37.4 C
Jalandhar
Thursday, April 25, 2024

गांव डाडा के भाजपा प्रधान साहिब राम व उपाध्यक्ष कश्मीरी लाल साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

होशियारपुर 3 जनवरी (न्यूज़ हंट)- गांव डाडा में भाजपा को उस समय जोरदार झटका लगा जब भाजपा प्रधान साहिब राम व उपाध्यक्ष कश्मीरी लाल साथियों सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान उनके साथ अमरजीत, सुरजीत सिंह, निर्मल सिंह, रुप लाल, कमल चंद व अन्यों ने भी कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर साहिब राम व कश्मीरी लाल ने कहा कि जब से भाजपा की नीतियां जन विरोधी हैं और उसमें कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों एवं उनकी नीतियों से हलका होशियारपुर ने काफी तरक्की की है तथा उनके गांव की भी बहुत सारी समस्याओं का समाधान हुआ है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर साहिब राम, कश्मीरी लाल व उनके साथियों का स्वागत करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा तथा उनकी अगुवाई में गांव व उनके इलाके की जो भी शेष समस्याएं होंगी उनका निवारण किया जाएगा। श्री अरोड़ा ने कहा कि आने वाले समय में भी पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनता इसके लिए अपना पूरा मन बना चुकी है। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सरपंच सुरजीत राम, अवतार चंद नंहरदार, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, ब्लाक समिति सदस्य किरण मलही, सरपंच बलविंदर भट्टी, सरपंच तेजिंदर सिंह, नंबरदार सुरेश कुमार, मनमोहन सिंह कपूर, सरबजीत सिंह साबी आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles