google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आप से पार्षद चुनाव लड़ चुकी चांदनी कुमारी और मोहन लाल फिटर कांग्रेस में शामिल

होशियारपुर 10 दिसंबर (न्यूज़ हंट)- वार्ड 15 से आम आदमी पार्टी की तरफ से पार्षद चुनाव लड़ चुकी चांदनी कुमारी और मोहन लाल फिटर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि अच्छे लोगों का कांग्रेस सदैव सम्मान करती है और चांदनी कुमारी व मोहन लाल फिटर जैसे अच्छे लोग जनता की पसंद हैं व इनके द्वारा समाज को दी जाने वाली सेवाएं सराहनीय हैं। ऐसे लोग जनता की सेवा को समर्पित रहते हैं, जोकि प्रेरणादायक है। इस दौरान उन्होंने कहा कि चांदनी कुमारी, मोहन लाल व इनके साथियों को कांग्रेस में पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन पार्षद बलविंदर बिंदी, अजीत सिंह लक्की, गंगा प्रसाद, पार्षद चंद्रावती देवी, बाबू लाल, अशीश, सुरजीत, नीरज, जवाहर, मनोज, डा. मनोज, शिव शाह, बलजीत कौर, शीमा सैनी, किरन वर्मा, प्रदीप आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles