तरफ से मंगवाया गया था।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गाँव पंडोरी के निवासी गुरविन्दर सिंह उर्फ महक (27), तरन तारन के गाँव भिक्खीविंड के निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक (25) और अमृतसर के गाँव माहवा के निवासी मनजीत सिंह उर्फ सोनी (34) के तौर पर हुई है। गिरफ़्तार किये गए तीनों व्यक्ति पंजाब में सरहद पार और अंतर- राज्यीय नशा तस्करी में सक्रियता से शामिल थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय जानकारी मिलने के उपरांत गुरदासपुर पुलिस ने बुधवार शाम को एक विशेष ऑपरेशन चलाया और गुरदासपुर के धारीवाल क्षेत्र में अमृतसर-जम्मू हाईवे पर एक ऐसयूवी महिंद्रा थार ( पीबी 46एएच0003) को रोक कर मुलजिमों को गिरफ़्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी के दौरान एक रिवाल्वर समेत 9 एमएम के 6 जिंदा कारतूस और .32 बोर के 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।

इससे पहले मुंबई एटीएस ने खेप मंगवाने वाले मुलजिम हरसिमरन सेठी और उसके सहायक महेन्दर सिंह राठौर, जो क्लियरिंग एजेंट के तौर पर काम कर रहा था, को दिल्ली से गिरफ़्तार किया था।

डीजीपी ने कहा कि जांच के दौरान, मुंबई एटीएस ने इन तीनों गिरफ़्तार व्यक्तियों गुरविन्दर सिंह, गुरसेवक सिंह और मनजीत सिंह को नामज़द किया, जोकि कंटेनर के प्राप्तकर्ता थे और वह इस सम्बन्ध में दिल्ली भी गए थे।

एसएसपी गुरदासपुर दीपक हिलोरी ने बताया कि मुलजिम गुरविन्दर सिंह और मनजीत सिंह इरादातन कत्ल की कोशिश केस में अमृतसर ग्रामीण पुलिस को भी वांछित हैं, जिसमें उन्होंने अक्तूबर, 2020 में जि़ला अमृतसर ग्रामीण की पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धाराओं 307, 353, 186 और 34 और हथियार एक्ट की धाराओं 25 और 27 के अंतर्गत अमृतसर के थाना लोपोके में इस सम्बन्धी पहले ही केस दर्ज है।

उन्होंने कहा कि पंजाब और अन्य राज्यों में नशा तस्करी के इस नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे जांच जारी है।

Attack on Imran Khan : पाकिस्तान में इमरान खान पर कातिलाना हमला, घायल हुए पूर्व प्रधानमंत्री, एक की मौत

0

न्यूज हंट. इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है। गोलीबारी में खुद इमरान खान भी जख्मी हुए हैं। उनके अलावा 9 और लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक शख्स की मौत की पुष्टि भी कर दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इमरान खान को लाहौर के अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक दो हमलावरों ने वजीराबाद में हुई रैली के दौरान फायरिंग की थी। उनमें से एक को तो मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया गया, वहीं दूसरे शख्स को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
हमले के बाद इमरान खान की पहली प्रतिक्रिया आई
इमरान खान की इस घटना पर पहली प्रतिक्रिया आ गई है। उन्होंने कहा है कि अल्लाह ने उन्हें नई जिंदगी बख्शी है। वे लिखते हैं कि अल्लाह ने मुझे ये दूसरी जिंदगी दी है। इंशाल्लाह मैं फिर वापसी करूंगा, लड़ाई जारी रखूंगा।
फवाद चौधरी का दावाAK 47 से हुई फायरिंग
फवाद चौधरी के मुताबिक इमरान खान पर एके 47 से फायरिंग की गई है। उनके पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक हमलावर हाथ में बंदूक के साथ नजर आ रहा है। पुलिस ने फायरिंग के तुरंत बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
क्या है तोशखाना मामला, क्यों प्रदर्शन कर रहे इमरान?
वैसे जिस मामले को लेकर इमरान खान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वो 2018 का है। असल में पाकिस्तान चुनाव आयोग ने तोशखाना मामले में देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की संसद सदस्यता रद्द कर दी। खान पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए जो तोहफे लिए थे, उसके बारे में गलत जानकारी दी। असल में इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे। उन्हें अरब देशों की यात्राओं के दौरान वहां के शासकों से महंगे गिफ्ट मिले थे। उन्हें कई यूरोपीय देशों के राष्ट्रप्रमुखों से भी बेशकीमती गिफ्ट मिले थे, जिन्हें इमरान ने तोशाखाना में जमा करा दिया था। लेकिन इमरान खान ने बाद में तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और बड़े मुनाफे में बेच दिया। इस पूरी प्रक्रिया को उनकी सरकार ने बकायदा कानूनी अनुमति दी थी। आरोप लगा कि इमरान को कुल 5.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसी मामले में इमरान की सदस्यता रद्द करने का फैसला हुआ। उस फैसले के बाद ही इमरान खान ने शरीफ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और 28 अक्टूबर को लाहौर से आजादी मार्च शुरू किया गया। जगह-जगह इमरान बड़ी रैली कर जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। आर्मी से लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं लेकिन गुरुवार को हुई रैली के दौरान ये बड़ी घटना हो गई। उनके कार्यक्रम में गोलीबारी हुई, ऑटोमेटिक गन से फायरिंग की गई और खुद इमरान उसमें घायय हो गए। इस समय मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है।
हमले पर भारत ने क्या कहा?
भारत की तरफ से विदेश मंत्रालय ने भी पाकिस्तान में हुई इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। कहा गया है कि स्थिति पर पैनी नजर रखी हुई है। स्टेटमेंट में कहा गया है कि हम स्थिति को ध्यान से देख रहे हैं। अभी इस घटना को लेकर कई डेवलपमेंट आ रही हैं लेकिन ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

3 November 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

3 November 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

शिरोमणि अकाली दल ने बीबी जागीर कौर को किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी हरकतों के कारण हुआ एक्शन

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की पूर्व अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल (SAD) की वरिष्ठ नेता बीबी जागीर कौर (Bibi Jagir Kaur) के खिलाफ बुधवार को बड़ा ऐक्शन लिया गया। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। यह फैसला पार्टी की अनुशासन समिति ने किया है।
अनुशासन समिति ने जागीर कौर को नोटिस जारी कर उसने 48 घंटे में जवाब मांगा है। साथ ही उन्हें दो दिन में पार्टी विरोधी गतिविधियों को रोकने की चेतावनी भी दी है। अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई पार्टी करेगी।
सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता की बैठक में एसजीपीसी के प्रधान के मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इस बैठक में शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा व पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने रविवार शाम को बीबी जागीर कौर से हुई मुलाकात की रिपोर्ट उन्हें दी थी। बैठक के बाद समिति ने ऐक्शन ले लिया।
दरअसल सूचना थी कि जागीर कौर पार्टी लाइन से अलग होकर अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं। मालूम हो कि 9 नवंबर को SGPC के अध्यक्ष व कार्यकारी सदस्यों के लिए चुनाव होना है।