News Hunt Daily Evening E-Paper
22 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
22 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
Biden, 79, is taking the antiviral pill Paxlovid
President Joe Biden tested positive for COVID-19 for the first time Thursday morning, the White House said. Biden, 79, has “very mild symptoms” and is taking Paxlovid, White House press secretary Karine Jean-Pierre said in a statement.Biden is experiencing a runny nose, dry cough and fatigue, White House COVID-19 Response Coordinator Dr. Ashish Jha said.
Panama City- Three weeks of continuous demonstrations and road blockades to protest high fuel and food costs in Panama have begun to cause shortages of some food products, fuel and medicine.
The closures, including of the Pan-American Highway, have forced the national electric company to ration electricity in Darien province, which borders Colombia. Tankers carrying gas to run the power generation plant cannot arrive. Some 7,000 families have been affected by the reduction of electricity to 11 hours daily.
In Panama’s main wholesale market that supplies both supermarkets and individual consumers, there was little foot traffic Wednesday. Display tables usually stacked high with produce had far less on offer. Some vegetables like lettuce and tomatos, in particular, were in short supply.
प्रोफेशनल मसाज (Professional Massage) की सर्विस देने वाले एक शख्स ने चोरी से अपने कई ग्राहकों के वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इस मामले में 59 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। वह स्पेन में मसाज पार्लर चलाता था। आरोपी शख्स जर्मनी का रहने वाला था। उस पर यौन उत्पीड़न और प्राइवेसी भंग करने के सात आरोप लगाए गए हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि 2005 से 2020 के बीच उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया। वह सीक्रेट कैमरे से ग्राहकों के वीडियो बना लेता था। कुछ ग्राहकों को वह गलत तरीके से छूता था।
15 साल की लड़की की मां की ओर से शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ जांच शुरू हुई थी। मां ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न हुआ। जांच के दौरान मसाज पार्लर में 2 सीक्रेट कैमरा मिले थे। वहीं कई रिकॉर्डिंग मिलीं जिनमें 20 महिलाएं दिख रही थीं। इन महिलाओं को इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि उनका मसाज सेशन रिकॉर्ड किया जा रहा है।
आरोपी के पार्लर में स्पेन के अलावा विदेश से भी लोग अपना मसाज कराने के लिए जाते थे। ‘ज्यूडिशियल पुलिस टीम ऑफ द सिविल गार्ड ऑफ प्यूर्टो रिको’ इस मामले में अन्य पीड़ित लोगों को तलाशने की कोशिश रहे हैं, जिनकी अवैध तौर पर रिकॉर्डिंग की गई थी।
पुलिस ने इस मामले में 928 15 27 20 नंबर और ईमेल आईडी gc-puertorico-epj@guardiacivil.org जारी की है। पुलिस जर्मनी की पुलिस से भी संपर्क में हैं क्योंकि आरोपी जर्मनी का रहने वाला है। फिलहाल इस शख्स को जेल में बंद कर दिया गया है।
सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी बलकौर सिंह को पाकिस्तान से मिली है। पोस्ट में लिखा है- ‘अगला नंबर बापू का’। मूसेवाला के पिता ने धमकी की जानकारी पुलिस को दे दी है। जानकारी के मुताबिक बलकौर सिंह को पाकिस्तान के एक नंबर से इंस्टाग्राम पर धमकी भरा संदेश मिला है। मूसेवाला के पिता ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद पंजाब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि इस मामले में कोई पंजाब पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
मालूम हो कि पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वहीं, अब उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई है. बताया जा रहा है कि मूसेवाला के पिता ने धमकी मिलने के बाद कुछ दिनों के लिए गांव से कहीं बाहर चले गए हैं. सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में इसकी जानकारी दी गई थी। इसमें कहा गया था कि मूसेवाला के माता-पिता कुछ दिनों के लिए गांव में नहीं हैं, इसलिए उनसे मिलने वाले निराश न हों।
गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल दो गैंगस्टर को पंजाब पुलिस ने मार गिराया। अमृतसर के एक गांव में पंजाब पुलिस के साथ करीब पांच घंटे तक चली मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी और एक पत्रकार भी घायल हुआ। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद बान ने अमृतसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा मारे गए। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ पांच घंटे तक चली जो शाम चार बजे समाप्त हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ भारी गोलीबारी में दोनों मारे गए। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की अगुवाई करने वाले बान ने बताया कि दोनों के पास से एक एके-47 और एक पिस्तौल बरामद की गई है। अधिकारी ने बताया कि एक बैग भी बरामद किया गया है लेकिन फोरेंसिक विभाग उसकी जांच करेगी।
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने पंजाब क्लर्क परीक्षा (Punjab Clerk Exam) के टाइपिंग टेस्ट (PSSSB Clerk Typing Test) के एडमिट कार्ड अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड (PSSSB Clerk Typing Test Admit Card) क्लर्क, क्लर्क आईटी और क्लर्क एकाउंट्स पदों (Punjab Governemnt Job) के लिए रिलीज हुए हैं। कैंडिडेट्स पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ssb.punjab.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इस डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कर सकते हैं डाउनलोड
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssb.punjab.gov.in पर जाएं।
यहां Current News सेक्शन के अंतर्गत एडमिट कार्ड का लिंक दिया होगा, उस पर क्लिक करें।
ऐसा करने पर जो पेज खुले उस पर Download Admit Card लिंक पर जाएं।
यहां एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि जो भी डिटेल मांगे जा रहे हों, वे एंटर करें और सबमिट का बटन दबा दें।
इतना करते ही पीएसएसएसबी क्लर्क टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
यहां से इसे डाउनलोड कर लें और चाहें तो एक प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 400 से अधिक पद भरे जाएंगे।
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के एक फैसले काे पलटते हुए अविवाहित महिला (Unmarried women) को 24 हफ्ते की प्रेग्नेंसी (24 Days Pregnancy) को खत्म करने का आदेश दे दिया। जस्टिस डीवाय चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत त्रिपाठी व जस्टिस एएस बोपन्ना की बेंच ने कहा कि महिला शादीशुदा नहीं है, केवल इस वजह से उसे गर्भपात करवाने से नहीं रोका जा सकता। हालांकि कोर्ट ने 22 जुलाई तक दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) के डायरेक्शन में एक पैनल बनाने और अबॉर्शन से जुड़ी रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश भी दिया है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने कर दिया था इंकार
मामला दिल्ली हाईकोर्ट में था जहां 15 जुलाई को कोर्ट ने अबॉर्शन पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने कहा था कि सहमति से गर्भवती होने वाली अविवाहित महिला मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) रूल्स, 2003 के तहत अबॉर्शन नहीं करवा सकती। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की बेंच ने मौखिक टिप्पणी में कहा था कि इस स्तर पर अबॉर्शन बच्चे की हत्या के समान होगा। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अगुआई वाली बेंच ने बच्चे को गोद लेने के लिए उसे जन्म देने का सुझाव दिया था। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने कहा था “तुम बच्चे को क्यों मार रही हो? बच्चे को गोद लेने वालों की एक बड़ी कतार मौजूद है।”
इसी फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की और कहा कि हाईकोर्ट ने MTP के प्रावधानों को लेकर रोक लगाने में गलत दृष्टिकोण अपनाया था। एक विवाहित और अविवाहित महिला के बीच के अंतर के कारण कानून में मिलने वाली छूट से कोई संबंध नहीं है।
न्यूज हंट.पटियाला : पटियाला जिले के पातड़ा में भारी बारिश के चलते मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी व 2 बच्चे शामिल हैं जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतकों की पहचान राजू (42), पत्नी सुनीता (36 वर्ष), बेटा अमन (18) व बेटी उषा (11) के तौर पर हुई है। घटना में उनका मंझला बेटा विकास जख्मी हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गांव निवासियों व डेरा सिरसा के वालंटियर्स ने मौके पर पहुंचकर शवों को मलबे से बाहर निकाला। पुलिस प्रशासन की तरफ से थाना मुखी पातड़ा प्रकाश मसीह ने घटना स्थान पर पहुंच स्थिति का जायजा लेने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल समाना भेज दिया।
करनाल का रहने वाला है परिवार
मृतक हरियाणा के जिला करनाल के कस्बा असंध से संबंधित था जोकि जाखल रोड पर स्थित एसबीआइ बैंक के नजदीक किराये के मकान में पिछले करीब एक साल से रह रहा था। मृतक राजू अनाज मंडी पातड़ा में पल्लेदारी का काम करता था और वार्ड नंबर 9 में स्थित किराये पर परिवार सहित रह रहा था। बुधवार रात को हुई तेज बारिश के बाद वीरवार सुबह 6 बजे के करीब जब परिवार सो रहा था तो मकान की छत पर गिर गई। इसके चलते परिवार के 4 सदस्यों की मलबे में दबकर मौत हो गई।
News Hunt Daily Evening E-Paper
21 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
21 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday