Home Blog Page 594

‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ फेम नविका कौटिया अस्पताल में भर्ती, जानिए वजह

0

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल में अब काफी बदलाव हुए हैं। इस शो से हिना खान ने भी घर-घर में पॉपुलैरिटी बटोरी है। हाल ही में इसी सीरियल से अपनी पहचान बनाने वालr एक्ट्रेस नविका कौटिया (Actress Navika Kautia) अस्पताल में भर्ती हैं। इस खबर से उनके फैंस काफी परेशान हैं। बता दें कि नविका पिछले तीन दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं। इस सीरियल में नविका माया का किरदार निभाती नजर आती हैं। अब चलिए जानते हैं कि नविका के भर्ती होने की वजह क्या है।

अपने सेहत की जानकारी खुद नविका ने अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने बताया कि वो पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रही हैं जिसकी वजह से हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। नविका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। ये फोटो मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल की है, जहां पर एक्ट्रेस को भर्ती किया है। साथ ही नविका ने अपने साथ अपनी खास दोस्त पलक सिधवानी की फोटो भी शेयर की है, जो अस्पताल में उनसे मिलने आईं थी। बता दें कि पलक को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू के किरदार में देखा गया था।

मशहूर अभिनेत्री ने नोट में लिखा है कि, ‘बीते तीन दिन मेरे लिए थका देने वाले और कठिन रहे हैं। मैं अपने आस-पास इतने प्यार और मदद करने वाले दोस्तों को पाकर धन्य महसूस कर रही हूं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी देखभाल करने के लिए शुक्रिया। साथ ही अपनी फैमिली का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्हें मैंने बहुत परेशान किया, लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखा है।’ हालांकि, अब तक ये जानकारी नहीं मिली है कि एक्ट्रेस को क्या हुआ है।

नविका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस को अपना हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि वो बीते तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। इसके साथ ही, उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों का भी धन्यवाद दिया है, जो इस मुश्किल समय में उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

CUET PG के नतीजे घोषित, 3.34 लाख उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

0

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। CUET PG Result 2022: सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए 3.34 लाख छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन निर्णायक बन गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी पीजी 2022 परीक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। एजेंसी द्वारा सीयूईटी पीजी 2022 परिणाम देखने के लिए लिंक को रिजल्ट पोर्टल, ntaresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। इसके साथ ही, एनटीए द्वारा जारी सीयूईटीअनुसार परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने पंजीकरण किया था और इनमें से 3.34 लाख ही 1 से 12 सितंबर तक आयोजित परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे। ऐसे में स्टूडेंट्स अपने सीयूईटी स्कोर कार्ड का इस पोर्टल देख सकते हैं। परीक्षार्थियों को अपना स्कोर जानने के लिए लॉग-इन लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना अपना अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तारीख के विवरण भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी NTA CUET PG स्कोर जान सकेंगे।

https://ntaresults.nic.in/resultservices/CUET-auth-22

इससे पहले, एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी परीक्षा परिणामों की तारीख और समय की आधिकारिक जारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा रविवार, 25 सितंबर 2022 को नोटिस जारी करके दी गई। साथ ही, यूजीसी अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार कुमार ने भी परिणामों को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से दी। आयोग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी परिणाम सोमवार शाम 4 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे। 

रूस के स्कूल में फायरिंग, 7 बच्‍चों सहित 13 की हत्‍या, हमलावर ने भी की खुदकुशी

0

Russian School Firing: यूक्रेन युद्ध के बीच सोमवार को मास्को से 970 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित इजेव्स्क शहर के एक स्कूल में अंधाधुध फायरिग कर 7 बच्चों समेत 13 लोगों की हत्या कर दी गई, जबकि 21 लोग घायल हैं। हालांकि नाजियों के प्रतीक चिह्न ‘सर्किल में लाल स्वास्तिक’ छपी काली टी-शर्ट पहने हमलावर ने भी आत्महत्या कर ली। हमलावर की पहचान और घटना का उद्देश्य अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

तास न्यूज एजेंसी के अनुसार मध्य रूस के उदमुर्तिया क्षेत्र की इस घटना को लेकर गठित जांच समित ने एक शार्ट वीडियो जारी किया है जिसमें स्कूल की कक्षा में फर्नीचर और पेपर बिखरे हुए हैं और फर्श पर काला कपड़ा पहने मृत हमलावर पड़ा है। कमेटी ने बताया कि घटना में मारे गए छह वयस्कों में शिक्षक और सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। कुल 21 लोग घायल हुए हैं जिसमें 14 बच्चे हैं। न्यूज एजेंसी ने बताया कि हमलावर दो पिस्टल और गोला बारूद से लैस था। एजेंसी के अनुसार, उदमुर्तिया के गवर्नर अलेक्जेंडर ब्रेचालोव ने बताया कि स्कूल में एक से 11 तक की पढ़ाई होती थी। घटना के बाद स्कूल को खाली करा लिया गया।

