30.8 C
Jalandhar
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 544

Uttarakhand Avalanche : उत्तरकाशी में बर्फीले तूफान की चपेट में आए 10 पर्वतारोहियों की मौत

0

Uttarakhand Avalanche : उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा-2 पहाड़ की चोटी पर बर्फीले तूफान में फंसे 29 पर्वतारोहियों में से 10 की मौत हो गई है। ये पर्वतारोही अपने अभियान के दौरान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए। सभी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के हैं। ये सभी पर्वतारोहण की ट्रेनिंग ले रहे थे। ताजा जानकारी के मुताबिक 29 में से 10 पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है। बचे हुए लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इस हादसे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहियों को बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की है। धामी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया गया है। सभी को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

4 October 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

4 October 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

Punjab Politics: सदन में हंगामे के बीच भगवंत मान सरकार ने जीता विश्वास मत, पक्ष में पड़े 93 वोट

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : Punjab Politics : पंजाब विधानसभा में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। इस दौरान सरकार के पक्ष में कुल 93 वोट पड़े जिसके बाद विधानसभा का स्पेशल सत्र समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री ने 27 सितंबर को विश्वास मत पेश किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी (BJP) उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। आप विधायक शीतल अंगुरल ने सोमवार को चर्चा की शुरूआत की। जैसे ही चर्चा शुरू हुई, कांग्रेस विधायकों ने वाकआउट कर दिया क्योंकि वे मांग कर रहे थे कि विधानसभा अध्यक्ष उन्हें शून्यकाल में मुद्दे उठाने तथा बोलने के लिए समय दें। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने सोमवार को विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दो घंटे का समय आवंटित किया था। आप की सीनि. विधायक बलजिंदर कौर ने भी ‘Operation Lotus’ को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्आहोंने रोप लगाया कि भाजपा को लगता है कि वह ‘धनबल’ के दम पर हर जगह सरकार बना सकती है। पहले दिल्ली में और अब पंजाब में, उनका ऑपरेशन विफल हो गया है।

केंद्र सरकार सख्त ! सट्टेबाजी से जुड़े विज्ञापनों के लिए वेबसाइटस व टीवी चैनलों ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

0

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने सट्टेबाजी से जुड़े एप या वेबसाइट के विज्ञापनों को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केंद्र सरकार ने नई न्यूज वेबसाइट्स, ओटीटी प्लेटफॉर्मों और निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों से कहा है कि वे सट्टेबाजी से जुड़े विज्ञापन ना दिखाएं। 

इससे पहले इसी साल जून में केंद्र सरकार ने बच्चों को निशाना बनाने वाले भ्रामक विज्ञापनों को नियंत्रित करने के लिए भी विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए थे। इसके तहत अब चर्चित सितारों को भी विज्ञापन के प्रति जवाबदेही तय करने की बात कही थी। इसके साथ ही सरोगेट विज्ञापनों पर पाबंदी लगा दी गई थी। बिना सत्यता साबित किए विज्ञापनों पर भी रोक लगा दी गई थी। इसका मकसद भ्रामक विज्ञापनों पर रोक लगाना है।

केंद्रीय कर्मचारियों को एक और तोहफा, DA के बाद इस भत्ते में होगी बढ़ोतरी !

0

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर खुशखबरी मिलने वाली है। सरकार ने डीए में बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही अब एक और भत्ते को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में एक बार बड़ी बढ़ोतरी होगी। जानकारी के मुताबिक डीए बढ़ोतरी के साथ HRA बढ़ोतरी का ऐलान भी हो सकता है। दरअसल, डीए बढ़ने के साथ ही एचआरए में भी संशोधन का अनुमान है। केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) और पेंशनर्स (Pensioners) के डीए को 4% बढ़ा दिया गया है, यानी इस महीने से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही अब एचआरए में भी जल्दी हो बढ़ोतरी का भी ऐलान हो सकता है। इससे पहले एचआरए में पिछले साल जुलाई में बढ़ोतरी हुई थी। तब डीए को भी बढ़ाकर 28 फीसदी था। अब जब डीए 38 फीसदी हो गया है तब एचआरए में भी संशोधन हो सकता है। अब देखते हैं कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एचआरए कैसे तय होता है। आपको बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है वह ‘X’ कैटेगरी के तहत आते हैं। वहीं जिसकी आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं और 5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी के तहत आते हैं। तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपये होगा।

Punjab News : धारीवाल थाने से संतरी की राइफल लेकर भागा सिरफिरा नौजवान, फेसबुक पर लाइव होकर बताया कारण

0

न्यूज हंट. गुरदासपुर। यहां एक सिरफिरे युवक जसविंदर सिंह ने झगड़े की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर थाना धारीवाल से संतरी की सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR) लेकर भाग गया। फिर, फेसबुक पर लाइव होकर उसने थाने से राइफल ले जाने के पीछे के कारण लोगों को बताने शुरू कर दिए। हालांकि पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए गांव धंदल के खेतों में ट्यूबवेल पर बने कमरे में घेराबंदी कर के उसे काबू कर लिया।

पुलिस की घेराबंदी के बाद भी युवक ने आत्मसमर्पण मीडिया और वकील के सामने करने की अपनी शर्त पर किया।। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव गुरदास नंगल निवासी जसविंदर सिंह का अपने ही गांव के कुछ लोगों से गुरुद्वारे को लेकर विवाद चल रहा था। उसका उनसे झगड़ा भी हुआ था, जिसकी शिकायत उसने करीब डेढ़ महीने पहले थाने में दर्ज करवाई थी पर उसे कार्रवाई ना होने का मलाल था।

सोमवार की सुबह करीब 8 बजे वह थाना धारीवाल पहुंचा और एसएचओ से शिकायत वापस करने की बात की। जब एसएचओ फाइल देखने लगा तो वह पास में पड़ी संतरी की राइफल लेकर भाग निकला। आरोपित ने साजिश के तहत पहले ही बाहर अपनी गाड़ी को मोड़ कर चालू करके रखा था ताकि वह राइफल लेकर तुरंत वहां से भाग सके। इसके बाद सारा घटनाक्रम हुआ।

UAE में बदल गए वीजा नियम, भारतीयों के लिए चिंता वाली या अच्छी खबर? जाने

0

यूएई में एडवांस वीजा सिस्टम (Advance Visa System) लागू कर दिया गया है, जिसका असर वहां पर काम कर रहे प्रवासियों से लेकर विदेशी पर्यटकों तक पर पड़ेगा। साल 2022 में ही अप्रैल महीने में यूएई की कैबिनेट ने नए वीजा नियमों के प्रस्ताव पर मंजूरी दी थी जिसके बाद सोमवार अक्टूबर 3 से इसे लागू कर दिया गया है। नए वीजा नियम लागू करने का मकसद यूएई की इमीग्रेशन और रेजीडेंसी पॉलिसी में बदलाव लाना है।

यूएई सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल सुल्तान यूसुफ अल नाऊमी ने बताया कि यूएई के नए वीजा सिस्टम से न सिर्फ विदेश से आने वाले लोगों की परेशानी दूर और वीजा प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि यह कोशिश है जिसके जरिए यूएई को निवास, काम करने और निवेश करने के लिए और ज्यादा अच्छा बनाया जा सके।

पहले बात करते हैं ग्रीन वीजा (Green Visa) की, जिसका ऐलान सितंबर 2021 में किया गया। ग्रीन वीजा के जरिए विदेशियों को यूएई में पांच साल रहने की अनुमति होती है, इसके लिए उन्हें किसी यूएई नागरिक और एम्प्लॉयर के सहारे की जरूरत नहीं है। इस वीजा के लिए फ्रीलांसर, स्वरोजगार, स्किल्ड वर्कर्स और निवेशक अप्लाई कर सकते हैं। भारतीयों के लिए यह वीजा काफी खास है।

यूएई में जिसके पास Green Visa होल्डर अपनी पत्नी या पति, बच्चे और मां-बाप, बहन या भाई को अपने साथ रख सकता है। हालांकि, बच्चों में अगर बेटा है तो उसे 25 साल की उम्र तक ही इसका लाभ मिल सकता है। खास बात है कि बेटे को लेकर पहले ये उम्र सीमा 18 साल थी। वहीं नए बदलाव के तहत अविवाहित बेटी या अपंग बच्चे के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। अगर किसी का वीजा खत्म या कैंसिल भी हो गया है तो भी उसे 6 महीने का ग्रेस पीरियड दिया जाएगा।

यूएई का गोल्डन वीजा (Golden Visa) जिसे प्राप्त होता है, उसे काफी सारी सुविधाओं का लाभ मिलता है। अगर यह एक बार एक्सपायर हो जाता है तो इसे एक्सटेंड करवाया जा सकता है। Golden Visa पर एक बार में 10 साल यूएई में रहा जा सकता है। निवेशक, कारोबारी या रिसर्चर, मेडिकल प्रोफेशनल और साइंस का ज्ञान रखने वाले लोगों को गोल्डन वीजा मिल सकता है।

नए नियमों लागू होने के बाद अब अगर कोई भी गोल्डन वीजा धारक 6 महीनों तक यूएई से बाहर है तो भी उसका वीजा रद्द नहीं किया जाएगा। साथ ही वह शख्स घरेलू लेबर का कितनी भी संख्या इस्तेमाल कर सकता है, वहीं गोल्डन वीजा में परिवार के सदस्य, पत्नी और किसी भी उम्र के बच्चों को साथ रखा जा सकता है और वे तब तक साथ रह सकते हैं, जब वीजा रद्द या खत्म नहीं हो जाता है।

अब यूएई में अगर कोई टूरिस्ट वीजा पर जाता है तो वह अब एक नहीं बल्कि 2 महीनों तक वहां रह सकता है। पहले के 30 दिनों के नियम को बदलकर 60 दिन कर दिया गया है। साथ ही एक नया मल्टी एंट्री टूरिस्ट वीजा का भी ऐलान किया गया है, जो 90 दिनों तक यूएई में रहने की अनुमति देता है। वहीं जॉब सर्च कर रहे लोगों को अब जो वीजा दिया जाएगा, उसके लिए उन्हें किसी स्पॉन्सर की जरूरत नहीं होगी। विश्व की 500 यूनिवर्सिटियों के ग्रेजुएट और यूएई की मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसॉर्स के तीन स्किल लेवल क्लासिफिकेशन में फिट बैठने वाले लोग जॉब वीजा पा सकते हैं।

खास बात है कि बेटे को लेकर पहले ये उम्र सीमा 18 साल थी. वहीं नए बदलाव के तहत अविवाहित बेटी या अपंग बच्चे के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है. अगर किसी का वीजा खत्म या कैंसिल भी हो गया है तो भी उसे 6 महीने का ग्रेस पीरियड दिया जाएगा.

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

3 October 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

3 October 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive