20.1 C
Jalandhar
Monday, April 6, 2026
Home Blog Page 585

ICSE 10th Result Out: जारी हुआ आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट, ये रहा डायरेक्ट लिंक

0

ICSE 10th Result Declared: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने रविवार, 17 जुलाई को ICSE Result 2022 जारी कर दिए हैं जो स्टूडेंट्स इस साल इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) यानी 10वीं क्लास का बोर्ड परीक्षा में बैठे थे, वे अब सीआईएससीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।
इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
cisce.org
results.cisce.org
results.nic.in
ICSE Result 2022: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, ‘ICSE Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4: आपका ‘ICSE Class 10th Result 2022’ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।
स्टेप 6: छात्र, रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं।

ICSE 10th Result on SMS: एसएमएस पर ऐसे चेक करें अपना स्कोर
स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल मैसेज बॉक्स में जाएं।
स्टेप 2: क्रिएट मैसेज में ICSE स्पेस देकर अपनी Unique Id टाइप करें।
स्टेप 3: इस मैसेज को 09248082883 नंबर पर भेज दें।
स्टेप 4: थोड़ी देर बाद रिवर्ट मैसेज में रिजल्ट आ जाएगा।
बता दें कि इस साल करीब 70 हजार से ज्यादा छात्रों ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था जिनके नतीजे आज वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अब आईएससी 12वीं क्लास के छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। सीआईएससीई बोर्ड जल्द ही ISC 12th Result 2022 Date जारी करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

पंजाब में ट्रैफिक रूल तोड़ने पर अनोखी सजा! शराब पीकर गाड़ी चलाई तो जुर्माने में देना होगा एक यूनिट ब्लड

0

पंजाब सरकार (Punjab Govt) ने यातायात नियमों को लेकर एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटीफिकेशन में कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन (Traffic Rules Violation) किया तो न सिर्फ जुर्माना देना होगा बल्कि गलती दोहराने पर जुर्माना भी दोगुना हो जाएगा। इसके साथ ही कहा गया है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने पर तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाएगा. साथ ही नजदीकी अस्पताल में सामुदायिक सेवा करनी होगी या एक यूनिट रक्तदान करना होगा।
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जिस तरह से सजा का प्रावधान किया गया है, वो अब चर्चा का विषय बन गया है। अधिसूचना में जिक्र किया गया है कि अगर कोई ट्रैफिक रूल तोड़ता है तो उसे एक रिफ्रेशर कोर्स से गुजरना होगा। इसके बाद परिवहन प्राधिकरण से सर्टिफिकेट भी लेना होगा. इतना ही नहीं, कम से कम 20 स्कूली स्टूडेंट्स को दो घंटे तक यातायात के नियम सिखाने होंगे।
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सामान्य सजा के रूप में तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। इसमें ओवरस्पीडिंग, गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, ट्रिपल राइडिंग और रेड लाइट जंप करना शामिल है।

किस नियम के उल्लंघन पर कितना जुर्माना

पंजाब में अब ओवरस्पीडिंग पर पहले 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर कोई बार-बार इस नियम का उल्लंघन करते पाया गया तो जुर्माना दोगुना हो जाएगा। शराब पीकर गाड़ी चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगेगा। अगर दूसरी बार इस नियम का उल्लंघन किया तो जुर्माना की राशि दोगुना हो जाएगी। ओवरलोडेड वाहनों पर पहली बार 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार दोगुना जुर्माना भरना होगा।

रेड लाइट जंप करने पर एक हजार रुपये

पंजाब पुलिस ने यातायात के नियमों के उल्लंघन को रोकने और नए दिशा-निर्देशों को लागू करने के लिए ट्रैफिक बैरियर लगाने की घोषणा की है। पहली बार रेड लाइट जंप करने या ट्रिपल राइडिंग पर 1,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा। दोबारा नियम का उल्लंघन किया तो दोगुना जुर्माना भरना होगा।

पंजाब में क्या है ट्रैफिक का हाल

पंजाब में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन आम बात है। जहां हर रोज 13 लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं। 2011-2020 के दौरान पंजाब में 56,959 से अधिक दुर्घटनाएं हुईं थीं जिनमें 46,550 लोग मारे गए थे।

NHAI Recruitment 2022: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर व अन्य पदों की भर्ती

0

न्यूज हंट, नई दिल्ली : NHAI Recruitment 2022: यदि आप नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) में सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं और अच्छे मौकों का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। भारत सरकार के सड़क परिवन और राजमार्ग मंत्रालय के अधीन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करते हुए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन मोड में आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्राधिकरण द्वारा विज्ञापन के अनुसार मैनेजर (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी), असिस्टेंट मैनेजर (ऐडमिनिस्ट्रेशन) और पार्लियामेंट असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इन पदों पर एनएचएआइ द्वारा प्रतिनियुक्ति / संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है।
एनएचएआइ में मैनेजर (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी), असिस्टेंट मैनेजर (ऐडमिनिस्ट्रेशन) और पार्लियामेंट असिस्टेंट के पदों के लिए पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार NHAI की आधिकारिक वेबसाइट, nhai.gov.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 3 अगस्त 2022 (शाम 6 बजे तक) तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर सकेंगे।

एनएचएआइ भर्ती 2022 अधिसूचना लिंक

इस लिंक से करें आवेदन

पदों के अनुसार योग्यता
एनएचएआइ में मैनेजर (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीई/बीटेक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए या डोएक से सी-लेवल सर्टिफिकेट कोर्स किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को सम्बन्धित कार्य का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख को 48 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी व अन्य पदों के लिए योग्यता हेतु भर्ती अधिसूचना देखें।

‘हम पतले क्या हुए, लोगों ने नकली कहना शुरू कर दिया’, फर्जी कहे जाने पर गुरमीत राम रहीम ने ली चुटकी

0

न्यूज हंट.चंडीगढ़ : जेल से पैरोल पर आए डेरा सच्चासौदा प्रमुख राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) असली है या नकली, इसको लेकर दायर याचिका को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) ने खारिज कर दिया था। कोर्ट ने मामले में डेरा श्रद्धालुओं को जमकर फटकार लगाते हुए कहा था कि यह किसी फिल्म में ही संभव है। साथ ही कहा था कि पटीशन दाखिल करते वक्त दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए। अब मामले में राम रहीम ने फर्जी कहे जाने पर सफाई दी है (Fake Ram Rahim)। उन्होंने चंडीगढ़ में एक सत्संग के दौरान तंज भरे लहजे में कहा कि हम पतले क्या हुए, लोगों ने नकली कहना शुरू कर दिया।
दरअसल दायर याचिका में कहा गया था कि पैरोल पर बाहर आए डेरा मुखी के हाव-भाव असली राम रहीम जैसा नहीं है। मामले की सरकार से जांच करवाने की भी मांग की गई थी। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab & Haryana High Court) में दायर की गई इस अजीबो-गरीब याचिका में आरोप लगाया गया था कि रोहतक की जेल में जो गुरमीत राम रहीम बंद है वह नकली है। वह असली डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम नहीं है. याचिका में कहा गया है कि वास्तविक राम रहीम को अगवा कर लिया गया है। इधर राम रहीम ने फर्जी कहे जाने पर सफाई दी है। राम रहीम ने एक सत्संग के दौरान कहा कि हम पतले क्या हुए, लोगों ने नकली कहना शुरू कर दिया।

पंजाब के MP सिमरनजीत सिंह मान द्वारा भगत सिंह को आतंकवादी कहने के बाद कुमार विश्वास का आया बड़ा ब्यान, जानिए क्या कहा

0

न्यूज हंट. नई दिल्ली : कवि कुमार विश्वास संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान (Simranjit Singh Mann) के एक बयान से नाराज है। दरअसल इस बयान में सांसद सिमरनजीत सिंह ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को आतंकवादी कहा है। इसके लिए वो एक पत्रकार के सवाल पर अपने जवाब को सही ठहराते हुए भी सुने जा सकते हैं। कुमार विश्वास ने भी उनके बयान को सुनने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
अपने ट्विटर हेंडल पर उन्होंने लिखा है कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह😢 हम शर्मिंदा हैं। शायद हम स्वार्थी लोग आपको बलिदान के अधिकारी ही नहीं थे🙏 चिंगारी सुलगा दी गई है, आग फैल रही है और सब अपने-अपने लोभ और डर से चुप हैं। जब आगाह किया था तो लोग मुझ पर हंस रहे थे। जितना आम जनता सोच रही है, हालात उससे कहीं ज़्यादा ख़राब हैं, होंगे

जिक्रयोग्य है कि इससे पहले भी कुमार विश्वास तमाम तरह के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते रहते हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले भी उनका एक वीडियो खासा वायरल हुआ था, वो वीडियो भी पंजाब की राजनीति से जुड़ा हुआ था।

Weather Alert : पंजाब समेत देश के कई हिस्‍सों में 3 दिन तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, इन इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं

0

Weather Update : नई दिल्‍ली, एजेंसियां : देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। कई राज्‍यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। असम, गुजरात और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्व मध्‍य, पश्चिम मध्‍य, उत्‍तर और दक्षिण पश्चिम अरब सागर के आस पास गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि अगले 3 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज चमक के साथ छिटपुट एवं मध्यम बारिश की संभावना है। 19 जुलाई तक पंजाब-हरियाणा, 17 जुलाई को राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ हिस्‍सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश संभव है।


अगले 24 घंटों में इन जगहों पर होगी बारिश
मौसम विभाग ने देश के कई हिस्‍सों में वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्‍काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ ही केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, गुजरात, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश

123 किलो वज़नी नवजोत सिंह सिद्धू के घुटनों में दर्द, जेल में अब सोने के लिए मिलेगा हार्ड बोर्ड बेड

0

न्यूज हंट. पटियाला : पटियाला सेंट्रल जेल (Patiala Central Jail) में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने घुटने के जोड़ों में तेज दर्द की शिकायत की है। शिकायत के बाद एक ऑर्थोपेडिक सर्जन ने जेल में सिद्धू की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हे जमीन पर न सोने की सलाह दी है। जिसके बाद जेल प्रशासन ने सिद्धू के लिए हार्ड बोर्ड बेड का इंतजाम किया है।
1988 के रोड रेज मामले में नवजोत सिंह सिद्धू एक साल की जेल की सजा काट रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कथित तौर पर जोड़ों के दर्द के कारण नियमित काम करने में असमर्थ हैं। यह पता चला है कि सिद्धू को जमीन पर सोना पड़ता है और अपने 123 किलो वजन को देखते हुए उनके लिए उठना मुश्किल हो जाता है। सिद्धू की टॉयलेट सीट भी उनकी हाइट और वजन के लिए कम बताई गई है।
जांच के बाद डॉक्टर ने सिद्धू को वजन कम करने की सलाह दी थी। उन्हें घुटने को मजबूत करने वाले व्यायाम- क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग एक्सरसाइज की सलाह दी गई है। साथ ही सिद्धू को फर्श पर नहीं बल्कि बिस्तर पर सोने की सलाह दी गई है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने उपचार के उपाय नहीं किए तो उनके जोड़ों में दर्द और बढ़ जाएगा।
सिद्धू के साथ दलेर मेहंदी भी जेल में
इस बीच, पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को भी जेल में उसी बैरक नंबर-10 में रखा गया है जहां सिद्धू बंद हैं। पटियाला की एक अदालत ने गुरुवार को 2003 के मानव तस्करी मामले में पंजाबी पॉप गायक की दो साल की सजा को बरकरार रखते हुए जेल भेज दिया था। कोर्ट ने 2003 के मानव तस्करी मामले में निचली अदालत के 2018 के आदेश के खिलाफ मेहंदी की अपील खारिज कर दी थी। वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया भी मादक पदार्थ मामले में पटियाला केंद्रीय जेल में बंद हैं।

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
16 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday