google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कमिश्नरेट पुलिस ने एक और नशा समग्लर पर सख़्त कारवाई की, मुख्य उदेश्य ज़िले में नशें की स्पलाई लाईन को तोड़ना, मालिक गिरफ़्तार – गुरप्रीत सिंह भुल्लर

जालंधर ,25 मई 2021- ( न्यूज़ हंट )

नशे विरुद्ध चलाई गए अभियान में एक और सफलता हासिल करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से नशा तस्कर को गिरफ़्तार करके 5840 (कमर्शियल कुआंटिटी) गोलियाँ बरामद की गई हैं। इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वरुण मलिक निवासी लाडोवाली रोड जो कि दिलकुशा मार्केट में मलिक मैडीकल स्टोर चलाता है की तरफ से बड़ी मात्रा में नशे को स्टोर किया गया है। स.भुल्लर ने कहा कि पुलिस टीम जिसमें ड्रग इंस्पैक्टर अनुपम कालिया शामिल थे की तरफ से दुकान पर छापा मारा गया और बारीकी के साथ इसकी जांच की गई।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच दौरान पुलिस पार्टी की तरफ से 5840 ट्रामाडोल की गोलियाँ दुकान में से बरामद की गई और इस उपरांत वरुण मलिक को गिरफ़्तार किया गया। उन्होनें बताया कि मलिक ने खुलासा किया है कि उसने जल्दी पैसे कमाने की लालसा में इस तरह की गतिविधियों को अपनाया । उन्होनें बताया कि उसके पिता भी फगवाड़ा में दवाओं का कारोबार करते हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस केस से जुड़े दूसरे लोगों से आगे की पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles