32.8 C
Jalandhar
Sunday, May 19, 2024

गांव नारा में कांग्रेस को बढ़त, भाजपा छोड़ पूर्व सरपंच गुरबख्श सिंह ने सहित थामा कांग्रेस का हाथ

होशियारपुर 26 दिसंबर (न्यूज़ हंट)- गांव नारा में कांग्रेस को उस समय बारी बढ़त मिली जब भाजपा छोड़ पूर्व सरपंच गुरबख्श राम की अगुवाई में बड़ी संख्या में गांव निवासी कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस पार्टी में उनका स्वागत करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान गुरबख्श राम के साथ गुरदियाल चंद, बशम्भर दास, शशी कुार, प्रधान जंगलात कमेटी महिंदरपाल, पूर्व पंच गुरबचन दास, शीतल राम, प्रधान रुरल बीसी सैल हलका होशियारपुर देहाती सुदेश कुमार, रछपाल सिंह, बेअंत राम, जोगिंदर सिंह, धर्मपाल सोढी, राजीव कुमार, रजित कुमार सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा। इस दौरान कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की नीतियों और विधायक अरोड़ा द्वारा हलका होशियारपुर में करवाए गए विकास कार्यों तथा भविष्य में भी श्री अरोड़ा पर भरोसा है। जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। इस मौके पर विधायक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है तथा कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो जन भलाई के लिए जनता से परामर्श लेकर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव सर्वपक्षीय विकास की बात की है और करती रहेगी तथा इसी संकल्प को दोहराते हुए जब वह जनता के बीच पहुंच रहे हैं तो जनता का इसी प्रकार सहयोग एवं प्यार उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली विधानसभा चुनाव में भी पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा इलाके का और भी तेज से विकास करवाया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष कैप्टन कर्मचंद, सरपंच कुलदीप अरोड़ा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles