21 September 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
21 September 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
21 September 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
राजस्थान के नागौर में एक अदालत के बाहर सेठी गिरोह के सदस्य संदीप बिश्नोई उर्फ सेठी की हत्या कर दी गई। काली स्कॉर्पियो में सवार हमलावरों ने उस वक्त गैंगस्टर संदीप पर गोलीबारी की, जब वह सुनवाई के लिए नागौर कोर्ट में रहा था। इस हमले में गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह गैंगवार ऐसे वक्त पर सामने आई है, जब एनआईए ऐसे कुख्यात गैंगस्टर पर शिकंजा कस रही है।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बिश्नोई और बंबीहा गैंग के खिलाफ यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की थी। एनआईए ने उन दोनों मामलों में संज्ञान लिया है। हमले में मारा गया गैंगस्टर संदीप बिश्नोई सेठी गैंग का गुर्गा था, जिसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। इस हत्याकांड के ठीक बाद दविंदर बंबिहा गैंग ने सोशल मीडिया पर इस मर्डर को बदला की कार्रवाई करार दिया। गिरोह, बंबीहा गैंग को अर्मेनिया में बैठा लकी पटियाल चला रहा है।
बंबिहा गैंग ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा कि लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बरार का भी ऐसा ही हाल होगा। इसके बाद एक और पोस्ट सामने आई, जिसमें कथित तौर पर गोल्डी बरार से जुड़े एक अकाउंट से दावा किया गया कि बंबिहा गैंग का दावा निराधार है, यह पुरानी रंजिश का मामला था।
गोल्डी बरार ने आगे दावा किया कि पीड़ित और हमलावर दोनों उनके गैंग के मुखबिर थे और उनकी 10 साल पुरानी रंजिश थी. जिसे उन्होंने सुलझाने की कोशिश भी की थी। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर बदला लेने की बात करने से बदला नहीं लिया जा सकता है।
राजस्थान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नागौर हत्याकांड में शामिल पांच हमलावरों की पहचान की है। इस बीच पुलिस बंबिहा गैंग के दावे की भी जांच कर रही है कि कहीं ये उस गैंग और राजस्थान के स्थानीय गैंग के बीच दुश्मनी का नतीजा तो नहीं? सूत्रों के मुताबिक इन दावों की हकीकत का पता लगाने के लिए राजस्थान पुलिस अब पंजाब पुलिस के संपर्क में है।
नई दिल्ली. Gujarati film Chhello Show is India’s official Oscars entry : पिछले कुछ दिनों से ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इस साल अब तक कई सुपर हिट फिल्में आ चुकी हैं। इनमें दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ और विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ऑस्कर 2023 की आधिकारिक एंट्री के लिए भारत की तरफ से इन दो फिल्मों को लेकर ही उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन दोनों ही फिल्मों को पछाड़ते हुए गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ ने बाजी मारी है और ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री बन गई है। फिल्म को 95वें अकादमी अवॉर्ड में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है।
मंगलवार को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने साल 2021 में आई फिल्म छेलो शो की ऑस्कर 2022 में बतौर ऑफिशियल एंट्री जाने की घोषणा की। ‘छेलो शो’ का डायरेक्शन पान नलिन ने किया है। फिल्म में भाविन राबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। ‘छेलो शो’ को साल 2021 में पहली बार ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। फिल्म का प्रोडक्शन सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन हाउस रॉय कपूर फिल्म्स, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मानसून फिल्म्स, छेलो शो एलएलपी और मार्क ड्यूल के बैनर तले किया गया है।
Oscar 2023 के लिए छेलो शो की एंट्री देश में रीजनल सिनेमा को बढ़ावा देगी। ऑस्कर 2022 के लिए भी कोई बड़े बजट की फिल्म नहीं, बल्कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म राइटिंग विद फायर भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री बनी थी। हालांकि, फिल्म अवॉर्ड जीतने से चूक गई थी।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधन) अधिनियम 2014 को बरकरार रखा और अधिनियम की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने 2014 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) के सदस्य हरभजन सिंह द्वारा लाए गए एक रिट मामले में यह आदेश दिया। SGPC ने भी 2019 में अधिनियम को चुनौती देने के लिए एक रिट याचिका दायर की।
याचिकाकर्ता ने हरियाणा के कानून को चुनौती देते हुए दावा किया कि राज्य विधानमंडल के पास गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए एक निकाय स्थापित करने का अधिकार नहीं है क्योंकि यह शक्ति संसद के लिए आरक्षित है। हरियाणा कानून को इस आधार पर चुनौती दी गई थी कि इसने 1925 के सिख गुरुद्वारा अधिनियम, 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के पंजाब पुनर्गठन अधिनियम और 1957 के अंतरराज्यीय निगम अधिनियम का उल्लंघन किया था। शीर्ष अदालत ने इस तर्क को खारिज कर दिया कि हरियाणा सरकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधीन संचालित गुरुद्वारों पर नियंत्रण हासिल करना चाहती है। उधर, एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि वह इस फैसले की रिव्यू पटीशन डालेंगे।
