16.8 C
Jalandhar
Wednesday, April 8, 2026
Home Blog Page 551

आमिर खान की बेटी Ira Khan की हुई सगाई, घुटनों पर बैठकर बॉयफ्रेंड ने पहनाई अंगूठी, फिर किया Kiss

0

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट भी सोशल मीडिया के माध्यम से देती रहती हैं। हाल ही में इरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शेखर के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

दरअसल, इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शेखर के साथ कथित तौर पर सगाई कर ली है। नुपुर ने इरा को बेहद रोमांटिक स्टाइल में प्रपोज किया है, जिसकी झलक इरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इरा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी स्पोर्ट्स इवेंट में मौजूद हैं। इसी बीच नुपुर आते हैं और इरा को फिल्मी अंदाज में घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते हैं। जब इरा हां कर देती हैं, तो वह उन्हें अंगूठी पहनाते हैं और दोनों किस करते हैं। इरा और नुपुर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कोई भी मोबाइल नंबर नहीं रहेगा Unknown? टेलीकॉम मिनिस्टर ने बताया सरकार का प्लान

0

सरकार ने Indian Telecommunication Bill, 2022 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। वैसे तो इस ड्राफ्ट में बहुत कुछ नया है, लेकिन कुछ चीजों को लेकर खासा चर्चा हो रही है। ऐसा ही एक टॉपिक WhatsApp और दूसरे इंटरनेट कॉलिंग ऐप्स का लाइसेंस है। इन ऐप्स को भी अब टेलीकॉम कंपनियों की तरह लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी। ये बिल अभी ड्राफ्ट किया गया है और दूरसंचार विभाग ने इस पर लोगों से सुझाव मांगे हैं। इस ड्राफ्ट से जुड़ी जानकारी खुद टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने दी है। उन्होंने बताया कि पीएम ने निर्देश दिया था कि बिल का ड्राफ्ट यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए।

सर्विस प्रोवाइडर और यूजर दोनों को ही कॉलर आइडेंटिटी की जानकारी होनी चाहिए। वॉयस और डेटा कॉल्स के बीच मौजूद अंतर खत्म हो चुका है, इसलिए सभी कॉलिंग प्लेटफॉर्म्स को एक ही रेगुलेशन फॉलो करने होंगे। टेलीकॉम मिनिस्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत टेलीकॉम सेक्टर के नेतृत्व की क्षमता रखता है। इसे ध्यान में रखते हुए USOF (Universal Service Obligation Fund) को एक्सपैंड किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि हमने ग्लोबल स्टैंडर्ड के पैरलल 5G सर्विस तैयार की है और 6G टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया को लीड करेंगे।

पांच दिन से लापता रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट की हत्या, पूर्व राज्य मंत्री का बेटा गिरफ्तार

0

Receptionist Murder Case : ऋषिकेश के गंगा भोगपुर में वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली युवती की हत्या का का मामला सामने आया है। पौड़ी गढ़वाल की नंदालस्यूं पट्टी के श्रीकोट गांव की अंकिता भंडारी पांच दिन से लापता थी। इस मामले में आज सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्या समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता (19) पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, सौरभ भाष्कर (35) पुत्र शक्ति भाष्कर, निवासी ज्वालापुर व पुलकित आर्य (35) पुत्र विनोद आर्य, निवासी ज्वालापुर हरिद्वार पर हत्या के आरोप में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। 

आरोपियों ने बताया कि 18 सितंबर की शाम पुलकित व अंकिता रिजार्ट में थे तब उनमें किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान हमें भी गुस्सा आ गया और अंकिता भी हाथापाई करने लगी। गुस्से में उसे धक्का दे दिया और वह नहर में जा गिरी। इसके बाद वह एक दो बार चिल्लाई फिर नहर में डूब गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव की तलाश की जा रही है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

23 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

23 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

Sarva Pitru Amavasya 2022: सर्वपितृ अमावस्या पर बिल्कुल न करें ये काम, वरना पितर हो जाएंगे नाराज

Sarva Pitru Amavasya 2022:  पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की अमावस्या तिथि को सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जानते हैं। इसे महालया अमावस्या भी कहते हैं। इस साल  25 सितंबर 2022, रविवार को सर्वपितृ अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन पितरों का श्राद्ध कर्म करने के साथ उन्हें विदाई दी जाती है। कहा जाता है कि जिन लोगों को पितरों की मृत्यु की तिथि मालूम नहीं है। वो लोग इस दिन श्राद्ध कर सकते हैं। सर्वपितृ अमावस्या के दिन कुछ काम जरूर करना चाहिए। वहीं कुछ कामों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन किन कामों को नहीं करना चाहिए।

सर्वपितृ अमावस्या पर न करें ये काम

दरवाजे से न लौटाएं किसी को खाली हाथ

सर्वपितृ अमावस्या के दिन घर से किसी को भी खाली हाथ न लौटने दें। अगर कोई गरीब, जरूरतमंद आपके द्वार में कुछ मांग रहा है, तो उसे अवश्य ही कुछ न कुछ अपनी योग्यता के अनुसार दें। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते है।

न करें किसी का अपमान

सर्वपितृ अमावस्या के दिन किसी का भी अपमान न करें। बिना किसी बात से किसी को बुरा भला न सुनाएं। ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं।

इन चीजों का न करें सेवन

सर्वपितृ अमावस्या के दिन तामसिक भोजन के साथ अंडा, मांस, मछली या फिर मदिरा का सेवन न करें। इसके अलावा कुलथी, मसूर की दाल और अलसी का सेवन करने से बचें।

न काटें बाल और नाखून

सर्वपितृ अमावस्या के दिन  बाल, नाखून आदि को नहीं काटना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में पितृदोष लगता है। 

डिस्क्लेमर :

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।’

इमाम संघ के प्रमुख ने मोहन भागवत को बताया राष्ट्रपिता, कहा- हमारे लिए देश सर्वप्रथम

अखिल भारतीय इमाम संघ के मुख्य इमाम डॉ. इलियासी का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत राष्ट्रपिता हैं। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रऋषि भी हैं। इससे पहले संघ प्रमुख भागवत ने दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित एक मस्जिद में डॉक्टर इलियासी से मुलाकात की थी।

डॉ. इलियासी ने कहा, ”उनके मस्जिद आने से अच्छा संदेश जाएगा। हमारा पूजा करने का तरीका अलग है लेकिन सबसे बड़ा धर्म मानवता है। हम देश को सर्वप्रथम मानते हैं।

भागवत कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थिति एक मस्जिद में गए और उसके बाद उत्तरी दिल्ली में स्थित ताजवीदुल कुरान मदरसे का दौरा किया। उनके साथ चल रहे संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि भागवत पहली बार किसी मदरसा गए हैं।

आरएसएस के अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय इमाम संघ के प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने मदरसे में बच्चों से बात करते हुए भागवत को राष्ट्रपिता बुलाकर संबोधित किया। हालांकि भागवत ने उन्हें टोकते हुए कहा कि राष्ट्रपिता सिर्फ एक हैं और कहा कि सभी भारत की संतान हैं।

उन्होंने कहा कि आरएसएश ने भी बच्चों को देश के बारे में और अधिक जानने की जरूरत पर बात की और जोर देकर कहा कि पूजा करने की पद्धति अलग हो सकती है लेकिन सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए।

इलियासी और भागवत ने मस्जिद में लगभग एक घंटे तक बातचीत की। अखिल भारतीय इमाम संघ के प्रमुख इलियासी का आवास भी यहीं है। इलियासी ने बताया कि भागवत ने मस्जिद और मदरसे का दौरा उनके आमंत्रण पर किया है।

इलियासी ने बाद में बताया, ”वे राष्ट्रपिता हैं। हमने देश को मजबूत करने के लिए कई मुद्दों पर बात की।”

जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा और डीसीपी डोगरा के बीच विवाद, शिकायत दर्ज

0

न्यूज हंट. जालंधर : शहर में पुलिस के साथ आम आदमी पार्टी का विवाद बढ़ गया है। दरअसल देर रात दो दुकानदारों की लड़ाई में समझौता करवाने पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा और डीसीपी नरेश डोगरा के बीच 7 घंटे चले विवाद के बाद पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है।

शास्त्री चौक में दो दुकानदारों का आपसी विवाद था। दुकान के बाहर अतिक्रमण को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए थे। एक दुकानदार की शिकायत पर थाना बारादरी की पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची थी। इसी बीच डोगरा वहां पहुंच गए। डोगरा दोनों पक्षों में समझौता करवाने का निर्देश देकर मौके से निकल गए। इसके बाद एक दुकानदार ने रमन अरोड़ा से संपर्क साधा और धक्केशाही का आरोप लगाते हुए उनको मौके पर बुला लिया।

