23.3 C
Jalandhar
Tuesday, April 7, 2026
Home Blog Page 566

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper

27 August 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

अब पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल विजिलेंस के निशाने पर

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल (Manpreet Badal) पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की भी जांच करेगा। दरअसल पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मनप्रीत बादल ने साल 2017 से 2022 तक गेहूं व धान की ढुलाई के लिए अपने ड्राइवर व गनमैन के नाम पर फर्जी कंपनियां बनाकर सरकारी खजाने को लूटा। इस मामले में अब विजिलेंस ब्यूरो ने जांच करनी शुरू कर दी है। विजिलेंस ब्यूरो की ओर से पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।इससे पहले जंगलात विभाग भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत व अनाज ढुलाई घोटाले के मामले में भारत भूषण आशु पर कार्रवाई कर चुकी है।

साधू सिंह धर्मसोत जेल में हैं, जबकि आशू से पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस के निशाने पर पूर्व ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता हैं।

Sawan Kumar Death : निर्माता निर्देशक सावन कुमार का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

0

Sawan Kumar Death: सनम बेवफा, सौतन और साजन बिना सुहागन जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता-निर्देशक रहे सावन कुमार टाक का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया हैl इसके पहले सुबह खबर आई थी कि उन्हें गंभीर परिस्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह आईसीयू में एडमिट थेl

सावन कुमार टाक ने संजीव कुमार से लेकर सलमान खान जैसे कई कलाकारों के साथ काम किया थाl सावन कुमार के भतीजे और फिल्ममेकर नवीन टाक ने इस बारे में बातचीत करते हुए कहा कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने और मल्टीपल ऑर्गन फैलियर होने के कारण हुआ हैl उनके भतीजे ने बताया कि घर वालों को लगा कि उन्हें निमोनिया हुआ है इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में पता चला कि उनके लंग्स पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैl इसके बाद सावन कुमार को आईसीयू में ट्रीटमेंट के लिए भर्ती कराया गया थाl उनकी स्थिति बहुत खराब हो गई और अब उनका निधन हो गया है।

सावन कुमार टाक ने कई वर्षों तक लोगों का मनोरंजन किया हैl उन्होंने बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म नौनिहाल बनाई थी, जिसमें संजीव कुमार की अहम भूमिका थीl सावन कुमार टाक ने मीना कुमारी के साथ भी काम किया थाl

सावन कुमार टाक ने राजेश खन्ना, जितेंद्र, श्रीदेवी, जयाप्रदा और सलमान खान के साथ भी काम किया हैl सावन कुमार टाक ने हवस, सौतन, साजन बिन सुहागन, सौतन की बेटी, सनम बेवफा, बेवफा से वफा, खलनायिका, मां, सलमा पर दिल आ गया, सनम हरजाई, चांद का टुकड़ा जैसी फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया थाl वह महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थेl

PM Security Breach : अनुराग ठाकुर ने पंजाब पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल, पूछा- किसने लीक की रूट की जानकारी?

0

PM Security Breach : पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा चूक का मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में दाखिल रिपोर्ट के बाद अब भाजपा ने पंजाब पुलिस (Punjab Police) और कांग्रेस को निशाने पर लिया है। केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि फिरोजपुर के एसएसपी वैकल्पिक मार्ग खोजने में दो घंटे का समय होने के बावजूद विफल रहे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को खारिज नहीं किया जा सकता। कांग्रेस के शासन के दौरान जब पीएम पंजाब पहुंचे तो सीएम, डीजीपी और मुख्य सचिव उनका स्वागत करने के लिए नहीं पहुंचे थे। 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस जगह पुल के बीच पीएम का काफिला रुका था, प्रदर्शनकारियों से केवल 100 मीटर और पाकिस्तान से केवल 10 किमी दूर था। कुछ भी हो सकता था। फोन करने पर भी सीएम नहीं मिले। पीएम मोदी वहां 20 मिनट खड़े रहे लेकिन कुछ भी हादसा होने के लिए दो मिनट ही काफी थे। इससे सवाल उठते हैं कि प्रदर्शनकारियों को पीएम के रूट की जानकारी किसने दी? एसएसपी फोन पर बार-बार किससे बात कर रहे थे? वह किससे निर्देश ले रहे थे? ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए पीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया था। ये स्वभाविक नहीं सुनियोजित साजिश थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी घटना पर गंभीर टिप्पणी की है। पंजाब पुलिस पीएम की सुरक्षा में नाकाम रही है।  

70 साल की महिला 33 साल छोटे लड़के की बनी दूसरी बीवी, हनीमून पर…

0

प्यार को पाने के लिए इंसान किसी भी हद तक जा सकता है। इस बात को सच साबित करती हुई एक लव स्टोरी पाकिस्तान से सामने आई है, जहां 37 साल के एक शख्स इफ्तिखार ने बचपन का प्यार पाने के लिए 70 साल की बुजुर्ग महिला किश्वर बीबी से दूसरी शादी की है। दोनों एक दूसरे को काफी समय से पसंद करते थे लेकिन उम्र में इतना फासला था कि जवानी में घर वाले नहीं माने जिसके बाद इफ्तिखार ने तो दूसरी शादी कर ली और उनके 6 बच्चे भी हो गए लेकिन किश्वर 70 साल की उम्र तक कुंवारी रहीं।

अब आखिरकार दोनों ने अपनी इच्छा पूरी करते हुए एक दूसरे के साथ शादी कर ली है। दोनों के निकाह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दोनों की शादी पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जब इफ्तिखार बेहद छोटे थे, तभी उन्हें किश्वर बीबी काफी पसंद आ गई थी। थोड़ी उम्र बढ़ने पर उन्होंने किश्वर से शादी की इच्छा जताई तो मां नहीं मानी। दोनों की शादी नहीं हुई तो किश्वर ने जिंदगी भर किसी और से निकाह न करने का फैसला किया। किश्वर को अंदाजा भी नहीं था कि 70 की उम्र में जाकर उनकी शादी अपने जवानी के प्यार से हो जाएगी।

हनीमून पर मरी और कराची जाना चाहती हैं किश्वर
बेशक किश्वर की उम्र 70 साल हो लेकिन शादी के बाद उनकी चाहत किसी जवान कपल से कम नहीं है। जब एक रिपोर्टर ने किश्वर से शादी के बाद हनीमून डेस्टिनेशन पूछी तो उन्होंने तपाक से कराची और मरी का नाम लिया।

शादी के बाद भी किश्वर से मिलते रहे इफ्तिखार
किश्वर के नए दूल्हे इफ्तिखार ने बताया कि परिवार की वजह से उनका मिलन तो नहीं हो पाया लेकिन शादी होने के बाद इफ्तिखार ने किश्वर से मिलना नहीं छोड़ा। दोनों अक्सर पार्क या कई अलग जगहों पर एक दूसरे से मिलते और साथ में समय बिताते थे।

किश्वर ने ठान लिया था, शादी करेंगी तो इफ्तिखार से
इन दोनों की प्रेम कहानी में सबसे ज्यादा मुश्किल किश्वर बीबी का फैसला था। जवानी में जब दोनों का मिलन नहीं हो पाया तो इफ्तिखार ने तो दूसरी लड़की से शादी कर ली और बाद में उनके 6 बच्चे भी हो गए लेकिन किश्वर बीबी ने ठान लिया था कि वे शादी करेंगी तो इफ्तिखार से, वरना जिंदगी में कभी नहीं करेंगी।

इफ्तिखार की बीवी ने दी दूसरी शादी की परमिशन
आमतौर पर अगर किसी शादीशुदा महिला से उसके पति की दूसरी शादी की बात भी जाए तो वह भड़क जाती है लेकिन इफ्तिखार अपने बचपन के प्यार को पाने में लकी साबित हुए और उनकी बीवी ने खुश होकर दूसरे निकाह की रजामंदी दे दी। इफ्तिखार की पहली बीवी ने दूसरी शादी पर कहा कि वे अपने पति से प्यार करती हैं, इसलिए दूसरे निकाह के लिए राजी हो गईं। वहीं रिपोर्टर ने जब इफ्तिखार से पूछा कि वे अब दूसरी शादी के बाद किस पत्नी के साथ रहना पसंद करते हैं तो उन्होंने कहा कि उन्हें किश्वर बीबी के साथ रहना ज्यादा पसंद है, क्योंकि वो उनका बचपन का प्यार है। 

सोनाली फोगाट की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर मिले चोट के निशान, जहर देने का अंदेशा

0

फतेहाबाद/हिसार। बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत मामले में पीए सुधीर सांगवान व सुखविंदर पर हत्‍या का केस दर्ज होने के बाद अब सोनाली की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट (post mortem report) भी सामने आ गई है। सोनाली की पाेस्‍मार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि Sonali Phogat के साथ हाथापाई या किसी तरह का संघर्ष हुआ है। सोनाली फोगाट की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट पोस्‍टमार्टम होते ही साझा कर दी गई है।

बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सोनाली की पोस्टमार्टम की प्राइमरी रिपोर्ट में चिकित्सकों ने सोनाली के शरीर पर ब्लंट चोटों का जिक्र किया है। ये आशंका जताई जा रही है कि सोनाली फोगाट के साथ अंतिम समय में हाथापाई या मारपीट की गई थी। शरीर पर कोई कट का निशान नहीं है, ऐसे में किसी धारदार हथियार के इस्तेमाल की संभावना नहीं के बराबर है।

गोवा पुलिस के अधिकारी नाम ना छापने की शर्त पर बताते हैं कि ये माना जा रहा है कि पहले सोनाली से हाथापाई की गई है और इसके बाद खाने के माध्यम से उसे कुछ जहरीला पदार्थ दिया गया था। इसी आधार पर गोवा पुलिस ने सुधीर और सुखविंदर के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज किया है। पुलिस अभी सोनाली मामले में विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि जहर के बारे में सटीक जानकारी जुटाई जा सके।

उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली के साथ मारपीट की आशंका के साथ ही ये मामला अब और पेचीदा हो गया है। क्योंकि सोनाली फोगाट के साथ सुधीर सांगवान और सुखविंदर पिछले तीन साल से साथ थे। अचानक ऐसा क्या हुआ कि सोनाली को गोवा लेकर जाया गया और अचानक उसकी मौत की खबर सामने आ गई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तो ये साबित हो गया है कि सोनाली का मर्डर किया गया है और जहरीला पदार्थ देने के साथ साथ उनके साथ आखिरी समय में हाथापाई भी की गई।

News Hunt Daily Evening E-Paper

25 August 2022

Page 1


#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

25 August 2022

Page 4


#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper

24 August 2022

Page 1


#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper

24 August 2022

Page 4


#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday