17.3 C
Jalandhar
Sunday, April 5, 2026
Home Blog Page 593

अमन अरोड़ा ने सूचना एवं लोक संपर्क, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा और आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री के तौर पर पद संभाला

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में सूचना एवं लोक संपर्क, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा और आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग का पद संभाला। पद संभालने से पहले परमात्मा के समक्ष सरबत के भले के लिये अरदास की गई।

श्री अमन अरोड़ा के पद सँभालने के मौके पर वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर, लोक निर्माण और बिजली मंत्री श्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ, ख़ाद्यएवं सिविल सप्लाई मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों संबधी मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज््जर, श्री कुलवंत सिंह, डॉ. जीवनजोत कौर, श्री दविन्दरजीत सिंह लाडी और श्री नरिन्दरपाल सिंह सवना ( सभी विधायक) उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा जो सुनाम से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं, ने नयी जि़म्मेदारी मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुये कहा कि वह अपनी ड्यूटी तनदेही और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुये श्री अरोड़ा ने कहा कि सरकार की जन हितैषी और समाज कल्याण स्कीमों और प्रोजेक्टों को आधुनिक तरीक साथ लोगों तक पहुँचाया जायेगा जिससे असली लाभपात्री इनका तुरंत फ़ायदा ले सकें। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ पारदर्शी, जवाबदेह, सकारात्मक सांझ को मज़बूत करेंगे और राज्य के लोगों को अच्छी छवि वाला प्रशासन देना यकीनी बनाऐंगे।

इस मौके पर मौजूद मंत्री साहिबान ने उम्मीद जताई कि श्री अमन अरोड़ा एक मेहनती, कुशल और दूरदर्शी नेता हैं और उनके नेतृत्व में विभाग दिन दोगुनी, रात चौगुनी तरक्की करेगा।

श्री अमन अरोड़ा के पद सँभालने के मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए वेणू प्रसाद और विशेष प्रमुख सचिव श्री रवि भगत, आवास निर्माण और शहरी विकास के प्रमुख सचिव श्री अजोए सिन्हा, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव स. गुरकीरत किरपाल सिंह और डायरैक्टर श्रीमती सोनाली गिरी, सी. ए. गमाडा श्री अर्शदीप सिंह थिंद, सी. ई. ओ. पेडा श्री सुमित जारंगल और पारिवारिक सदस्यों में कैबिनेट मंत्री के माता श्रीमती परमेश्वरी देवी, पत्नी श्रीमती शबीना अरोड़ा, पुत्र भुवीर अरोड़ा, बहन श्रीमती नीना मल्होत्रा, ससुर श्री सन्दीप गिल्होत्रा, सास श्रीमती रंजना और अन्य पारिवारिक मैंबर और स्नेही मौजूद थे।

विजीलैंस ब्यूरो की बड़ी कार्यवाई : पीएसपीसीएल का कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

0

न्यूज हंट.लुधियाना : विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने गुरुवार को पीएसपीसीएल के लुधियाना जिले में लक्खोवाल, कोहाड़ा दफ़्तर में तैनात राजस्व सहायक परमजीत सिंह को बिजली कुनैकशन तबदील करने के बदले 10000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि कर्मचारी राजस्व सहायक (आरए) को भ्रष्टाचार के दोषों के अंतर्गत जि़ला लुधियाना के गाँव लक्खोवाल के निवासी की शिकायत पर काबू किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया गया कि अपराधी परमजीत सिंह उसके पिता के नाम पर दर्ज ट्यूबवैल के बिजली कुनैकंशन को उसके नाम पर तबदील करने के लिए 50,000 रुपए की माँग कर रहा था और सौदा 30,000 रुपए में हुआ था।
उन्होंने बताया कि कथित दोषों की जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो (आर्थिक अपराध शाखा), पंजाब, लुधियाना की टीम ने परमजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस मामले में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे कार्यवाही जारी है।

Bhagwant Mann Marriage : डॉ. गुरप्रीत कौर के हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान, सीएम हाउस में हुए फेरे

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : सीएम भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत कौर की शादी की रस्में (आनंद कारज) पूरी हो चुकी है। बता दें कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी सीएम की शादी पद पर रहते हुई है। शादी से पहले सीएन भगवंत मान का रास्ता उनकी सालियों ने रोक लिया था। फिर रिबन कटाई का नेग वाला पैसा भी लिया गया. इस दौरान सीएम केजरीवाल भी उनके साथ नजर आए। CM भगवंत मान की शादी अपने ही घर में एक छोटे से प्राइवेट समारोह हुई। इस दौरान सिर्फ गिने चुने लोग ही पहुंचे लेकिन दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल पूरी शादी में मान के साथ दिखे। वो भगवंत मान को अपना छोटा भाई मानते हैं। बता दें कि CM भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। उन्होंने 6 साल पहले तलाक लिया था। उनकी पहली पत्नी और दो बच्चे अमेरिका में रहते हैं। भगवंत मान की ख्वाहिश थी कि वो अपना घर फिर से बसाएं।

 

Commissionerate Police bust gang of unauthorized travel agents

Jalandhar, July 2022 (News Hunt)- In a major action against unauthorized travel agents, the Commissionerate Police on Wednesday busted a gang involved in duping the innocent persons on the pretext of sending them abroad. The police have seized 536 passports besides Rs 49000 cash, a laptop and three computers from their possession.

Disclosing this here today, Commissioner of Police Gursharan Singh Sandhu said Special Operation Unit (SOU) of Commissionerate Police had received a tip off regarding illegal practices being carried out by these unscrupulous elements. Following the information, a team led by ACP Ashok Kumar, SOU head Inspector Inderjeet Singh kept a close eye on these agencies namely VV overseas, Landmaze Overseas near local bus stand, Punjab To Abroad consultancy in Alfa Estate, World-Wide Overseas in Grand Mall and Visa City Consultancy in BM Tower near Football Chowk.

The accused have been identified as Nitin of Mahavir Jain Colony, Amit Sharma of New Karamsar colony, Sahil Ghai of Lal Kothi, Haibowal and Tajinder Singh of Guru Gobind Singh Nagar in Ludhiana.

The police after preliminary investigation raided VV overseas and arrested Amit, Nitin and Sahil. He added that on their instances, police nabbed Tajinder Singh and recovered 536 Indian passports and Rs 49000 cash, laptop, computer sets and other from the premises of other agencies.

Accompanied by DCP Jaskiranjit Singh Teja, the Commissioner of Police while speaking with the media persons at CP office revealed that Nitin had been facing 104 criminal cases in various police stations of Punjab. Similarly, eight cases have already registered against Tajinder. Amit and Sahil have also been booked in four and three criminal cases respectively.

Referring to a query, the CP said that further investigation was on so that this nexus could be exposed completely with the arrest of other members of the gang, if any.

A fresh case under sections 406, 420, 120-B of IPC and 13 of PTPR Act 2014 has been registered against them at Navi Baradari Police Station, Jalandhar.

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
07 July 2022
Page 1
#news #newshunt #epaper #punjablatestews #breakingnews

फरीदकोट के डीएसपी लखवीर सिंह को तरनतारन पुलिस ने पकड़ा, रिश्वत के मामले में DGP के आदेश पर हुई कार्रवाई

न्यूज हंट.चंडीगढ़/तरनतारन : पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने बुधवार को फरीदकोट के डीएसपी लखवीर सिंह को तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज एफआईआर में ड्रग सप्लायर को नामज़द न करने के बदले उससे 10 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ्तार किया है।
यह बात तब सामने आई जब तरन तारन ज़िला पुलिस ने रविवार को पट्टी मोड़ के नज़दीक एक पेट्रोल पंप से ड्रग सप्लायर जिसकी पहचान पिशौरा सिंह के तौर पर हुई है, को 250 ग्राम अफ़ीम और 1 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया था। तरनतारन के गाँव मॉडल बोपाराए का निवासी पिशौरा 30 जून 2022 की एफआईआर में वांछित था, जिसमें तरनतारन के गाँव माड़ी मेघा के रहने वाले सुरजीत सिंह को 900 ग्राम अफ़ीम समेत गिरफ्तार किया गया था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तरन तारन पुलिस की तरफ से गई जांच के दौरान सुरजीत ने खुलासा किया कि उसने पिशौरा सिंह, जो कि नशे का मुख्य सप्लायर है, से अफ़ीम ख़रीदी थी।
उन्होंने बताया जब पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू की तो पिशौरा ने एमएचसी सीआईए पट्टी के तौर पर तैनात एएसआई रशपाल सिंह के द्वारा पट्टी के सीआईए इंचार्ज को इस केस में गिरफ्तार न करने और नामज़द न करने के बदले 7-8 लाख रुपए की रिश्वत देने की कोशिश की थी, परन्तु इंचार्ज ने रिश्वत लेने से इन्कार कर दिया था और पुलिस टीमों ने पिशौरा को गिरफ्तार करने के लिए अपनी कोशिशें जारी रखी।
डीजीपी ने बताया बाद में पिशौरा ने अपने परिचित निशान सिंह निवासी गाँव सीतो, तरनतारन के द्वारा रशपाल सिंह के भाई हीरा सिंह के साथ मुलाकात की और दोनों ने मिल कर डीएसपी लखवीर, जोकि हीरा सिंह का चचेरा भाई है, के पास पहुँच की, जहाँ डीएसपी ने ड्रग सप्लायर की मदद करने के लिए 10 लाख रुपए में सौदा तय कर लिया और दोषी डीएसपी ने हीरा सिंह को रकम अपने पास रखने के लिए कहा।
पुलिस ने पिशौरा सिंह के खुलासे पर हीरा सिंह के घर से 9.97 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की। पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये डीजीपी गौरव यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी को बक्शा नहीं जायेगा।

LPG cylinder price: फिर बढ़ी घरेलू गैस की कीमतें, जानें अब कितने का मिलेगा सिलेंडर

0

LPG Price Hike : एलपीजी स‍िलेंडर की कीमत में तेल कंपन‍ियों की ओर से फिर बढ़ोतरी की गई है। कंपन‍ियों ने 6 जुलाई से घरेलू गैस स‍िलेंडर 50 रुपये महंगा कर द‍िया है। इसके साथ ही गैस स‍िलेंडर की कीमत बढ़कर 1053 रुपये पर पहुंच गई है। इसके अलावा कमर्शियर गैस सिलेंडर की कीमत में में साढे 8 रुपये की कटौती की गई है। छोटा सिलेंडर भी 18 रुपये महंगा हुआ है। ज‍िस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम स्‍थ‍िर हैं और कमर्श‍ियल स‍िलेंडर की कीमत में कटौती की गई उससे लग रहा था क‍ि घरेलू गैस स‍िलेंडर भी सस्‍ता होगा।


8.50 रुपये सस्‍ता हुआ कमर्श‍ियल स‍िलेंडर
1 जुलाई को द‍िल्‍ली में कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर घटकर 2021 रुपये का हो गया था। अब 6 जुलाई को कीमत में और कटौती होने के बाद यह 2012.50 रुपये का हो गया है। इसी तरह कोलकाता में 19 क‍िलो वाला कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर 2132 रुपये में म‍िलेगा। मुंबई में 1972.50 रुपये और चेन्‍नई में 2177.50 रुपये पर पहुंच गई है। इससे पहले घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत में आख‍िरी बार 19 मई को बदलाव आया था।

पंजाब में मुफ्त बिजली पर मान सरकार ने लगाई मुहर, CM मान बोले- प्रत्येक बिल पर 600 यूनिट माफ

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब निवासियों को बड़ी राहत देते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन कैबिनेट ने आज 1 जुलाई, 2022 से राज्य के प्रत्येक घर को हर बिल पर 600 यूनिट मुफ़्त बिजली देने के फ़ैसले को मंजूरी दे दी है। इस सम्बन्धी फ़ैसला आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता अधीन हुई मंत्रीमंडल की मीटिंग के दौरान लिया गया।

यह प्रगटावा करते हुये आज यहाँ मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ता प्रति बिल उपभोग हुई 600 यूनिट पर ज़ीरो बिल प्राप्त करने के योग्य होंगे। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी, जिनको अब तक हर महीने बिजली दरों के रूप में काफ़ी खर्चा करना पड़ता था। इस फ़ैसले के अनुसार अनुसूचित जाति (एस. सी.), गरीबी रेखा से नीचे ग़ैर-अनुसूचित जाति (नॉन-एस.सी.) और पिछड़ी श्रेणी (बी. सी.) वाले घरेलू उपभोक्ता जो मौजूदा समय में हर बिल पर 400 यूनिट मुफ़्त बिजली के योग्य थे, को भी सब्सिडी पर 600 यूनिट बिजली मिलेगी।

इसी तरह पंजाब के स्वतंत्रता सैनानियों और उनके वारिस (पोते-पोतियों तक) घरेलू उपभोक्ता जोकि मौजूदा समय मुफ़्त 400 यूनिट बिजली के लिए योग्य थे, को भी सब्सिडी पर 600 यूनिट प्रति बिल बिजली मुफ़्त दी जायेगी। यदि एस. सी., बी. पी. एल. नॉन-एस. सी, बी.सी. और स्वतंत्रता सैनानियों की श्रेणियों का उपभोग प्रति बिल 600 यूनिट से अधिक जाती है तो वह 600 यूनिटों के इलावा अधिक उपभोग होने वाली यूनिटों के लिए पूरी तय दरों, मीटर किराया और लागू होने वाले सरकारी टैक्सों के साथ भुगतान करेंगे।

इसी तरह मंत्रीमंडल ने सभी घरेलू उपभोक्ताओं के 31 दिसंबर, 2021 तक के लम्बित बकाये जिनका 30 जून, 2022 तक भुगतान नहीं किया गया था, को माफ करने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस कदम से लगभग 28.10 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को कुल 1298 करोड़ रुपए की राहत मिलेगी।

बूस्टर डोज को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब नहीं करना होगा 9 महीने का इंतजार,

देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच बुधवार को केंद्र सरकार ने कोविड के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार ने बूस्टर कोविड -19 खुराक के अंतराल को पहले के नौ महीनों से छह महीने तक कम कर दिया। यह पिछले महीने एनटीएजीआई की स्थायी तकनीकी उप-समिति (STSC) द्वारा कोविड-19 टीकों की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच के अंतर को छह महीने तक कम करने की सिफारिश के बाद आया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव द्वारा जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग लोगों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों (HCW) और फ्रंटलाइन वर्कर्स (FLW) को सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर छह महीने पूरे होने के बाद कोविड बूस्टर डोज मुफ्त में लगेगी. इससे पहले, सरकार ने मई में विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों को गंतव्य देश के दिशानिर्देशों के अनुसार निर्धारित नौ महीने की प्रतीक्षा अवधि से पहले वैक्सीन की बूस्टर शॉट लेने की अनुमति दी थी।