News Hunt Daily Evening E-Paper
30 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
30 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
Ketki Dave Husband Rasik Dave Death: टीवी इंडस्ट्री से इन दिनों लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में ‘भाबी जी घर पर है’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai) के ‘मलखान’ उर्फ दीपेश भान (Deepesh Bhan) की मौत की खबर ने सबको हिला दिया। वहीं अब इंडस्ट्री के एक औद दमदार एक्टर और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) की जानी मानी एक्ट्रेस केतकी दवे (Ketki Dave) के पति रसिक दवे (Rasik Dave) के निधन की खबर से इंडस्ट्री को सदमा लग गया है। लंबी बीमारी के बाद 65 की उम्र में एक्टर का निधन हो गया है।
रसिक दवे (Rasik Dave) ने शुक्रवार रात 29 जुलाई 2022 की रात करीब 8 बजे आखिरी सांस ली। रसिक को उनके ‘महाभारत’ में ‘नंदी’ के किरदार के लिए तारीफें पाई थीं। दो साल पहले मशहूर एक्टर रसिक की किडनी में समस्या था जिसके बाद से वह डायलिसिस पर थे। वह लगातार किडनी संबंधी बीमारियों से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। उनकी किडनी समय के साथ खराब होती रही जिसके बाद बीते एक महीने से वह सीरियस हालत में थे। आज यानी 30 जुलाई 2022 को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रसिक ने टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय काम किया लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम किया। वह गुजराती फिल्मों के जाने माने स्टार थे। रसिक ने साल 1982 में गुजराती फिल्म 'पुत्र वधू' से एक्टिंग डेब्यू किया था। तब से लगातार वह एक्टिंग के क्षेत्र में एक्टिव हैं। उन्होंने फिल्म 'मासूम' बॉलीवुड में डेब्यू किया। जिसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए। एक छोटे से ब्रेक के बाद उन्होंने टीवी सीरियल 'संस्कार: धरोहर अपनों की' से अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। वह 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कही' सीरियल में अपने किरदार में काफी पसंद किए गए।
News Hunt Daily Evening E-Paper
30 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
न्यूज हंट. हेल्थ डेस्क : शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर मांसपेशियों और हड्डियों के विकास के लिए भी विटामिन की पर्याप्त खुराक जरूरी है, लेकिन कई बार विटामिन की अधिकता भी परेशानी में डाल सकती है। दरअसल Vitamin D शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और हड्डियों की मजबूत के लिए बेहद आवश्यक होता है। अमेरिका में एक शोध में 40 फीसदी से ज्यादा लोगों में विटामिन डी की कमी पाई जाती है।
डॉक्टरों के मुताबिक अगर एक महिला में Vitamin D की कमी हो गई तो उसके पीरियड्स नियमित नहीं आते हैं और उसे थकान रहेगी, शरीर में दर्द रहेगा। अगर वो प्रेग्नेंट है तो उसके साथ बच्चे की सेहत पर भी इसका असर होगा। बच्चे की का विकास नहीं होगा और उसका नॉर्मल फंक्शन भी इफेक्ट होगा। साथ ही सोचने समझने की शक्ति भी कमजोर होने लगेगी।
किडनी फेल होने का बढ़ता है खतरा
शरीर में विटामिन डी अधिक होने के कारण कैल्शियम की अधिकता भी हो जाती है। यह दिमाग के काम करने के तरीके को प्रभावित करता है। डिप्रेशन, कंफ्यूजन और साइकोसिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी की अधिकता किडनी फेल होने का कारण भी बन सकती है। क्योंकि इसका स्तर ज्यादा होने के कारण मरीज बार-बार पेशाब जाता है और इस वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। किडनी में मौजूद ब्लड वेसल्स संकुचित हो जाते हैं।
पेट में दर्द और थकान की समस्या
विटामिन डी पाचन में सहायक होता है। डॉक्टरों की मानें तो शरीर में विटामिन डी का स्तर 30 से 60 तक होना चाहिए। विटामिन डी हमारे खाने से कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। कैल्शियम की ज्यादा मात्रा होने पर हमारा पाचन तंत्र प्रभावित होता है। पेट में मरोड़, कॉन्स्टिपेशन और थकान महसूस होने लगती है। ज्यादा पेशाब की भी समस्या हो सकती है। विटामिन डी की अधिकता से किडनी में स्टोन हो सकता है।
(Disclaimer : लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।)
न्यूज हंट, टेक डेस्क : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने वोटर्स के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र (E-EPIC) को ऑनलाइन डाउनलोड करना आसान बना दिया है। The-EPICh आपके वोटर का एक PDF वर्जन है और समान रूप से मान्य है। e-EPIC, EPIC का PDF वर्जन है। बता दें कि मतदाता अपने कार्ड अपने मोबाइल फोन पर स्टोर कर सकते हैं, उन्हें डिजी लॉकर पर अपलोड कर सकते हैं या उन्हें प्रिंट कर खुद लेमिनेट कर सकते हैं। आइये इसकी प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।
डिजिटल वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
सबसे पहले https://www.nvsp.in/ पर जाएं और ‘डाउनलोड E-EPIC कार्ड’ पर क्लिक करें। इसके बाद नए यूजर के रूप में लॉगिन/रजिस्टर करें। फिर E-EPIC डाउनलोड’ पर क्लिक करें। इसके बाद एपिक नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर दर्ज करें।
फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को वेरीफाई करें। इसके बाद डाउनलोड E-EPIC पर क्लिक करें। अगर आपका मोबाइल नंबर Eroll में रजिस्टर्ड नहीं है, तो इन स्टेप्स का पालन करें। KYC पूरा करने के लिए E-KYC पर क्लिक करें।
इसके बाद फेस लाइवनेस वेरिफिकेशन पास करें। KYC पूरा करने के लिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट करें। इसके बाद E-EPIC डाउनलोड करें।
यहां जाने दूसरे तरीके
आप http://voterportal.eci.gov.in/ या http://electoralsearch.in/ से मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं और यहां से अपना EPIC नंबर नोट कर सकते हैं और फिर E-EPIC डाउनलोड कर सकते हैं। आप E-EPIC को http://voterportal.eci.gov.in/ या https://nvsp.in/ या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप से भी अपने वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले वोटर पोर्टल पर रजिस्टर/लॉगिन करें। इसके बाद मेनू नेविगेशन से Download e-EPIC पर क्लिक करें। फिर EPIC नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर दर्ज करें। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी से वेरिफाई करें। फिर डाउनलोड E-EPIC पर क्लिक करें।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क : पूरी दुनिया महंगाई की मार झेल रही है। मंदी के इस दौर में कंपनियां अपने वर्कफोर्स में कमी कर रही हैं। लोगों की नौकरियां भी जा रही हैं। बीते दिनों में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला (Tesla) ने सैकड़ों कर्मचारियों की छुट्टी कर दी थी। यह सिलसिला अभी भी जारी है। जानकारी की माने तो जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की कंपनी अमेजन (Amazon) ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने 1 लाख कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है।
Amazon ने अपने वर्कफोर्स में लगभग 1 लाख की कमी की है, जो कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ी मैनफोर्स की कटौती को बताती है। सप्लाई सेंटर्स और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में ई-कॉमर्स दिग्गज अभी भी 15 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देता है, जो तकनीक की दुनिया में सबसे ज्यादा है। अमेजन के मुख्य वित्तीय अधिकारी ब्रायन ओलसावस्की ने कहा कि कंपनी अपने मुख्यालय और अन्य सुविधाओं को अपग्रेड करने के लिए और अधिक अलर्ट होने की योजना बनाई है।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मुझे नहीं लगता कि आप हमें उसी गति से काम पर रखते हुए देखेंगे, जो हमने पिछले साल या पिछले कुछ वर्षों में किया था। Olsavsky ने कहा कि कंपनी ने Q1 में 14,000 कर्मचारियों को जोड़े हैं। पहले साल, हमने अपने नेट कर्मचारियों की संख्या में 27,000 की कमी की थी। उन्होंने कहा कि हमने ओमाइक्रोन वैरिएंट के कवरेज के लिए Q1 में बहुत से लोगों को काम पर रखा था। अब कंपनी को एक उच्च कर्मचारियों की संख्या की स्थिति के साथ छोड़ दिया गया था।
न्यूज हंट. कोलकाता : स्कूल शिक्षकों की भर्ती में कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच जारी है। इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। ईडी की जांच में पार्थ चटर्जी की 6 से ज़्यादा महिला मित्रों का नाम सामने आया है। अर्पिता की तर्ज़ पर पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी हर महिला मित्र को मंहगे गिफ़्ट, गाड़ियां, फ़्लैट और कैश देते थे। अब पार्थ की करीबी सभी महिलाएं ईडी की रडार पर हैं। जानकारी मिली है कि पश्चिम बंगाल के अलावा बांग्लादेश में भी पार्थ की महिला मित्रों ने संपत्ति खरीदी थी। ईडी के अधिकारी अब इन सभी संपत्तियों की जांच में जुट गए हैं। जरुरत पड़ने पर सभी महिलाओं की संपत्तियों को सील भी किया जा सकता है।
पार्थ और अर्पिता के बैंक खातों की जांच में जुटी ईडी
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के बैंक खातों को लेकर भी ईडी बेहद सक्रिय है। छापेमारी के दौरान ईडी को बंधन बैंक की पासबुक और बंधन बैंक की चेक बुक बरामद हुआ थी जिसके बाद आज बंधन बैंक की दो वरिष्ठ अधिकारियों को ईडी ने समन करके ईडी दफ़्तर बुलाया है, जहां दोनों अधिकारी ईडी ऑफ़िस पहुंच गए हैं और पार्थ और अर्पिता के बैंक खातों और चेक बुक से लेन देन को लेकर ईडी पूछताछ कर रही है।
ईडी के अर्पिता के पास से पहले 21 फिर मिले 28 करोड़ कैश
ईडी ने शहर के चिनार पार्क इलाके में अर्पिता मुखर्जी से जुड़े अपार्टमेंट पर बृहस्पतिवार देर शाम छापा मारा था। ईडी ने मुखर्जी के एक फ्लैट से लगभग 28 करोड़ रुपये नकदी बरामद करने के एक दिन बाद इस फ्लैट पर छापा माराथा. केंद्रीय एजेंसी कथित स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में मुखर्जी को गिरफ्तार कर चुकी है। पिछले हफ्ते शहर में उसके एक और फ्लैट से ईडी ने 21 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी जब्त की थी।
ईडी के अधिकारी ने कहा, ”यह (चिनार पार्क) अपार्टमेंट अर्पिता मुखर्जी का है और हमें संदेह है कि उसके अन्य फ्लैटों की तरह, यहां भी नकदी जमा हो सकती है। हम पड़ोसियों से बात कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यहां किस तरह की गतिविधियां की गई हैं।”
न्यूज हंट, टेक डेस्क : Google ने बुधवार को डेवलपर्स के लिए नई Play Store पॉलिसी की घोषणा की है। इसका उद्देश्य परेशान करने वाले विज्ञापनों, अलार्म, VPN और ब्रांडों और अन्य ऐप्स के जुड़े मुद्दों को हल करना है। कंपनी ने कहा कि ये नीतियां अलग-अलग समय-सीमा के दौरान लागू होंगी, इसलिए डेवलपर्स के पास अपने ऐप्स में बदलाव करने के लिए काफी समय है। कंपनी का मानना है कि इस बदलाव की मदद से कंपनी अपने यूजर्स की सुरक्षा और ऐप के अनुभवों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।आइये जानते है कि गूगल ने क्या बदलाव किया है और ये नितिया कब तक लागू होंगी।
बेहतर विज्ञापन अनुभव (30 सितंबर, 2022)
जब हम कोई गेम खेलते है तो इन-गेम विज्ञापन से हमें बहुत परेशान करते हैं। गूगल इस समस्या में सुधार करना चाहता है। यह नीति किसी भी फुल-स्क्रीन विज्ञापनों को प्रतिबंधित करेगी, जो 15 सेकंड के बाद बंद नहीं होते हैं। बता दें कि ऑप्ट-इन विज्ञापन, जैसे कोई गेम रिवार्ड देने वाले विज्ञापन, इस पॉलिसी में नहीं आते हैं। कंपनी फ़ुल-स्क्रीन इंटरस्टीशियल विज्ञापनों को प्रतिबंधित कर रही है जो ऐप की लोडिंग स्क्रीन से पहले दिखाई देते हैं।
बता दें कि ये ऐड्स तब आते हैं, जब आप गेम का एक नया लेवल शुरू करते हैं या कभी-कभी गेम के बीच में भी इस ऐड को पेश किया जाता है।
इंपर्सनेशन (अगस्त 31, 2022)
नकल करने वाले ऐप्स को हटाने के लिए, Google अनधिकृत ऐप्स पर नकेल कस रहा है, जो सरकारों, कंपनियों और व्यवसायों के साथ जुड़े होने का दावा करते हैं। जैसे की ऐप्स राष्ट्रीय चिह्नों और सरकारी संगठनों का उपयोग लोगों को यह समझाने के लिए नहीं कर सकते कि यह एक आधिकारिक ऐप है। इसी तरह, डेवलपर किसी सरकारी आइकन का उपयोग यह दिखाने के लिए नहीं कर सकते हैं कि वे आधिकारिक तौर पर किसी कंपनी, कलाकार या टीवी शो से जुड़े हुए हैं।
स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचना (31 अगस्त, 2022)
इसके साथ ही कंपनी उन ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगा रही है जो स्वास्थ्य सलाह देते हैं और यूजर्स को नुकसान पहुंचा सकती है। कंपनी ने 1 नवंबर, 2022 से बच्चों द्वारा उपयोग किए जाने वाले ऐप्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बच्चों और स्टाकरवेयर को टारगेट करने वाले विज्ञापनों के लिए नीतिगत बदलावों की भी घोषणा की। Google का कहना है कि यदि केवल बच्चों को लक्षित करने वाला कोई ऐप विज्ञापन दिखाता है, तो उसे केवल उन्हीं विज्ञापनों का उपयोग करना चाहिए जिनमें स्वयं- Google Play नीतियों का पालन करता हो। Google द्वारा 20 जुलाई को ऐप्स के लिए सुरक्षा लेबल घोषित की। अपनी नीति लागू करने के कुछ दिनों बाद नई नीति में बदलाव भी किया गया है।
न्यूज हंट. दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) द्वारा मानहानि की अर्जी पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा को समन जारी किया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने पवन खेड़ा को उस ट्वीट को हटाने का भी निर्देश दिया है, जिसमें उन्होंने स्मृति ईरानी की बेटी पर अवैध लाइसेंस के द्वारा बार चलाने का आरोप लगाया था। दरअसल, दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्मृति ईरानी की बेटी पर अवैध लाइसेंस के द्वारा बार चलाने का आरोप लगाया था।
स्मृति ईरानी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि जिस बार का जिक्र कांग्रेस नेता बार बार कर रहे हैं उससे उनकी बेटी का कोई रिश्ता या लेना देना नहीं है। दुर्भावना से उस बार के साथ मेरी बेटी का नाम जोड़ा गया है।
इस मामले में आधारहीन और मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने पवन खेड़ा को बार लाइसेंस विवाद के आरोपों पर अपमानजनक ट्वीट को तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। इस मामले में 18 अगस्त को अगली सुनवाई होगी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा दाखिल सिविल मानहानि के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता जयराम नरेश, पवन खेड़ा और नेट्टा डिसूजा को समन जारी कर अगली सुनवाई में जवाब के साथ हाजिर होने का कहा है। मानहानि का सिविल सूट होने की वजह से समन भी जारी किया गया है।
क्या है मामला?
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी के गोवा स्थित रेस्त्रां को लेकर हमला साधा था। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा था कि वह जिस पार्टी से जुड़ी हैं, उनकी बेटी भी बहुत संस्कारी होनी चाहिए, लेकिन वो गोवा में एक रेस्टोरेंट चला रही है, जिसने 13 महीने पहले मरे हुए एक शख्स के नाम पर फर्जी लाइसेंस हासिल किया है।