28 September 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
28 September 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
28 September 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
नई दिल्ली : आतंकी फंडिंग के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आज फिर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एनआईए की टीम मंगलवार सुबह से ही कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान 8 राज्यों में 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। जिन राज्यों में छापेमारी की जा रही है उनमें यूपी, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात और असम शामिल हैं।
कर्नाटक में बड़ी संख्या में पीएफआई सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि पीएफआई और एसडीपीआई के 75 से ज्यादा सदस्यों को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है। इसमें एसडीपीआई का जिला प्रमुख भी शामिल है। इसके अलावा गुजरात में भी 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।महाराष्ट्र और असम में पीएफआई के 50 से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार भी किया गया है। असम पुलिस ने 25 तो महाराष्ट्र पुलिस ने 27 सदस्यों पर शिकंजा कसा है। असम के गोलपाड़ा जिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र में जिन्हें गिरफ्ताार किया गया है उनमें पीएफआई के जिला अध्यक्ष, सचिव, खजांची शामिल हैं।
महाराष्ट्र पुलिस ने नासिक में आल इंडिया इमाम काउंसिल (एआईआईसी) के प्रदेश अध्यक्ष इरफान दौलत नदवी को भी गिरफ्तार किया है। इस दौरान पीएफआई के सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया। महाराष्ट्र के ठाणे, नासिक और मालेगांव में छापेमारी की जा रही है।
भारत में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट हैं जिसके बिना किसी भी सरकारी और गैर सरकारी काम को नहीं किया जा सकता है। ग्राहकों के लिए आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) समय-समय पर कई सुविधाएं पेश करती रहती है। अब लोगों की सहूलियत के लिए यूआईडीएआई ने इसरो के साथ एक समझौते के तहत UIDAI ने ISRO और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) के साथ मिलकर भुवन आधार पोर्टल (Bhuvan Aadhaar portal) लॉन्च कर दिया है, इससे अब आधार यूजर्स अपने नजदीकी आधार सेंटर का पता लगा सकते हैं।
आधार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। आधार ने बताया है कि आधार कार्ड की लोकेशन प्राप्त करने के लिये NRSC, ISRO और UIDAI ने मिलकर एक भुवन आधार पोर्टल की शुरुआत की है, जिसमें कुल तीन फीचर्स है। इस पोर्टल की सबसे बड़ी खूबी है कि आप इसके जरिए आधार सेंटर की ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ये आपको आपके नजदीकी आधार केंद्र पहुंचने तक का रास्ता भी बताएगा। इसमें आपको दूरी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
ऐसे पता करें लोकेशन
1. इसके लिए आप सबसे पहले आप https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर जाएं।
2. इसके बाद आप अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए Centre Nearby ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. यहां आपको आपके आधार केंद्र की लोकेशन मिल जाएगी।
4. इसके अलावा आप Search by Aadhaar Seva Kendra पर भी जानकारी ले सकते हैं।
5. यहां आप आधार केंद्र का नाम इंटर करें और फिर केंद्र की जानकारी आपको मिल जाएगी।
6. आप चाहें तो Search by PIN Code के जरिए भी अपने आसपास के आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
5. इसके बाद आखिरी ऑप्शन हैं State-wise Aadhaar Seva Kendra का, जिस ऑप्शन को चुनकर आप राज्य के सभी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नई दिल्ली. पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम (Abu Salem) को फर्जी पासपोर्ट मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है। मंगलवार को यहां सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट समृद्धि मिश्रा ने यह सजा सुनाई। फर्जी पासपोर्ट मामले में अबु सलेम के अलावा दूसरे दोषी परवेज आलम को भी सजा सुनाई गई है। पत्रावली के अनुसार अबू सलेम उर्फ अब्दुल कयूम अंसारी ने वर्ष 1993 में अपने साथियों परवेज आलम व समीरा जुमानी के साथ मिलकर लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में अकील अहमद आजमी के नाम से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। सलेम ने इस आवेदन के साथ फर्जी नाम व पते के कूटरचित दस्तावेज लगाए और पासपोर्ट प्राप्त किया। बाद में उसने इस पासपोर्ट का इस्तेमाल किया।
इस मामले की विवेचना के बाद सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की थी। इस पर संज्ञान लेने के बाद कोर्ट ने अबु सलेम पर 5 जून 2009 को आरोप तय किए थे। इसके बाद अभियोजन पक्ष ने गवाई दर्ज कराई और अब आरोपी का बयान दर्ज किया गया।
News Hunt Daily Evening E-Paper
27 September 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
27 September 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि को दूर करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार 28 सितंबर 2022 से पूरे भारत में सभी ऑनलाइन पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों (POPSK) में पीसीसी सेवाओं के लिए आवेदन करने की सुविधा को शामिल करने का निर्णय लिया है। सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्रालय पीसीसी आवेदन सुविधा को सभी पीओपीएस केंद्रों पर उपलब्ध करवाएगी। सरकार के इस फैसले से ना केवल रोजगार के लिए विदेश जाने वालों बल्कि पढ़ाई के लिए विदेश जाने वालों, लॉन्ग टर्म वीजा हासिल करने वालों और इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की इच्छा रखने वालों को मदद मिलेगी।
