26 C
Jalandhar
Monday, April 13, 2026
Home Blog Page 525

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने दिया सरकार को अल्टीमेटम, बोले- एक महीने में इंसाफ नहीं मिला तो छोड़ दूंगा देश

0

न्यूज हंट. मानसा : Sidhu Moose Wala Murder Case : दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बेटे की हत्या के मामले की जांच पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि अगर एक महीने में कुछ नहीं हुआ तो वह एफआईर वापस ले लेंगे और देश छोड़ देंगे। बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू की हत्या को पुलिस गैंगवार के तौर पर दिखाना चाहती है। मैंने डीजीपी से समय मांगा है। एक महीने तक इंतजार करूंगा, कुछ नहीं हुआ तो अपनी एफआईआर वापस ले लूंगा और देश छोड़ दूंगा।’
इस बीच चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को बताया कि उसने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, पुलिस को गिरफ्तार व्यक्ति मोहित भारद्वाज (32) के कब्जे से अमेरिकी पिस्तौल मिली है। पुलिस ने बताया कि मोहित गैंगस्टर दीपक टीनू का करीबी था। टीनू मानसा पुलिस की हिरासत से भाग गया था, हालांकि बाद में उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। टीनू पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी है।
यहां बता दें कि मानसा जिले में 29 मई को मूसेवाला सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या उस समय की गई थी जब वह अपने दोस्त और चचेरे भाई के साथ एक जीप में मानसा के जवाहर के गांव जा रहे थे। उनके वाहन को रोककर छह शूटर ने गोलियां चलाईं थीं। बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस अभी तक इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

T20 WC 2022 : टीम इंडिया की हार के बाद भड़के कप्तान रोहित, इन्हें ठहरा दिया जिम्मेदार

0

T20 World Cup 2022 में रविवार को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत को 5 विकेट से मात दे दी। पर्थ की तेज और उछाल वाली पिच पर टीम इंडिया की पोल खुल गई और उसने दक्षिण अफ्रीका के सामने घुटने टेक दिए। सूर्यकुमार को छोड़कर कोई भी अन्य भारतीय बल्लेबाज ऑप्टस स्टेडियम की तेज और उछाल वाली पिच से तालमेल नहीं बिठा पाया और ऐसे में रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत साबित हो गया।
रोहित शर्मा ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्कराम और डेविड मिलर ने मैच विनिंग पार्टनरशिप की और हम मैदान पर फील्डिंग में काफी खराब रहे हैं। हमने खराब फील्डिंग से दक्षिण अफ्रीका को वापसी के बहुत मौके दिए। पिछले दो मैचों में हमारी फील्डिंग अच्छी रही थी, लेकिन आज हम कुछ मौकों को नहीं भुना पाए। हम कुछ रन आउट करने से भी चूक गए थे। फिलहाल हमें इससे सीख लेने की जरूरत है।’
दक्षिण अफ्रीका के हाथों टीम इंडिया की करारी हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपना रिएक्शन दिया है। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में टी20 वर्ल्ड कप का मैच हारने के बाद कहा, ‘हमें उम्मीद थी कि पिच में कुछ होगा। हम जानते थे कि पिच से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी, इसलिए लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा। हमने बल्ले से थोड़े कम रन बनाए। हमने अच्छी लड़ाई लड़ी, लेकिन आज दक्षिण अफ्रीका बेहतर था।’
बता दें कि डेविड मिलर (59 नाबाद) और एडेन मार्करम (52) के शानदार अर्धशतकों की वजह से दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से शिकस्त दी। भारत के नौ विकेट पर 133 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 137 रन बनाकर सफलतापूर्वक लक्ष्य हासिल किया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए. वहीं, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मां को आया हार्ट अटैक, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

0

न्यूज हंट. मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मां जीनत हुसैन को हार्ट अटैक आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जीनत अपने पंचगनी स्थित घर में थीं जब उन्हें हार्ट अटैक आया। दिवाली के समय पर आमिर भी अपनी मां के साथ थे। मां को हार्ट अटैक आने पर आमिर तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। इसकी पुष्टि आमिर खान की पीआर टीम ने की है।
जीनत को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद से आमिर खान मां के साथ हैं। परिवार के अन्य लोग भी उनसे मिलने गए हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर की मां की हालत अभी ठीक है। उनके वाइटल स्टेबल हैं और वह ट्रीटमेंट को अच्छा रिस्पॉन्स दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और उनका परिवार इस बात का पूरा ध्यान रख रहा है कि इस बारे में पब्लिक में कोई जानकारी ना जाए।
कुछ समय पहले ही आमिर खान ने मां जीनत का जन्मदिन परिवार संग मनाया था। इस मौके का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें आमिर के पूरे परिवार को साथ में खुशी से मां के स्पेशल दिन को सेलिब्रेट करते देखा गया था।

गुजरात में बड़ा हादसा, मोरबी में केबल पुल टूटने से कई लोग नदी में गिरे, अब तक 40 की मौत; PM मोदी ने ली हादसे की जानकारी

0

न्यूज हंट. अहमदाबाद : गुजरात के मोरबी में रविवार शाम को मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के दौरान पुल के ऊपर खड़े कई लोग नदी में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी जल्द मौके पर पहुंच रही हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त सैकड़ों की तादाद में लोग पुल पर मौजूद थे।
डीजीपी आशीष भाटिया ने कहा कि अब तक मरने वालों की संख्या 40 के आसपास है और यह संख्या और बढ़ सकती है। बचाव अभियान जारी है और अब तक कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार के लिए 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। यह पुल करीब 100 साल पुराना बताया जा रहा है और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। मरम्मत के बाद 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए फिर से खोला गया था।
पीएम मोदी ने भी किया मुआवजे का ऐलान
पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की है। उन्होंने बचाव अभियान के लिए टीमों को तत्काल जुटाने, स्थिति की बारीकी से और लगातार निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा है।

A bridge in Gujarat’s Morbi has collapsed, injuring many people.

0

A bridge on the Machchhu River in Gujarat’s Morbi collapsed Sunday, injuring several people.

It has been reported by the local MLA and state minister that people have been rushed to hospitals after falling into the river and became stranded when a bridge collapsed.

The bridge had only recently re-opened following renovation.

According to local officials, the bridge collapsed because it could not support the weight of the people who were standing on it. It is believed that many tourists, particularly those from out of town, had been coming to see spectacular views of Morbi at Julio Pool for decades.

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

30 October 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

एक दिवसीय अंडर-19 कैंप में सुरभी सहित पूजा देवी, शिवानी का हुआ चयन: डा. रमन घई

होशियारपुर  (न्यूज़ हंट)- जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सैंटर में ट्रेनिंग ले रही होशियारपुर की तीन बच्चियों का पंजाब अंडर-19 एक दिवसीय कैंप में चयन होने से समूह एचडीसीए सैंटर में खुशी का माहौल है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर एचडीसीए सैंटर में ट्रेनिंग ले रही सुरभी सहित पूजा देवी व शिवानी पंजाब अंडर-19 क्रिकेट में तीन खिलाडिय़ों का चयन होना समूह जिले के लिए गर्व की बात है। डा. घई ने बताया कि सुरभी, पूजा देवी, शिवानी का पंजाब कैंप के लिए चयन हुआ है। आज मानसा में चलने वाले 10 दिवसीय कैंप में रवाना होने से पहले सुरभी, पूजा देवी, शिवानी की कोच व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी दविंदर कौर कलियाण, जिला कोच दलजीत सिंह, दलजीत धीमान व चयनित खिलाडिय़ों के जिला ट्रेनर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी के अलावा जिला एसोसिएशन के सचिव डा. रमन घई ने समूह एसोसिएशन की तरफ से खिलाडिय़ों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