Indian Railway App: भारतीय रेलवे में यात्रा के दौरान आपने किसी ट्रेन या फिर किसी रेलवे स्टेशन पर समस्या का सामाना किया है। आप चाहते हैं कि शिकायत दर्ज हो जाए और समय की बर्बादी के साथ ज्यादा भागदौड़ भी न करनी पड़े। ऐसे में आप मोबाइल के प्ले स्टोर से रेल मदद (RAIL MADAD) एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें पंजीकरण के बाद आप किसी भी ट्रेन या किसी भी रेलवे स्टेशन की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। बस आपको शिकायत, उसका पूरा प्रकरण, समय, टाइमिंग और स्थान सहित जानकारी साझा करनी है। भारतीय रेलवे इस एप की शिकायतों को गंभीरता से लेता है और समस्याओं का निदान करता है। साथ ही रेलवे बेहतर व्यवस्था के लिए यात्रियों के सुझाव भी आमंत्रित करता है।
प्ले स्टोर पर जाकर RAIL MADAD App डाउनलोड कीजिए। इसे ओपन करने पर अपने आप को पंजीकृत करिए। साइन अप करने के लिए अपना नाम, पासवर्ड, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालें। वैरिफेक्शन के लिए संबंधित कोड को भरें। रजिस्टर्ड होने के बाद लॉगइन करें और आप अब कोई भी शिकायत या सुझाव दे सकते हैं।
ऐसे दे सकते हैं शिकायत या सुझाव
लॉग इन करने के बाद एक विंडो खुलती है जिसमें ट्रेन की शिकायत, स्टेशन की शिकायत, शिकायत को ट्रैक करना और सुझाव के टैब मिलेंगे। अलग-अलग टैब के अनुसार अलग अलग शिकायत या सुझाव दर्ज कर सकते हैं। शिकायत करते समय आपको शिकायत का शीर्षक, दूसरा शीर्षक, घटनाक्रम की तारीख और समय, घटना का पूरा विवरण, यात्रा की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके साथ अगर आपके बात संबंधित शिकायत से ताल्लुक रखने वाले दस्तावेज हैं तो उनके फोटो खींचकर अपलोड भी कर सकते हैं। इसके बाद अपनी शिकायत को सबमिट कर पाएंगे। जिसके स्टेटस की जानकारी ट्रैक कंप्लेंट में देख पाएंगे।
अदर सर्विस में यह मिलेंगे टैब
एप के अंदर अदर सर्विसेज का टैब भी दिया गया है जिसके आधार पर आप आगे टिकट बुकिंग, ट्रेन की पूछताछ, रिजर्वेशन की पूछताछ, रिटाइरिंग रूम बुकिंग और इंडियन रेलवे सलेक्ट कर सकते हैं। यह सभी टैब भारतीय रेलवे की अन्य आधिकारिक वेबसाइट और एप तक ले जाएंगे। इसे डाउनलोड करके आगे की सेवा ले सकते हैं। आपको यहां यूटीएस टिकटिंग का ऑप्शन भी मिलेगा जिसके आधार पर अनारक्षित (Unreserved) टिकट भी बुक करा सकते हैं।
Shardiya Navratri 2022 : हिंदू धर्म में नवरात्र की खास मान्यता है। साल की दूसरी छमाही में होने पड़ने वाले नवरात्र इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इसके साथ ही देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है। इसके दो महीने के भीतर दिवाली, दशहरा व करवा चौथ समेत दर्जनभर से अधिक त्योहार और पर्व पड़ते हैं।
देश-दुनिया में बड़ी श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाए जाने वाले नवरात्रों की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। 26 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्र में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है, इसलिए इससे संबंधित तारीख और पूजा आदि के बारे में जरूर जान लें, ताकि त्योहार को लेकर किसी तरह को भ्रम ना रहे। वहीं, हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्र प्रत्येक वर्ष अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है। इस लिहाज से इस साल नवरात्र का त्योहार 26 सितंबर यानि सोमवार से शुरू हो रहा है। नवरात्रि यानी 9 रातें।
हिंदू मान्यता के अनुसार, नवरात्रि में 9 दिनों के दौरान मां दुर्गा को अपने घर में स्थापित किया जाता है। इस दौरान यानी 9 दिनों तक मां दुर्गा के नाम की अखंड ज्योति रखी जाती है। हिंदू धर्म में इस दौरान लोग मां मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।
नवरात्र का महत्व और मान्यता इस बात से पता चलती है कि 9 दिवसीय यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। भारत विविध मान्यताओं और आस्थाओं का देश है, इसलिए नवरात्र अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग प्रकार से मनाया जाता है। बावजूद इसके एकरूपता भी होती है। मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन में घटस्थापना की जाती है। इसके साथ ही यानी घटस्थापना के साथ ही नवरात्रि का शुभारंभ हो जाता है। पूजा कराने वाले जानकारों के मुताबिक, पहले दिन व्रत रखने के इच्छुक व्रत रखने का संकल्प लें। पूजा की तैयारी की कड़ी में किसी बर्तन या जमीन पर मिट्टी की थोड़ी ऊंची बेदी बनाकर जौ को बौ दें। अब इस पर कलश की स्थापना करें।
20 September 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
20 September 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive