News Hunt Daily Evening E-Paper
15 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
दिमाग है या कम्प्यूटर…. इंश्योरेंस के पैसे चाहिए थे, इसलिए नाबालिग ने कोरियर पॉर्सल में बम लगा दिया!
न्यूज हंट. मुंबई : मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक 17 वर्षीय नाबालिग ने इंश्योरेंस के पैसे लेने के लिए कोरियर पॉर्सल में बम लगा दिया। नाबालिग का तर्क था कि कोरियर के सामान को नुकसान पहुंचेगा और फिर उसे मुआवजा दे दिया जाएगा। लेकिन पुलिस ने इस पूरी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया है। दरअसल हुआ यूं कि नाबालिग ने जो पार्सल मंगवाया था, जोगेश्वरी के कोरियर ऑफिस में उसमें छोटा सा धमाका हुआ और आग लग गई। उस वजह से पार्सल में पड़े सामान को नुकसान पहुंचा. कोरियर कंपनी ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी और उन्हें दाल में कुछ काला लगा। ऐसे में तुरंत सेंडर की सारी जानकारी मांगी गई और 17 वर्षीय नाबालिग से सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हो गया।
पहले तो नाबालिग पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा था, लेकिन जब लगातार सवाल दागे गए, वो टूट गया और उसने पूरी साजिश से खुद ही पर्दा उठा दिया। पुलिस भी युवक के खुलासे से हैरान रह गई। बताया गया कि युवक ने एक विज्ञापन देखा था जिसमें साफ लिखा था कि अगर आपका पार्सल इंश्योर्ड है और उसको कुछ भी नुकसान पहुंच जाता है, ऐसी स्थिति में आपको पूरा मुआवजा मिलेगा। इसके साथ-साथ जितना नुकसान हुआ है, उससे 110 प्रतिशत अधिक वापस किया जाएगा।
अब इस विज्ञापन को देखने के बाद ही युवक के मन में लालच आ गया और उसने एक साजिश तैयार की। साजिश थी कोरियर में बम लगाने की, महंगी कंपनी से इंश्योरेंस लेने की और फिर नाटक कर पैसे वसूलने की। नाबालिग के मुताबिक सबसे पहले उसने एक पार्सल मंगवाया, उसमें मोबाइल फोन, मेमोरी कार्ड और कुछ प्रोसेसर रखवा दिए। कुल कीमत थी 9.81 लाख रुपये। अब इसके बाद युवक ने एक बड़ी कंपनी से अपने पार्सल के लिए इंश्योरेंस लिया।
इसके बाद यूट्यूब का सहारा लेते हुए नाबालिग ने टाइमर सर्किट बनाना सीखा। उसी सर्किट की वजह से दूर बैठे युवक ने अपने फोन से ही पार्सल में ब्लास्ट करवा दिया। बकायदा दिवाली वाले पटाखों, बैट्री का इस्तेमाल कर एक विस्फोटक तैयार कर दिया गया। फिर ब्लू डार्ट नाम की कोरियर कंपनी को उस पार्सल को दिल्ली पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन जैसे ही पार्सल जोगेश्वरी के पास पहुंचा, युवक ने फोन के जरिए उसमें विस्फोट करवा दिया। अभी के लिए इस नाबालिग को 27 जुलाई तक के लिए बाल सुधार गृह भेज दिया है।
ललित मोदी से डेटिंग की खबरों पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी, जाने क्या कहा ?
न्यूज हंट. नई दिल्ली : Sushmita Sen vs Lalit Modi : पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने ललित मोदी (Lalit Modi) के साथ डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और सोशल मीडिया के जरिए ही प्रतिक्रिया दी है। ललित मोदी के धमाकेदार खुलासे के लगभग 18 घंटों के बाद सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, जिसमें वो अपनी दोनों बेटियों के साथ हंसते-मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ सुष्मिता ने इस पोस्ट में शादी और किसी तरह की इंगेजमेंट से इनकार किया है। साथ ही इशारों-इशारों में यह भी कह दिया कि उनके निजी जीवन से लोगों को कोई सरोकार नहीं होना चाहिए। सुष्मिता ने इस फोटो के साथ लिखा- ”मैं बहुत खुश हूं। ना ही शादी की है और ना ही कोई रिंग सेरेमनी हुई है। बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं। बहुत सफाई दे दी। अब अपने जीवन और काम की ओर लौट रही हूं। मेरी खुशियों में हमेशा शामिल होने के लिए शुक्रिया। उनका भी जो नहीं होते। वैसे भी इससे आपका कोई लेना-देना नहीं।
सुष्मिता सेन इससे पहले रोहमन शॉर के साथ रिलेशनशिप में थीं। कुछ महीने पहले ही दोनों अलग हुए हैं। रोहमन, सुष्मिता से कई साल छोटे थे। सुष्मिता सेन की दो बेटियां रिनी और अलिशा हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया था।
पटियाला के राजिंदरा अस्पताल की रेडियोलाजिस्ट ने की आत्महत्या, चल रहा था तलाक का केस
न्यूज हंट. पटियाला : यहां के सरकारी राजिंदरा अस्पताल के होस्टल में एक महिला ने शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाली युवती की पहचान 30 वर्षिय आरती निवासी गुरदासपुर के तौर पर हुई है। वह राजिंदरा अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट के तौर पर तैनात है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजिंदरा अस्पताल की मार्चरी में रखवाकर परिवार को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि आरती वीरवार रात को ही आपने घर से वापस होस्टल आई थी। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो सहकर्मी चेक करने होस्टल पहुंच गए। होस्टल का कमरा अंदर से लॉक था। उन्होंने होस्टल का दरवाजा खटखटाया पर काफी देर तक कमरे से न काई आवाज आई। इसके बाद अस्पताल के अन्य स्टाफ की सहायता से दरवाजा तोड़कर चेक किया गया तो आरती का शव कमरे के अंदर लगे पंखे से लटक रहा था। यह जानकारी भी मिली है कि आरती का तलाक का केस चल रहा था जिसके कारण वह परेशान रहती थी।
होशियारपुर के चब्बेवाल में बड़ा हादसा; विद्यार्थियों से भरी बस पलटी, बच्ची की दर्दनाक मौत
न्यूज हंट. होशियारपुर : होशियारपुर जिले के चब्बेवाल क्षेत्र में स्कूल बस पलटने से गाड़ी में सवार एक बच्ची की मौत हो गई। बस दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल (चब्बेवाल) की थी। हादसा उस समय हुआ जब छुट्टी के बाद बस बच्चों को वापस छोड़ने जा रही थी। इस दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। इस हादसे में बस में सवार कुछ बच्चों के मामूली चोट लगी है जबकि बस में एक बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना चब्बेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले का जांच शुरु की।
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
15 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
15 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
Amarnath Yatra 2022 : काजीगुंड हादसे में 23 अमरनाथ यात्री घायल, तीन को जीएमसी अनंतनाग में शिफ्ट
न्यूज हंट. श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम में काजीगुंड के बदरगुंड इलाके में आज गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में करीब 23 अमरनाथ यात्री घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदरगुंड क्रासिंग पर अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही एक बस एक टिपर डंपर से टकरा गई। इस हादसे में घायल हुए 23 अमरनाथ यात्रियों में तीन यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक 20 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सिर्फ तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद जीएमसी अनंतनाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। घायल यात्रियों में देश के कई राज्यों के श्रद्धालु शामिल हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के अर्जुन पाटिल, अनिकेत देवंतवाल, गणेश कुमार, अर्जुन चाहेव, सागर अशोक, उत्तर प्रदेश के परागदत्त व सरवंत, मध्य प्रदेश के बदन तिवारी, राजस्थान के दनारका प्रसाद, हरनाथ गुर्जर, अमित सेठ अमित व रेखा बाई, गुजरात के मालजन बाई, नर्मदा व हरनाथ शामिल है।