ਬੇਗਮਪੁਰਾ ਟਾਈਗਰ ਫੋਰਸ ਰਜਿ.ਦਾ ਨਾਮ ਵਰਤਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਤਾਰਾ ਚੰਦ ਅਤੇ ਬਿੱਲਾ ਦਿਉਵਾਲ ਵਗੈਰਾ ਤੇ ਪ੍ਰਚਾ ਦਰਜ਼ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ : ਆਗੂ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ,30 ਅਕਤੂਬਰ ( ਪੱਤਰ ਪ੍ਰੇਰਕ )- ਬੇਗਮਪੁਰਾ ਟਾਈਗਰ ਫੋਰਸ (ਰਜਿ.) ਦਾ ਫੇਸਬੁੱਕ ਪੇਜ਼ ਅਤੇ ਵੈੱਬਸਾਈਟ ਨੂੰ ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਤੌਰ ਤੇ ਚਲਾਉਣ ਅਤੇ ਬੇਗਮਪੁਰਾ ਟਾਇਗਰ ਫੋਰਸ ਰਜਿ. ਦਾ ਨਾਮ ਵਰਤਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਤਾਰਾ ਚੰਦ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਗੈਰਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਖਵਾਉਣ ਵਾਲੇ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਦਿਓਵਾਲ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਬੇਗਮਪੁਰਾ ਟਾਈਗਰ ਫੋਰਸ (ਰਜਿ.) ਦੇ ਵਫਦ ਵੱਲੋਂ ਚੇਅਰਮੈਨ ਤਰਸੇਮ ਦੀਵਾਨਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਐੱਸਐੱਸਪੀ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਸਰਤਾਜ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ ਆਈਪੀਐੱਸ ਨੂੰ ਪ੍ਰਚਾ  ਦਰਜ ਕਰਨ ਲਈ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਚੇਅਰਮੈਨ ਤਰਸੇਮ ਦੀਵਾਨਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਾਰਾ ਚੰਦ ਪੁੱਤਰ ਨਿਰੰਜਣ ਦਾਸ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਮੱਲ ਮਜਾਰਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਬੇਗਮਪੁਰਾ ਟਾਈਗਰ ਫੋਰਸ ਰਜਿ. ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਅਧਿਕਾਰਤ ਫੇਸਬੁੱਕ ਪੇਜ ਅਤੇ ਵੈੱਬਸਾਈਟ ਨੂੰ ਗ਼ੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਸਗੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗੁੰਮਰਾਹ ਕਰਨ ਲਈ ਕੂੜ ਪ੍ਰਚਾਰ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।ਇਸੇ ਤਰਾਂ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਬਿੱਲਾ  ਦਿਓਵਾਲ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਬੇਗਮਪੁਰਾ ਟਾਇਗਰ ਫੋਰਸ ਦਾ  ਕੌਮੀ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਖਵਾ ਕੇ ਨਾ ਸਿਰਫ ਸਮਾਜ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗੁੰਮਰਾਹ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਸਗੋੰ ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਅਤੇ ਗੈਰਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਐਜੀਟੇਸ਼ਨਾਂ ਕਰਨ ਲਈ ਉਕਸਾ ਰਿਹਾ ਹੈ,ਜੋ ਕਿ ਵਾਰ ਵਾਰ ਫੋਰਸ ਦੇ  ਕਾਨੂੰਨੀ ਸਲਾਹਕਾਰ ਐਡਵੋਕੇਟ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਭਾਰਦਵਾਜ ਅਤੇ ਫੋਰਸ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਚਿਤਾਵਨੀਆਂ ਦੇਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਬਾਜ਼ ਨਹੀਂ ਆ ਰਿਹਾ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ  ਤਾਰਾ ਚੰਦ ਅਤੇ  ਬਿੱਲਾ ਦਿਉਵਾਲ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਐਫ ਆਈ ਆਰ ਦਰਜ ਕਰਨ ਲਈ ਇਹ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਪੱਤਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪੁਲੀਸ ਦੇ ਐੱਸਐਸਪੀ ਨੂੰ ਸੌਂਪਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਤੋਂ ਜ‍ਾਣੂੰ ਵੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ।ਜਿਸ ‘ਤੇ ਉਨਾਂ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।ਬੇਗਮਪੁਰਾ ਟਾਈਗਰ ਫੋਰਸ ਰਜਿ. ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਤਰਸੇਮ ਦੀਵਾਨਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫੋਰਸ ਦੇ ਰਜਿਸਟਰਡ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸ਼ੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਅਤੇ ਇਲੈਕਟ੍ਰਾਨਿਕ ਅਤੇ ਪ੍ਰਿੰਟ ਮੀਡੀਆ ਵਿੱਚ ਇਸ ਦਾ ਨਾਮ ਵਰਤਣਾ ਨਾ ਸਿਰਫ ਗੈਰਕਾਨੂੰਨੀ ਹੈ ਸਗੋਂ ਗੈਰਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਵੀ ਹੈ।ਜਿਸ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ ਵੀ ਬੇਗਮਪੁਰਾ ਟਾਈਗਰ ਫੋਰਸ ਕੋਲ ਸੁੱਰਖਿਅਤ ਹਨ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਹੋਰਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੀਰਪਾਲ , ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹੈਪੀ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸ਼ੁਸ਼ਾਂਤ ਮੰਮਣ ਸੀਨੀਅਰ ਉੱਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼ਹਿਰੀ,ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਿੱਲਾ,ਗੌਰਵ ਸੰਨੀ, ਅਮਨਦੀਪ, ਸਨੀ ਸੀਣਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਲਕਾ ਚੱਬੇਵਾਲ, ਭੁਪਿੰਦਰ ਭਿੰਦਾ, ਮਨੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ, ਹੈਂਪੀ ਬਜਵਾੜਾ, ਅਮੋਲਕ ਰਾਜ ਅਮਨਦੀਪ,ਮਨੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ,ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ ।

पंजाब-हिमाचल सीमा पर लग्जरी गाड़ी से 2 करोड़ रुपये की नकदी बरामद, चुनाव के चलते लगाया था नाका

0

न्यूज हंट. डमटाल : पंजाब-हिमाचल सीमा पर शनिवार बाद दोपहर आरटीओ बेरियर पर लगाए नाके पर पुलिस ने चंडीगढ़ नंबर की लग्जरी गाड़ी से दो करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। सारी नकदी 500 और 2,000 रुपये के नोट में है। गाड़ी में सवार चालकों के मुताबिक वह चंडीगढ़ से जम्मू-कश्मीर जा रहे थे। हालांकि, उक्त लोग नकदी संबंधी कोई संतुष्टजनक जवाब नहीं दे पाए जिसके चलते गाड़ी और नकदी को डमटाल पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर नाका लगाया गया था। बताया कि 10 लाख से अधिक की नकदी मिलने पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश हैं।
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर तौकी आरटीओ बेरियर पर नाका लगाया था। पुलिस ने जालंधर की तरफ से आ रही एक कार को रोका। उसकी डिग्गी की तलाशी ली गई तो उसमें से गत्ते की 2 पेटियां मिलीं जिसमें से 2 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि गाड़ी चालक चंडीगढ़ निवासी है और जम्मू जा रहा था। नकदी संबंधी कोई दस्तावेज वह पेश नहीं कर पाए। एसपी ने बताया कि मामले की सूचना चुनाव आयोग और पुलिस उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है। जांच के बाद अगामी कार्रवाई की जाएगी।