37.4 C
Jalandhar
Thursday, April 25, 2024

कांग्रेस ने सदैव विकास की नीतियों पर कार्य किया और जनता की सेवा को रही है समर्पित: अरोड़ा

होशियारपुर 3 अक्टूबर (न्यूज़ हंट )- कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा की तरफ से होशियारपुर के विकास के लिए करवाए गए तथा करवाए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर आम जनता का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कड़ी के तहत पंडित कमल किशोर, जितेन्द्र पटियाल, विशाल शर्मा, बखतावर सिंह, साहिल शर्मा, अजय कुमार, मोहित भार्गव, भूपिंदर सिंह एवं कृष्ण लाल आदि ने कांग्रेस का दामन थामा और श्री अरोडा के कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने का प्रण लिया।

इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कांग्रेस पार्टी में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है तथा वर्तमान समय में मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की तरफ से गरीबों एवं पिछड़े वर्गों को बड़ी राहत दी गई है। जिसके चलते लोगों का विश्वास पार्टी के प्रति और सुदृढ़ हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां समाज एवं प्रदेश और देश की तरक्की से जुड़ी हैं और उन्हीं के तहत कार्य किया जा रहा है ताकि समाज के हर वर्ग को खुशहाली प्रदान की जा सके। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी साथियों को उचित मान सम्मान दिए जाने की बात कही। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, पूर्व पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल, ब्लाक अध्यक्ष मुकेश डावर मिंटू, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, समिति सदस्य किरन मलही, सरपंच तेजिंदर सिंह, गुरदीप कटोच, पार्षद जसवंत राय काला, हरपाल सिंह पाला, परमजीत सिंह टिम्मा, मनमोहन सिंह कपूर, गुलशन राय, कुलविंदर सिंह लाडी आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles