News Hunt Daily Evening E-Paper
6 August 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
6 August 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
न्यूज हंट, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक सावधान हो जाएं। शराब पीकर ड्राइविंग करते हुए पकड़े जाने पर चालक को पैदल ही घर जाना पड़ेगा। इतना ही नहीं 10 हजार रुपये जुर्माना और ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड होगा क्योंकि नियमानुसार पुलिस ड्रंक एंड ड्राइव अफेंस में गाड़ी मौके पर ही जब्त कर लेगी। इसके बाद दूसरे दिन जिला अदालत में पेश होकर चालान के भुगतान के बाद वाहन छुड़वा सकेंगे। इसमें कोर्ट 10 हजार रुपये जुर्माना सहित चालक का ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड करेगा।
चंडीगढ़ में कोरोना की शुरुआत से ट्रैफिक पुलिस द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव के नाके बंद कर दिए गए थे, इस वजह से वाहन चालक मनमानी ज्यादा बढ़ गई। क्योंकि पुलिस चालक की शराब की मात्रा को जांचने के लिए एल्को मीटर का इस्तेमाल नहीं करती। इस बात का फायदा उठाकर वाहन चालक शराब पीकर गाड़ियां दौड़ा रहे हैं। ऐसे में पुलिस की तरफ से इन वाहन चालकों पर लगाम कसने के लिए डबल बेरिकेडिंग (जिग-जैग) करती है। वहीं शराब के नशे में ड्राइव करने पर संदिग्ध चालकों को अस्पताल ले जाकर उनका ब्लड टेस्ट करवाकर चालान काट रही है।
Raksha Bandhan 2022 Date: रक्षाबंधन को लेकर इस बार लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है। लोगों को पता नहीं चल पा रहा है कि पर्व 11 अगस्त को भद्रा समाप्त होने के बाद रात्रि में मनाया जाए या फिर 12 अगस्त को सुबह के समय। शास्त्रों में कहा गया है कि रक्षाबंधन का कार्य अपराह्न व्यापिनी पूर्णिमा में होना चाहिए। ‘अपराह्णव्यापिनी स्याद्रक्षाबन्धनकर्मणि’ और भद्रा का त्याग करना चाहिए। अपराह्न व्यापिनी पूर्णिमा 11 अगस्त को होने के कारण इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा, किंतु पूर्णिमा लगने के साथ ही 10:38 बजे से भद्रा भी लग जाएगी, इसलिए उस समय रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाया जा सकेगा।
11 अगस्त 2022 को रात्रि में 8 बजकर 51 मिनट तक भद्रा रहेगी, इसलिए इस समय के बाद यानी रात में 8:52 बजे से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकेगा। धार्मिक ग्रंथों में लिखा है कि रक्षाबंधन कभी भी भद्रा में नहीं करना चाहिए। यदि पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण हो तो भी भद्रा के बाद रक्षाबंधन करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। NEWS HUNT इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित (Banwari Lal Purohit) कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। हालांकि उनमें कोरोना के कोई गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि जो लोग उनसे एक दो दिनों में मिले हैं वह खुद को आइसोलेट करें और हो सके तो अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं।
न्यूज हंट. नई दिल्ली : राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) ने शुक्रवार को सदन में स्पष्ट किया कि सांसदों को सत्र के दौरान या अन्यथा किसी आपराधिक मामले में गिरफ्तार किए जाने से कोई छूट नहीं है। सांसद आम नागरिक से अलग नहीं हैं। एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि इसका मतलब है कि संसद सदस्य को सत्र के दौरान या अन्यथा किसी आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने से कोई छूट नहीं है।
एम. वेंकैया नायडू की टिप्पणी सदन के कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा सदन में यह मुद्दा उठाए जाने के एक दिन बाद आई है कि उन्हें ईडी ने सत्र के दौरान तलब किया था। खड़गे की ओर से उठाई गई बात पर नायडू ने कहा कि मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि सदस्यों के बीच एक गलत धारणा है कि उन्हें सत्र के दौरान एजेंसियों द्वारा कार्रवाई करने का विशेषाधिकार है, जबकि ऐसी कोई बात नहीं है। वेंकैया नायडू ने कहा कि मैंने इस मसले पर गंभीरता से विचार किया है। मैंने सभी उदाहरणों को देखा। मुझे अपना खुद का फैसला याद है जो पहले दिया गया था। संविधान के अनुच्छेद-105 के तहत, संसद सदस्य कुछ विशेषाधिकारों का लाभ लेते हैं।
विशेषाधिकारों में यह है कि संसद के सदस्य को सत्र या समिति की बैठक शुरू होने से 40 दिन पहले और उसके 40 दिन बाद सिविल मामले के शुरू होने से 40 दिन पहले गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। ऐसा इसलिए ताकि वे बिना किसी बाधा के अपने संसदीय कर्तव्यों का पालन कर सकें।
News Hunt Daily Evening E-Paper
5 August 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
5 August 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
4 August 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
4 August 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना कोतवाली के अंतर्गत आते शेरावाला गेट स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया (SBI) की मुख्य शाखा से बुधवार काे एक बच्चा 35 लाख की नगदी लेकर फरार हो गया। यह घटना एसबीआई की मुख्य शाखा में हुई। यहां प्रतिबंधित क्षेत्र में बैंक का कैश पड़ा है। वहां कोई प्रवेश नहीं कर सकता था लेकिन एक बच्चा नोटों से भरा बैग लेकर यहां से फरार हो गया। बैंक के कर्मचारियों के मुताबिक यह कैश एटीएम में जमा करने के लिए रखा गया था। इसमें 35 लाख की नगदी थी।
इस घटना के बाद बैंक के कर्मचारी हड़कंप मच गया। सीआइए टीम के प्रभारी शमिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्चे की उम्र 8 से 10 साल के बीच है। जिसके साथ एक व्यक्ति के होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्चे की धरपकड़ के लिए पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस आने जाने वालाें से पूछताछ कर रही है।
गाैरतलब है कि शहर ही नहीं अब ताे देहात में भी चाेरी और लूट की वारदातें बढ़ने लगी है। पिछले महीने ही नाभा ब्लाक के गांव गुरदित्तपुरा में स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम को काटकर बदमाश 14.76 लाख रुपये लूट ले गए थे। बैंक के मैनेजर की शिकायत पर थाना सदर नाभा पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। खास बात यह रही कि लुटेरों ने इस वारदात को महज आधे घंटे में अंजाम दिया था।