30.8 C
Jalandhar
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 546

जानें कब होगी रिलीज CBSE 10वीं व 12वीं की डेटशीट, फरवरी में होनी है परीक्षा

0

CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education, CBSE) दिसंबर में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी करेगी। यह जानकारी हाल ही में परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने मीडिया रिपोर्ट्स में दी है। इसके अलावा अगले साल कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा कोविड- 19 के पहले पाठ्यक्रम पर यानी कि 100 प्रतिशत पर आधारित होगी। इसका मतलब है कि कोविड महामारी के दौरान स्कूल-कॉलेज बंद होने से पढ़ाई प्रभावित हुई थी, जिसके चलते 10वीं, 12वीं के पाठ्यक्रम में 30 फीसदी की कटौती कर दी गई थी, लेकिन अब इसे खत्म कर दिया गया है। अब परीक्षा कोविड- 19 संक्रमण के पहले वाले सिलेबस के आधार पर होगी। वहीं दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से आयोजित की जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स में परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि डेटशीट की घोषणा फिलहाल नही होगी। यह दिसंबर में जारी होगी और जब ऐसा होगा, तो छात्र इसे सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। उन्होंने आगे कहा परीक्षा 100% पाठ्यक्रम पर आधारित होगी, जैसे कि शैक्षणिक वर्ष 2019-20 में हुई थी।

25 की उम्र में 22 बच्चे, 105 का है लक्ष्य, इस महिला की कहानी पढ़ चौंक जाएंगे

0

Kristina Ozturk: महंगाई के इस जमाने में अब कोई 2 से ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करना चाहता। वहीं एक महिला इस चलन के विपरित चल रही है। वह 25 साल की उम्र में 22 बच्चों की मां बन गई। अभी उसकी चाहत 80 बच्चे पैदा करने की है। घर में इतने बच्चे होने के कारण उसका घर चिल्ड्रन होम जैसा लगता है। जिन लोगों को भी इस महिला के बारे में पता चला। वे हैरान हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस महिला का नाम Kristina Ozturk है pfmका पति अरबपति है। 2014 में Kristina की उम्र 17 साल थी। जब उसने एक बेटी को जन्म दिया। उस बच्ची को देख कपल ने 100 से ज्यादा बच्चे पैदा करने का टारगेट तय कर लिया। हालांकि ऐसा पॉसिबल नहीं था। इसलिए उन्होंने सरोगेसी की सहायता ली।

कपल ने सरोगेसी के लिए कंपनियों को हायर किया। उन्होंने महिलाओं की कोख रेंट पर लेकर शुक्राणु और अंडे निषेचित करवाएं। इस प्रोसेस के जरिए दंपत्ति 21 बच्चे पैदा कर चुके हैं। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कपल सरोगेसी से 83 बच्चे और पैदा करना चाहते है। अपनी चाहत को पूरा करने के लिए 10 हजार डॉलर (करीब 8 लाख रुपये) प्रति बच्चे के हिसाब से खर्च कर रहे हैं। महिला ने बताया कि बच्चों की देखभाल में पूरा दिन बीतता है। वे उनका बहुत ध्यान रखती हैं। वो कोशिश करती हैं कि बच्चे खूब खाएं, खेले और रात में समय पर सो जाएं। Kristina ने बताया कि बच्चै पेदा करने के लिए Batumi के आईवीएफ क्लीनिक की सहायता ली।

Kristina Ozturk ने कहा कि उनका सरोगेट मदर्स से संपर्क नहीं है। उन्होंने कहा, सरोगेसी के जरिए जन्मे बच्चों के लिए उनके अंडे और पति के शुक्राणुओं का इस्तेमाल हुआ है। सभी बच्चे उनके हैं। महिला ने इतने बच्चों की देखभाल करना थोड़ा परेशानी भरा है, लेकिन इसमें खुशी मिलती है। एक इंटरव्यू में Kristina Ozturk ने बताया कि वह व्यावहारिक मां हूं। हर समय बच्चों के साथ रहती हूं, ताकि सभी खुश रहें। उन्होंने कहा, प्लानिंग बनाने से लेकर परिवार के लिए शॉपिंग करने तक काम करती है। Kristina इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने बच्चों के बारे में अपडेट्स देती रहती हैं।

Airtel ने आठ शहरों में शुरू की 5जी सेवा, जानिए आपके शहर में कब मिलेगी रॉकेट वाली इंटरनेट स्पीड

0

Airtel 5G services in 8 cities: पीएम मोदी ने देश में 5G सर्विस को शनिवार को लॉन्च किया। इसके साथ ही मोबाइल फोन पर अल्ट्रा हाई स्पीड इंटरनेट युग का आगाज हो गया है। आज चुनिंदा शहरों में 5जी सेवाएं शुरू की गई हैं। अगले कुछ सालों में धीरे-धीरे देशभर में इसकी सेवा उपलब्ध करा दी जाएंगी। इस ऐतिहासिक मौके पर भारती एयरटेल शनिवार से चार महानगरों समेत आठ शहरों में 5जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने जा रही है। कंपनी की योजना मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध कराने की है। भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने यह जानकारी दी।

जानिए किन शहरों में सेवा सबसे पहले मिलेगी

सुनील मित्तल ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में कहा कि देश का सबसे पुराना निजी दूरसंचार ऑपरेटर आठ प्रमुख शहरों में 5जी मोबाइल सेवाएं शुरू कर रहा है और मार्च 2023 तक देश के ज्यातादर हिस्सों तथा मार्च 2024 तक पूरे देश में ये सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, एयरटेल ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और वाराणसी से 5जी सेवा की शुरुआत की है। अन्य चार शहरों की जानकारी अभी नहीं दी गई है।

सलेक्टेड टावर से इसकी शुरुआत होगी

एयरटेल के 5जी प्लान को लेकर  कहा गया कि तुरंत आपके फोन में इसका सिग्नल नहीं आ जाएगा. चरणबद्ध तरीके से इसकी सेवा बहाल होगी. पहले सलेक्टेड टावर में इसकी सेवा शुरू की जाएगी. किसी भी फोन में 5जी सेवा एनरोल करने से पहले फोन में OTA अपडेट होगा. अगले कुछ महीनों में इसकी सेवा बेहतर ढंग से शुरू होगी.

दिसंबर 2023 तक देश के हर कोने में सर्विस उपलब्ध होगी

इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022 के कार्यक्रम में अंबानी ने कहा कि जियो 5जी की अफोर्डेबल सर्विस शुरू करेगी और दिसंबर 2023 तक देश के हर कोने में ये सेवाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। इधर दिल्ली के प्रगति मैदान में India Mobile Congress के 6th Edition के उद्घाटन के साथ डिजिटल इंडिया के लिए नई 5जी क्रांति शुरू हो गई है। पीएम ने लॉन्चिंग के बाद कहा कि “आज देश की ओर से, देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से, 130 करोड़ भारतवासियों को 5G के तौर पर एक शानदार उपहार मिल रहा है। 5G, देश के द्वार पर नए दौर की दस्तक है। 5G, अवसरों के अनंत आकाश की शुरुआत है. मैं प्रत्येक भारतवासी को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।” 

अमृतसर में बड़ी वारदात ! दोस्तों के साथ पार्टी करने गए युवक की गोली मारकर हत्या, कार में शव रख फरार हुए आरोपी

0

न्यूज हंट. अमृतसर : Amritsar Crime News : अमृतसर के घरिंडा थाना के अतंर्गत गांव बासरके में एक युवक की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को कार में रखा और एसी चलाकर फरार हो गए। पुलिस ने रेल फाटक के पास शव को कार से बरामद किया। डीएसपी संजीव ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बासरके गांव निवासी गुरप्रीत सिंह की पांच साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी कनाडा में है जबकि वह अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ यहीं रह रहा था। उसने करीब 20 दिन बाद अपनी पत्नी के पास कनाडा जाना था। शुक्रवार की रात उसकी पहचान के कुछ लोग उसे अपने साथ पार्टी के लिए ले गए। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। 

गुरप्रीत के परिजनों ने कई बार उसके मोबाइल फोन पर कॉल की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। शनिवार सुबह उसका शव उसकी सफेद रंग की कार में बरामद हुआ। घरिंडा थाना प्रभारी कर्मपाल सिंह ने बताया कि शव बरामद करने के बाद आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज हासिल कर ली गई है। गुरप्रीत जहां कल रात पार्टी के लिए गया था, वहां के आस-पास के भी सीसीटीवी फुटेज ले ली गई है। उन्होंने कहा कि मृतक गुरप्रीत के परिजनों के बयानों पर फिलहाल अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।  

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

1 October 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

News Hunt Daily Evening E-Paper

1 October 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, इतने रुपये तक कम हो गए दाम, जानें अपने शहर के रेट

0

LPG Gas Price : नेचुरल गैस की कीमतों में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद शनिवार यानी एक अक्टूबर को LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है। हालांकि ये कटौती घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों (LPG Price) में नहीं बल्कि कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Clyinder) के रेट में हुई है। 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर अब से राजधानी दिल्ली में 25.50 रुपये सस्ता हो गया है। पिछले महीने की पहली तारीख को भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं।

IOCL के अनुसार एक अक्टूबर 2022 को दिल्ली में इंडेन के 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये कम हुए हैं। वहीं, कोलकाता में 36.50 रुपये, मुंबई में 32.50 रुपये और चेन्नई में 35.50 रुपये कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है। इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1859.50 रुपये पर मिलेंगे।

कोलकाता में आज से कमर्शियल LPG सिलेंडर 36.50 रुपये सस्ता होकर 1,995.50 रुपये में मिलेगा। इसी तरह मुंबई में इसकी कीमत 1,844 रुपये से 35.50 रुपये कम होकर 1811.50 रुपये हो गई है। चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर 35.50 रुपये सस्ता हुआ है।

पंजाब पुलिस का ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस ने रुपनगर में दबोचा

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने रुपनगर जिले के थाना नूरपुरबेदी में तैनात ASI को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान एएसआइ जुझार सिंह के रूप में हुई है। विजिलेंस ने उसे मटौर के बरजिंदर सिंह की शिकायत पर ट्रैप लगा कर पकड़ा है। गिरफ्तारी को लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है। बुधवार को पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान बुधवार को संगरूर जिले की नगर कौंसिल सुनाम के पूर्व प्रधान बघीरथ राय को सरकारी फंड में गबन करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि विजीलेंस ब्यूरो ने दो दिन पूर्व ही सुनाम के पूर्व प्रधान को भी गिरफ्तार किया था।

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की तरफ से नगर कौंसिल सुनाम में फंड के घपले की गहन जांच की गई। इस दौरान पता लगा कि बघीरथ राय ने अपनी सरकारी गाड़ी की मरम्मत के जाली बिल तैयार किए थे। इसके इलावा उसने अपने दो बार के कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार की तरफ से जारी हिदायतों अनुसार निर्धारित इश्तहार नीति को नगर कौंसिल में सही ढंग से लागू नहीं किया, जिस कारण सरकारी खजाने को करीब 4 लाख रुपए का वित्तीय नुकसान हुआ।

वीवीआईपी कल्चर पर घिरी पंजाब सरकार; मुख्यमंत्री के काफिले में 42 कारें, कांग्रेस ने साधा निशाना

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : सरकार में VVIP कल्चर को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) घिरते नजर आ रहे हैं। पूर्व में वीआईपी संस्कृति के खिलाफ चुनाव लड़ने के अपने वादे पर अमल न करने पर सीएम विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। मुख्यमंत्री के काफिले में 42 कारें हैं, जो पिछले तीन मुख्यमंत्रियों के तुलना में काफी ज्यादा हैं। सूचना के अधिकार (RTI) में यह जानकारी सामने आई है। भगवंत मान के वीआईपी कल्चर को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने एक आरटीआई जवाब का हवाला देते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री मान के काफिले में 42 कारें हैं, जो पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रकाश सिंह बादल, अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यकाल की तुलना में काफी ज्यादा हैं। नेता विपक्ष बाजवा ने इस बाबत ट्वीट कर इसे चौंकाने वाला खुलासा कहा है। बाजवा ने भगवंत मान पर कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान जब संगरूर से सांसद थे तो उपदेश देते थे। बाजवा ने मान से पूछा कि क्या वह पंजाब के नागरिकों को बताएंगे कि वाहनों का इतना बड़ा काफिला किस मकसद से रखा है? दूसरी ओर इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी ने चुप्पी साधी हुई है।