अरोड़ा ने मौके पर पहुंचकर एसएचओ व पुलिस कर्मचारियों को फटकार लगाई और डोगरा सहित दुकानदार पर पर्चा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ तो क्रास शिकायत करने के लिए अरोड़ा के समर्थक थाना बारादरी पहुंच गए। देर रात शिकायत देने के बाद भी बात नहीं बनी तो दोनों पक्षों को मिशन चौक पारिस्थितिक दफ्तर में समझौते के लिए बुलाया गया। वहां फिर रमन अरोड़ा अपने समर्थकों सहित पहुंचे।

इस संबंधी अरोड़ा ने कहा कि वह मिशन चौक पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का निमंत्रण लेने गए थे। इसी दौरान वहां डोगरा भी मौजूद थे। निमंत्रण देने आए उनके समर्थक और डोगरा के बीच हाथापाई हुई है।

मामले में डीसीपी जगमोहन सिंह का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। डीसीपी डोगरा पर कोई एफआइआर दर्ज नहीं हुई है। एफआइआर दर्ज होने की खबरें निराधार हैं। डीसीपी डोगरा के साथ मारपीट की जाने की वीडियो वायरल हुई है। डीसीपी डोगरा के बयानों पर पुलिस दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने जा रही है।

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किया आदेश !

0

7th Pay Commission DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और अपने पेंशनधारकों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इसके तहत ये जानकारी दी है कि 2022 से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लागू हो चुका है।

सरकार ने जारी किया आदेश!

दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) में लगातार एक खबर वायरल ( Viral News) हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसे वित्त मंत्रालय (Ministry Of Finance) के डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर (Departament of Expenditure ) द्वारा जारी किया गया है। आपको बता दें कि यह आदेश 20 सितंबर, 2022 को जारी किया गया है। इस ऑफिस मेमोरेंडम (Office Memorundum) में जानकारी दी गई है कि केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees) के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है। इस पत्र में ये भी लिखा है कि महंगाई भत्ते को बढ़ाने का आदेश 1 जुलाई, 2022 से लागू हो चुका है।

जानिए क्या है वायरल पोस्ट? 

वित्त मंत्रालय के विभाग डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के इस वायरल लेटर में लिखा है कि राष्ट्रपति को ये बताते हुए हर्ष हो रहा है कि एक जुलाई 2022 से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी किया जाता है, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट का पीआईबी (PIB) ने फैक्टचेक किया है और इस खबर को फर्जी और फेक करार दिया है। आइये जानते हैं क्या कहा पीआईबी ने…

पीआईबी ने किया फैक्टचेक

पीआईबी ने अपने फैक्टचेक में इस खबर को झूठा और फर्जी करार दिया है। पीआईबी ने अपने फैक्टचेक में बताया है कि वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर नाम से वायरल हो रहा यह लेटर पूरी तरह से फेक है। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते को एक जुलाई 2022 से अतिरिक्त इंस्टालमेंट देने का फैसला किया गया है।

त्योहारों पर ओ सकता है फैसला!

हालांकि इस पर सरकार की तरफ से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि केंद्र सरकार (Central Government) के कर्मचारियों ( Employees) और पेंशनधारकों (Pensioners) को खुशखबरी मिल सकती है। सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है।

पंजाब: पूर्व CM चन्नी को हराने वाले AAP विधायक के पिता ने खाया जहर, हालत गंभीर

0

न्यूज हंट. भदौड़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक लाभ सिंह उग्गोके (MLA Labh Singh Ugoke) के पिता ने जहर खा लिया। लाभ सिंह उग्गोके बरनाला जिले के भदोड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। हालांकि उग्गोके का कहना है कि उनको दिल का दौरा पड़ा है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है, उनको लुधियाना में भर्ती कराया गया है।

बरनाला जिले की भदौड़ सीट मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में एक हॉट सीट थी क्योंकि यहां से तब के पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में लाभ सिंह उग्गोके ने चन्नी को शिकस्त दी थी। आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे लाभ सिंह उग्गोके ने चन्नी को बड़े अंतर से हराया था। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लाभ सिंह उग्गोके ने चरणजीत सिंह चन्नी को 37500 वोटों से हराया था।

लाभ सिंह उगोके बेहद साधारण परिवार से आते हैं। वह चुनाव जीतने से पहले तक मोबाइल रिपेयर की दुकान पर काम करते थे। मार्च में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में आप के लाभ सिंह उगोके को 63967 और चरणजीत सिंह चन्नी को 26409 वोट मिले थे। बरनाला जिले का गठन साल 2006 में हुआ था। यह शहर संगरूर जिले और भटिंडा शहर के करीब स्थित है।