20.7 C
Jalandhar
Monday, April 6, 2026
Home Blog Page 581

Good News : भगवंत मान सरकार ने 15 सितंबर तक बढ़ाई लोड बढ़ाने की समय-सीमा

0

न्यूज हंट, चंडीगढ़ : ट्यूबवेलों का लोड बढ़ाने के इच्छुक किसानों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Govt) ने लोड बढ़ाने के लिए लोड की स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना (VDS) की तारीख 15 सितंबर तक बढ़ा दी है। पंजाब सरकार ने 10 जून को वीडीएस 45 दिनों के लिए 24 जुलाई तक शुरू की थी, जिसके अंतर्गत ट्यूबवेलों का लोड बढ़ाने की फीस 4750 रुपये से घटाकर 2500 रुपये प्रति बीएचपी की गई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनके लिए यह बहुत गर्व और संतुष्टि वाली बात है कि अब तक राज्य के 1.28 लाख किसानों ने इस योजना का लाभ लेकर 123 करोड़ रुपये बचाए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की ओर से मिले बड़े समर्थन को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अब इस योजना को 15 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि जो किसान अपने ट्यूबवेलों का लोड बढ़ाने के इच्छुक हैं, वह सितंबर के मध्य तक आवेदन कर सकते हैं। भगवंत मान ने किसानों से अपील की कि वह इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लें और घटी हुई दरों पर लोड बढ़ाने के लिए आवेदन करें।

पंजाब में फ्री बिजली की अधिसूचना जारी, अब से हर घर को 600 यूनिट बिजली मुफ्त, पढ़ें क्‍या हैं शर्तें

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : Free Electricity in Punjab: मुफ्त बिजली योजना पंजाब में लागू हो गई है। भगवंत मान सरकार ने योजना को लेकर अधिसूचना आज जारी कर दी है। इसके अनुसार राज्‍य में हर घर को महीने में 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इस तरह हर दो महीने पर आने वाले बिल में लोगों को 600 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। घरेलू उपभोक्‍ताओं को मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। अधिसूचना में स्‍पअ किया गया है‍ कि राजनीतिक लोगों को मुफ्त बिजली का लाभ नहीं मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वालों में सिर्फ चौथी श्रेणी के कर्मियों को ही योजना का लाभ मिलेगा।
बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान हर घर को 300 यूनिट बिजली हर माह देने का वादा किया था। पिछले दिनों पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इस योजना को एक जुलाई से लागू करने की घोषणा की गई थी लेकिन इसको लेकर अधिसूचना नहीं जारी होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं थी। लोगों में इस कारण योजना को लेकर अनिश्‍चय का माहौल पैदा हो गया।

जनरल श्रेणी के उपभोक्‍ताओं को 600 यूनिट से अधिक की खपत पर पूरे बिल का करना हाेगा भुगतान
अधिसूचना के अनुसार दो माह पर आने वाला बिजली बिल 600 यूनिट तक की खपत वाले उपभोक्‍ताओं के लिए जीरो आएगा। याेजना के तहत हर उपभोक्‍ता का हर बिल में 600 यूनिट तक बिजली फ्री रहेगी, लेकिन अनसूचित जाति (एससी) , पिछड़े वर्ग (बीसी) , बीपीएल परिवारों और स्‍वतंत्रता सेनानियों को छोड़कर अन्‍य उपभोक्‍ताओं का 600 यूनिट से ज्‍यादा की खपत पर पूरी खपत का बिल देना होगा। यानि ऐसे लोगोंं के लिए 600 यूनिट तक तो बिजली मुफ्त रहेगी लेकिन य‍दि खपत 601 यूनिट हाे गया तो पूरे 601 यूनिट का बिल देना होगा।
एससी, बीसी, बीपीएल परिवारों व स्‍वतंत्रता सेनानियों को 600 यूनिट से अ‍धिक की खपत पर एक्‍सट्रा यूनिट का बिल ही देना होगा। यानि ऐसे लोगों के लिए 600 यूनिट तक बिजली मुफ्त रहेगी। यदि खपत 601 यूनिट हुई तो उनको 600 से अधिक वाले यूनिट यानि एक यूनिट का ही बिल देना पड़ेगा।

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
23 July 2022
Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
23 July 2022
Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के तुरंत बाद हत्यारों ने तिहाड़ में घुमाया था फोन! ऑडियो क्लिप में हुआ बड़ा खुलासा

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moose Wala Murder Case) में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब जो जानकारी मिली है, उससे साफ मर्डर में तिहाड़ कनेक्शन के साफ संकेत मिलते हैं। अब पता चला है कि मूसेवाला की हत्या के ठीक बाद तिहाड़ जेल में फोन कर लॉरेंस बिश्नोई को जानकारी दी गई थी। ऑडियो क्लिप में मूसेवाला की हत्या की बात कबूली गई है। शूटर ने लॉरेंस को बताया था कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को मार डाला है। 29 मई को मूसेवाला को मानसा में दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया था।
एक न्यूज चैनल ने दावा किया है कि उनके पास यह ऑडियो क्लिप है। बड़ा खुलासा करते हुए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे सीधे तौर पर अपने आका के सामने गुनाह कबूलते दिख रहे हैं। यह ऑडियो करीब एक मिनट 30 सेकेंड का है। इस क्लिप में गुर्गे हत्या के बाद मुबारकबाद भी दे रहे हैं। हालांकि न्यूज हंट इस ऑडियो क्लिप की विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। हत्या के तुरंत बाद तिहाड़ जेल में लॉरेंस बिश्नोई को फोन मिलाकर शूटर बोलता है कि स्पीकर ऑन तो नहीं है। गोल्डी से मेरी बात करा दो। बहुत बहुत मुबारकां भाई को…ठीक हो। इस पर लॉरेंस सिर्फ हां में जवाब देता है। बाद में शूटर बोलता है कि ज्ञानी ने गाड़ी चढ़ा दी है। यह बात लॉरेंस को कुछ समझ में नहीं आती है। शूटर फिर से बोलता है कि ज्ञानी ने गाड़ी चढ़ा दी। लॉरेंस फिर से पूछता है। जवाब में शूटर साफ बोलता है कि मूसेवाला को मार दिया।

हरियाणा: नूंह में भीषण हादसा, हाइवे की चपेट में आया ऑटो, 7 लोगों की मौके पर मौत

0

हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले में एक भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ऑटो तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गया, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मेवात में रफ्तार के कहर ने सात यात्रियों की जान ले ली। दरअसल एक ऑटो पर ये सभी लोग सवार थे। उसी समय ऑटो तेज रफ़्तार हाइवा की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि हाइवा पलटकर ऑटो पर जा गिरी, जिससे उसमें बैठे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़े और मौके पर पहुंचकर देखने के बाद जानकारी पुलिस को दी।
यह घटना पुन्हाना के बिछोर थाना क्षेत्र में तकरीबन ढाई से तीन बजे के बीच हुई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से हाइवा को हटाया और शव निकाले। मेवात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाए। पुलिस का कहना है कि इस घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। इस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

68th National Film Awards : राजीव कपूर की आखिरी फिल्म ने जीता नेशनल अवॉर्ड, बनी बेस्ट हिंदी फिल्म

0

68th National Film Awards : 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं का ऐलान हो चुका है। इस अवॉर्ड शो में अजय देवगन की ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ ( और साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘Soorarai Pottru’ ने फीचर केटेगरी में बड़ी जीत हासिल की। इसके अलावा एक और फिल्म थी जिसने नेशनल अवॉर्ड जीतकर सभी का दिल खुश तो किया ही साथ ही फैंस सभी को चौंका भी दिया है. यह फिल्म है ‘तुलसीदास जूनियर’।
‘तुलसीदास जूनियर’ ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड जीता है। यह दिवंगत एक्टर राजीव कपूर की आखिरी फिल्म है। कपूर खानदान के जाने-माने सदस्य राजीव कपूर ने लगभग 30 साल बाद पर्दे पर वापसी की थी। हालांकि इस फिल्म की रिलीज से पहले उनका निधन हो गया। यह फिल्म 21 मई 2022 को टीवी पर रिलीज हुई थी। इसके दो दिन बाद इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया था।
तुलसीदास जूनियर में राजीव कपूर के साथ चाइल्ड एक्टर वरुण बुद्धदेव और एक्टर संजय दत्त को भी देखा गया था। एक्टर दलीप ताहिल भी इस फिल्म में अहम भूमिका में थे। फिल्म की कहानी तुलसीदास नाम के एक स्नूकर प्लेयर पर आधारित थी। तुलसीदास अपने बेटे के लिए स्नूकर खेलता है। तुलसीदास एक टूर्नामेंट में अपने दुश्मन से हार जाता है. इसके बाद उसका बेटा मृदुल तुलसीदास यानी तुलसीदास जूनियर इस टूर्नामेंट को अपने पता के लिए खेलता और जीतता है।
इस फिल्म को डायरेक्टर मृदुल महेंद्र तुलसीदास ने बनाया था. फिल्म की कहानी मृदुल की जिंदगी की कहानी पर आधारित थी. उन्होंने इसे लिखा भी था और इसके स्क्रीनप्ले को भी तैयार किया था. आशुतोष गोवारिकर ने भी स्क्रीनप्ले में मृदुल का साथ दिया था. टी-सीरीज के प्रोडक्शन बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया था.

किस वजह से हुआ राजीव कपूर का निधन?
‘तुसलीदास जूनियर’ से पहले राजीव कपूर को 1990 में आई फिल्म ‘जिम्मेदार’ में देखा गया था. 9 फरवरी 2021 को राजीव कपूर का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था. वह तब अपने भाई

सुरक्षा कटौती की जानकारी लीक कैसे हुई, हाई कोर्ट ने कहा- हफ्ते में बताए पंजाब सरकार

0

न्यूज हंट, चंडीगढ़ : पंजाब के 424 लोगों की सुरक्षा कम किए जाने या वापस लिए जाने के मामले में पंजाब सरकार (Punjab Govt) ने अपना जवाब दायर किए जाने के लिए हाई कोर्ट से कुछ समय दिए जाने की मांग की है। पंजाब सरकार ने साथ ही कहा कि यह सूची कैसे लीक हुई इसके बारे में सीलबंद रिपोर्ट (Cealed Report) अगली सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट में सौंप दी जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा की मांग के लिए हाई कोर्ट में कुल 28 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। कोर्ट ने आदेश दिया जिनके पास एक भी गार्ड नहीं सबको एक-एक सुरक्षा कर्मी दिया जाए। पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल और महिंदर कौर जोश को भी एक-एक सुरक्षा कर्मी देने का कोर्ट ने आदेश दिया।
जस्टिस राज मोहन सिंह ने सरकार को समय देते हुए मामले की सुनवाई 29 जुलाई तक स्थगित कर दी है। हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को कहा, जानकारी लीक कैसे हुई एक हफ्ते में बताएं और इसका इलाज क्या है वह भी कोर्ट को बताया जाए। सरकार के वकील ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं और जिम्मेदारी भी तय करेंगे। सरकारी वकील ने दो हफ्ते में सीलबंद रिपोर्ट देने के लिए समय मांगा, लेकिन कोर्ट ने एक हफ्ते का समय दिया।
सुरक्षा की मांग के लिए हाई कोर्ट में कुल 28 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। कोर्ट ने आदेश दिया जिनके पास एक भी गार्ड नहीं सबको एक-एक सुरक्षा कर्मी दिया जाए। पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल और महिंदर कौर जोश को भी एक-एक सुरक्षा कर्मी देने का कोर्ट ने आदेश दिया।

Rail Ticket Concession: सीनियर सिटीजन को अब नहीं मिलेगी रेल यात्रा में छूट, रेल मंत्री ने बताई यह वजह

0

नई दिल्ली, एजेंसियां : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे की रियायती दरों का लाभ उठाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। शुक्रवार को उन्होंने राज्यसभा में जानकारी दी कि रेल में यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों समेत सभी श्रेणियों में दी जाने वाली रियायत को आगे जारी रखने की गुंजाइश नहीं है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के एक सवाल का जवाब देते हुए वैष्णव ने बताया कि रेलवे पहले से ही कम किराए के कारण वरिष्ठ नागरिकों समेत सभी यात्रियों के लिए यात्रा की औसत लागत का 50 प्रतिशत से अधिक वहन कर रहा है।
रेल मंत्री ने बताया कि कोविड-19 के कारण पिछले दो सालों में रेलवे को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। इसका रेलवे के वित्तीय स्थिति पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यात्रा में रियायत देने के कारण रेलवे की आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ती है। इसलिए वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी श्रेणियों के यात्रियों के लिए रियायतों दरों का दायरा बढ़ाने की कोई गुंजाइश नहीं है। अधिक जानकारी देते हुए वैष्णव ने कहा कि भारी दबाव के बावजूद रेलवे ने दिव्यांग समेत चार श्रेणियों समेत रोगियों और छात्रों की ग्यारह श्रेणियों के लिए किराए में रियायत जारी रखी है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
22 July 2022
Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday