कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि अगले चार हफ्ते काफी भयावह होंगे। ऐसे में लोगों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। महामारी की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और टीकाकरण की स्थिति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में कुल कोविड मामलों में से 92 फीसद मरीज रिकवर हो चुके हैं। 1.3 फीसद मौतें हुई हैं। लगभग 6 फीसद नए कोविड मामले हैं। महाराष्ट्र में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट फरवरी में 6 फीसद हो गई थी। अब यह 24 फीसद हो गई है, जो चिंता का विषय है। सबसे अधिक कोरोना के मामले वाले जिलों में 7 महाराष्ट्र के हैं। देश के कुल मामलों में से लगभग 58 फीसद मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं। कोविड से मृत्यु के मामलों के लगभग 34 फीसद महाराष्ट्र में दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में फरवरी के दूसरे सप्ताह में 3,000 दैनिक औसत मामलों की तुलना में औसत दैनिक नए मामले 44,000 से अधिक हो गए। औसत दैनिक मृत्यु भी 32 से 250 हो गई है।
हरदोई में अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, तीन लोग गिरफ्तार, असलहा और गोलियां बरामद
उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) में अवैध हथियारों की फैक्ट्री (Illegal Arms Factory) का पर्दाफाश हुआ है. शाहाबाद पुलिस ने छापेमारी कर असलहा निर्माता, एक सप्लायर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक शख्स फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच अवैध तमंचा, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस खोखा और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं. यह असलहा फैक्ट्री एक लेखपाल के गन्ने के खेत में संचालित की जा रही थी. इसी महीने होने वाले पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election 2021) को देखते हुए पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है.
मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कपिल देव सिंह ने बताया कि जनपद में पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शस्त्र फैक्ट्री के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग वत्स के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है. एएसपी पश्चिमी और सीओ शाहाबाद के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम हिरौली में लेखपाल रामकिशन के गन्ने के खेत से अवैध तमंचा फैक्ट्री पर रेड डाला बरामद. उन्होंने कहा कि पुलिस को यहां से भारी मात्रा में बने, अर्धनिर्मित हथियार, अवैध असलहे बनाने के उपकरण कारतूस और खोखा मिले हैं.
पुलिस ने असलहा निर्माता राधेश्याम, सप्लायर रमेश और ग्राहक लल्लू को गिरफ्तार किया है. जबकि पुलिस को देखकर एक असलहा सप्लायर भाग निकलने में सफल रहा. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. असलहा सप्लायर राधेश्याम के विरुद्ध मुरादाबाद के काठ थाना में भी एक मुकदमा पंजीकृत है. एएसपी कपिलदेव सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए यह तैयारी चल रही थी सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.
