32.7 C
Jalandhar
Sunday, April 12, 2026
Home Blog Page 548

गरबा पंडाल में फोटो खींचते मुस्लिम युवकों की हुई पिटाई, मोबाइल में मिली महिलाओं की 250 तस्वीरें

0

Navratri Garba : महाराष्ट्र के अकोला जिले में गरबा में लड़कियों की फोटो खींच रहे 4 युवकों की लोगों ने पिटाई की और पुलिस को सौंपा। ऐसे ही मामले देश के अन्य शहरों से भी सामने आए हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर के एक गरबा पंडाल में पहचान छुपाकर आए 7 मुस्लिम युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद के गरबा में भी मुस्लिम लड़कों की पिटाई का मामला सामने आया।

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के अकोला जिले में गरबा में लड़कियों की फोटो खींच रहे 4 मुस्लिम युवकों की लोगों ने की पिटाई कर दी। भीड़ ने चारों को पुलिस के हवाले कर दिया। ये चारों लड़के उत्तरप्रदेश के हैं। अकोला के रीगल टॉकीज इलाके के राम नगर नवदुर्गा उत्सव मंडल इन लोगों ने महिलाओं के फोटो खींचे। गरबा के आयोजकों ने चारों लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। पुलिस जांच में पता चला कि उसके मोबाइल फोन में महिलाओं की 250 से ज्यादा तस्वीरें थीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, मध्यप्रदेश के इंदौर के पंढरीनाथ चौराहे के गरबा पंडाल में पहचान छुपाकर आए 7 मुस्लिम युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। ये युवक वहां फोटो-वीडियो बना रहे थे, उनकी हरकतें देखकर वहां मौजूद बजरंग दल के सदस्यों को उन पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने उनका नाम पूछा और आईडी दिखाने को कहा। सभी युवकों ने अपने नाम गलत बताए। आईडी मांगने पर भी नहीं दिखाई। इसके बाद उन युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

उधर, गुजरात के अहमदाबाद शहर के एक गरबा मैदान में मंगलवार रात उस समय हालात तनावपूर्ण बन गए, जब हिंदू संगठनों ने दो मुस्लिम युवकों को पकड़ लिया। इसी बीच पूछताछ के दौरान कुछ युवकों ने इनकी जमकर पिटाई कर दी और मैदान से बाहर कर दिया. घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, मामले को लेकर पुलिस में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

मेडिकल एजुकेशन में बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने लागू किए NMC एक्ट के प्रावधान, 2024 से NExT एग्जाम अनिवार्य

0

NMC National Exit Test: केंद्र सरकार ने मेडिकल एजुकेशन में बड़े बदलाव को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट के प्रावधानों को लागू कर दिया है। सरकार द्वारा एनएमसी अधिनियम (NMC Act) के प्रावधानों को लागू करते हुए नए नियमों के अंतर्गत MBBS अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट अर्थात राष्ट्रीय निकास परीक्षा (NExT) के आयोजन को स्वीकृति दी गई है। NExt परीक्षा सितंबर 2024 से आयोजित की जाएगी। हालांकि, प्राथमिक तौर पर नेशनल मेडिकल कमीशन अधिनियम सितंबर 2020 में लागू किया गया था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की 23 सितंबर को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) अधिनियम की धारा-59 को लागू करने वाली राजपत्र अधिसूचना में कहा गया है कि NExT परीक्षा आयोजित करने के लिए नियम अभी बाकी हैं। नियम तैयार किए जाने और परीक्षा प्रकोष्ठ का गठन आदि प्रक्रियाधीन है। NMC अधिनियम के अनुसार आयोग को अधिनियम लागू होने के तीन साल के भीतर एक सामान्य अंतिम वर्ष की स्नातक चिकित्सा परीक्षा नेक्स्ट आयोजित करनी होती है।

सोपू प्रधान गुरलाल बराड़ की गोल़ी मारकर हत्या करने वाला बंबीहा गैंग का मुख्य शूटर गिरफ्तार

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के गैंगस्टर-रोधी कार्यबल ने बंबीहा गिरोह (Bambiha Gang) के भगौड़े शार्ट शूटर नीरज चस्का (Neeraj Chaska) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने ट्वीट कर बताया कि उसके पास से विदेशी पिस्तौल बरामद हुई है। उन्होंने ट्वीट किया, “पंजाब पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्यबल ने एक और सफलता हासिल करते हुए बंबीहा गिरोह के भगौड़े शूटर नीरज चस्का को गिरफ्तार कर लिया है।” डीजीपी ने कहा कि नीरज हत्या के कई मामलों में वांछित था, जिनमें विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) के एक संबंधी व लारेंस बिश्नोई गिरोह (Lawrence Bishnoi Gang) के सदस्य गुरलाल बराड़ (Gurlal Brar) की हत्या का मामला भी शामिल है।

Dussehra 2022 Date : 4 या 5 अक्टूबर, यहां जानें दशहरे की सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

0

Dussehra 2022 Date : हिन्दू पंचांग के अनुसार दशहरा का यह पावन पर्व हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दशहरा इस वर्ष 5 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध करके माता सीता को बचाया था। दस सिरों वाले रावण के अंत की वजह से ही इसे कहीं दशहरा तो कहीं दसहारा भी कहा जाता है। रावण द्वारा माता सीता का अपहरण करने के बाद रावण और प्रभु श्रीराम के बीच यह युद्ध दस दिनों तक चलता रहा। अंत में भगवान राम ने मां दुर्गा से प्राप्त दिव्यास्त्र की मदद से आश्विन शुक्ल दशमी तिथि को अहंकारी रावण का अंत कर दिया। प्रभु राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी इसलिए यह दिन विजया दशमी कहलाया।

इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध भी किया था। महिषासुर नामक इस दैत्य ने तीनों लोक में उत्पात मचाया था। देवताओं को और पूरी दुनिया को महिषासुर से मुक्ति दिलाने के लिए देवी ने आश्विन शुक्ल दशमी तिथि को महिषासुर का अंत किया था। देवी की विजय से प्रसन्न होकर देवताओं ने विजया देवी की पूजा की और तभी से यह दिन विजया दशमी कहलाया। साथ ही इस दिन अस्त्रों की पूजा भी की जाती है। भारतीय सेना भी इस दिन शस्त्रों की पूजा करती है।

दशहरा का शुभ योग (Dussehra 2022 shubh yog)

विजय मुहूर्त : बुधवार, 5 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से लेकर 2 बजकर 54 मिनट तक 
अमृत काल : बुधवार, 5 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक 
दुर्मुहूर्त : बुधवार, 5 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 51 मिनट से लेकर 12 बजकर 38 मिनट तक

दशहरा शुभ मुहूर्त (Dussehra 2022 Shubh Muhurat)

इस साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि मंगलवार, 4 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगी और अगले दिन यानी बुधवार, 05 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार दशहरा 05 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। इस दौरान श्रवण नक्षत्र 4 अक्टूबर को रात 10 बजकर 51 मिनट से लेकर 5 अक्टूबर को रात 09 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

पूजन विधि (Dussehra 2022 Pujan Vidhi)

दशहरा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद गेहूं या फिर चूने से दशहरा की प्रतिमा बनाएं। इसके बाद गाय के गोबर से नौ गोले (कंडे) बना लें। इन कंडों पर पर जौ और दही लगाएं। इस दिन बहुत से लोग भगवान राम की झांकियों पर जौ चढ़ाते हैं और कई जगह लड़के अपने कान पर जौ रखते हैं। इसके बाद गोबर से दो कटोरियां बना लें। एक कटोरी में कुछ सिक्के भर दें और दूसरी में रोली, फल, फूल, चावल और जौ डाल दें। बनाई हुई प्रतिमा पर केले, गुड़, मूली, ग्वारफली और चावल चढ़ाएं। इसके बाद उसके समक्ष धूप-दीप इत्यादि प्रज्वलित करें। इस दिन लोग अपने बहीखाता की भी पूजा करते हैं। ऐसे में आप अपने बहीखाते पर भी रोली, जौ इत्यादि चढ़ाएं। ब्राह्मणों औरज़रूरतमंदों को भोजन कराएं और सामर्थ्य अनुसार उन्हें दान दें। रावण दहन के बाद घर के बड़े लोगों का आशीर्वाद लें।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

29 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV हुई लाॅन्च, फुल चार्ज पर चलेगी 315 किमी., जानें कीमत

0

टाटा मोटर्स ने आज भारत में टियागो ईवी (Tata Tiago EV) को 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इस कीमत पर लॉन्च होने वाली टियागो ईवी (Tiago EV) देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार बन गई है। टियागो ईवी को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ कुल 7 वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होकर 11.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। गौर करने वाली बात है कि टियागो ईवी की कीमतें केवल 10,000 यूनिट्स की बुकिंग होने तक शुरूआती तौर पर लागू रहेंगी। कंपनी ग्राहकों के लिए 10 अक्टूबर से बुकिंग विंडो खोल रही है, जबकि डिलीवरी अगले साल जनवरी से शुरू की जाएगी। इसक अलावा, कंपनी ने 10,000 यूनिट्स में से 2,000 यूनिट्स की बुकिंग मौजूदा टाटा इलेक्ट्रिक कार ग्राहकों के लिए आरक्षित रखी है।

बड़ी बैटरी के साथ जबरदस्त रेंज

टाटा टियागो ईवी को दो बैटरी पैक विकल्प – 19.2 kWh और 24 kWh के साथ लॉन्च किया गया है। टियागो ईवी के बेस वेरिएंट में कंपनी ने 19.2 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है, वहीं टॉप वेरिएंट में 24 kWh बैटरी पैक का उपयोग किया गया है। कंपनी ने दोनों बैटरी पैक मॉडलों को अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किया है। बात करें रेंज की तो, 24 kWh बैटरी पैक मॉडल की रेंज 315 किलोमीटर की है, वहीं 19.2 kWh बैटरी पैक मॉडल अधिकतम 250 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। फिलहाल, यह रेंज परीक्षण के आंकड़ों के अनुसार हैं, वास्तविक रेंज में बदलाव हो सकता है।

मंत्री फौजा सिंह सरारी को कारण बताओ नोटिस, CM भगवंत मान बोले- जांच कर नियम मुताबिक होगी कार्रवाई

0

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बुधवार को फिरोजपुर में कहा कि मंत्री फौजा सिंह सरारी (Fauja Singh Sarari) को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया है। पार्टी अपने नियमों के मुताबिक जांच कर कार्रवाई करेगी। सरारी सीएम के साथ ही बैठे थे। जब उनसे पूछा गया कि राज्यपाल सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप क्यों कर रहे हैं तो मान ने कहा कि सरकार कानून के दायरे में रह कर कार्य कर रही है, कानून के मुताबिक फैसले ले रही है।

सेशन एक दिन का था, जिसे बढ़ाकर तीन अक्तूबर तक कर दिया है। अब विपक्ष खुद भाग रहा है। मान ने कहा कि फिरोजपुर में 15 करोड़ से आधुनिक वेरका मिल्क प्लांट स्थापित किया है। वह बुधवार शाम उद्घाटन करेंगे। प्लांट के 36 इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र देंगे। 

मान ने कहा कि सीमांत गांव के किसानों को फेंसिंग के पार खेती करने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। उनकी डिफेंस से बात चल रही है कि बीएसएफ फेंसिंग को और आगे ले जाए ताकि खेत इस तरफ आ जाएं। इससे किसानों को खेती करने में दिक्कत न आए, क्योंकि बीएसएफ अपने किसानों की तलाशी में काफी समय बर्बाद करती है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को पक्का किया जाएगा, कई शिक्षक अदालत में केस लड़ रहे हैं, उन्हें कानूनी तौर पर पक्का किया जाएगा। शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी को अपग्रेड किया जाएगा।

रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, कैबिनेट मीटिंग में मिली बोनस को मंजूरी, खाते में आएगा मोटा पैसा!

0

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों (Railway Employees) को बड़ी खुशखबरी दी है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक (Union Cabinet Meeting) में सरकार ने 78 दिन के बोनस (Railways bonus) को मंजूरी दे दी है यानी इस बार दिवाली से पहले 11 लाख कर्मचारियों के खाते में बोनस आने वाला है। इसके साथ ही सरकार ने गरीब कल्याण योजना को भी 3 महीने आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने Non Gazetted कर्मचारियों को पूरे 78 दिन के बोनस देने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से करीब 11.56 लाख नॉन गैजेट्ड कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। सरकार के इस फैसले से रेलवे पर 2000 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा। अगर बोनस के अमाउंट की बात की जाए तो एलिजिबल रेलवे कर्मचारियों को पीएलबी भुगतान के लिए निर्धारित वेतन केलकुलेशन की सीमा 7000 रुपये प्रतिमाह होगा, यानी 78 दिन का बोनस अगर खाते में आता है तो अधिकतम करीब 17951 रुपये अकाउंट में आएंगे।

केंद्रीय कर्मियों का DA बढ़ा, 3 महीने जारी रहेगी गरीबों की मुफ्त राशन योजना

0

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 1 जुलाई, 2022 से महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत में 4 फीसद की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। देश में लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 61 लाख से अधिक पेंशनभोगी हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई अन्‍य फैसले भी लिए गए। जानें केंद्रीय कैबिनेट ने कौन कौन से फैसले लिए हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी 1 जुलाई, 2022 से क्रमशः बढ़े हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) के हकदार होंगे।

केंद्र सरकार ने बुधवार को गरीबों के लिए मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की राशन योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया। सरकार ने महंगाई से राहत देने के लिए यह कदम उठाया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि देश के 80 करोड़ गरीबों को हर महीने 5 किलो गेहूं और चावल मुफ्त देने की योजना को अब 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।