यूट्यूब चैनल्स के खिलाफ भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, 10 चैनल के 45 वीडियो को किया बैन

0

नई दिल्ली. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कई यूट्यूब चैनल्स (YouTube Channels) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खुफिया एजेंसी के इनपुट के आधार पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 45 यूट्यूब वीडियो (YouTube Videos) को प्रतिबंधित कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इंटेलिजेंस एजेंसीज (Intelligance Agencies) के इनपुट के आधार पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 10 यूट्यूब चैनल्स के 45 वीडियो को प्रतिबंधित कर दिया हैा। इन वीडियोज को एक करोड़ 30 लाख से अधिक व्यूवर्स देख चुके हैं।

मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इन वीडियो में फर्जी न्यूज (Fake News), एडिट किए गए वीडियो को शेयर किया गया था, जिनका उद्देश्य धार्मिक समुदायों के बीच नफरत को फैलाना था। इन वीडियो में फर्जी दावे किए गए हैं। इसमे दावा किया गया है कि सरकार ने कुछ विशेष समुदायों के सभी धार्मिक अधिकार छीन लिए हैं, कुछ धार्मिक समुदायों को हिंसक धमकी दी जा रही है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इस तरह के वीडियो में लोगों में सांप्रदायिक वैमनस्यता फैलाने की कोशिश की गई है, इससे देश में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।

Navjot Singh Sidhu : पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू ने धारा मौन, किसी से नहीं करेंगे बात, ये है वजह?

0

न्यूज हंट. पटियाला : रोडरेज मामले में पटियाला जेल में सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने मौन व्रत धारण कर लिया है। सिद्धू नवरात्रि (Navratri) के दौरान पूरे 10 दिन मौन व्रत धारण करेंगे और उनका यह व्रत 5 अक्टूबर, यानी विजय दशमी तक रहेगा। उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने यह जानकारी दी है। डॉ. नवजोत कौर ने सिद्धू के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट लिखी, ‘मेरे पति नवरात्रि के दौरान मौन पर रहेंगे। वह अब विजिटर्स से 5 अक्टूबर के बाद ही मिलेंगे।’ याद रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू 1988 के एक रोडरेज मामले में जेल की सजा काट रहे हैं।

मामला 27 दिसंबर 1988 की शाम का है जब सिद्धू अपने दोस्त के साथ पटियाला के शेरवाले गेट की मार्केट में गए थे। यहां पार्किंग को लेकर उनकी 65 साल के बुजुर्ग गुरनाम सिंह से कहासुनी हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस बीच सिद्धू ने बुजुर्ग को मुक्का मार दिया। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

चंडीगढ़ यूनीवर्सिटी MMS कांड : आरोपी MBA छात्रा फौजी को भी कर रही थी डेट, ऐसी हुई थी दोस्ती

0

न्यूज हंट. चंडीगੜ੍ਹ : चंडीगढ़ की प्राइवेट यूनिवर्सिटी मामले में पंजाब पुलिस ने आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को बीते दिनों गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सेना, असम और अरुणाचल पुलिस के सहयोग से अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी संजीव ने कथित तौर पर मोहाली पुलिस को बताया कि वह एमबीए छात्रा के संपर्क में था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी सेना के जवान का छात्रा से सोशल मीडिया पर संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों ने नंबर शेयर किए। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि छात्रा ने संजीव सिंह को वीडियो भेजे थे या नहीं। पुलिस ने संजीव के कब्जे से मोबाइल जब्त किया है, जिसकी जांच चल रही है। सेना के जवान ने मोहाली पुलिस को बताया कि उसे एमबीए छात्रा से प्यार था।

बता दें कि इस मामले में पुलिस आरोपी छात्रा समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को तीनों आरोपियों यानी MBA की छात्रा, उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा से शुरुआती पूछताछ में कई तथ्य पता चलें हैं। इसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

26 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

26 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

दीनदयाल उपाध्याय जी की जेयन्ती मनाया

 (न्यूज़ हंट)- भाजपा मंडल गढ़दीवाला के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जेयन्ती दिवस को समर्पण दिवस रूप में मनाया गया इस मौके भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मन्हास व विजय शर्मा विशेष रूप में उपस्थित हुए।इस मौके संजीव मन्हास व विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि

एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रेरणा पुंज जनसंघ के अध्यक्ष स्वर्गीय दीन दयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती पर भाजपा #समर्पण_दिवस के रूप में मना रही हैं।

कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र के समक्ष अपनी पुष्पांजलि अर्पण की।इस मौके युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सपरा, डा सवर्ण कांत, गगन कौशल,पवन गुप्ता,विवेक गुप्ता,शिवम, नरिंदर ठाकुर,पंकज सैनी,हितेश सेठ, राहुल सेठ आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

25 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive