google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

CM भगवंत मान के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, Video

Punjab: मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। आठ श्रमिक संघों के संयुक्त मोर्चे सांझा मजदूर मोर्चे के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने वेतन वृद्धि की मांग की है। हालांकि सीएम भगवंत मान अपने आवास पर नहीं थे। दरअसल आप नेता 1 दिसंबर से शुरू होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा पोस्ट किए वीडियो में मजदूरों को नारेबाजी करते और लाल झंडे दिखाते हुए नजर आते है।
संगरूर में पटियाला-बठिंडा रोड के पास सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए। मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च किया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। संगरूर के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने कहा कि यहां कोई लाठीचार्ज नहीं किया। विरोध शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने हाथापाई की। जिसके बाद पुलिस ने नियंत्रित किया। हमने उनकी मांगों का संज्ञान लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles