19.1 C
Jalandhar
Saturday, March 15, 2025
Home Blog Page 654

अमेरिका समेत 14 देशों ने WHO की कोरोना वायरस की उत्‍पत्ति संबंधी रिपोर्ट पर जताई चिंता, जानें- क्‍या कहा

0

अमेरिका और जापान समेत 14 देशों ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की उस रिपोर्ट पर चिंता जताई है जिसमें कोरोना वायरस की उत्‍पत्ति और इसके इंसानों में फलने का विवरण दिया गया है। इस रिपोर्ट डब्‍ल्‍यूएचओ के साथ चीन ने मिलकर तैयार किया है। आपको बता दें कि जनवरी 2021 में डब्‍ल्‍यूएचओ ने इसकी उत्‍पत्ति और इंसानों में फैलने की जांच के लिए अपनी दस सदस्‍यों की टीम चीन के वुहान शहर में भेजी थी। इस टीम ने वहां पर सी-फूड मार्केट समेत दूसरी जगहों की जांच की और साथ ही लोगों और चीनी विशेषज्ञों से भी इस संबध में बात की थी। इसके बाद विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कहा था कि उन्‍हें जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला जिसके दम पर ये कहा जाए कि ये वायरस चीन की लैब से लीक हुआ था।

उन्‍होंने ये भी कहा कि ये वायरस चमगादड़ के जरिए इंसान में आया लेकिन कैसे इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका। इसमें ये भी कहा गया कि वायरस के लैब से लीक होने की बातें बेबुनियाद हैं क्‍योंकि सभी लैब अत्‍याधुनिक तकनीक से लैस हैं। लेकिन अब इसी रिपोर्ट में इन 14 देशों ने सवाल खड़ा कर दिया है। इनका कहना है कि संगठन ने अपनी रिपोर्ट को सही तरह से तैयार नहीं किया है। इसमें ऑरिजनल डाटा और सैंपल को शामिल नहीं किया गया है। इन देशों से संगठन द्वारा रिपोर्ट में देरी किए जाने पर भी आपत्ति जताई है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने इस रिपोर्ट को मंगलवार को जारी किया था।

इरफान खान बनें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो तापसी पन्नू की ‘थप्पड़’ ने मचाया धमाल, देखें फिल्मफेयर पुरस्कारों की पूरी लिस्ट

0

 हिंदी सिनेमा से सबसे चर्चित पुरस्कार फिल्मफेयर की घोषणा हो चुकी है। यह 66वां फिल्मफेयर पुरस्कार है। कोरोना महामारी के चलते साल 2020 भारतीय सिनेमा के लिए काफी मुश्किल भरा रहा था। ऐसे में फिल्मफेयर पुरस्कारों पर भी इसका असर साफ देखने को मिला है। हर साल की तरह 66वें फिल्मफेयर पुरस्कार में कई कलाकारों ने अपनी खास छाप छोड़ी और पुरस्कार हासिल किए हैं।

ऐसे में हम आपको 66वें फिल्मफेयर पुरस्कारों के सभी विजेताओं से रूबरू करवाते हैं। इस बार फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ को मिला है। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिवंगत अभिनेता इरफान खान को दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए मिला है। इतना ही नहीं 66वें फिल्मफेयर पुरस्कार में इरफान खान को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाजा गया है।

होली से ठीक पहले डराने लगे कोरोना के आंकड़े, देश के इन छह राज्यों में तेजी से बढ़ रहे नए मामले

 एक दिन बाद यानी सोमवार को रंगो वाली होली खेली जाएगी, लेकिन हर्ष और उल्लास के इस त्योहार पर इस साल भी कोरोना का ग्रहण लग गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत कुछ राज्यों में इस तेजी के साथ महामारी फैल रही है कि रंगों के त्योहार का उमंग फीका पड़ गया है। लोगों को हर समय संक्रमित होने का डर सताने लगा है। इसकी ठोस वजह करीब साढ़े पांच महीने बाद शनिवार को देश में सामने आए सर्वाधिक नए मामले हैं। पिछले 10 दिनों में नए दैनिक मामलों की संख्या दो गुना हो गई है। 16 मार्च को 24,492 मामले मिले थे, जबकि शनिवार को 62 हजार से ज्यादा नए मरीज पाए गए। तीन महीने बाद 24 घंटों में 291 मरीजों की मौत भी हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आए। इससे पहले पिछले साल 16 अक्टूबर को इससे ज्यादा 63,371 नए केस मिले थे। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 19 लाख आठ हजार को पार कर गई है। लगातार 17वें दिन नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,52,647 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.80 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 94.85 प्रतिशत और मृत्यु दर घटकर 1.35 फीसद रह गई है। संक्रमण से 291 और मरीजों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र में 112, पंजाब में 59, छत्तीसगढ़ में 22, केरल में 14 और कर्नाटक में 13 मौतें शामिल हैं। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 1,61,240 हो गई है। वहीं, अब तक एक करोड़ 12 लाख 95 हजार से ज्यादा मरीज महामारी को मात भी दे चुके हैं।

होलिका दहन आज, जानें समय, शुभ मुहूर्त सहित सभी जरूरी बातें

0

फागुन के अंतिम दिन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर आज होलिका दहन होगा। इस बार दहन का मुहूर्त शाम सात बजे से लेकर अर्धरात्रि 12:39 बजे तक होगा। ज्योतिष के अनुषार होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को किया जाता है। इसके साथ ही होलाष्टक संपन्न हो जाएगा। दूसरे दिन सोमवार को चैत्र मास कृष्णपक्ष प्रतिपदा को धुरड्डी यानी रंगोत्सव मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 27 की देर रात 2:28 बजे लग रही है जो 28 की देर रात 12:39 बजे तक रहेगी।

शास्त्रीय मान्यता अनुसार प्रतिपदा, चतुर्दशी, दिन और भद्रा में होलिका दहन त्याज्य है। आमतौर पर हर पूर्णिमा को भद्रा होती है, उसके बाद ही होलिका दहन किया जाता है। इस बार भद्रा रविवार को दिन में 1:33 बजे ही खत्म हो जा रही है। होलिका दहन के बारे में कहा गया है- ‘निशामुखे प्रदोषे’। प्रदोष काल सूर्यास्त के 48 मिनट के बाद तक होता है। चूंकि रविवार को सूर्यास्त 6:11 बजे हो रहा है, इसलिए प्रदोष काल 6:59 बजे तक रहेगा, इसलिए होलिका दहन पूर्णिमा रात रविवार को शाम सात बजे लेकर 12:39 बजे तक किया जा सकता है। वह बताते हैं कि होलिका दहन का सबसे अच्छा समय रात नौ से 11 बजे तक है। इस दिन ढूंढा राक्षसी का ओम होलिकाये नम: जाप के साथ विधिवत पूजन किया जाता है।

Bengal Chunav Political Reactions: बंगाल में 30 सीटों पर वोट‍िंग जारी, PM मोदी-ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने की अपील

0

आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के पहले चरण की वोटिंग चल रही है। बंगाल में पहले चरण में 30 सीटों पर शनिवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लोगों से निडर होकर भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

राज्य में कुल 294 सीट हैं और पहले चरण में कुल 191 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत का फैसला होना है। बंगाल में चुनाव को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हैं। कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर चुनाव आयोग ने मतगणना के समय में इजाफा किया है। इन सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है और शाम 6.30 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे

ट्रिपल मर्डर केस में बाहुबली मुख्तार अंसारी को हो सकती है फांसी या उम्रकैद की सजा

0

उत्तर प्रदेश में जरायम की दुनिया से सफेदपोश बनने वाले माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ प्रयागराज की विशेष कोर्ट में जो मामले चल रहे हैं, वह बेहद गंभीर हैं। वैसे तो मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर तथा अन्य मामलों में भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन दस ऐसे गंभीर केस हैं, जिनमें उम्रकैद या फिर फांसी तक की सजा हो सकती है।

माफिया डॉन बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ बेहद गंभीर दस मुकदमों की सुनवाई प्रयागराज के एमपी/एलएलए कोर्ट में चल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार इन सभी मुकदमों में मजबूत पैरवी कर रही है और प्रयास है कि इनका जल्दी से निपटारा हो। सरकार का प्रयास बाहुबली मुख्तार अंसारी को उसके गुनाहों की सख्त से सख्त सजा दिलाने का है। दस गंभीर केस में से एक डबल मर्डर का केस फाइनल स्टेज पर है। इसका ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है और कभी भी फैसला आ सकता है। बाकी नौ मुकदमों में छह में इन दिनों गवाही के साथ ट्रायल चल रहा है। तीन में अभी कोर्ट ने आरोप तय नहीं किया है। दस मुकदमों में से चार गैंगस्टर एक्ट के हैं। चार में से तीन गाजीपुर तथा एक मऊ में दर्ज हैं। मुख्तार के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले के भी केस हैं।

रेलवे ट्रैक ब्लॉक, किसानों ने कुर्ता उतारकर किया विरोध-प्रदर्शन

0

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने कई संगठनों के साथ मिलकर शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है। यह भारत बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। संयुक्‍त किसान मोर्चा के मुताबिक, किसान आंदोलन के 120 दिन पूरे होने पर ‘भारत बंद’ किया जा रहा है। हजारों की संख्‍या में किसान दिल्‍ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस, लेफ्ट, समेत कई विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, 26 मार्च को ‘संपूर्ण रूप’ से भारत बंद रहेगा और किसान नेता दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के अंदर भी भारत बंद का प्रभाव देखा जाएगा। वहीं, राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। बता दें कि दुकानें, माल आदि प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की गई है। पंजाब में सड़क व रेल यातायात को बाधित करने करने के साथ ही दूध और सब्जियों की भी सप्लाई बाधित रहेगी। नीचे जानें क्या रहेगा बंद और क्या खुला रहेगा…

ढाका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमिन के साथ की बैठक

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर हैं। कोरोना काल शुरू होने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमिन के साथ  बैठक चल रही है। इससे पहले उन्होंने ढाका के सावर में राष्ट्रीय शहीद स्मारक का दौरा किया। यहां उन्होंने पौधारोपण भी किया और विजिटर बुक में अपना संदेश भी लिखा। इसके बाद वह ढाका के एक होटल पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। वह दाउदी बोहरा समुदाय से भी वह मिले। 

इससे पहले  ढाका एयरपोर्ट पहुंचने पर पीएम मोदी की आगवानी में प्रधानमंत्री शेख हसीना खुद मौजूद रहीं। यहां उनको ढाका में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी बांग्लादेश की आजादी के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं। वह बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती के अवसर पर आयोजित समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

Coronavirus Update: कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी, महाराष्ट्र में लॉकडाउन की चेतावनी, हिमाचल में स्कूल- कॉलेज बंद; जानें- अन्य राज्यों का हाल

भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। देश में कोरोना महामारी फैलने के बाद से सक्रिय आंकड़े में तेजी देखी जा रही है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है और मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के 59 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं। यह पिछले 159 दिनों में आने वाली संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या है। देश के दो राज्य महाराष्ट्र और गुजरात पहली लहर के चरम के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं। वहीं, पंजाब पिछली लहर के पीक के आंकड़ों को पार करने के करीब पहुंच चुका है। मुंबई में आज कोरोना के 5,504 नए मरीज मिले। महामारी शुरू होने के बाद से यह आंकड़ा एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा है। वहीं, बीएमसी ने लोगों को चेताया है कि आने वाले समय में एक दिन में 10 हजार मामले आ सकते हैं। ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

देश में बीते 24 घंटे में 59,069 नए केस सामने आए, 32,912 मरीज ठीक हुए और 257 की मौत हो गई। नए केस 17 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 61,893 मरीज मिले थे। गुरुवार को एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 25,857 की बढ़ोतरी हुई। यह लगातार दूसरा दिन था, जब एक्टिव केस 25 हजार से ज्यादा बढ़े। बीते सात दिन में ही एक्टिव केस में 1 लाख 49 हजार 455 का इजाफा हुआ है।

देश में अब तक 1 करोड़ 18 लाख 46 हजार 82 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 62 हजार 503 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 60 हजार 983 मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4 लाख 17 हजार 46 हजार 82 मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन करते रहे, तो लॉकडाउन के अलावा कोई चारा नहीं- अजित पवार

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बड़ा बयान दिया है। पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अजित पवार ने कहा कि हम राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को मॉनिटर कर रहे हैं, 2 अप्रैल तक नज़र रखी जाएगी। अगर लोग कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन करते रहे, तो सरकार के पास लॉकडाउन के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।

कोरोना हुआ बेकाबू, महाराष्ट्र-पंजाब के बाद दिल्ली ने बढ़ाई चिंता; देश के इन शहरों में लॉकडाउन

0

देश में एक बार फिर से कोरोना बेकाबू हो रहा है। दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों से फिर चिंता बढ़ने लगी है। पिछले साल के बाद दिल्ली में पहली बार एक दिन में कोरोना के 1500 से अधिक मामले सामने आए हैं। देश के जिन राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं वहां देश के कुल मामलों के 80 फीसद मामले दर्ज हैं। इनमें से 74 प्रतिशत मरीज तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में हैं। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मप्र में भी हर दिन केस बढ़ रहे हैं। इस बीच देश के कई शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध बढ़ाए जा रहे हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई शहरों में लॉकडाउन प्रतिबंधों को लगाया गया है। इसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के कई शहर शामिल है। इन दोनों ही राज्यों में कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा सामने आए हैं।

महाराष्ट्र- नांदेड़ और बीड में लॉकडाउन

कोरोना से सबसे ज्यादा पीड़ित महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दो और जिलों- नांदेड़ और बीड में लॉकडाउन लगा दिया है। इन जिलों में लॉकडाउन आज(26 मार्च) से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान जरूरी सामानों की दुकानें सुबह 7 बजे दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। इसके साथ ही बाजार, स्‍कूल, जिम, होटल, मॉल, सिनेमा हॉल को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा महाराष्ट्र में पहले ही नागपुर में 31 मार्च तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।

मध्य प्रदेश के 7 शहरो में हर रविवार लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर के साथ अब बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगौन और रतलाम में भी रविवार को लॉकडाउन रहेगा। हर शनिवार रात दस बजे से प्रतिबंध लागू हो जाएंगे हो जाएगा, जो सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। इन जिलों में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

दिल्ली में अचानक बढ़ने लगा कोरोना

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामले अचानक बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को दिल्ली में 1515 नए मामले सामने आए। इस दौरान संक्रमण से पांच लोगों की मौत भी हुई। इससे पहले दिसंबर में दिल्ली में कोरोना के 1500 से अधिक मामले सामने आए थे।