26.6 C
Jalandhar
Friday, September 22, 2023

Nobel Prize 2022 : Molecules ‘Click’ बनाने वाले तीन वैज्ञानिकों को मिला केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम : संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और डेनमार्क (Denmark) के तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से इस साल के रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2022) से सम्मानित किया गया क्योंकि ये तीनों वैज्ञानिकों “अणुओं का एक ऐसा तरीका विकसित कर रहे है जिसका उपयोग बेहतर दवाओं को डिजाइन करने के लिए किया जा सकता है। कैरोलिन आर. बर्टोजजी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल प्रतिक्रियाओं पर उनके काम के लिए सम्मानित किया गया था जिनका उपयोग कैंसर की दवाएं बनाने, डीएनए को मैप करने में किया जाता है। स्वीडन के स्टॉकहोम में करोलिंस्का इंस्टीट्यूट में बुधवार को विजेताओं की घोषणा करने वाले रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के सदस्य जोहान एक्विस्ट ने कहा, “यह सभी अणुओं को एक साथ स्नैप करने के बारे में है।” शार्पलेस, जिन्होंने इससे पहले 2001 में नोबेल पुरस्कार जीता था और अब दो बार पुरस्कार प्राप्त करने वाले पांचवें व्यक्ति हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
21,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles